कारोबार

श्री दावड़ा विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर कार्यशाला
24-Aug-2024 1:16 PM
श्री दावड़ा विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर कार्यशाला

रायपुर, 24 अगस्त। श्री दावड़ा विश्वविद्यालय ने बताया कि शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक अधिकारियों / कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर कार्यशाला का विश्वविद्यालय परिसर में किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) जी.ए. घनश्याम एवं डॉ. डी. के. श्रीवास्तव विषय विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) आर. वी. शुक्ला ने किया। कार्यक्रम की शुरुवात माँ सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीपदान व माल्यार्पण कर किया गया। 

कुलपति प्रो. (डॉ) आर. वी. शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत कर प्राचीन एवं आधुनिक शिक्षा के महत्वों पर प्रकाश डालते हुए, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का भविष्य में होंने वाले विभिन्न फायदों को उजागर कर आधुनिक समाज के उसे लिए उपयोगी बताया।

श्री शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विषय विशेषज्ञ के रूप में आए डॉ. घनश्याम ने शिक्षा के विभिन्न स्वरूपों से विद्यार्थिओं को अगवत कराया। साथ ही उन्होंने विकासशील भारत को विकसित भारत कैसे बना पाएंगे विषय पर चर्चा की साथ ही उन्होंने बताया कि किस तरह राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से भारत को परिवर्तित करने का प्रयास किया जा रहा है। आगे उन्होंने अपने वक्तव्य में भारत के गौरवशाली इतिहास एवं ज्ञान परम्परा को पुनर्स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भूमिका पर प्रकाश डाला।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news