खेल

खेल आयोजन से प्रतिभा का होता है विकास-ताम्रध्वज, उतई में 6 दिवसीय खेलकूद का समापन
15-Feb-2021 5:36 PM
खेल आयोजन से प्रतिभा का होता है विकास-ताम्रध्वज, उतई में 6 दिवसीय खेलकूद का समापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 15 फरवरी।  स्टार स्पोटर्स क्लब द्वारा उतई के थाना मैदान में छह दिवसीय ग्रमीण खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें क्रिकेट, बॉलीवाल, बेडमिंटन व महिला कबड्डी आयोजन किया गया।

पुरस्कार वितरण के  मुख्यअतिथि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू थे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में  लगातार विभिन्न खेलों के आयोजन हो रहे हैं। जिससे ग्रामीण व शहरी खिलाडिय़ों की प्रतिभा का विकास हो रहा है। खेल से स्वस्थ मन व तन दोनों का विकास होता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य योगिता चन्द्राकर ने की। विशेष अतिथि के रूप में  क्लब के सरक्षक युवा समाजसेवी हर्ष साहू, नगर पंचायत उतई के अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी, उपाध्यक्ष रविन्द्र वर्मा, जनपद सदस्य राकेश हिरवानी, डुमरडीह सरपंच चक्षुप्रभा थे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से क्लब के अध्यक्ष राजेश मणि, सचिव उमेश कुमार साहू, भीष्म हिरवानी, उतई नगर पंचायत के पार्षद ड्रा प्रहलाद वर्मा, विरेन्द्र गिरी गोस्वामी, रोहित साहू,राकेश हिरवानी, डुमरडीह के उपसरपंव प्रदीप पाटिल, राकेस देवागन, दीपक विष्वकर्मा, निखिलेश बंजारे, मनिस साहू, ललिता यदु, इंतिजा राज, डिंपल चिन्देकर, निशा परगनिहा देसमुख, हेमा साहू सहित अन्य जन व खिलाड़ी उपस्थित थे। पुरुस्कार वितरण का संचालन क्लब के अध्यक्ष राजेश मनी ने किया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news