सामान्य ज्ञान
1. आनंद भवन कहां स्थित है?
(अ) इलाहाबाद (ब) दिल्ली (स) लखनऊ (द) आगरा में
2. शालीमार बाग और निशात बाग स्थित है?
(अ) जम्मू में (ब) श्रीनगर में (स) गुलमर्ग में (द) लद्दाख में
3. अकबर का मकबरा कहां स्थित है?
(अ) आगरा में (ब) दिल्ली में (स) फतेहपुर सीकरी में (द) सिकंदरा में
4. बर्फ का एक विशाल खंड जो समुद्र में तैरता रहता है?
(अ)हिमनद कहलाता है (ब)प्रवाह कहलाता है (स)बर्फ का पिण्ड कहलाता है (द) इनमें से कोई नहीं
5. भारत में अनेक राष्ट्रीय अभयारण्य, बोटनीकल पार्क, जूलोजीकल पार्क आदि स्थित है। उनमें से एक पद्मानायडू जूलॉजीकल पार्क है। यह कहां स्थित है?
(अ) नैनीताल में (ब) गंगटोक में (स) दाजिंलिंग में (द) श्रीनगर में
6. निम्नलिखित में से कौन-सा एक यौगिक है?
(अ) हवा (ब) ऑक्सीजन (स) अमोनिया (द) पारा
7. प्रोटीन का निर्माण किससे होता है?
(अ) कार्बोहाइड्रेट से (ब) वसा से (स) अमीनो अम्ल से(द) बेंजीन से
8. मंगल ग्रह को सूर्य की परिक्रमा करने में कितना समय लगता है?
(अ)88 दिन (ब) 225 दिन (स) 119 दिन (द) 687 दिन
9. निम्रलिखित में से कौनसा मूल अधिकार भारतीय संविधान में नागरिकों को नहीं दिया गया है?
(अ) देश के किसी भी भाग में बसने का अधिकार (ब) लैंगिक समानता का अधिकार (स) सूचना का अधिकार (द) शोषण के विरूद्ध अधिकार
10. मेसेटा का पठार निम्न में से किस देश में स्थित है?
(अ) मैक्सिको (ब) ब्राजील (स) स्पेन तथा पुर्तगाल (द) उत्तर पूर्वी अफ्रीका
11. निम्नलिखित में से कौन पर्वतपदीय पठार है?
(अ) तिब्बत का पठार (ब) पेटागोनिया का पठार (स) ब्राजील का पठार (द) बोलीविया का पठार
12. बलुआ पत्थर बदलता है?
(अ) निस में (ब) सिस्ट में (स) क्वार्टजाइट में (द) ग्रेफाइट में
13. भारतीय संघ के अंतर्गत किसी राज्य को मिलाने का अधिकार किसे है?
(अ)भारत के राष्ट्रपति को (ब)प्रधानमंत्री को (स) संसद को (द) सर्वोच्च न्यायालय को
14. राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांतों को भारतीय संविधान में शामिल किए जाने का उद्देश्य है?
(अ) राजनीतिक प्रजातंत्र को स्थापित करना (ब) सामाजिक प्रजातंत्र को स्थापित करना (स)गांधीवादी प्रजातंत्र को स्थापित करना (द) सामाजिक और आर्थिक प्रजातंत्र को स्थापित करना
15. प्वाइंट पेड्रो अथवा पिडूरुटागाला निम्न में से किस देश का सर्वोच्च पर्वत शिखर है?
(अ) दक्षिण अफ्रीका (ब) पनामा (स) श्रीलंका (द) कम्बोडिया
16. विश्व का सर्वाधिक ऊंचा पठार निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) बोलीविया का पठार (ब) कोलंबिया का पठार (स) तिब्बत का पठार (द) कोलोरेडो का पठार
17. मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद की गोपनीयता की शपथ कौन दिलाता है?
(अ) राष्ट्रपति (ब) उपराष्ट्रपति (स) लोकसभा अध्यक्ष (द) सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
18. वर्ष 1967-69 के दौरान भारत के उपप्रधानमंत्री निम्नलिखित में से कौन रहे?
(अ) चौधरी चरणसिंह और मोरारजी देसाई (ब) बाबू जगजीवन राम और मोरारजी देसाई (स) चौधरी चरण सिंह बाबू जगजीवन राम (द) मोरारजी देसाई और अटल बिहारी वाजपेयी
19. लोकसभा का विरोधी दल के पहले मान्यता प्राप्त नेता थे?
(अ) श्यामा प्रसाद मुखर्जी (ब) इंदिरा गांधी (स) राम सुभग सिंह (द) व्हाई वी चौहान
20. लोकसभा अध्यक्ष अपना पद कब खाली करता है?
(अ) लोकसभा भंग हो जाने पर (ब) राष्ट्रपति द्वारा ऐसा कहा जाने पर (स) अगली लोकसभा के गठन के बाद (द) राज्यसभा द्वारा इस संबंध में प्रस्ताव पारित करने पर
21. निम्नलिखित अक्षांशों में से कौन भारत से होकर गुजरता है?
(अ) भूमध्य रेखा (ब) उत्तर धु्रवीय वृत्त (स) मकर रेखा (द) कर्क रेखा
22. भारत की सबसे लंबी भू-सीमा निम्न में से किस देश के साथ लगती है?
(अ) पाकिस्तान (ब) चीन (स) नेपाल (द) बांग्लादेश
23. निम्न नगरों में से कौन सा कर्क रेखा के निकटतम है?
(अ) दिल्ली (ब) कोलकाता (स) जोधपुर (द) नागपुर
24. निम्नवत राज्यों में से किसका समुद्र तट सबसे लंबा है?
(अ) महाराष्ट्र (ब) केरल (स) तमिलनाडु (द) आंध्र प्रदेश
25. निम्नलिखित धाराओं में से कौन सी एक गल्फस्ट्रीम में अभिसरण करती है?
(अ) बेंगुएला धारा (ब) दक्षिण अटलांटिक धारा (स) क्यूरोशिओ धारा (द) लैबेडोर धारा
26. मलक्का जलडमरूमध्य किनके बीच पाया जाता है?
(अ) म्यांमार और मलेशिया (ब) मलेशिया और इंडोनेशिया (स) इंडोनेशिया और फिलीपीन्स (द) फिलीपीन्स और ताइवान
27. निम्नलिखित विद्युत चुंबकीय तरंगों मं सबसे अधिक तरंग दैध्र्य किसका है?
(अ) अवरक्त किरण (ब) गामा किरण (स) प्रकाश किरण (द) पराबैंगनी किरण
28. निम्नलिखित में से कौन सा एक सूचना का सर्वाधिक प्रभावी वाहक है?
(अ) केबल (ब) सूक्ष्म तरंग (स) रेडियो तरंग (द) प्रकाशीय (ऑप्टिकल फाइबर)
-----------
सही जवाब- 1.(अ) इलाहाबाद, 2.(ब) श्रीनगर में, 3.(द) सिकंदरा में, 4.(स) बर्फ का पिंड कहलाता है, 5.(स) दाजिंलिंग में, 6.(स) अमोनिया, 7.(स) अमीनो अम्ल से, 8.(द) 687 दिन, 9.(स) सूचना का अधिकार, 10.(स) स्पेन तथा पुर्तगाल, 11.(ब) पेटागोनिया का पठार, 12.(स)क्वार्टजाइट में, 13.(स) संसद को, 14.(स) गांधीवादी प्रजातंत्र को स्थापित करना, 15.(स) श्रीलंका, 16.(स) तिब्बत का पठार, 17.(अ) राष्ट्रपति, 18.(स) चौधरी चरण सिंह बाबू जगजीवन राम, 19.(स) राम सुभग सिंह, 20.(स)अगली लोकसभा के गठन के बाद, 21.(द) कर्क रेखा, 22.(ब)चीन, 23.(ब) कोलकाता, 24.(द) आंध्र प्रदेश, 25.(द) लैबेडोर धारा, 26.(ब) मलेशिया और इंडोनेशिया, 27.(अ)अवरक्त किरण, 28.(द) प्रकाशीय (ऑप्टिकल फाइबर)।
बांसुरी एक ऐसा वाद्य है जो पूरी दुनिया में मिलता है। दुनिया की सबसे पुरानी बांसुरी 35 हजार साल पुरानी बताई जाती है। पाषाण काल में इंसान बांसुरी गिद्ध की हड्डी से बनाते थे। दुनिया भर में अलग-अलग तरह से बांसुरी बनती है और धुनों का जादू एक से बढ़ कर एक।
यह दुनिया का इकलौता ऐसा साज है जो अफ्रीका से लेकर एशिया तक दुनिया के हर देश में पसंद किया जाता है। जर्मनी में बच्चे सामने से बजाने वाली बांसुरी (पहाड़ी बांसुरी जैसी) बजाना सीखते हैं तो तुर्की में बच्चे ने नाम की बांसुरी बजाते हैं। आयरलैंड में टिन की बांसुरी बजाई जाती है। भारत में बांसुरी को कृष्ण की मुरली कहा जाता है। कहते हैं कि श्रीकृष्ण इतनी मीठी बांसुरी बजाते थे कि ग्वाल बाल, गायें सब कुछ भूल उसकी धुन में मगन हो जाते थे। बौद्ध भिक्षु बांसुरी का उपयोग धार्मिक समारोहों और गाय बैल चराने के लिए करते थे।
कई तरह की बांसुरियां होती हैं। लंबी जर्मन बांसुरी, ऊंची टोन वाली बांसुरी। कुछ बांसुरी को होठों के बीच में रख कर बजाया जा सकता है कुछ होंठों पर रख कर फूंक से बजाई जाती हैं। बाल्कन देशों में कावेल नाम की, दक्षिण अमेरिका में क्वेना, अफ्रीका की पेउल है या फिर चौड़े सिरे वाली जापानी बांसुरी शाकुहाची काफी लोकप्रिय हैं। जर्मनी में सामने से बजाई जाने वाली ब्लॉकफ्लूट मशहूर है। वहीं आयरलैंड में टिन व्हिसल नाम की बांसुरी है।
अफ्रीकी बांसुरी पेउल को बजाना काफी कठिन है। सीधी सादी मेलोडी बजाने में भी कई साल लग जाते हैं। जापानी बांसुरू शाकुहाची सीखने की तकनीक थोड़ी आसान है।
