सामान्य ज्ञान
उत्तरकाशी जिला मे यमुना की सहायक रुपिन और सूपिन नदियों के आस-पास फतेह पर्वत की गोद में बसा क्षेत्र हर की दून कहलाता है। यह उच्च हिमालय के निकट स्थित एक अत्यन्त दुर्गम अंचल है। उत्तर में हिमाचल के किन्नोर और पूर्व मे तिब्बत से सटा हर की दून का इलाका अपने भीतर गोविन्द पशु विहार वन्य जीव अभयारण्य को समेटे है।
यमुनोत्री मार्ग पर नौगांव से बांए मुडक़र यात्री बस द्वारा पुरोला,मोरी होते हुए नेटवाड़ पहुंच कर आगे जीप आदि हल्के वाहनों से सांकरी ग्राम तक जा सकते हैं। इससे आगे का सारा मार्ग जो जितना मनोरम है, उतना ही कठिन भी है, पैदल ही तय करना पड़ता है। यमुना की सहायक सूपिन नदी के किनारे-किनारे तालुका, गन्गाड़, ओस्ला आदि ग्रामीण बस्तियों तथा राजमा, आलू व चौलाई के खेतों के पास से निकलते हुए, कलकत्ती धार नामक थका देने वाली चढा़ई को पार करके अन्त मे यात्री जब हर की दून (यानी ईश्वर की घाटी) में पहुंचता है, तो इस घाटी का अलौकिक सौन्दर्य उसकी सारी थकान मिटा देता है। यहां से लगभग दस किमी आगे स्वर्गारोहिणी पर्वत के चरणों मे स्थित जौंधार ग्लेशियर ही सूपिन नदी का उद्गम है। इस पूरे पैदल यात्रा मार्ग मे गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा उचित मूल्य पर पर्यटकों के लिए रहने-खाने की पर्याप्त व्यवस्था है। पौराणिक मान्यता है कि स्वर्गारोहिणी पर्वत से होकर ही युधिष्ठिर स्वर्ग को गये थे।
संविधान ने भारत का स्वतंत्र निर्वाचन आयोग बनाया है जिसमें मतदाता सूची तैयार करने और राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति , संसद और हर राज्य के लिए राज्य विधायिकाओं के चुनाव कराने के पर्यवेक्षण, निर्देश और नियंत्रण निहित है (अनुच्छेद 324)। ऐसे ही स्वतंत्र संवैधानिक प्राधिकरण की रचना नगर पालिकाओं, पंचायतों और अन्य स्थानीय निकायों के लिए की गई है। (अनुच्छेद 243 के और 243 जेडए)।
भारत के संविधान में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, संसद और हर राज्य के लिए राज्य विधायिकाओं के चुनाव के लिए कानून बनाने के लिए प्राधिकार संसद को दिया है (अनुच्छेद 71 और 327)। नगर पालिकाओं, पंचायतों और अन्य स्थानीय निकायों के लिए चुनाव कराने संबंधी कानून बनाने का दायित्व राज्य विधायिकाओं को दिया गया है (अनुच्छेद 243 के और 243 जेडए)। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव संबंधी सभी संदेह और विवाद उच्चतम न्यायालय देखता है (अनुच्छेद 71) जबकि संसद और हर राज्य के लिए राज्य विधायिकाओं के चुनाव संबंधी सभी संदेहों और विवादों के निपटारे का प्रारंभिक न्यायाधिकार संबंधित राज्य के उच्च न्यायालय और उसके साथ उच्चतम न्यायालय का है (अनुच्छेद 329) । नगरपालिकाओं इत्यादि के चुनाव संबंधी विवादित मामलों का निर्णय संबंधित राज्य सरकारों के बनाए गए कानूनों के अनुरूप निचली अदालतें करती हैं।
राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव संबंधी कानून राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति निर्वाचन अधिनियम 1952 के रूप में संसद ने बनाया है। इस कानून के पूरक के रूप में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति निर्वाचन नियम 1974 तथा उसके बाद सभी पहलुओं में निर्वाचन आयोग के निर्देशों और अनुदेशों द्वारा पूरित किए गए हैं।
