ताजा खबर

कुलदीप के नमस्ते- नमस्ते की निंदा, मठे का घूस लेने से आप का इंकार
16-Aug-2023 5:45 PM
कुलदीप के नमस्ते- नमस्ते की निंदा, मठे का घूस लेने से आप का इंकार

रायपुर, 16 अगस्त। बुधवार को दोपहर आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कुलदीप जुनेजा उत्तर विधायक के देवेंद्र नगर निवास का घेराव कर सद्बुद्धि यज्ञ किया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि सद्बुद्धि यज्ञ हवन घेराव के बाद नमस्ते चौक पर कार्यकर्ताओं ने कुलदीप जुनेजा द्वारा मतदाताओं को किए वादे को पूरा न कर केवल नमस्ते नमस्ते करने की निंदा की और विरोध में  नारे लगाए।  

इस प्रदर्शन मे पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष एवं आयोजक विजय गुरुक्क्षानी, सचिव पीएस पन्नू, जिला अध्यक्ष नंदन कुमार सिंह, धरसीवा अध्यक्ष सुरेंद्र बिसेन, महिला प्रतिनिधि कलावती मार्को, शोभा ठाकुर, रघुनाथ यादव,के एस नायडू, कार्यक्रम प्रभारी गौरव सिंह, युवा अध्यक्ष वीरेंद्र पवार एम एम हैदरी, नौशाद अली, संतोष कुशवाहा, महेंद्र बिसेन, श्री राम गुप्ता, काशिफ खान, राशिद अली, पवन सक्सेना, सफीक अहमद आदि ने सद्बुद्धि यज्ञ में भाग लिया।इस प्रदर्शन में शामिल पदाधिकारी को मठा पिला,  घूस देने का प्रयास किया। जिसे आम आदमी पार्टी ने ठुकरा दिया।तदुपरांत वरिष्ठ नेता प्रमुख प्रवक्ता  सूरज उपाध्याय ने राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के बर्थडे मौके पर  केक काटकर सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं व पुलिस कर्मियों का मुंह मीठा किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news