अंतरराष्ट्रीय

रूस ने यूक्रेन के शहर अवदिवका पर किया कब्जा
18-Feb-2024 11:15 AM
रूस ने यूक्रेन के शहर अवदिवका पर किया कब्जा

कीव, 18 फरवरी। रूसी बलों ने यूक्रेन के अवदिवका शहर को अपने कब्जे में ले लिया है। रूस के रक्षा मंत्री ने यह जानकारी दी।

रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने बताया कि रूसी बल अवदिवका कोक एवं रसायन संयंत्र पर पूर्ण नियंत्रण के काफी करीब हैं।

सोशल मीडिया पर शनिवार को प्रसारित वीडियो में सैनिक संयंत्र की एक इमारत पर रूसी झंडा फहराते हुए दिखाई दिये।

यूक्रेन के सैन्य प्रमुख ने कहा था कि उन्होंने पूर्वी यूक्रेन में स्थित अवदिवका शहर से सैनिक वापस बुला लिये हैं, जहां बड़ी संख्या में सैनिकों ने पिछले चार महीनों में रूसी हमले का माकूल जवाब दिया। यूक्रेन के सैन्य प्रमुख के इस वक्तव्य के ठीक कुछ देर बार रूस के रक्षा मंत्री ने शहर पर कब्जे की घोषणा की।

शहर पर कब्जे की घोषणा का समय इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि 24 फरवरी को यूक्रेन पर मॉस्को के हमले के दो वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, जिससे सैनिकों का आत्म विश्वास बढ़ेगा साथ ही मार्च में रूस में राष्ट्रपति चुनाव भी होने हैं।

यूक्रेन के कमांडर कर्नल जनरल ओलेक्जेंडर सिरस्की ने फेसबुक पर एक संक्षिप्त बयान पोस्ट कर कहा कि उन्होंने यह फैसला घेरेबंदी से बचने और सैनिकों के जीवन की रक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।

कमांडर इन चीफ ने कहा कि सैनिकों को दूसरे माकूल स्थानों पर भेजा जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सैनिकों ने पूरी निष्ठा के साथ अपना सैन्य कर्तव्य निभाया और सर्वश्रेष्ठ रूसी सैन्य इकाइयों को नष्ट करने का हर संभव प्रयास किया। हमारी सेना ने संख्याबल और उपकरणों के मामले में भी दुश्मन को काफी नुकसान पहुंचाया है।’

बयान के मुताबिक, 'हम हालात को स्थिर बनाने और अपनी जगहों पर बने रहने के लिए कदम उठा रहे हैं।'

एपी जितेंद्र शोभना शोभना 1802 0850 कीव (एपी)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news