ताजा खबर

जैन व्यापार मेला (स्वाभिमान से स्वालंबन की ओर) का भव्य आयोजन
15-Apr-2024 9:53 PM
जैन व्यापार मेला (स्वाभिमान से स्वालंबन की ओर) का भव्य आयोजन

रायपुर, 15 अप्रैल। श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में सोमवार को 3 दिवसीय जैन व्यापार मेला (स्वाभिमान से स्वालंबन की ओर) शुभारंभ  हुआ है। इस व्यापार मेले की संयोजिका समर्पण सखी महिला मंडल एवं महिला मंडल रायपुर के द्वारा आयोजित किया जा रहा है।मंजू सेठिया ने बताया की इस जैन व्यापार मेले में 100 स्टॉल मेले हेतु एवं 10 स्टॉल फूड कोर्ट हेतु बनाए गए है मेले में उपस्थित सखी महिला मंडल की अध्यक्ष मंजू टाटिया एवं समर्पण महिला मंडल की अध्यक्ष प्रियंका लुंकड़ ने बताया कि यह जैन व्यापार मेला पिछले 7 वर्षो से लगातार लगाया जा रहा है।  इस वर्ष राजधानी रायपुर के अलावा टाटानगर,जयपुर राजस्थान धमतरी राजिम दुर्ग भिलाई राजनांदगांव बालोद के महिलाओं द्वारा स्टाल लगाए गए है।

जिसमे यूनिक कलेक्शन टाटानगर से आई अंजू लुंकड़ जड़ाऊ ज्वेलरी एडी बिट्स की माला पोल्की माला सभी प्रकार की आर्टिफिशियल ज्वेलरी का कार्य कई वर्षों से कर रही है। वह 15 साल से 3 बार रायपुर आकर विभिन्न प्रदर्शनी में स्टाल लगा चुकी है।

सक्षम आटा वैशाली नगर भिलाई से आई ज्योति सावला ने बताया की उनके द्वारा घर पर पीसा हुआ शुद्ध 15 प्रकार के आटे मिलेट्स भोजन के आटे ढोकला, चावल आटा, बाजरी आटा सभी प्रकार की चीज उपलब्ध है।

जे इस चॉकलेट्स एंड बुके की संचालिका जय श्री सेठिया अग्रसेन चौक के रायपुर  ने बताया कि उनके द्वारा विगत 14 वर्षो से घर बैठे कार्य कर रही है।उनके द्वारा निर्मित वस्तुओ में केमिकल नही मिलाया जाता ।सभी वस्तु शुद्ध घर में बना कर  तैयार की जाती है । 

कविता किचन सुंदर नगर  कि आम पापड़ केकका व्यापार पिछले 20 वर्षो से घर से ही कार्य कर रही है होलसेल और रिटेल दोनो प्रकार का कार्य कर रही है रायपुर के अलावा इनकी बनी हुई वस्तुएं मुंबई मद्रास चेन्नई गुजरात में भी जाता है साफ सफाई से हाथ से बनी हुई बिना केमिकल की वस्तुएं है जिसमे गुड का केक प्लेन केक ब्राउनी को लोग काफी पसंद करते है।

मिश मैश नैचुरल की संचालिका कनिका चोपड़ा ने बताया कि उनके द्वारा 2 साल से लेकर 14 साल के बच्चो के लिए नेचुरल मेकअप बिना केमिकल का तैयार किया जाता है। जिसमे उनके द्वारा बच्चो के आई शेडो, क्लिप, लिप बाम, लिप ग्लोज, आदि का निर्माण किया जाता है। 

जैन बेर बाइट्स की संचालिका बरखा जैन बालोद द्वारा बेर से बने प्रीदुक्तका कार्य पिछले 4 वर्षो से कर रही है 

शिल्पी फ्यूजन की संचालिका डॉक्टर शिल्पा लूनिया (फिजियोथेरेपिस्ट) न्यू राजेंद्र नगर ने बताया कि उनके द्वारा होम डेकोर वॉल आर्ट कमर्शियल डेकोरेट्स के साथ आर्ट पेंटिंग वर्क 15 साल से कर रही है।अभी वर्तमान में टेस्टर वर्क आर्ट ,ऑल टाइप पेंटिंग ,एक्रेलिक पेंटिंग की डिमांड काफी अच्छी है।

प्रेमलता चाय के संचालक तुषार जैन धमतरी  ने बताया की पिछले 7 माह से वह अपनी खुद की बनाई गई चाय का व्यापार शुरू किए है। जिसमे आसाम, मुनर, सिलीगुड़ी, से अच्छी क्वालिटी की चाय पत्ती उसमे रिवॉर्क कर जैन मसालें मिलाकर स्वादिष्ट चाय बनाई जाती है जो की सेहत के लिए लाभकारी है उनके द्वारा 18 प्रकार की चाय का निर्माण किया जाता ह। 

