ताजा खबर

बैज चुनौती स्वीकारें क्या 150 सीटें नहीं मिलने पर राहुल सन्यास लेंगे :भाजपा
16-Apr-2024 8:07 PM
बैज चुनौती स्वीकारें क्या 150 सीटें नहीं मिलने पर राहुल सन्यास लेंगे :भाजपा

रायपुर, 16 अप्रैल। भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बैज अपनी पार्टी की चिंता करें तो बेहतर होगा....? उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस पार्टी इस लोकसभा चुनाव में क्या दहाई के आंकड़े को छू पाएगी? हम चुनौती देते हैं भाजपा को 150 सीटें मिलने की बात करने वाले दीपक बैज पहले यह बताएं क्या कांग्रेस पार्टी 150 सीटें जीत पाएगी? यदि ऐसा नहीं होता हैं तो क्या राहुल गांधी राजनीति से संन्यास लेकर इटली चले जाएंगे..? छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पूरी ग्यारह सीटें नहीं जीत पाई तो क्या दीपक बैज राजनीति छोड़ देंगे...? विधानसभा चुनाव के समय में भी कांग्रेस ने बड़ी बड़ी बाते की थी क्या हुआ..? छत्तीसगढ़ की सत्ता से जनता ने उखाड़ फेंक दिया। 

मरकाम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र हवा में तैयार किया गया प्रतीत होता है इसमें जो भी वायदें देश की जनता से किए गए हैं वो धोखा और छलावा मात्र ही है। झूठ परोसना कांग्रेस की फितरत ही है।‌ भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में 400 प्लस सीटें जीत रही हैं  इसमें कोई संशय नहीं  है क्योंकि यह हम नहीं कह रहे ये तो देश की जनता ने  ठाना हैं कि इस बार 400 सीटें जीताकर नरेन्द्र मोदी जी को सौगात देंगे। तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को बनानें का संकल्प हर‌ भारतीय ने लिया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news