ताजा खबर

अकबर कवर्धा से रायपुर तक आतताई बने हुए थे अब सबकी जांच होगी- नबीन
28-Dec-2023 5:06 PM
अकबर कवर्धा से रायपुर तक आतताई बने हुए थे अब सबकी जांच होगी- नबीन

रायपुर, 28 दिसंबर।  भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नीतिन नबीन आज रायपुर पहुंचे। वे  ठाकरे परिसर में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में शामिल हुए। एयरपोर्ट में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर पर हमले किए। अकबर ने कल शाम डिप्टी सीएम के पद को असंवैधानिक बताया था। इस मामले में नबीन ने कहा कि संविधान ने उनका जो हिसाब किया, पहले उसका ध्यान रखें। जनता ही संविधान बनाती हैं।  अकबर कवर्धा से लेकर रायपुर तक आतताई मचाए हुए थे। अब सबकी जांच होगी, अब उसकी चिंता करें। पहले सीबीआई को आने नहीं देते थे, अब सीबीआई भी आएगी और जांच भी होगी।

 बुलडोजर कार्रवाई पर बीजेपी प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि जो भी कानून तोड़ेगा उस पर कार्रवाई होगी, चाहे वो कोई भी हो।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news