ताजा खबर

कांकेर के जंगल में मुठभेड़, एक-डेढ़ दर्जन नक्सल मौतों की खबर
16-Apr-2024 6:27 PM
कांकेर के जंगल में मुठभेड़, एक-डेढ़ दर्जन नक्सल मौतों की खबर

तीन जवान घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर,  16 अप्रैल। कांकेर के छोटेबेटिया थाना क्षेत्र में सुरक्षबलों से मुठभेड़ में कई नक्सली मारे गए। इस मुठभेड़ में तीन जवान घायल हुए हैं जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।  अभी मिली जानकारी के मुताबिक एक दर्जन से डेढ़ दर्जन के बीच नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, लेकिन पुलिस औपचारिक रूप से संख्या नहीं बता रही है। अभी तक 12 शव मिलने की खबर है।

बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने मीडिया से चर्चा में कहा कि यह एक बड़ी कामयाबी है। अबूझमाड़ और गढ़चिरौली इलाके में नक्सल कमांडर शंकर राव, ललिता और राजू की मौजूदगी की सूचना आई थी इसके बाद रणनीति बनाकर सर्चिंग अभियान चलाया गया। इसमें कई नक्सली मारे गए। एक दर्जन नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक घटना डेढ़ से दो बजे के बीच की है। मंगलवार को कांकेर के छोटेबेटिया थाना क्षेत्र के बीनागुंडा और कोरोनार के बीच हापाटोला के जंगल में बड़ी मुठभेड़ हुई है। 

पुलिस के मुताबिक डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। इसमें कई नक्सली मारे गए हैं। कई नक्सली मारे गए। मुठभेड़ के दौरान भारी मात्रा में हथियार बरामद किए जाने की संभावना है। इस मुठभेड़ में टॉप नक्सल कमांडर शंकर राव के मारे जाने की भी खबर है। शंकर राव पर 25 लाख का इनाम है। कांकेर एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला ने मीडिया से चर्चा में बताया कि दर्जन भर नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। 

बताया गया है कि सर्चिग अभियान चल रहा है। मुठभेड़ में तीन जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है। घायल जवानों को बेहतर उपचार के जरूरी इंतजाम किया जा रहा है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news