संसद और राज्य विधायिकाओं के चुनाव कराना दो कानूनों के प्रावधानों से शासित होता है - जनप्रतिनिधित्व कानून 1950 और जनप्रतिनिधित्व कानून 1951। जनप्रतिनिधित्व कानून 1950 मुख्य रूप से निर्वाचक सूचियों की तैयारी और संशोधन संबंधी मामलों से संबंधित है। इस कानून के प्रावधानों के पूरक के रूप में इस कानून की धारा 28 के तहत निर्वाचन आयोग के परामर्श से केंद्र सरकार ने निर्वाचक पंजीकरण नियम 1960 बनाए हैं तथा ये नियम निर्वाचक सूचियों की तैयारी, उनके आवधिक संशोधन और अद्यतन, पात्र नाम शामिल करने, कुपात्र नाम हटाने, विवरण इत्यादि ठीक करने संबंधी सभी पहलुओं को देखते हैं। ये नियम राज्य की लागत पर फोटो सहित पंजीकृत मतदाताओं के पहचान कार्ड के मुद्दे भी देखते हैं। ये नियम अन्य विवरण के अलावा निर्वाचक के फोटो सहित फोटो निर्वाचक सूचियां तैयार करने के लिए निर्वाचन आयोग को सशक्त भी बनाते हैं।
चुनावों का वास्तविक आयोजन कराने संबंधी सभी मामले जनप्रतिनिधित्व कानून 1951 के प्रावधानों से शासित हैं जो इस कानून की धारा 169 के तहत निर्वाचन आयोग के परामर्श से केंद्र सरकार ने निर्वाचक पंजीकरण नियम 1961 से पूरित किए गए हैं। इस कानून और नियमों में चुनाव आयोजित कराने के सभी चरणों ( चुनाव कराने की अधिसूचना के मुद्दे, नामांकन पत्र दाखिल करने, नामांकन पत्रों की जांच, उम्मीदवार का नाम वापस लेना, चुनाव कराना, मतों की गिनती और इस तरह घोषित परिणाम के आधार पर सदनों के गठन ) के लिए विस्तृत प्रावधान किए गए हैं।
1. कृषि लागत एव मूल्य आयोग का गठन कब हुआ?
(अ) 1964 में (ब) 1965 में (स) 1966 में (द) 1967 में
2. जिन किसानों के पास एक हेक्टेयर तक जमीन होती है, उनको क्या कहा जाता है?
(अ) सीमांत कृषक (ब) लघु कृषक (स) मध्यम कृषक (द) बड़े किसान
3. अर्थशास्त्र में ग्रेशम का नियम निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(अ) उपभोग एवं मांग (ब) आपूर्ति एवं मांग (स) मुद्रा के प्रचलन से (द) घाटे की अर्थव्यवस्था से
4. समग्र क्रांति का विचार निम्नलिखित में से किस भारतीय ने दिया?
(अ) पंडित जवाहर लाल नेहरू ने (ब) जयप्रकाश नारायण ने (स) श्रीपाद अमृत डांगे ने (द) राजीव गांधी ने
5. निम्नलिखित में से किन राज्यों में पंचायतों की एक स्तरीय व्यवस्था है?
(अ) मेघालय, नागालैंड, मिजोरम (ब) पंजाब, गुजरात, तमिलनाडु (स) पंजाब, हरियाणा, राजस्थान (द) इनमें से कोई नहीं
6. सामुदायिक विकास कार्यक्रम की असफलता के मुख्य कारण क्या हैं?
(अ) धन की कमी (ब)सरकारी कर्मचारियों पर निर्भरता (स) गुटबाजी (द) अशिक्षा
7. भारत में रेशम-उद्योग के मुख्य केंद्र निम्रांकित में से कौन से हैं?
(अ)श्रीनगर (ब) अमृतसर (स) तांजावर (द) उपर्युक्त सभी
8. बाजार का सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया?
(अ) रिकार्डो ने (ब) जे.बी.से. ने (स) एडम स्मिथ ने (द) टी. आर. माल्थस ने
9. अब तक सैंधव संस्कृति के कितने पुरास्थलों का उत्खनन हो चुका है?
(अ) 2501 (ब) 1301 (स) 1501 (द) 1401
10. सिंधु सभ्यता का वह कौन सा साक्ष्य है, जो यह प्रमाणित करता है, कि हड़प्पा काल में आर्यों की उत्पत्ति नहीं हुई थी?
(अ) पशुपति की पूजा (ब) कृषि (स) शहरी व्यवस्था (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
11. निम्नलिखित में से किस राजपूत ने अकबर के सामने आत्मसमर्पण नहीं किया?
(अ) अमर सिंह (ब) राणा सांगा (स) शिवाजी (द) राणा प्रताप
12. राजा राममोहन राय और डेविड हेयर निम्नलिखित की स्थापना से जुड़े हुए थे?
(अ) हिंदू कॉलेज (ब) रिपन कॉलेज (स) एमएओ कॉलेज (द) संस्कृत कॉलेज
13. भारत में सर्वाधिक शुद्घ सिंचित क्षेत्र किस राज्य में पाया जाता है?
(अ) हरियाणा में (ब) मध्यप्रदेश में (स) उत्तरप्रदेश में (द) पंजाब में
14. भारत में कच्चा ऊन का सबसे अच्छा उत्पादक राज्य कौन सा है?