केरल के अलेप्पी को पूरब का वेनिस कहा जाता है। यहां की नहरों और पाम के पेड़ों के बीच स्थित सुन्दर जलभराव और हरियाली रोमांच पैदा करती हैं। केरल के प्रथम योजनाबद्द तरीके से निर्मित शहरों में से एक अलेप्पी में जलमार्ग के कई गलियारे हैं, जो यातायात के साधन भी हैं।
जलभराव के कारण अलेप्पी प्रति वर्ष नौकायन रेस की नेहरू ट्रॉफी का आयोजन करता है। ऐसा माना जाता है कि विजेता को ट्रॉफी देने की परम्परा की शुरुआत पंडित जवाहर लाल नेहरू ने की थी, जो यह शहर घूमने के लिए आए थे। अपने नौकाविहार के अनुभव से प्रसन्न होकर उन्होंने नौका दौड़ में प्रथम आने वाले दल के परिश्रम और कला को सम्मानित करने का फैसला किया। यह प्रतियोगिता अब 60 वर्ष पुरानी हो गई है ।
इस शहर में अम्बालापुझा श्रीकृष्ण मन्दिर, मुल्लक्कल राजेश्वरी मन्दिर चेट्टीकुलंगरा भगवती मन्दिर, मन्नारासला श्री नागराज मन्दिर जैसे कई मन्दिर और एडाथुआ चर्च सेन्ट एन्ड्रियू चर्च, सेन्ट सेबेस्टियन चर्च, चम्पाकुलम चर्च जैसे कई चर्च हैं। अलेप्पी का पथिरामन्नल द्वीप कई दुर्लभ किस्म के पक्षियों का घर है। वेम्बनाड झील से घिरा यह द्वीप अलेप्पी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है।
कट्टींगेरी कृष्ण हेब्बार भारत के जाने-माने चित्रकार हुए हैं। 1912 में उनका जन्म हुआ। 1938 में जे जे से अपना डिप्लोमा लेने के बाद 1940 से 1945 तक उन्होंने वहीं अध्यापन किया फिर यूरोप निकल गए और निश्चय किया कि पेरिस की अकदमी जुलियन में अध्ययन करेंगे। देश विदेश की अनेक महत्वपूर्ण प्रदर्शनियों मे उन्होंने भाग लिया जिसमें वेनिस बिनेले, साओ पाओलो बिनेले और टोकियो बिनेले जैसी अंतर्राष्ट्रीय कला महोत्सव भी सम्मिलित हैं।
1956 में उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया और 1957 और 1958 में कट्टींगेरी कृष्ण हेब्बार को वार्षिक प्रदर्शिनियों में पुरस्कार प्राप्त हुए। 1965 में उन्हें अंतर्राष्ट्रीय ख्याति मिली जब लंदन और ब्रसेल्स में सामकालीन भारतीय कला नामक प्रदर्शनी में उनके चित्र विदेशों में प्रदर्शित किये गए। हेब्बार अपने रेखाचित्रों के कारण भी अत्यंत लोकप्रिय रहे हैं।
1947 में उन्हें बाम्बे आर्ट सोसायटी का स्वर्ण पदक मिल। वे 1980 में वे ललितकला अकादमी के चेयर मैन तथा 1990 में बाम्बे आर्ट सोसायटी के अध्यक्ष भी रहे। 1961 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री व 1989 में पद्मभूषण से अलंकृत किया गया। 1996 में 85 वर्ष की आयु में उनका देहावसान हुआ।
लेह शहर इंडस नदी के किनारे कराकोरम और हिमालय की श्रृंखला के बीच स्थित है। इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता देश भर से पर्यटकों को साल के बारहों महीने अपनी ओर खींचती है। इस शहर में ज़्यादातर हिस्से में मस्जिद और बौद्ध स्मारक हैं जो सोलहवीं और सत्रहवीं शताब्दी में बनाए गए थे। एक बहुत पुराना, नामग्याल डायनेस्टी का राजा सेंग्गे नामग्याल का नौ मंजिल का महल, इस जगह का मुख्य आकर्षण है जो मेडिएवल ऐरा के वास्तुशिल्पीय ढंग को दर्शाता है।
लेह की आबादी का ज़्यादातर हिस्सा बुद्ध मौंक, हिन्दुओं और लामाओं का है। कई अध्ययन केंद्र जैसे शांति स्तूप और शंकर गोम्पा इस जगह के आकर्षण को बढ़ाते हैं। बर्फ से ढंका हिमालय पहाड़ इस जगह की सुंदरता को बढ़ाता है। लेह के कई इलाकों जैसे उबड़ खाबड़ हिमालयन भू-भाग में ट्रेकिंग भी की जा सकती है। इस जगह के मुख्य आकर्षण में से मुग़ल कला में बनी जामा मस्जिद और शे महल हैं जिसको लद्दाखी राजाओं का गर्मी का इलाका भी कहते हैं और यह अपने विशाल बुद्ध की मूर्ति के लिए मशहूर है।
लेह में गर्मी का मौसम मार्च से जून तक खिंच जाता है और यह समय यहां आने का सबसे उचित समय होता है। इस समय लेह का मौसम सुहाना रहता है और उच्चतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहता है। दिन में औसत तापमान 20 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। सर्दी का मौसम लेह में काफी ठंडा और कठोर होता है। इस दौरान यहां का तापमान -28 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। मानसून के समय लेह में औसतन 90 मिलीमीटर वर्षा होती है।
1. बीयर को भंडारित करने के लिए पहले उसमें कौन सी गैस मिलायी जाती है?
(अ) क्लोरीन (ब) ऑक्सीजन (स) कार्बन डाइऑक्साइड (द) सल्फर डाइऑक्साइड
2. गेहूं के आटे में यीस्ट मिलाकर डबल रोटी बनाने से वह स्पंजी तथा कोमल हो जाती है, क्योंकि?
(अ)यीस्ट कोमल होने के कारण आटे को कोमल बना देती है (ब) उत्पन्न कार्बन डाइऑक्साइड रोटी को स्पंजी बना देती है (स) यीस्ट प्रोटीन का क्षय कर देता है (द) यीस्ट एसीटिक अम्ल का निर्माण करता है
3. तांबा का शत्रु तत्व कौन सा है?
(अ) गंधक (ब) कार्बन (स) हाइड्रोजन (द) नाइट्रोजन
4. गंधक के साथ रबड़ को गर्म करने की क्रिया को क्या कहते हैं?
(अ) गैल्वनीकरण (ब) सल्फोनीकरण (स) वल्कनीकरण (द) बेसेमरीकरण
5. जामिया मिलिया इस्लामिया की स्थापना किसने की थी?
(अ) डॉ. एस. राधाकृष्णन (ब) डॉ. जाकिर हुसैन (स) डॉ. फखरुद्दीन अली अहमद (द) रफी अहमद किदवई
6. लॉर्ड मैकाले निम्न में से किससे संबंधित हैं?
(अ) सेना के सुधार से (ब) सती प्रथा की समाप्ति से (स) अंग्रेजी शिक्षा से (द) स्थायी बंदोबस्त से
7. किस रोग में रक्त का थक्का नहीं बनता है?
(अ) थ्रोम्बोसिस (ब) हीमोफीलिया (स) निमोनिया (द) इनमें से कोई नहीं
8. भूदान अभियान किसने चलाया?
(अ) महात्मा गांधी ने (ब) टैगोर ने (स) महर्षि दयानंद ने (द) विनोबा भावे ने
9. सूर्य की असीमित व अपार ऊर्जा का कारण क्या है?
(अ) नाभिकों का विखंडन (ब) प्रोटॉनों का विखंडन (स) परमाणुओं का टकराव (द) नाभिकों का संलयन
10. जब चंद्रमा, पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है, तो ऐसी स्थिति कहलाती है?
(अ) छाया (ब) प्रच्छाया (स) अपभू (द) उपभू
11. इटली का एकीकरण कब हुआ?
(अ) 1959-1970 के बीच (ब) 1880-1891 के बीच (स) 1859-1870 के बीच (द) 1759-1770 के बीच
12. भारत की जनगणना 2001 में विकलांग जनसंख्या की गणना के लिए कितने प्रकार की विकलांगताएं सम्मिलित की गई थीं?
(अ) पांच (ब) छह (स) तीन (द) चार
13. 13 अप्रैल, 1919 को जलियांवाला बाग में लोग किस का विरोध करने के लिए एकत्रित हुए थे?
(अ) साइमन कमीशन (ब) मॉन्टेग्यू चेम्सफोर्ड रिपोर्ट (स) रौलेट एक्ट (द) गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट
14. मिट्टी की पारगम्यता किसकी संक्रिया होती है?
(अ) गठन एवं गहराई की (ब) सरंध्रता एवं गठन की (स) सरंध्रता एवं गहराई की (द) सरंध्रता, गठन एवं गहराई की
15. राष्टï्रीय मानव अधिकार आयोग में कितने सदस्यों का प्रावधान है?
(अ) 9 (ब) 10 (स) 7 (द) 8
16. एक स्वस्थ मनुष्य के शरीर का ताप होता है?
(अ) 37 अंश सेल्सियस (ब) 37 अंश फारेनहाइट (स) 98.4 अंश सेल्सियस (द) 98.4 अंश केल्विन
17. थर्मोस्टेट का प्रयोजन क्या है?
(अ) तापमान को मापना (ब) तापमान को बढ़ाना (स) तापमान को स्थिर रखना (द) ताप को विद्युत में बदलना
18. सीआईएस में कोयला का सबसे बड़ा उत्पादक क्षेत्र निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) पिथौरा (ब) कारागंडा (स) डॉनेज (द) कुजबास
19. सन् 1944 में ब्रेटन वुड्स सम्मेलन कहां हुआ था?
