ताजा खबर

मेड़िकल कॉलेज में एडमिशन के लिए लाखों ठगने वाला दिल्ली से गिरफ्तार
14-Aug-2023 10:12 PM
मेड़िकल कॉलेज में एडमिशन के लिए लाखों ठगने वाला दिल्ली से गिरफ्तार

दो साल से फरार था

रायपुर, 14 अगस्त। मेड़िकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर देश भर में ठगी करने वाले पटना (बिहार) गिरोह के फरार सदस्य सुरेन्द्र कामत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

यह 2 वर्ष से फरार था। बबीता संजय साहू ने  पंडरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री आंचल साहू 13 सितंबर 20 को नीट परीक्षा में सम्मिलित हुई थी। परीक्षा दिलाने के बाद 18 सितंबर  को मोबाईल नंबर 7011223911 से  बबीता के  मोबाईल नंबर पर कॉल आया। मोबाइल धारक ने स्वयं का नाम सुरेन्द्र कुमार कामत होना बताया। और आंचल साहू का किसी भी कॉलेज में पेमेंट शीट में एडमिशन करा देना कहा। 16 अक्टूबर 20 को नीट का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। बबीता की पुत्री ने एम.सी.सी. की साईट पर काउंसिलिंग करने फार्म भरी थी। और  2 लाख रूपए के एम.सी.सी. के साईट में फीस जमा की थी। फीस जमा करने पश्चात् प्रथम चरण के सीट आबंटन में आरू पडिया वीडू मेडिकल कॉलेज पाण्डिचेरी में बबीता की पुत्री आंचल का सीट आबंटित हुआ था। उसी दौरान सुरेन्द्र कामत ने कम पैसे में रिम्स कॉलेज रायपुर में एडमिशन दिलाने की बात कहा तथा इस हेतु सुरेन्द्र कामत ने 1,00,000/- रूपये की मांग किया। जिस पर बबीता ने सुरेन्द्र कामत के बैंक खाता में 1,00,000/- रूपये स्थानांतरित किया। द्वितीय चरण के काउंसिलिंग में पुत्री आंचल का सीट सिद्धार्थ मेडिकल कॉलेज तूमकुर कर्नाटका में आबंटित हुआ था कि सुरेन्द्र कामत ने रिम्स कॉलेज रायपुर की सीट को कन्फर्म होना बताकर कर्नाटका में एडमिशन लेने से मना कर दिया।  20 नवंबर 2020 को सुरेन्द्र कामत ने रिम्स कॉलेज रायपुर में  आंचल को एडमिशन दिला देने का आश्वासन देकर 20 नवंबर 20 को बबीता के घर का पता पूछकर सुरेन्द्र कामत और विद्यानंद वर्मा उर्फ वीरेन्द्र बबीता के निवास अविवा गार्डन पहुंचकर नगदी  7  लाख  रूपये प्राप्त किये और विश्वजीत नामक व्यक्ति से मुलाकात कराया। विश्वजीत ने 8 लाख  रूपये प्राप्त होने अभिस्वीकृति देकर रिम्स कॉलेज में एडमिशन दिला देने आश्वासन दिया। सुरेन्द्र कामत, विद्यानंद वर्मा उर्फ वीरेन्द्र एवं विश्वजीत शाह द्वारा आंचल को रिम्स कॉलेज रायपुर में प्रवेश दिलाने के नाम पर बबीता से नगदी 8,00,000/- रूपये प्राप्त कर ठगी कर धोखाधड़ी किया गया।  पंडरी पुलिस ने धारा 420, 34 भादवि. का अपराध दर्ज किया गया। 

 पुलिस की टीम ने पूर्व में आरोपी विद्यानंद वर्मा उर्फ विश्वजीत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना से संबंधित 1 मोबाईल फोन तथा नगद  3,000/- रूपए जप्त किया जा चुका है। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी सुरेन्द्र कामत घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। जिसकी टीम के सदस्यों द्वारा लगातार पतासाजी कर गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे थे इसी दौरान टीम के सदस्यों को सुरेन्द्र कामत का लोकेशन दिल्ली में म.नं. 928/4 गली नं. 40/2 मोलर बैण्ड एक्सटेंशन बदरपुर न्यू होने पर  वहां जाकर गिरफ्तार किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news