ताजा खबर

दो वार्डों में 4200 से लोग केन्द्र की योजनाओं से लाभान्वित
28-Dec-2023 6:54 PM
दो वार्डों में  4200 से लोग केन्द्र की योजनाओं से लाभान्वित

2800 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी

रायपुर, 28 दिसंबर। गुरूवार को निगम जोन क्रमांक 7 के तहत वार्ड नम्बर 38 और 39 में विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के अंतर्गत शिविर लगाए गए।इसमें निगम एमआईसी सदस्य रितेष त्रिपाठी,  पार्षद  दीपक जायसवाल, अमर बंसल, पूर्व सभापति  प्रफुल्ल विश्वकर्मा, पूर्व पार्षद  ओंकार बैस, अपर आयुक्त  विनोद पाण्डेय, जोन 7 जोन कमिष्नर श्री जसदेव सिंह बाबरा, ईई रघुमणी प्रधान,एआरओ अमरनाथ साहू सहित निगम, रायपुर जिला प्रशासन नें  विभागों के अधिकारी, गणमान्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। दोनों शिविरों में लगभग 4200  से अधिक  नागरिक केन्द्र सरकार की  योजनाओं से  प्रत्यक्ष लाभान्वित हुए। आज लगभग 10800 से अधिक नागरिकों ने योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। और जन स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाया गया, जिसमें 2800 नागरिकों का चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण  एवं उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दवाइयों सहित दिया। शिविर में 1400 से अधिक नागरिकों ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। दोनों शिविरों में पीएम विश्वकर्मा योजना से पात्र 550 नागरिक लाभान्वित हुए। दोनों शिविरों में 144 नागरिकों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी में सफलता की कहानी सुनाई, जबकि 399 नागरिकों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news