(अ) फ्रांस में (ब) जर्मनी में (स) अमेरिका में (द) इंग्लैंड में
20. प्रत्येक भारतीय भ्रष्टïाचारी है- यह कथन किसका है?
(अ) लॉर्ड कार्नवालिस (ब) लार्ड वेलेजली (स) लॉर्ड हेस्टिंग्स (द) लॉर्ड डलहौजी
21. भारत में वैल्लोर का विद्रोह किस वर्ष हुआ?
(अ) 1764 (ब) 1806 (स) 1857 (द) 1935
22. दिलवाड़ा का मंदिर निम्र में से किस स्थापत्य कला का उदाहरण है?
(अ) बौद्घ स्थापत्य (ब) जैन स्थापत्य (स) मुगल स्थापत्य (द) सल्तनत स्थापत्य
23. ताजमहल का मुख्य शिल्पकार मूल रूप से कहां का निवासी था?
(अ) इटली का (ब) भारत का (स) टर्की का (द) मिस्र का
24. 800 से 1200 ई. तक भारतीय समाज की प्रमुख विशेषता थी?
(अ) सामंतवाद (ब) उदारवाद (स) समतावाद (द) गणतंत्र
25. सडक़ पर चलने की अपेक्षा बर्फ पर चलना कठिन है, क्योंकि?
(अ) बर्फ सडक़ से सख्त होती है (ब) सडक़ बर्फ से सख्त होती है (स) जब हम अपने पैर से धक्का देते हैं, तो बर्फ कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं करती (द) बर्फ में सडक़ की अपेक्षा घर्षण कम होता है
26. लोहे की कील पारे में क्यों तैरती है, जबकि यह पानी में डूब जाती है?
(अ) लोहे की पारे से रासायनिक क्रिया की प्रवृत्ति पानी की तुलना में कम होने के कारण (ब) लोहे का भार पानी से अधिक है तथा पारे से कम (स) लोहे का घनत्व पानी से अधिक है तथा पारे से कम (द) पारा पानी से भारी है
27. किस वैज्ञानिक ने सर्वप्रथम बर्फ के दो टुकड़ों को आपस में घिसकर पिघला दिया?
(अ) रमफोर्ड (ब) जूल (स) डेवी (द) सेल्सियस
28. झरने में जब जल ऊंचाई से गिरता है, तो उसका ताप?
(अ)घट जाता है (ब) बढ़ जाता है (स) न घटना है न बढ़ता है (द) इनमें से कोई नहीं
---
सही जवाब- 1.(स) कार्बन डाइऑक्साइड, 2.(ब) उत्पन्न कार्बन डाइऑक्साइड रोटी को स्पंजी बना देती है, 3.(अ) गंधक, 4.(स) वल्कनीकरण, 5.(ब) डॉ. जाकिर हुसैन, 6.(स) अंग्रेजी शिक्षा से, 7.(ब) हीमोफीलिया, 8.(स) महर्षि दयानंद ने, 9.(द) नाभिकों का संलयन, 10.(द) उपभू, 11.(स) 1859-1870 के बीच, 12.(अ) पांच, 13.(स) रौलेट एक्ट, 14.(द) सरंध्रता, गठन एवं गहराई की, 15.(स)7, 16.(अ)37 अंश सेल्सियस, 17.(स)तापमान को स्थिर रखना, 18.(स) डॉनेज, 19.(स) अमेरिका में, 20.(अ) लॉर्ड कार्नवालिस, 21.(ब) 1806, 22.(ब) जैन स्थापत्य, 23.(ब) भारत का, 24.(अ) सामंतवाद, 25.(द) बर्फ में सडक़ की अपेक्षा घर्षण कम होता है, 26.(स) लोहे का घनत्व पानी से अधिक है तथा पारे से कम, 27.(स) डेवी, 28.(ब) बढ़ जाता है।
1. यलोस्टोन नेशनल पार्क कहां स्थित है?
(अ) दक्षिण अफ्रीका में (ब) कंबोडिया में (स) कीनिया में (द) यू.एस.ए. में
2. विश्व के सात नए अजूबों में एक चिचेन इट्जा को सम्मिलित किया गया है। यहां कहां स्थित है?
(अ) मैक्सिको में (ब) पेरू में (स) जॉर्डन में (द) रोम में
3. हिंदी भाषा बोलने वाले भारतीयों का प्रतिशत लगभग कितना है?
(अ) 35 प्रतिशत (ब) 40 प्रतिशत (स) 45 प्रतिशत (द) 50 प्रतिशत
4. दक्षिण भारत में हिंदी भाषा के क्षेत्र में किसने प्रचार-प्रसार किया?
(अ) पंडित जवाहर लाल नेहरू (ब) पी.वी. नरसिम्हा राव (स) सी. राजगोपालाचारी (द) सी.एन. अन्नादुरई
5. हिंदी के पश्चात भारत की दूसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है?
(अ) तमिल (ब) तेलुगू (स) कन्नड़ (द) मलयालम
6. देश के 100 से 200 सेमी औसत वार्षिक वर्षा वाले भागों में किस प्रकार की वनस्पति पायी जाती है?
(अ) उष्णाद्र्र सदाबहार वन (ब) आद्र्र मानसूनी वन (स) उष्णाद्र्र पतझड़ वन (द) मरुस्थलीय वन
7. भारत में चंदन की लकड़ी के वन सबसे अधिक कहां पाए जाते हैं?
(अ) असम की पहाडिय़ों में (ब) शिवालिक की पहाडिय़ों में (स) नीलगिरि की पहाडिय़ों में (द) सतपुड़ा की पहाडिय़ों में
8. तांबे की बनी हुई इक्का गाड़ी किस स्थान से प्राप्त हुई है?
(अ) लोथल (ब) राखीगढ़ी (स) हड़प्पा (द) मीत्ताथल से
9. मोहनजोदड़ो की सर्वाधिक चौड़ी सडक़ जिसे राजपथ कहा जाता था, की चौड़ाई क्या थी?
(अ) 20 मीटर (ब) 15 मीटर (स) 10 मीटर (द) 8 मीटर
10. संयुक्त राष्टï्र महासभा द्वारा हर साल किस महीने के पहले सोमवार को विश्व पर्यावास दिवस मनाया जाता है?
(अ) जनवरी (ब) फरवरी (स) अक्टूबर (द) नवंबर
11. भारत में वास्तविक कुषाण राज्य की स्थापना की?
(अ) विम कडफिसेस (ब) कनिष्क (स) कुजुल कडफिसेस (द) इनमें से कोई नहीं
12. निम्नलिखित में से किस स्थान से भारत दासों को आयात करता था?
(अ)फारस की खाड़ी (ब)मिस्र (स)चीन (द) इनमें से कोई नहीं
13. मोटरगाड़ी के रेडियेटर को ठंडा करने के लिए पानी का व्यवहार किया जाता है, क्योंकि?
(अ) पानी की विशिष्ट ऊष्मा अधिक होती है (ब) पानी का घनत्व कम होता है (स) पानी सस्ता होता है (द) पानी कम ताप पर मिलता है
14. निम्नलिखित तापी इंजनों का अनुप्रयोग होता है?
(अ) पनडुब्बी नोदन में (ब) तुषामुक्त प्रशीतित्रों में (स) रॉकेट प्रौद्योगिकी में (द) अतिचालकता विषयक अनुसंधानों में
15. किसी ठोस पदार्थ को बिना द्रव में बदले सीधे वाष्प अवस्था में परिवर्तित होने को क्या कहते हैं?
(अ) क्वथन (ब) आसवन (स) उध्र्वपातन (द) बहुलीकरण
16. मात्रकों की अंतर्राष्ट्रीय पद्धति कब लागू की गई?
(अ) 1969 ई. में (ब) 1971 ई. में (स) 1983 ई. में (द) 1991 ई. में
17. डेसीबल किसे नापने के लिए प्रयोग में लाया जाता है?
(अ) खून में हीमोग्लोबीन (ब) पेशाब में शक्कर (स) वातावरण में ध्वनि (द) वायु में गण
18. भारत में अंग्रेजी शिक्षा का मेग्नाकार्टा किसे कहा जाता है?
(अ) वुड डिस्पैच, 1854 (ब) मैकाले का विवरण पत्र 1835 (स) 1813 का चार्टर (द) ऑकलैंड का विवरण पत्र, 1939
19. ऑपरेशन ब्लैकबोर्ड कार्यक्रम का उद्देश्य क्या है?
(अ) प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा के लिए बुनियादी सुविधाएं जुटाना (ब) एक शिक्षक वाले विद्यालय में एक और शिक्षक की व्यवस्था करना (स) सभी स्तर पर गणित व विज्ञान की पढ़ाई का स्तर ऊंचा उठाना (द) उपर्युक्त में सभी
20. सूर्य का ताप मापा जाता है?
(अ) प्लैटिनम तापमापी द्वारा (ब) गैस तापमापी द्वारा (स) पाइरोमीटर तापमापी द्वारा (द) वाष्पन दाब तापमापी द्वारा
21. ठोस से द्रव में पदार्थ के अवस्था परिवर्तन को क्या कहते हैं?
(अ) गलन (ब) वाष्पन (स) क्वथन (द) इनमें से कोई नहीं
22. दाब बढऩे से किसी द्रव का क्वनांक क्या होगा?
(अ) घटेगा (ब) बढ़ेगा (स) अपरिवर्तित रहेगा (द) कभी घटेगा, कभी बढ़ेगा
23. भारत का पहला कंप्यूटरीकृत गांव निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) बेल्लानाड, केरल (ब) कर्नूल, गुजरात (स) सैफई, उत्तरप्रदेश (द) नालंदा, बिहार
24. आजकल सबसे अधिक प्रयोग होने वाली निवेश युक्ति (ढ्ढठ्ठश्चह्वह्ल स्रद्ग1द्बष्द्ग)कौन सी है?
(अ) ट्रेक बॉल (ब) स्केनर (स) माऊस (द) इनमें से कोई नहीं
25. न्यूक्लिऑन सामान्य नाम किसके लिए है?
