खेल

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पिन्काथोन का आयोजन कमला कॉलेज से शुरू होगा दौड़
06-Mar-2021 5:08 PM
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पिन्काथोन का आयोजन कमला कॉलेज से शुरू होगा दौड़

राजनांदगांव, 6 मार्च। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में खेल विभाग एवं महिला प्रकोष्ठ एवं राजनांदगांव रनर ग्रुप द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सुबह 6 बजे से महिलाओं के लिए 6 किमी दौड़ पिन्काथोन का आयोजन किया जा रहा है।  इसमें फ्लैग ऑफ मुख्य अतिथि महापौर हेमा देशमुख एवं अध्यक्षता जनभागीदारी समिति अध्यक्ष द्वारा किया जाएगा। इसमें तीन आयु वर्ग में दौड़ होगी। 18 से 25, 26 से 45 एवं 46 से ऊपर के आयु वर्ग में महिला प्रतिभागी भाग लेंगे। यह दौड़ कमला कॉलेज से शुरू होकर महाराणा प्रताप चौक, आरके  नगर होते हुए जीई रोड से वापस कमला कॉलेज में समाप्त होगा।

महाविद्यालय की क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नीता एस.नायर ने बताया कि महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने एवं दौड़ के माध्यम से स्वयं फिट करने हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में ड्रेस कोट गुलाबी रंग रखा गया है। सभी प्रतिभागी गुलाबी रंग का टी-शर्ट, कुर्ता या साड़ी पहनकर भाग ले सकते हैं। साथ ही कोविड-19 प्रोटोकॉल का ध्यान रखते मास्क लगाकर, सामाजिक दूरी बनाए रखें। दौड़ के दौरान प्रतिभागी मास्क उतारकर दौड़े। इस पूरे आयोजन में राजनांदगांव रनर ग्रुप के नवीन जैन, अर्पित जैन, प्रियंका श्रीरंगे, आकाश जैन आदि का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news