(अ)आंध्रप्रदेश (ब)जम्मू एवं कश्मीर(स)कर्नाटक (द) राजस्थान
15. भारत में प्राकृतिक गैस की प्रमुख आपूर्ति किस राज्य में प्राप्त की जाती है?
(अ) आंध्र प्रदेश से (ब) असम से (स) गुजरात से (द) बॉम्बे हाई से
16. पेरिप्लस ऑफ द एरिथ्रियन सी- नामक साहित्यिक साक्ष्य प्राचीन भारत के किस पक्ष पर प्रकाश डालता है?
(अ) धार्मिक स्थिति (ब) राजनीतिक स्थिति (स) वैज्ञानिक विकास (द) व्यापार और वाणिज्य
17. चीनी यात्री फाह्यïान के समय गुप्त वंश के निम्न में से किस राज्य का शासन था?
(अ) समुद्रगुप्त (ब) चंद्रगुप्त द्वितीय (स) कुमारगुप्त प्रथम (द) स्कंदगुप्त
18. मध्यप्रदेश में स्थित किस स्थान से प्राप्त अभिलेख में सती होने की घटना का उल्लेख कहां मिलता है?
(अ) विदिशा (ब) एरण (स) मंदसौर (द) ग्वालियर
19. भारत में कोयला के दो सबसे बड़े उत्पादक राज्य कौन-कौन से हैं?
(अ) बिहार एवं पश्चिम बंगाल (ब) झारखंड एवं छत्तीसगढ़ (स) मध्यप्रदेश एवं उड़ीसा (द) आंध्रप्रदेश एवं छत्तीसगढ़
20. भारत में उद्योगों का उनके कोयला उपभोग के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा सही अवरोही अनुक्रम है?
(अ) तापीय शक्ति, वस्त्र, सीमेंट, लौह एवं इस्पात (ब) लौह एवं इस्पात, सीमेंट, वस्त्र, तापीय शक्ति (स) तापीय शक्ति, लौह एवं इस्पात, सीमेंट, वस्त्र (द) लौह एवं इस्पात, तापीय शक्ति, सीमेंट, वस्त्र
21. निम्नलिखित में से कौन सी जगह भारत में जैव विविधता के लिए प्रमुख स्थल (हॉट स्पॉट) है?
(अ) पश्चिमी घाट (ब) सुंदर वन (स) चिलिका लैगून (द) पूर्वी घाट
22. बंधुआ मजदूर (उन्मूलन) अधिनियम संसद में पारित किया गया था?
(अ) 1971 में (ब) 1975 में (स) 1979 में (द) 1981 में
23. हरित क्रांति में अधिक उपज देने वाले उन्नत बीजों का प्रयोग हुआ, जिनके लिए क्या आवश्यक है?
(अ) कम उर्वरक तथा कम पानी (ब) अधिक उर्वरक तथा कम पानी (स) कम उर्वरक तथा अधिक पानी (द) अधिक उर्वरक तथा अधिक पानी
24. एचआईवी में पाया जाने वाला न्यूक्लीक अम्ल निम्र में से क्या होता है?
(अ) 2 डीएनए (ब) 1 डीएनए (स) 2 आरएनए (द) 1 आरएनए
25. प्याज में खाने योग्य फूला हुआ अंश होता है?
(अ) वायव तना (ब) पोरी (स) मूल (द) पर्णाधार
26. विश्व में सर्वोत्तम घोषित किया गया शिप्रा पथ पुलिस स्टेशन कहां स्थित है?
