कारोबार

मैक स्वतंत्र भारतीय सप्ताह में क्वीज, रंगोली और फेसपेंटिंग ने जीते दिल
24-Aug-2024 1:15 PM
मैक स्वतंत्र भारतीय सप्ताह में क्वीज, रंगोली और फेसपेंटिंग ने जीते दिल

रायपुर, 24 अगस्त। महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज ने बताया कि स्वतंत्र भारतीय सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे - क्वीज, रील मेकिंग, रंगोली, फेस पेटिंग, सेल्फी फ्रेम रखी गई। इसमें छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सराहनीय रही।  यह कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य छात्रों मे ज्ञान और रचनात्मक को प्रोत्साहन तथा देश की सांस्कृतिक, नैतिकता से परिचय कराना है। इस कार्यक्रम का आयोजन मैक कॉलेज के चेयरमेन श्री राजेश अग्रवाल तथा प्राचार्य डॉ. एम. एस. मिश्रा के निर्देशन में हो रहा है।

कॉलेज ने बताया कि भारत एक विविधता से भरा देश है, जहां विभिन्न भाषाएं, धर्म, संस्कृति और परंपराएँ साथ-साथ रहती हैं। एक प्राउड भारतीय इस विविधता को सम्मान देता है और इसे अपनी पहचान का हिस्सा मानता है। इस भावना को लेकर कॉलेज, स्वतंत्र भारतीय सप्ताह मना रहा है।

कॉलेज ने बताया कि 12 अगस्त को फेस पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जिसमें बच्चों ने रंगो के माध्यम से राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह को अलग-अलग रंगो में उकेरा अगले दिवस क्वीज एवं रील मेंकिंग में मोबाइल के माध्यम से रील बना कर देशभक्ति की झलक देखने को मिली। रंगोली प्रतियोगिता में लालकिला,  तिरंगा, ओलम्पिक विजेताओं एवं देशभक्तों के चित्र उकेरे गए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news