(अ)इलेक्ट्रॉन और न्यूट्रॉन (ब) प्रोटॉन और न्यूट्रॉन (स)इलेक्ट्रॉन और न्यूट्रॉन (द) इनमें से कोई नहीं
26. फॉस्फोरस का सबसे स्थायी अपरूप है?
(अ) पीला फॉस्फोरस(ब) लाल फॉस्फोरस (स) बैंगनी फॉस्फोरस (द) काला फॉस्फोरस
27. पीले फॉस्फोरस को सुरक्षित रखा जाता है?
(अ)कैरोसीन तेल में (ब) जल में (स)पेट्रोल में (द) हवा में
28. भूकंप निम्न में से कौन सा संचरण है?
(अ) विवर्तनिक संचरण (ब) आकस्मिक संरचरण (स) मंद संचरण (द) तीव्र संचरण
29. महाद्वीपों और पठारों का निर्माण किस संचरण से होता है?
(अ) ऋणात्मक संचरण (ब) क्षैतिज संचरण (स) उध्र्वाधर संचरण (द) इनमें से कोई नहीं
--
सही जवाब- 1.(द) यू.एस.ए. में, 2.(अ) मैक्सिको में, 3.(ब) 40 प्रतिशत, 4.(स) सी. राजगोपालाचारी, 5.(स) कन्नड़, 6.(ब) आद्र्र मानसूनी वन, 7.(स)नीलगिरि की पहाडिय़ों में, 8.(स) हड़प्पा, 9.(स)10 मीटर,10.(स)अक्टूबर, 11.(अ)विम कडफिसेस, 12. (अ) फारस की खाड़ी, 13.(अ)पानी की विशिष्ट ऊष्मा अधिक होती है, 14.(स)रॉकेट प्रौद्योगिकी में, 15.(स) उध्र्वपातन, 16.(द) 1991 ई. में, 17.(स) वातावरण में ध्वनि, 18.(अ) वुड डिस्पैच, 1854, 19.(द) उपर्युक्त में सभी, 20.(स)पाइरोमीटर तापमापी द्वारा, 21.(अ) गलन, 22.(ब)बढ़ेगा, 23.(अ)बेल्लानाड, केरल, 24.(स) माऊस, 25.(ब) प्रोटॉन और न्यूट्रॉन, 26.(ब) लाल फॉस्फोरस, 27.(ब) जल में, 28.(ब) आकस्मिक संरचरण, 29.(स) उध्र्वाधर संचरण।
कांस और बुरुआ घासों और घने जंगलों वाले क्षेत्र को तराई प्रदेश कहा जाता है। तराई प्रदेश भारत में उत्तराखंड में हिमालय पर्वत की तलहटी से प्रारंभ होकर, उत्तरप्रदेश के पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, जनपदों से होता हुआ नेपाल और भूटान तक फैला हुआ है।
इस भू-भाग में प्राय: नमी रहती है। । भूमि तल से पानी की गहराई मात्रज्ञ् 5 मीटर से 37 मीटर तक होती है। रॉयल चितवन राष्ट्रीय पार्क तथा रॉयल बर्दिया पार्क इसी प्रदेश में है।
गूलर का पेड़ लगभग पूरी दुनिया में मिलता है। पके हुए गूलर की सब्जी बनाई जाती है। गूलर की छाया ठंडी और सुखकारी होती है। गूलर की लकड़ी बहुत मजबूत और चिकनी होती है। गूलर के फलों का आकार अंजीर के फल जैसा होता है। गूलर के पेड़ के पास कुंआ होने से पानी जल्दी निकल आता है। गूलर की छाया में खुदे हुए कुंए का पानी बहुत गुणकारी होता है और इसमें बहुत से रोगों का नष्ट करने के गुण पाए जाते हैं।
गूलर की प्रकृति ठंडी होती है और यह यह घाव को भरने वाला होता है। यह रुखा और स्वाद में मीठा, फीका और भारी होता है। यह कफ , पित्त, अतिसार और योनि रोग को ठीक करता है। गूलर की छाल की प्रकृति ठंडी होती है। इसके छाल में दूध भरा रहता है और यह स्वाद में फीकी होती है। यह गर्भ के लिए लाभकारी और घावों को भरने वाली होती है। कच्चे गूलर स्तंभक, फीके और गुणकारी होते हैं। यह प्यास को खत्म करने वाला, पित्त, कफ और रक्त विकार को भी दूर करने वाला होता है।
गूलर के फल स्वाद में फीका और मीठा होता है। यह पेट में कीड़े पैदा करने वाला होता है। इसकी प्रकृति ठंडी होती है। खून की खराबी, पित्त, जलन , सांस रोग और बेहोशी को यह नष्ट करता है। यह भूख को बढ़ाने वाला होता है। यह कफ को उत्पन्न करने वाला और भोजन के प्रति रुचि बढ़ाने वाला होता है। यह प्यास और थकावट को दूर करने वाला होता है। यह सूखी खांसी और जकडऩ को दूर करता है। गूलर की लकड़ी के राख को गर्मी के मौसम में घावों पर लगाने से लाभ होता है।
पुराने गूलर स्वाद में फीके और खट्टे होते हैं। यह शरीर में मांस की वृद्धि करने वाला होता और यह खून की खराबी को दूर करता है। गूलर का पका फल खाने में मीठा होता है। मीठा होने के कारण इसमें बहुत जल्दी कीड़े लग जाते हैं।
यूनानी चिकित्सा के अनुसार गूलर दूसरे दर्जे में गर्म और पहले दर्जे में गीला होता है। यह आंखों के रोल, सीने के दर्द, सूखी खांसी, गुर्दे, तिल्ली के दर्द, सूजन, खूनी बवासीर, खून की खराबी, रक्तातिसार, कमर दर्द और फोड़े- फुंसियों को ठीक करने में लाभकारी होता है। आर्युवेद के अनुसार गूलर स्वाद में मीठा, कसैला, भारी और इसकी प्रकृति ठंडी होती है। पित्त, कफ, रक्त विकार को यह नष्ट करने वाला होता है। गर्भ से संबंधित रोग, रक्त प्रदर, मधुमेह, आंखों के रोग, अतिसार ,सूखा रोग, पेशाब से संबंधित रोग और प्रमेह रोह को यह ठीक कर सकता है। इसके सेवन से शरीर में ताकत में वृद्धि होती है और हड्डियों को जोडऩे में यह लाभकारी है।
वैज्ञानिक मतानुसार गूलर के फल में कार्बोहाइड्रेट 49 प्रतिशत, रंजक द्रव्य 8.5 प्रतिशत, भस्म 6.5 प्रतिशत, अलब्युमिनायड 7.4 प्रतिशत, वसा 5.6 प्रतिशत, आद्र्रता 13.6 प्रतिशत पाई जाती है। इसमें कुछ मात्रा में फास्फोरस और सिलिका भी पाया जाता है। इसकी छाल में 14 प्रतिशत टैनिन और दूध में 4. से 7.4 प्रतिशत तक रबड़ होता है।
विभिन्न भाषाओं में गूलर के नाम- हिन्दी- गूलर, अंग्रेजी- क्लस्तर फिग, कंट्री फिग, संस्कृत- उदुम्बर, मराठी- उम्बर, गुजराती-उम्बरो, बंगाली- यज्ञडम्बर, तेलुगू- अधिचेट्टु, फारसी- अंजीरे, अरबी जमीज, उर्दू- डिमरी, लैटिन- फाइकस ग्लोमेराटा।
जौनपुर पूर्व उत्तरप्रदेश का एक जिला है। जौनपुर की सल्तनत काल में स्थापना हुई थी। इस नगर की स्थापना 1359 ईं. में फिरोज तुगलक ने जूना खां के नाम पर की थी। जौनपुर में अनेक भव्य इमारतें हैं जिनके कारण ही जौनपुर की अपनी एक अलग पहचान बनी। यहां की प्रमुख इमारतों में अटाला मस्जिद, बड़ी मस्जिद, चार अंगुल की मस्जिद और शाही इमाम आदि हैं। ये इमारतें हिन्दू-मुस्लिम कला की प्रतीक हैं। जौनपुर का किला वर्तमान समय में क्षतिग्रस्त हो चुका है।
लेखक कहानी
अमरकांत दोपहर का भोजन
अज्ञेय जयदोल
इंशाअल्ला खां रानी केतकी की कहानी
इस्मत चुगतई लिहाफ़
उपेंद्रनाथ अश्क पहेली
उषा प्रियंवदा वापसी
कमलेश्वर राजा निरबंसिया
कामतानाथ मकान
कृष्ण बलदेव वैद्य उड़ान
कृष्णा सोबती दादी अम्मा
गजानन माधव मुक्तिबोध ब्रह्मराक्षस का शिष्य
चंद्रधर शर्मा गुलेरी उसने कहा था
जयशंकर प्रसाद आकाशदीप
निर्मल वर्मा माया दर्पण
प्रेमचंद कफन
फणीश्वरनाथ रेणु मारे गए गुलफ़ाम
भगवती चरण वर्मा आवारे
भीष्म साहनी चीफ़ की दावत
मन्नू भंडारी यही सच है
पावागढ़ शक्तिपीठ गुजरात से कुछ दूरी पर पावागढ़ पहाड़ी के शिखर पर स्थित है। मां काली का यह शक्ति पीठ भारत के प्रमुख पवित्र धामों में से एक है। मंदिर में मां काली की एक दक्षिण मुखी प्रतिमा विराजमान है जिसके कारण यहां तांत्रिक पूजा का विधान देखा जा सकता है।
प्राचीन समय में यहां का मार्ग बहुत ही दुर्गम रास्तों से भरा रहता था चारों ओर से खाइयों से घिरे रहने की वजह से यहां पर हवा का दबाव भी बहुत तेज होता था। इस कारण से यह स्थान पावागढ़ यानी के ऐसा स्थान जहां पवन का वास हो कहा गया, परंतु आज स्थिति काफी बेहतर है और हजारों लोग प्रति वर्ष यहां मां के दर्शन के लिए आते हैं।
