ताजा खबर

किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामविलास साहू ने पार्टी छोड़ी
25-Apr-2024 6:08 PM
किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामविलास साहू ने पार्टी छोड़ी

  कांग्रेस को बड़ा झटका  

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 25 अप्रैल। प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष रामविलास साहू ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भेजा है। अपने इस्तीफे में रामविलास साहू ने कांग्रेस की नीतियों को खुलकर आलोचना की है।

रामविलास साहू के इस्तीफे से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने अपने इस्तीफे में आरोप लगाया है कि प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों और किसानों की उपेक्षा की गई है। इस वजह से उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ा है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दिया है।

रामविलास साहू ने आरोप लगाया कि पार्टी सिर्फ अल्पसंख्यकों को खुश करने लिए बहुसंख्यक हिन्दुओं को अपमानित कर रही है। इसका सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के आमंत्रण को पार्टी नेताओं ने ठुकराया है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news