ताजा खबर

बृहस्पत सिंह, और विनय जायसवाल कांग्रेस से निष्कासित
14-Dec-2023 5:24 PM
बृहस्पत सिंह, और विनय जायसवाल कांग्रेस से निष्कासित

 दोनों ने प्रदेश प्रभारी को हार के लिए जिम्मेदार ठहराया था
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 दिसंबर।
कांग्रेस ने दो पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह और डॉ. विनय जायसवाल को पार्टी से निकाल दिया है। दोनों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। 

बृहस्पत सिंह ने प्रदेश प्रभारी सैलजा और पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस. सिंहदेव के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए हार के लिए जिम्मेदार ठहराया था। 

इसी तरह डॉ.विनय जायसवाल ने प्रभारी सचिव चंदन यादव पर 7 लाख रूपए लेने का आरोप लगाया था। दोनों को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस का जवाब भी देने के बाद प्रदेश कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई की है, और दोनों के जवाब को संतोषजनक न मानते हुए 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। a

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news