गिरीश कर्नाड (जन्म 19 मई, 1938 माथेरान, महाराष्ट्र) भारत के जाने माने समकालीन लेखक, अभिनेता, फिल्म निर्देशक और नाटककार हैं। कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा दोनों में इनकी लेखनी समानाधिकार से चलती है। 1998 में ज्ञानपीठ सहित पद्मश्री और पद्मभूषण जैसे कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों के विजेता गिरीश कर्नाड द्वारा रचित तुगलक, हयवदन, तलेदंड , नागमंडल और ययाति जैसे नाटक अत्यंत लोकप्रिय हुए और भारत की अनेक भाषाओं में इनका अनुवाद और मंचन हुआ है। प्रमुख भारतीय निदेशकों - इब्राहीम अलकाजी, प्रसन्ना , अरविन्द गौड़ और बी.वी. कारंत ने इनका अलग- अलग तरीके से प्रभावी और यादगार निर्देशन किया है।
एक कोंकणी भाषी परिवार में जन्में गिरीश कर्नाड ने 1958 में धारवाड़ स्थित कर्नाटक विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि ली। इसके पश्चात वे एक रोड्स स्कॉलर के रूप में इंग्लैंड चले गए जहां उन्होंने ऑक्सफोर्ड के लिंकॉन तथा मॅगडेलन महाविद्यालयों से दर्शनशास्त्र, राजनीतिशास्त्र तथा अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। वे शिकागो विश्वविद्यालय के फुलब्राइट महाविद्यालय में विजि़टिंग प्रोफ़ेसर भी रहे।
कर्नाड की प्रसिद्धि एक नाटककार के रूप में ज्यादा है । कन्नड़ भाषा में लिखे उनके नाटकों का अंग्रेजी समेत कई भारतीय भाषाओं में अनुवाद हो चुका है। गिरीश कर्नाड ने ऐतिहासिक तथा पौराणिक पात्रों से तत्कालीन व्यवस्था को दर्शाने का तरीका अपनाया तथा काफी लोकप्रिय हुए। उनके नाटक ययाति (1961, प्रथम नाटक) तथा तुग़लक़ (1964) ऐसे ही नाटकों का प्रतिनिधित्व करते हैं। तुगलक से कर्नाड को बहुत प्रसिद्धि मिली और इसका कई भारतीय भाषाओं में अनुवाद हुआ।
वंशवृक्ष नामक कन्नड़ फिल्म से उन्होंने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद इन्होंने कई कन्नड़ तथा हिन्दी फिल्मों का निर्देशन तथा अभिनय भी किया।
गिरीश कर्नाड ने साहित्य के लिए 1972 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 1974 में पद्मश्री, 1992 में पद्मभूषण तथा कन्नड़ साहित्य अकादमी पुरस्कार, 1994 में साहित्य अकादमी पुरस्कार और 1998 में ज्ञानपीठ पुरस्कार हासिल किया।
इसके अलावा सिनेमा के क्षेत्र में 1980 फि़ल्मफ़ेयर पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ पटकथा - गोधुली (बी.वी. कारंत के साथ)। इसके अतिरिक्त गिरीश कर्नाड ने कई राज्य स्तरीय तथा राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त किए हैं।
प्राचीन वैदिक काल के महान ऋषियों में से एक ऋषि थे कश्यप ऋषि। हिंदु धर्म के ग्रंथों में कश्यप ऋषि के बारे में विस्तार पूर्वक उल्लेख प्राप्त होता है। कश्यप ऋषि को सप्त ऋषियों में स्थान प्राप्त हुआ था ।
ऐतरेय ब्राह्मण में इनके बारे में प्राप्त होता है कि उन्होंने ‘विश्वकर्मभौवन’ नामक राजा का अभिषेक कराया था। इसके अतिरिक्त शतपथ ब्राह्मण में प्रजापति को कश्यप कहा गया है। महाभारत एवं पुराणों में कहा गया है कि ब्रह्मा के छ: मानस पुत्रों में से एक ‘मरीचि’ थे जिन्होंने अपनी इच्छा से कश्यप नामक प्रजापति पुत्र को उत्पन्न किया था तथा कश्यप ने दक्ष प्रजापति की सत्रह पुत्रियों से विवाह किया।
सृष्टि के विकास की नींव में ऋषि कश्यप एक ऐसे ऋषि थे जिन्होंने कुल का विस्तार किया था। ब्रह्माजी के मानस पुत्र मरीची के विद्वान पुत्र ऋषि कश्यप जिन्हें अनिष्टनेमी के नाम से भी जाना जाता है। इनकी माता ‘कला’ था जो कर्दम ऋषि की पुत्री और कपिल देव की बहन थी। पुराणों अनुसार सुर-असुरों के मूल पुरुष ऋषि कश्यप का आश्रम मेरू पर्वत के शिखर पर स्थित था, जहां वे परब्रह्म परमात्मा कि तपस्या में लीन रहते थे। ऋषि कश्यप ने अनेक स्मृति-ग्रंथों की रचना की थी।
पुराणों के अनुसार सृष्टि की रचना के कर्ता ब्रह्माजी से दक्ष प्रजापति का जन्म हुआ और दक्ष प्रजापति को अपनी पत्नी असिक्नी से 66 कन्याएं प्राप्त हुईं थीं। जिनमे से तेरह कन्याएं ऋषि कश्यप की पत्नियां बनीं और मुख्यत: इन्हीं कन्याओं से सृष्टि का विकास एवं निर्माण हुआ माना गया और ऋषि कश्यप सृष्टिकर्ता कहलाए। इसी प्रकार भागवत के अनुसार दक्ष प्रजापति ने अपनी तेरह कन्याओं का विवाह ऋषि कश्यप के साथ किया था। ऋषि कश्यप की पत्नियों में शामिल हैं- अदिति, दिति, दनु, काष्ठा, अरिष्टा, सुरसा, इला, मुनि, क्रोधवशा, ताम्रा, सुरभि, सुरसा, तिमि, विनता, कद्रू, पतांगी और यामिन। ऋषि कश्यप के नाम पर गोत्र का निर्माण हुआ है यह एक बहुत व्यापक गोत्र है जिसके अनुसार यदि किसी व्यक्ति के गोत्र का ज्ञान नहीं होता तो उसे कश्यप गोत्र का मान लिया जाता है।
भीतरगांव एक ऐतिहासिक स्थल है, जो उत्तरप्रदेश के कानपुर से लगभग 22 मील दूरी पर स्थित है। यह क्षेत्र अपने प्राचीन विष्णु मंदिर के कारण जाना जाता है। इस मंदिर का निर्माण गुप्तकाल में हुआ था। इस मंदिर को ऊंचे चबूतरे पर बनाया गया है जिसके चारों ओर सीढिय़ां थीं। मंदिर के अंदर एक गर्भगृह है जिसमें भगवान विष्णु की मूर्ति है। मंदिर की भीतरी दीवारों पर भी कलाकृतियां अंकित हैं। भीतरगांव का विष्णु मंदिर गुप्तकाल का अनुपम नमूना है।
1. निम्नलिखित नदियों में से किसका उद्गम स्थान भारतीय क्षेत्र में नहीं है?
(अ) महानदी (ब) ब्रह्मपुत्र (स) रावी (द) चिनाब
2. सिंधु नदी की लंबाई उतनी ही है, जितनी की ब्रह्मपुत्र की। यह लंबाई कितनी है?
(अ) 2700 किमी (ब) 2900 किमी (स) 3000 किमी (द) 3300 किमी
3. विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप माजुली का निर्माण करने वाली नदी है?
(अ) कृष्णा (ब) कावेरी (स) गोदावरी (द) ब्रह्मपुत्र
4. निम्नलिखित में कौन सी नदी दक्षिण से उत्तर की ओर प्रवाहित होती है?
(अ) गोदावरी (ब)कावेरी (स) कृष्णा (द) बेतवा
5. निम्नलिखित में से कौन सी नदी अपना मार्ग बदलने के लिए जानी जाती है?
(अ) नर्मदा (ब) यमुना (स) कोसी (द) सोन
6. निम्नलिखित नदियों में कौन एक विनाशक नदी कहलाती है?
(अ) नर्मदा (ब) तापी (स) कोसी (द) गंडक
7. भारत के कोरोमंडल तट पर सर्वाधिक वर्षा निम्नलिखित महिनों में होती है?
(अ) जनवरी-फरवरी में (ब) जून-सितंबर में (स) मार्च-मई में (द) अक्टूबर-नवंबर में
8. भारत के उत्तरी पश्चिमी भाग में शीतकालीन वर्षा का कारण क्या है?
(अ) स्थानीय झंझवात (ब) लौटता मानसून (स) पश्चिमी विक्षोभ (द) पूर्वी विक्षोभ
9. निम्नलिखित में से विश्व बैंक का मुख्यालय कौन सा है?
(अ) दि हेग (ब) वाशिंगटन डी.सी. (स) पेरिस (द) लंदन
10. अंतरराष्टï्रीय वित्तीय निधि का मुख्यालय कहां स्थित है?
(अ) पेरिस (ब) वियना (स) वाशिंगटन डी.सी. (द) जेनेवा
11. विश्व में चीनी का सर्वाधिक उत्पादन व सर्वाधिक खपत वाला राष्टï्र है?
(अ) चीन (ब) भारत (स) संयुक्त राज्य अमेरिका (द) इंग्लैण्ड
12. भारत का कौन सा राज्य सर्वाधिक कीटनाशकों का प्रयोग करता है?
(अ) मध्यप्रदेश (ब) पंजाब (स) उत्तरप्रदेश (द) आंध्रप्रदेश
13. कन्नड़ भाषा में कविराज मार्ग नामक ग्रंथ की रचना किसने की थी?
(अ) अमोघवर्ष ने (ब) जिनसेन ने (स) महावीराचार्य ने (द) इनमें से कोई नहीं
14. स्वतंत्र बहमनी राज्य की स्थापना दिल्ली सल्तनत के किस सुल्तान के शासनकाल में हुई?
(अ) मोहम्मद बिन तुगलक के (ब) फिरोज शा तुगलक के (स)नासिरूद्दीन महमूद के (द) नासिरूद्दीन मोहम्मद के
15. समूचे दक्षिण भारत में विजयनगर साम्राज्य की सीमाओं का विस्तार करने का श्रेय किस विजयनगर शासक को दिया जाता है?
