ताजा खबर

छत्तीसगढ़ में भाजपा सभी 11 सीटें जीतेगी-साय
16-Apr-2024 4:42 PM
छत्तीसगढ़ में भाजपा सभी 11 सीटें जीतेगी-साय

नामांकन रैली में दिखाई ताकत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
रायगढ़,16 अप्रैल।
आज रायगढ़ में भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया के नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस मौके पर रामलीला मैदान में आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक बार फिर से कांगे्रस पर लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर किये जा रहे बयान तथा अन्य मुद्दों पर बात की।

रायगढ़ लोकसभा में कांगे्रस की प्रत्याशी डॉ. मेनका देवी सिंह को उन्होंने आदिवासी तो माना लेकिन वे यह कहने से नहीं चूके कि उनके पति ब्राम्हण हैं। 
इसके बाद एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह दावा किया कि छत्तीसगढ़ की 11 की 11 सीटें भाजपा जीत रही हैं। 

नामांकन रैली में शामिल होने आये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया के माध्यम से पूरे प्रदेशवासियों को नवरात्र पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रायगढ़ संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी राधेश्याम राठिया का नामांकन पत्र हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आज दाखिल किये हैं। सभी में भारी उत्साह है और सभी का कहना है कि इस बार साढ़े 3 लाख से भी अधिक मतों से चुनाव जीतना है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी के तहत इस बार छत्तीसगढ़ की सभी 11 की 11 सीटें भाजपा जीत रही है, क्योंकि जनता का विश्वास भाजपा के साथ-साथ मोदी की गारंटी के प्रति बढ़ा हुआ है। 

कांगे्रस के अनाप-शनाप बयानबाजी को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगे्रस को अपनी हार स्पष्ट दिख रही है। इसलिये उनके द्वारा आंय-बांय बयानबाजी की जा रही है। 

कांगे्रस की मेनका देवी सिंह आदिवासी नहीं, उनके पति मिश्रा हैं, इसके बावजूद उन्हें आदिवासी सीट से चुनाव लड़ाये जाने के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला आदिवासी है, लेकिन उनके पति आदिवासी नहीं हैं। 

भूपेश बघेल के द्वारा महादेव एप चालू होने का आरोप लगाने के संबंध में विष्णुदेव साय ने कहा कि इनके पास बोलेने के कुछ भी नहीं है, इसलिये कुछ भी बोले जा रहे हैं। उनके उपर ही महादेव एप में 508 करोड़ खाने का आरोप उन पर है। संकल्प पत्र जारी हो चुका है, एक के बाद एक सभी कार्य को बहुत जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। 

रेल लाइन का मुद्दा भी बहुत आगे बढ़ा है, यह बहुत जल्द मूर्त रूप लेगा। भारत माला योजना का काम भी चालू हो चुका है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news