खेल

जिला स्तरीय ट्रायल शुरू, हॉकी, तीरंदाजी एवं एथलेटिक्स में जौहर दिखाएंगे खिलाड़ी
16-Feb-2021 5:19 PM
जिला स्तरीय ट्रायल शुरू, हॉकी, तीरंदाजी एवं एथलेटिक्स में जौहर दिखाएंगे खिलाड़ी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 16 फरवरी। खेलों इंडिया के तहत खेलो इण्डिया सेन्टर आफ एक्सिलेंस रायपुर एवं बिलासपुर में प्रारंभ किया जा रहा है। जिसके तहत हॉकी,तीरंदाजी एवं एथलेटिक्स में खिलाडिय़ों के चयन हेतु जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन 16 फरवरी से प्रारंभ हुआ।

 सबसे पहले दिन 16 फरवरी को हॉकी खेल का ट्रायल शासकीय उच्चतर मा.शालाग्राम- परसापाली, विकासखंड- बिलाईगढ़ में 18 फरवरी को गुरू घासीदास शासकीय उच्च्तर मा.शाला कसडोल में एथलेटिक्स खेल का ट्रायल साथ ही इसके अगले दिन 19 फरवरी को शासकीय उच्चतर मा.शाला ग्राम- घरजरा,विकासखंड- बिलाईगढ़ में तीरंदाजी का ट्रायल का आयोजन होगा। जिला स्तरीय सलेक्शन ट्रायल में चयनित बालक बालिकाओं को राज्य स्तरीय सलेशन ट्रायल में सम्मिलित कराया जायेगा जिसमें जिले से भाग लेने वाले खिलाडिय़ों की अधिकतम संख्या हॉकी में 10 बालक 10 बालिका, एथलेटिक्स में 12 बालक 12 बालिका, तीरंदाजी में 6 बालक 6 बालिका का चयन राज्य स्तरीय सलेक्शन ट्रायल हेतु किया जाएगा।

गौरतलब है कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष से बिलासपुर में भारत सरकार की खेलो इण्डिया योजना के तहत खेलो इण्डिया सेन्टर आफ एक्सिलेंस प्रारंभ किया जा रहा है। यह सेन्टर एक आवासीय खेल अकादमी होगी जिसमें हॉकी, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी के बालक बालिकाओं को खेल का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। बिलासपुर के साथ-साथ रायपुर में भी खेल विभाग द्वारा राज्य स्तरीय खेल अकादमी प्रारंभ की जा रही है। जिसमें हॉकी, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी का खेल प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। रायपुर एवं बिलासपुर की खेल अकादमी में जिन बालक बालिकाओं को प्रवेश मिलेगा,उन्हें आवास, भोजन, शैक्षणिक व्यय,खेल परिधान, दुर्घटना बीमा, खेल प्रशिक्षण की सुविधाएं, खेल विभाग द्वारा नि:शुल्क उपलब्ध करायी जाऐगी।

 रायपुर एवं बिलासपुर की अकादमी में प्रवेश हेतु, 9 से 17 वर्ष तक आयु वर्ग के बालक बालिकाएं जो हॉकी,एथलेटिक्स, तीरंदाजी में रूचि रखते है तथा बिलासपुर या रायपुर में नियमित रूप से रहकर खेल प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं,वे चयन प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news