(अ)बुक्का (ब)वीर विजय (स) देवराय द्वितीय (द) हरिहर द्वितीय
16. कृष्णदेव राय का निम्नलिखित मुगलकालीन ग्रंथों में किसमें उल्लेख मिलता है?
(अ) बाबरनामा (ब) हुमायूंनामा (स) अकबरनामा (द) तुजुके जहांगीरी
17. निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता भारतीय वर्षा की नहीं है?
(अ) भारत में वर्षा की अनिश्चितता है (ब) भारत के समस्त क्षेत्रों में वर्षा का वितरण समान है (स) यहां के अधिकांश क्षेत्रों में वर्ष के कुछ ही महीनों में वर्षा होती है (द) यहां के सभी क्षेत्रों में वर्षा का वितरण समान नहीं है
18. भारतीय मानसून मौसमी विस्थापन से इंगित है। इसका क्या कारण है?
(अ) स्थल तथा समुद्र का विभेद तापन (ब) मध्य एशिया की ठंडी हवा (स) तापमान की अति एक समानता (द) इनमें से कोई नहीं
19. भारत के किस राज्य में जाड़े के मौसम में वर्षा होती है?
(अ) केरल (ब) तमिलनाडु (स) पश्चिम बंगाल (द) उड़ीसा
20. भारत के पश्चिमी समुद्री तट पर वर्षा किस मानसून से होती है?
(अ) उत्तर-पूर्व (ब) उत्तर-पश्चिम (स) दक्षिण-पूर्व (द) दक्षिण-पश्चिम
21. जयपुर स्थित हवा महल का निर्माण निम्न में से किस महाराजा ने करवाया?
(अ) महाराजा जयसिंह प्रथम ने (ब) महाराजा जयसिंह द्वितीय ने (स) महाराजा माधोसिंह ने (द) महाराजा प्रताप सिंह ने
22. अमरनाथ गुफा कहां स्थित है?
(अ) जम्मू-कश्मीर में (ब) हिमाचल प्रदेश में (स) तिब्बत में (द) उत्तराखंड में
23. एफिल टॉवर, जो 1887 से 1889 के बीच निर्मित की गई थी, वह कहां स्थित है?
(अ) पेरिस (ब) लंदन (स) वाशिंगटन (द) बर्लिन
24. एफिल टॉवर के डिजायनर कौन थे?
(अ) सर गुस्ताव एफिल (ब) जॉर्ज स्टेनलो (स) हेनरी मिलर (द) इनमें से कोई नहीं
25. इंटरनेट से कंप्यूटर पर किसी फाइल को सेव करने को क्या कहते हैं?
(अ) डाउनलोडिंग (ब) अपलोडिंग (स) ट्रांसफरिंग (द)स्टोरिंग
26. सुपर कंप्यूटरों के साथ प्राथमिक तौर पर किस प्रकार के प्रोसेसिंग स्पीड मेजरमेंट का प्रयोग किया जाता है?
(अ) गीगा हर्ट्ज (ब) सेकंड के फ्रेक्शन (स)फ्लॉप्स (द) एमआईपीएस
27. प्राथमिक हीरा किस खनिज को कहा जाता हैै?
(अ)अलेक्जेंड्राइट (ब)फेल्डस्पॉर (स)सोपस्टोन (द)स्फटिक
28. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण निम्नलिखित विभागों व मंत्रालयों में से किसका संलग्न कार्यालय है?
(अ) संस्कृति (ब) पर्यटन (स) विज्ञान और प्रौद्योगिकी (द) मानव संसाधन विकास
सही जवाब-1.(ब) ब्रह्मपुत्र, 2.(ब) 2900 किमी, 3.(द) ब्रह्मपुत्र, 4.(द) बेतवा, 5.(स) कोसी, 6.(स) कोसी, 7.(द) अक्टूबर-नवंबर में, 8.(स) पश्चिमी विक्षोभ, 9.(ब)वाशिंगटन डी.सी., 10.(स) वाशिंगटन डी.सी., 11.(ब)भारत, 12.(ब) पंजाब, 13.(ब) जिनसेन ने, 14.(अ) मोहम्मद बिन तुगलक के, 15.(द) हरिहर द्वितीय, 16.(अ) बाबरनामा, 17.(ब) भारत के समस्त क्षेत्रों में वर्षा का वितरण समान है, 18.(अ) स्थल तथा समुद्र का विभेद तापन, 19.(द) उड़ीसा, 20.(द) दक्षिण-पश्चिम, 21.(द) महाराजा प्रताप सिंह ने, 22.(अ) जम्मू-कश्मीर में, 23.(अ) पेरिस, 24.(अ) सर गुस्ताव एफिल, 25.(अ) डाउनलोडिंग, 26.(स)फ्लॉप्स, 27.(अ) अलेक्जेंड्राइट, 28.(अ) संस्कृति।
1. सू-नहर निम्नलिखित में से किसको जोड़ती है?
(अ) सुपीरियर को मिशीगन से (ब) सुपीरियर को ह्यूरन से (स) मिशीगन को ह्यूरन से (द) ईरी को ह्यूरन से
2. कौन सी नहर बाल्टिक सागर को उत्तरी सागर से मिलाती है?
(अ) स्वेज (ब) पनामा (स) कील (द) सू
3. किस महाद्वीप में एटलस पर्वत स्थित है?
(अ) एशिया (ब) अफ्रीका (स) ऑस्ट्रेलिया (द) यूरोप
4. ओजोन छिद्र का निर्माण सर्वाधिक है?
(अ) भारत के ऊपर (ब) अफ्रीका के ऊपर (स) अंटार्कटिका के ऊपर (द) यूरोप के ऊपर
5. उष्ण कटिबंधीय परिस्थितियों का सर्वाधिक विस्तार किस महाद्वीप में पाया जाता है?
(अ) एशिया (ब) अफ्रीका (स) ऑस्ट्रेलिया (द) दक्षिण अमेरिका
6. निम्नलिखित में से किस महाद्वीप में आंतरिक जलमार्गों का सर्वाधिक विकास हुआ है?
(अ) यूरोप (ब) एशिया (स) उत्तरी अमेरिका (द) अफ्रीका
7. दक्षिण गंगोत्री निम्न में से कहां स्थित है?
(अ) उत्तराखंड में (ब) आर्कटिक में (स) हिमालय में (द) अंटार्कटिका में
8. यूरोप की एक पर्वत श्रृंखला निम्नलिखित में से कौन सी है?
(अ) आल्पस (ब) हिमालय (स) एण्डीज (द) रॉकी
9. मिण्डनाओ द्वीप निम्न में से किस देश से संबंधित है?
(अ) मलेशिया से (ब) इंडोनेशिया से (स) फिलीपींस से (द) थाईलैंड से
10. कौन सा द्वीप इंडोनेशिया का हृदय स्थल क्या कहलाता है?
(अ) जावा (ब) सुमात्रा (स) बोर्नियो (द) सुलाबेसी
11. नार्वे के तट के निकट स्थित छोटे-छोटे द्वीपों की पंक्ति को क्या कहा जाता है?
(अ) एंटाइल्स (ब) फेल्ड (स) स्केरी गार्ड (द) फियार्ड
12. निम्नलिखित में से कौन सा मानदण्ड भारत में किसी अधिवास को नगरीय केंद्र परिभाषित करने के लिए स्वीकार नहीं किया गया है?
(अ) भौतिक विस्तार (ब) जनसंख्या आकार (स) जनसंख्या घनत्व (द) व्यावसायिक संरचना
13. विश्व में ऊनी वस्त्र का सबसे बड़ा उत्पादक देश निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका (ब) जापान (स) ग्रेट ब्रिटेन (द) सीआईएस
14. निम्नलिखित में से किस देश का ऊनी वस्त्र उद्योग पूर्णत: आयातित ऊन पर आधारित है?
(अ) जापान (ब) यूनाइटेड किंगडम (स) सीआईएस (द) यूएसए
15. विश्व में रेशमी वस्त्र का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?
(अ) चीन (ब) जापान (स) यूएसए (द) सीआईएस
16. चीन में बौद्घ धर्म का प्रचार हुआ था?
(अ) तीसरी शताब्दी ई. में (ब) द्वितीय शताब्दी ई. में (स) प्रथम शताब्दी ई. में (द) प्रथम शताब्दी ई.पू. में
17. रामायण और महाभारत के समान दीपवंश और महावंश को पवित्र ग्रंथ माना जाता है?
(अ) भारत में (ब) नेपाल में (स) श्रीलंका में (द) तिब्बत में
18. चेसापीक की खाड़ी, जो कि ओयस्टर पकडऩे के लिए प्रसिद्ध है, कहां स्थित है?
(अ) फ्रांस के तट के निकट (ब) नार्वे के तट के निकट (स) यूएसए के तट के निकट (द) कनाडा के तट के निकट
19. उष्ण कटिबंधीय महासागरों में मत्स्य उद्योग का विकास काफी हुआ है। इसका कारण क्या है?
(अ) छिछले सागरों का अभाव (ब) मांग की कमी (स) संरचनात्मक सुविधाओं का अभाव (द) उपर्युक्त सभी
20. जावा द्वीप की तुलना में सुमात्रा द्वीप में कम जनसंख्या घनत्व का कारण क्या है?
(अ) अस्वास्थ्यकर जलवायु (ब) कम उपजाऊ मृदा (स) कम वर्षा (द) खनिजों का अभाव
21. निम्नलिखित में से किस देश का जनसंख्या घनत्व सबसे अधिक है?
(अ) चीन (ब) जापान (स) श्रीलंका (द) ब्रिटेन
22. निम्नलिखित में से किस नगर का प्राचीन नाम सैगान है?
(अ) मैक्सिको सिटी (ब) पनामा सिटी (स) हो-ची-मिन्ह सिटी (द) ओस्लो
23. प्रथम विश्व युद्ध छिडऩे का तात्कालिक कारण क्या था?
