अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान में 11 कोयला खदान मजदूरों की गोली मारकर हत्या
03-Jan-2021 4:34 PM
पाकिस्तान में 11 कोयला खदान मजदूरों की गोली मारकर हत्या

इस्लामाबाद, 3 जनवरी | पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा एक कोयला खदान के 11 श्रमिकों की गोली मारकर हत्या करने की घटना सामने आई है। यह जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने उपायुक्त मुराद कासी के हवाले से बताया कि, बंदूकधारियों ने बोलन जिले से शनिवार देर रात मजदूरों का अपहरण कर लिया और उन्हें दूसरे इलाके में ले जाने के बाद उनकी हत्या कर दी।

प्रांत की खुफिया एजेंसियों के सूत्रों ने सिन्हुआ को बताया कि हथियारबंद लोगों ने श्रमिकों को हथकड़ी लगाई और उन्हें बहुत करीब से गोली मारी। गोली मारने से पहले उनके पैर बांध दिए गए थे।

तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए और उन्हें एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, लेकिन उनकी हालत की जानकारी नहीं मिली है।

घटना की जांच जारी है।

किसी भी समूह या व्यक्ति ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। (आईएएनएस)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news