ताजा खबर

बाबा साहब को हराने वाले नेहरू के वंशज संविधान की बातें न करें शर्मा
25-Apr-2024 7:42 PM
बाबा साहब को हराने वाले नेहरू के वंशज संविधान की बातें न करें शर्मा

देश में आपात काल लगाने संविधान में करीब 80 बार संशोधन कांग्रेस ने किया 

रायपुर, 25 अप्रैल। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा कि देश में आपातकाल लगाने वाले और संविधान में करीब 80 बार संशोधन करने वाली कांग्रेस को अब संविधान को लेकर चिंता हो रही है। अब भाजपा पर संविधान बदल देने का आरोप लगा रही है। 

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिव चंदन यादव पर पलटवार करते हुए शर्मा ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को चुनाव में पराजित करने स्वयं पं. जवाहर लाल नेहरू आमसभा चुनाव करने गए थे। ये लोकतंत्र की हत्या की बात करते हैं कांग्रेसी। देश में आपातकाल लगाने का काम कांग्रेस ने किया।  ये संविधान बदलने की बात करते हैं। सर्वाधिक संविधान बदलने का काम कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ है। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संविधान की शपथ लेकर दूसरी बार चुनकर आए तो सबसे पहले संविधान की पुस्तक के सामने अपना माथा टेका। भारतीय जनता पार्टी संविधान की रक्षा करने संकल्पित है। लोकतंत्र की रक्षा करने संकल्पित है । 

शर्मा ने बताया  कि कई साल पहले कांग्रेस ने  कर्नाटक में धर्म के आधार पर आरक्षण  लागू किया था। जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई तो उसने संविधान और बाबा साहेब की भावना के विरुद्ध कांग्रेस ने जो निर्णय लिया था, उसे उखाड़ फेंका। दलितों, आदिवासियों का आरक्षण वापस किया। कर्नाटक की सरकार ने मुस्लिम समुदाय की जातियों को ओबीसी बना दिया। ऐसा कर कांग्रेस ने सामाजिक न्याय, भारत के सेक्यूलरजियम  की हत्या की ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news