(अ)आर्कड्यूक फ्रांसिस फर्डिनैंड की हत्या (ब) लेनिन को कारावास (स)अमेरिका की विश्व पर प्रभुता की आकांक्षा (द)लायड जॉर्ज का अचानक निधन
24. वर्ष 1908 के छोटा नागपुर काश्त अधिनियम ने किस पर रोक लगाई थी?
(अ) वन उत्पाद के स्वतंत्र उपयोग पर (ब) वनों को जलाने पर (स) बेठबेगारी पर (द) खूंटकटी भूमि व्यवस्था पर
25. मानव बलि प्रथा का निषेध करने के कारण अंग्रेजों के विरूद्ध विरोध करने वाली जनजाति का नाम बताएं?
(अ) कूकी (ब) खोंड (स) उरांव (द) नाइकदा
26. कम्युनिस्ट इंटरनेशनल का सदस्य बनने वाला पहला भारतीय कौन था?
(अ) एमएन राय (ब) मुजफ्फर अहमद (स) एसए डांगे (द) इनमें से कोई नहीं
27. सतलज एवं काली नदियों के बीच हिमालय का कौन सा प्रादेशिक विभाग स्थित है?
(अ) पंजाब हिमालय (ब) कुमायूं हिमालय (स) नेपाल हिमालय (द) असम हिमालय
28. नंदा देवी चोटी किसका भाग है?
(अ) असम हिमालय का भाग (ब) कुमायूं हिमालय का भाग (स) नेपाल हिमालय का भाग (द) पंजाब हिमालय का भाग
29. भारत और म्यांमार के बीच सीमा निर्धारण करने वाली तीन पर्वत श्रेणियां कौन-कौन सी हैं?
(अ) खासी, पटकोई और अराकानयोमा (ब) अल्टाई पर्वत श्रृंखला (स) ग्रेट डिवाइडिंग रेंज (द) इनमें से कोई नहीं
--
सही जवाब- 1.(ब) सुपीरियर को ह्यूरन से, 2.(स) कील, 3.(ब) अफ्रीका, 4.(स) अंटार्कटिका के ऊपर, 5.(ब) अफ्रीका, 6.(अ) यूरोप, 7.(द) अंटार्कटिका में, 8.(अ) आल्पस, 9.(स) फिलीपींस से, 10.(अ) जावा, 11.(स) स्केरी गार्ड, 12.(अ) भौतिक विस्तार, 13.(द) सीआईएस, 14.(अ) जापान, 15.(अ) चीन 16.(स) प्रथम शताब्दी ई. में, 17.(स) श्रीलंका में, 18.(स) यूएसए के तट के निकट, 19.(द) उपर्युक्त सभी, 20.(ब) कम उपजाऊ मृदा, 21.(ब) जापान, 22.(स) हो-ची-मिन्ह सिटी, 23.(अ)आर्कड्यूक फ्रांसिस फर्डिनैंड की हत्या, 24.(स) बेठबेगारी पर, 25.(ब) खोंड, 26.(अ) एमएन राय, 27.(ब) कुमायूं हिमालय, 28.(ब) कुमायूं हिमालय का भाग, 29.(अ) खासी, पटकोई और अराकानयोमा।
डाइयुरेटिक्स चंद दिनों में वजन कम करने का एक उपाय है। डाइयुरेटिक एक दवाई है जो शरीर से पानी की मात्रा को बाहर करती है। इससे आप लंबे समय के लिए तो नहीं बल्कि कम समय के लिए वजन को कम कर सकते हैं। डाइयुरेटिक्स चार प्रकार की होती है हाई सेलिंग, ऑस्मोटिक, पोटेशियम स्प्रिंग और थाईजाइड्स।
इन सभी से व्यक्ति यूरिनेशन यानी मूत्र त्याग सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा करता है। दरअसल डाइयुरेटिक्स या वाटर पिल्स में होम्योपैथिक उपचार और प्राकृतिक फलों के सेवन द्वारा वजन को कम किया जाता है। इसमें व्यक्ति के शरीर से यूरिनेशन के जरिये तेजी से तरल पदार्थों को बाहर निकाला जाता है। शरीर में तरल पदार्थों के कम होने से वजन कम हो जाता है। हालांकि डाइयुरेटिक्स के द्वारा कम किया गया वजन ज्यादा लंबे समय तक मेनटेन नहीं रह पाता। डाइयुरेटिक्स पद्धति किडनी पर असर करती है और इसमें शरीर में रक्त संचार और फिलट्रेशन बढ़ जाता है। जिससे मू्त्र त्याग ज्यादा होने लगता है।
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) भारत में प्रतिभूति और वित्त का नियामक बोर्ड है। इसकी स्थापना सेबी अधिनियम 1992 के तहत 12 अप्रैल 1992 में हुई। केंद्र सरकार ने सेबी अधिनियम 1992 में संशोधन करते हुए देश के प्रतिभूति नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (स्द्गष्ह्वह्म्द्बह्लद्बद्गह्य ड्डठ्ठस्र श्व3ष्द्धड्डठ्ठद्दद्ग क्चशड्डह्म्स्र शद्घ ढ्ढठ्ठस्रद्बड्ड, स्श्वक्चढ्ढ) के अधिकारों में वृद्धि की है। केंद्रीय मंत्रीमंडल ने 17 जुलाई 2013 को सेबी अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दी।
सेबी बढ़ाए गए अधिकारों में शामिल है- निवेशकों के फोन कॉल के रिकॉर्ड्स की निगरानी कर पाना और संदेहास्पद कंपनियों की जांच करना शामिल है। अधिकारों में वृद्धि से सेबी को अधिकार होगा कि वह किसी भी संदेहास्पद कंपनी के परिसर एवं खातों की जांच कर सके। सेबी ने इन अधिकारों के लिए काफी लंबे समय से इनसाइडर ट्रेडिंग के दावों तथा देश पूंजी बाजार में जोड़-तोड़ की जांच के लिए सरकार के पास बिना न्यायालय की अनुमति के कॉल रिकॉर्ड्स की निगारानी कि अधिकार मांगे थे।
केंद्रीय कैबिनेट ने एक अन्य महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए सेबी को ‘चिट फंड’ कंपनियों को नियंत्रित करने के लिए प्रतिभूति से जुड़े कानूनों में भी बदलाव किए। चिट फंड गैर-कानूनी न होते हुए भी शिथिल एवं अपर्याप्त नियमों के चलते देश भर में निवेश की पोंजी तथा पिरामिड स्कीमों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही थी। जिसके चलते इन योजनाओं में निवेश करने वाले कई निवेशकों को धोखाधड़ी की सामना करना पड़ा था।
उत्तरी गोलार्ध में सबसे आसानी से पहचाने जाना वाला तारामंडल सप्तऋषि। इसे ग्रामीण क्षेत्रो में ’बुढिय़ा की खाट और तीन चोर’ भी कहा जाता है। कुछ लोगों को को इसमे हल की आकृति भी दिखायी देती है। कृतु, सप्तऋषि तारामंडल के मातृ तारामंडल उर्षा मेजर का मुख्य तारा है । कृतु तारे के साथ के तारे पुलहा की सरल रेखा में धु्रव तारा है। वशिष्ठ तारे के पास एक नन्हा तारा अरुंधती भी देखा जा सकता है। वशिष्ठ तारा एक युग्म तारा है, वशिष्ठ और अरुंधती दोनों एक दूसरे की परिक्रमा करते हैं।
सप्तऋषि-मण्डल आकाश में सुप्रसिद्ध ज्योतिर्मण्डलों में है। इसके अधिष्ठाता ऋषिगण लोक में ज्ञान-परम्परा को सुरक्षित रखते हैं। अधिकारी जिज्ञासु को प्रत्यक्ष या परोक्ष, जैसा वह अधिकारी हो, तत्व ज्ञान की ओर उन्मुख करके मुक्ति-पथ में लगाते हैं।
प्रत्येक मन्वन्तर में इनमें से कुछ ऋषि परिवर्तित होते रहते हैं।
विष्णु पुराण के अनुसार इनकी नामावली इस प्रकार है-
1. प्रथम स्वायम्भुव मन्वन्तर में- मरीचि, अत्रि, अंगिरा, पुलस्त्य, पुलह, क्रतु और वशिष्ठ।
2. द्वितीय स्वारोचिष मन्वन्तर में— ऊर्ज स्तम्भ, वात, प्राण, पृषभ, निरय और परीवान।
3. तृतीय उत्तम मन्वन्तर में— महर्षि वशिष्ठ के सातों पुत्र।
4. चतुर्थ तामस मन्वन्तर में— ज्योतिर्धामा, पृथु, काव्य, चैत्र, अग्नि, वनक और पीवर।
5. पंचम रैवत मन्वन्तर में— हिरण्यरोमा, वेदश्री, ऊर्ध्वबाहु, वेदबाहु, सुधामा, पर्जन्य और महामुनि।
6. षष्ठ चाक्षुष मन्वन्तर में— सुमेधा, विरजा, हविष्मान, उतम, मधु, अतिनामा और सहिष्णु।
7.वर्तमान सप्तम वैवस्वत मन्वन्तर में— कश्यप, अत्रि, वशिष्ठ, विश्वामित्र, गौतम, जमदग्नि और भारद्वाज।
8. अष्टम सावर्णिक मन्वन्तर में— गालव, दीप्तिमान, परशुराम, अश्वत्थामा, कृप, ऋष्यश्रृंग और व्यास।
9. नवम दक्षसावर्णि मन्वन्तर में— मेधातिथि, वसु, सत्य, ज्योतिष्मान, द्युतिमान, सबन और भव्य।
10. दशम ब्रह्मसावर्णि मन्वन्तर में— तपोमूर्ति, हविष्मान, सुकृत, सत्य, नाभाग, अप्रतिमौजा और सत्यकेतु।
11. एकादश धर्मसावर्णि मन्वन्तर में— वपुष्मान, घृणि, आरुणि, नि:स्वर, हविष्मान, अनघ, और अग्नितेजा।
12. द्वादश रुद्रसावर्णि मन्वन्तर में— तपोद्युति, तपस्वी, सुतपा, तपोमूर्ति, तपोनिधि, तपोरति और तपोधृति।
