ताजा खबर

चुनाव ड्यूटी में तैनात जवान ने खुद को मारी गोली, मौत
26-Apr-2024 1:33 PM
चुनाव ड्यूटी में तैनात जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 26 अप्रैल।
चुनाव ड्यूटी में तैनात एक जवान ने आत्महत्या कर ली। घटना गरियाबंद के पीपरछेड़ी की है। जवान का नाम जियालाल पंवार है, जो चुनाव ड्यूटी में तैनात था। जवान ने अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद के सर में गोली मार ली। 

जानकारी के मुताबिक पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र के कूड़ेरादादर में प्राथमिक स्कूल के पोलिंग बूथ में उसकी तैनाती थी। चुनाव ड्यूटी में लगे जवान की आत्महत्या से सनसनी मच गयी। जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के राजपुर का जियालाल पंवार रहने वाला है। जवान 34वीं बटालियन की ए कंपनी में पदस्थ था। जवान लोकसभा चुनाव ड्यूटी में छत्तीसगढ़ आया हुआ था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जवान मध्य प्रदेश के एसएएफ का था। रिजर्व के रूप में अपने कैम्प कुडेरादादर में ही था। इसकी कोई ड्यूटी नहीं लगी थी। खुद की सर्विस इंसास राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की सूचना है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले ने घटना की पुष्टि की है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news