ताजा खबर

कांकेर के जंगल में मुठभेड़, डेढ़ दर्जन नक्सली मारे गए
16-Apr-2024 5:39 PM
कांकेर के जंगल में मुठभेड़, डेढ़ दर्जन नक्सली मारे गए

तीन जवान घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर,  16 अप्रैल। कांकेर के छोटेबेटिया थाना क्षेत्र में सुरक्षबलों से मुठभेड़ में कई नक्सली मारे गए। इस मुठभेड़ में तीन जवान घायल हुए हैं जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

घटना डेढ़ से दो बजे के बीच की है। मंगलवार को कांकेर के छोटेबेटिया थाना क्षेत्र के बीनागुंडा और कोरोनार के बीच हापाटोला के जंगल में बड़ी मुठभेड़ हुई है। 

पुलिस के मुताबिक डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। इसमें कई नक्सली मारे गए हैं। अनुमान है कि करीब डेढ़ दर्जन नक्सली मारे गए। मुठभेड़ के दौरान भारी मात्रा में हथियार बरामद किए जाने की संभावना है।

बताया गया है कि सर्चिग अभियान चल रहा है। मुठभेड़ में तीन जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है। घायल जवानों को बेहतर उपचार के जरूरी इंतजाम किया जा रहा है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news