13. त्रयोदश देवसावर्णि मन्वन्तर में— धृतिमान, अव्यय, तत्वदर्शी, निरूत्सुक, निर्मोह, सुतपा और निष्प्रकम्प।
14. चतुर्दश इन्द्रसावर्णि मन्वन्तर में— अग्नीध्र, अग्नि, बाहु, शुचि, युक्त, मागध, शुक्र और अजित।।
इन ऋषियों में से सब कल्पान्त-चिरजीवी, मुक्तात्मा और दिव्यदेहधारी हैं।
शतपथ ब्राह्मण के अनुसार- गौतम, भारद्वाज, विश्वामित्र, जमदग्नि,वसिष्ठ, कश्यप और अत्रि सप्तऋषि हैं। वहीं महाभारत के अनुसार सप्तऋषि हैं- मरीचि, अत्रि, अंगिरा, पुलह, क्रतु, पुलस्त्य और वसिष्ठ ।
तमिल टाइगर्स के नाम से विख्यात एलटीटीई विद्रोहियों यानी लिट्टे और श्रीलंका सरकार के बीच करीब 26 बरसों तक संघर्ष चला। इस गृह युद्ध में हजारों जानें गईं। यह युद्ध 23 जुलाई, 1983 में शुरू हुआ था।
विद्रोही समूह उत्तरी और पूर्वी इलाके को स्वतंत्र प्रांत बनाने की कोशिश में था। सालों चले इस संघर्ष में अस्सी हजार से ज्यादा जानें गई। इस संघर्ष के दौरान इस्तेमाल किए गए विद्रोह के तरीके के चलते संयुक्त राष्ट्र और भारत समेत 32 देशों ने उन्हें आतंकवादी संगठन करार दिया।
18 मई 2009 को श्रीलंका की सरकार ने तमिल विद्रोहियों के साथ चल रही जंग के खत्म होने का एलान किया। सेना ने देश के उत्तरी हिस्से पर कब्जा किया और लिट्टे प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन को मार दिया गया। सेना के मुताबिक अंतिम लड़ाई में 250 विद्रोही मारे गए। 72 हजार लोगों को युद्ध से प्रभावित इलाकों में अपना घर छोड़ कर जाना पड़ा। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक 2009 में 20 जनवरी और 7 मई के बीच 7 हजार लोग मारे गए थे। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने वहां युद्ध अपराधों के जांच की मांग की है।
कन्नड़ या कैनड़ीज़ भारत के कर्नाटक राज्य में बोले जाने वाली भाषा है और कर्नाटक की राजभाषा है। यह भारत के सबसे ज़्यादा प्रयोग की जाने वाली भाषाओं में से एक है। एक अनुमान के अनुसार करीब 4.50 करोड़ लोग कन्नड़ भाषा प्रयोग करते हैं। ये भाषा एन्कार्टा के अनुसार विश्व की सर्वाधिक बोली जाने वाली 30 भाषाओं की सूची में 27वें स्थान पर आती है। ये द्रविड़ भाषा-परिवार में आती है पर इसमें संस्कृत से भी बहुत शब्द हैं। कन्नड़ भाषा इस्तेमाल करने वाले इसको विश्वास से सिरिगन्नड बोलते हैं। कन्नड़ भाषा कुछ 2500 साल से उपयोग में है। कन्नड़ लिपि कुछ 1900 साल से उपयोग में है। कन्नड़ अन्य द्रविड़ भाषाओं की तरह है। तेलुगु, तमिल और मलयालम इस भाषा से मिलते जुलते है। संस्कृत भाषा से बहुत प्रभावित हुई यह भाषा में संस्कृत में से बहुत सारे शब्द वही अर्थ से उपयोग किया जाता है। कन्नड़ भारत की 22 आधिकारिक भाषाओं में से एक है।
द्रविड़ भाषा परिवार की भाषाएं पंचद्राविड़ भाषाएं कहलाती हैं। किसी समय इन पंचद्राविड भाषाओं में कन्नड़ , तमिल, तेलुगु, गुजराती तथा मराठी भाषाएं शामिल थीं। किंतु आजकल पंचद्राविड़ भाषाओं के अंतर्गत कन्नड़ , तमिल, तेलुगु, मलयालम तथा तुलु मानी जाती हैं। वस्तुत: तुलु कन्नड़ की ही एक पुष्ट बोली है जो दक्षिण कन्नड़ जिले में बोली जाती है। तुलु के अतिरिक्त कन्नड़ की अन्य बोलियां हैं-कोडगु, तोड, कोट तथा बडग। कोडगु कुर्ग में बोली जाती है और बाकी तीनों का नीलगिरि जिले में प्रचलन है। नीलगिरि जिला तमिलनाडु राज्य के अंतर्गत है।
मीनाक्षी सुन्दरेश्वरर मन्दिर या मीनाक्षी अम्मां मन्दिर या केवल मीनाक्षी मन्दिर भारत के मदुरई नगर, तमिलनाडु राज्य में स्थित एक ऐतिहासिक मन्दिर है। यह हिन्दू भगवान शिव (‘सुन्दरेश्वरर या सुन्दर ईश्वर के रूप में) एवं भार्या देवी पार्वती (मीनाक्षी या मछली के आकार की आंख वाली देवी के रूप में) — इन दोनों को समर्पित है। मछली पांड्य राजाओं का राजचिह्न है। यह मन्दिर 2500 वर्ष पुरानी मदुरई नगरी, जो तमिल भाषा का गृह्स्थान है; के प्रमुख हिस्सा रहा।
हिन्दु पौराणिक कथानुसार भगवान शिव, सुन्दरेश्वरर रूप में , अपने गणों के साथ, मदुरई शहर में पांड्य राजा मलयध्वज की पुत्री, राजकुमारी मीनाक्षी से विवाह रचाने आए थे। मीनाक्षी को देवी पार्वती का अवतार माना जाता ह। इस मन्दिर को देवी पार्वती के सर्वाधिक पवित्र स्थानों में से एक माना जाता है। अन्य स्थानों में मुख्य हैं कांचीपुरम का कामाक्षी मन्दिर, तिरुवनैकवल का अकिलन्देश्वरी मन्दिर एवं वाराणसी का विशालाक्षी मन्दिर।
इस मन्दिर का स्थापत्य एवं वास्तु आश्चर्यचकित कर देने वाला है। इस इमारत समूह में 12भव्य गोपुरम हैं, जो अतीव विस्तृत रूप से शिल्पित हैं। इन पर बड़ी महीनता एवं कुशलतापूर्वक रंग एवं चित्रकारी की गई है, जो देखते ही बनती है। यह मन्दिर तमिल लोगों का एक अति महत्वपूर्ण द्योतक है, एवं इसका वर्णन तमिल साहित्य में पुरातन काल से ही आता रहा है। हालांकि वर्तमान निर्माण आरम्भिक सत्रहवीं शताब्दी का बताया जाता है।
इस मन्दिर से जुड़ा सबसे महत्वपूर्ण उत्सव है मीनाक्षी तिरुकल्याणम, जिसका आयोजन चैत्र मास (अप्रैल के मध्य) में होता है। इस उत्सव के साथ ही तमिलनाडु के अधिकांश मन्दिरों में वार्षिक उत्सवों का आयोजन भी होता है। इसमें अनेक अंक होते हैं, जैसे कि रथ-यात्रा (तेर तिरुविझाह) एवं नौका उत्सव (तेप्पा तिरुविझाह)। इसके अलावा अन्य हिन्दु उत्सव जैसे नवरात्रि एवं शिवरात्रि भी यहां धूम धाम से मनाये जाते हैं। तमिलनाडु के सभी शक्ति मन्दिरों की भांति ही, तमिल महीने आदि (जुलाई 15-अगस्त 17) और तै (जनवरी 15 से फऱवरी 15) में आने वाले सभी शुक्रवार बड़े हर्षोल्लस के साथ मनाए जाते हैं। मन्दिरों में खूब भीड़ होती है।
पृथ्वी के किसी हिस्से पर सबसे कम तापमान 22 जुलाई 1983 में दर्ज किया गया था और वह जगह थी अंटार्कटिका में वोस्टॉक।
इस इलाके में वैसे तो तापमान 30 से माइनस 60 डिग्री सेल्सियस तक रहता है लेकिन इस ऐतिहासक दिन यहां का तापमान नीचे गिर कर माइनस 89.2 डिग्री तक चला गया। तेज रफ्तार से आती ठंडी हवाओं ने यहां ऐसे हालात पैदा कर दिए थे। यहां जुलाई से अगस्त के बीच सबसे ज्यादा ठंड होती है और यह दिन अंटार्कटिकावासियों के लिए सबसे ज्यादा अंधेरे वाले होते हैं। दिसंबर और जनवरी यहां गर्मियों के सबसे अच्छे दिन होते हैं और तब भी तापमान फ्रीजिंग प्वाइंट से नीचे ही रहता है। इससे पहले भी सबसे कम तापमान का रिकॉर्ड अंटार्कटिका के ही नाम था और तब यह माइनस 80 डिग्री तक गया था।
नेरेइड, नेपच्युन का तीसरा सबसे बड़ा चन्द्रमा है। इसकी कक्षा है- 55 लाख 13 हजार 400 किमी नेपच्युन से और व्यास है 340 किमीष
ग्रीक मिथकों के अनुसार नेरेइड सागरी जलपरी है और नेरेउस और डोरीस की 50 पुत्रियों में से एक है। वैज्ञानिक रूप से इसकी खोज काईपर ने वर्ष 1949 में की थी।
नेरेइड की कक्षा सौर मंडल के किसी भी ग्रह या चन्द्रमा से ज्यादा विकेन्द्रित है। इसकी नेपच्युन से दूरी 13 लाख 53 हजार 600 किमी से 96 लाख 23 हजार 700 किमी तक विचलित होती है। इसकी विचित्र कक्षा से लगता है कि यह एक क्षुद्रग्रह है या काईपर पट्टे का पिंड है।