ताजा खबर

बस्तर में 29 नक्सली मारे गए
16-Apr-2024 7:38 PM
बस्तर में 29 नक्सली मारे गए

तीन जवान घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर,  16 अप्रैल। कांकेर के छोटेबेटिया थाना क्षेत्र में सुरक्षबलों से मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए। इस मुठभेड़ में तीन जवान घायल हुए हैं जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।  अभी तक 12 शव मिलने की खबर है। पुलिस ने 29 नक्सलियों की मौत की पुष्टि की है। बस्तर में पहली बार मारे गए नक्सलियों से आधा दर्जन से अधिक एके-47 सहित बहुत से दूसरे हथियार बरामद हुए हैं। यह बस्तर में नक्सल मोर्चे पर आज तक की सबसे बड़ी कामयाबी है।

बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने मीडिया से चर्चा में कहा कि यह एक बड़ी कामयाबी है। अबूझमाड़ और गढ़चिरौली इलाके में नक्सल कमांडर शंकर राव, ललिता और राजू की मौजूदगी की सूचना आई थी इसके बाद रणनीति बनाकर सर्चिंग अभियान चलाया गया। इसमें 29 नक्सली मारे गए। एक दर्जन नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कामयाबी के लिए सुरक्षबलों के जवानों को बधाई दी है।

पुलिस के मुताबिक घटना डेढ़ से दो बजे के बीच की है। मंगलवार को कांकेर के छोटेबेटिया थाना क्षेत्र के बीनागुंडा और कोरोनार के बीच हापाटोला के जंगल में बड़ी मुठभेड़ हुई है। 

बताया गया कि डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। इसमें कई नक्सली मारे गए हैं। 29 नक्सली मारे गए। मुठभेड़ के दौरान भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए। इस मुठभेड़ में टॉप नक्सल कमांडर शंकर राव के मारे जाने की भी खबर है। शंकर राव पर 25 लाख का इनाम है। कुछ सूत्रों का कहना है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है। सर्चिंग टीम के लौटने का इंतजार किया जा रहा है। 

बताया गया है कि सर्चिंग अभियान चल रहा है। मुठभेड़ में तीन जवान घायल हो गए हैं। इनमें से एक बीएसएफ का इंस्पेक्टर और दो डीआरजी के जवान हैं। घायल जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है। घायल जवानों को बेहतर उपचार के जरूरी इंतजाम किया जा रहा है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news