लिटल क्रम्स की संचालिका सेजल मेहता नहरपारा  ने बताया की पिछले 5 वर्षो वेडिंग केक,ब्राउनी,जार केक,बटर बिस्किट हेल्थ को देखते हुए बनाई जाते है।
टाइटलिस होम मेड प्रोडक्ट्स की संचालिका विनिता जैन शैलेंद्र नगर ने बताया कि उनका द्वारा घी से निर्मित होम मेड प्रोडस्ट्स कुकीज चॉकलेट्स प्रोडक्ट्स,ननखटायी आदि के प्रोड्यट्स बनाए जाते है। पिछले 3 वर्षो कोरोना कॉल के समय से घर से चालू किया लोगो के मांग देखते हुए प्रोडक्शन बढ़ाया । 

बी सी ब्रास एंड मेटल की संचालिका पूजा पहाड़िया राजिम  ने बताया कि उनके सभी प्रोडक्ट्स कासा पीतल तांबे के बर्तन कप थाली कुकर आदि बेची जाती है जो की हेल्थ के लिए बहुत अच्छी है कोविड के बाद इन सब की मांग काफी बढ़ गई है नायपा राजिम मे पहाडिया बर्तन के नाम से दुकान संचालित है पूजा पहाड़िया एग्जीबिशन में विगत 3 वर्षों से स्टाल लगारही है।

दिया आर्ट वर्क की संचालिका श्रीमती मोनिका जैन
टैगोर नगर ने बताया की उनके द्वारा घर पर बनी बजोद, पूजा थाली, रेडीमेड रंगोली, तोरण, वरमाला, रिबन आर्ट, ट्रेवलिंग बैग, वेडिंग से रिलेटेड सारी चीजे घर में बनाई जाती है 20 वर्षो से बना रहे है स्वयं डिजाइन कर के खुद बनाते है 

होम मेड रेसिन प्रोडक्ट्स की संचालिका आयुषी नारद लाखे नगर डुमरतालाब वह 2 वर्षों से कार्य कर रही है रेसिन प्रोडक्ट का कार्य कर रही है।उनके द्वारा लॉक डाउन से यह कार्य स्टार्ट किया गया था। नवकार मंत्र फोटो फ्रेम वॉल क्लॉक आदि चीजों का निर्माण उनके द्वारा किया जाता है। सभी कार्य घर बैठे करती है। 

आज की प्रभात फेरी प्रातः 6.30 बजे श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर शंकर नगर से श्रीचंद्रप्रभ दिगंबर जैन होते हुए संदीप भवन शंकर नगर में समाप्त हुई। जहा कार्यक्रम संयोजक एवं प्रभारी श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ, रायपुर के सदस्य के साथ बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी बंधु उपस्थित थे दोप. 2:00 कर्मों को दें रेस्ट श्रुत ज्ञान है बेस्ट सुवर्ण महिला मंडल द्वारा महावीर भवन नयापारा रायपुर ने किया गया जिसमे शारदा बोथरा,श्रीकांता ढेलड़िया विशेष रूप से उपस्थित थी।,दोप. 2:00 बजे चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन श्री साधुमार्गी शांत क्रांति जैन महिला मंडल द्वारा एम जी रोड स्थित दादाबाड़ी में किया गया जिसमे अंजली सुराना,जयश्री गोलछा विशेष रूप से उपस्थित थी। दोप. 3:00 फायरलेस कुकिंग का आयोजन श्री साधुमार्गी शांत क्रांति जैन महिला मंडल द्वारा एम जी रोड स्थित जैन दादा बाड़ी में किया गया। जिसमे उषा रामपुरिया, दर्शना गोलछा विशेष रूप से उपस्थित थी। दोप. 3:00 आवश्यक वस्तुओं का वितरण,श्री जिनकुशल बहुमंडल/भारतीय जैन संगठन, गुढ़ियारी द्वारा संजीवनी वृद्धाश्रम में किया गया जिसमे सपना खाटेड,माला कोचर विशेष रूप से उपस्थित थी।

महावीर जयंती उत्सव समिति के अध्यक्ष जितेंद्र गोलछा और कार्यक्रम संयोजक सुरेश बाफना ने बताया कि महिला समृद्धि बाजार परिसर में भंडारे का आयोजन वालफोर्ट परिवार के सहयोग से किया गया।    जिसमें क्षेत्र के हजारों नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news