(अ) नई दिल्ली में (ब) जयपुर में (स) चंडीगढ़ में (द) मुंबई में
---
सही जवाब-1.(ब) 1965 में, 2.(अ) सीमांत कृषक, 3.(ब) आपूर्ति एवं मांग, 4. (स) श्रीपाद अमृत डांगे ने, 5.(अ) मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, 6.(ब) सरकारी कर्मचारियों पर निर्भरता, 7.(द) उपर्युक्त सभी, 8.(ब)जे.बी.से. ने, 9.(अ) 2501,10.(स) शहरी व्यवस्था, 11.(द) राणा प्रताप, 12.(अ) हिंदू कॉलेज, 13.(स) उत्तरप्रदेश में, 14.(ब) जम्मू एवं कश्मीर, 15.(स) गुजरात से, 16.(द) व्यापार और वाणिज्य,17.(ब)चंद्रगुप्त द्वितीय, 18.(ब)एरण, 19.(ब) झारखंड एवं छत्तीसगढ़, 20.(स)तापीय शक्ति, लौह एवं इस्पात, सीमेंट, वस्त्र, 21.(अ) पश्चिमी घाट, 22.(ब)1975 में, 23.(द)अधिक उर्वरक तथा अधिक पानी, 24.(अ) 2डीएनए, 25.(अ) वायव तना, 26.(ब) जयपुर में।
सरस्वती नदी का ऋग्वेद की चौथे पुस्तक छोडक़र सभी पुस्तकों में कई बार उल्लेख किया गया है। केवल यही ऐसी नदी है जिसके लिए ऋग्वेद की छन्द संख्या 6.61,7.95 और 7.96 में पूरी तरह से समर्पित भजन दिए गए हैं। वैदिक काल में सरस्वती की बड़ी महिमा थी और इसे परम पवित्र नदी माना जाता था, क्योंकि इसके तट के पास रहकर तथा इसी नदी के पानी का सेवन करते हुए ऋषियों ने वेदों को रचा और वैदिक ज्ञान का विस्तार किया।
इसी कारण सरस्वती को विद्या और ज्ञान की देवी के रुप में भी पूजा जाने लगा। ऋग्वेद के नदी सूक्त में सरस्वती का इस प्रकार उल्लेेख है कि इमं में गंगे यमुने सरस्वती शुतुद्रि स्तोमं सचता परूष्ण्या असिक्न्या मरूद्वधे वितस्तयार्जीकीये श्रृणुह्या सुषोमया । सरस्वती ऋग्वेद में केवल नदी देवी के रूप में वर्णित है (इसकी वंदना तीन सम्पूर्ण तथा अनेक प्रकीर्ण मंत्रों में की गई है), किंतु ब्राह्मण ग्रथों में इसे वाणी की देवी या वाच् के रूप में देखा गया, क्योंकि तब तक यह लुप्त हो चुकी थी परन्तु इसकी महिमा लुप्त नहीं हुई और उत्तर वैदिक काल में सरस्वती को मुख्यत:, वाणी के अतिरिक्त बुद्धि या विद्या की अधिष्ठात्री देवी भी माना गया है और ब्रह्मा की पत्नी के रूप में इसकी वंदना के गीत गाए गए हंै। ऋग्वेद में सरस्वती को नदीतमा की उपाधि दी गयी है। उसकी एक शाखा 2.41.16 में इसे सर्वश्रेष्ठ मां,सर्वश्रेष्ठ नदी,सर्वश्रेष्ठ देवी कहकर संबोधित किया गया है। यही प्रशंसा ऋग्वेद के अन्य छंदों 6.61,8.81,7.96 और 10.17 में भी की गयी है। नवेद के श्लोक 7.9.52 तथा अन्य जैसे 8.21.18 में सरस्वती नदी को दूध और घी से परिपूर्ण बताया गया है। ऋग्वेद के श्लोक 3.33.1 मे इसे गाय की तरह पालन करने वाली बताया गया है। ऋग्वेद के श्लोक 7.36.6 में सरस्वती को सप्तसिंधु नदियों की जननी बताया गया है।
ऋग्वेद के बाद के वैदिक साहित्यों में सरस्वती नदी के विलुप्त होने का उल्लेेख आता हैं ,इसके अतिरिक्त सरस्वती नदी के उद्गम स्थल की प्लक्ष प्रस्रवन के रुप में पहचान की गई है जो कि यमुनोत्री के पास ही स्थित है। यजुर्वेदयजुर्वेद की वाजस्नेयी संहिता 34.11 में कहा गया है कि पांच नदियां अपने पूरे प्रवाह के साथ सरस्वती नदी में प्रविष्ट होती हैं, यह पांच नदियां पंजाब की सतलुज, रावी, व्यास, चेनाव और दृष्टावती हो सकती हैं ।
वाल्मीकि रामायण में भरत के केकय देश से अयोध्या आने के प्रसंग में सरस्वती और गंगा को पार करने का वर्णन है- सरस्वती च गंगा च युग्मेन प्रतिपद्य च, उत्तरान् वीरमत्स्यानां भारूण्डं प्राविशद्वनम्म। सरस्वती नदी के तटवर्ती सभी तीर्थों का वर्णन महाभारत में शल्यपर्व के 35 वें से 54 वें अध्याय तक सविस्तार दिया गया है। इन स्थानों की यात्रा बलराम ने की थी। जिस स्थान पर मरूभूमि में सरस्वती लुप्त हो गई थी उसे विनशन कहते थे। महाभारत में तो सरस्वती नदी का उल्लेख कई बार किया गया है। सबसे पहले तो यह बताया गया है कि कई राजाओं ने इसके तट के समीप कई यज्ञ किए थे। वर्तमान सूखी हुई सरस्वती नदी के समान्तर खुदाई में 5500 - 4000 वर्ष पुराने शहर मिले हंै जिनमें कालीबंगा और लोथल भी है यहां कई यज्ञ कुण्डों के अवशेष भी मिले हंै जो महाभारत में कहे तथ्य को प्रमाणित करती है। महाभारत में यह भी वर्णन आता है कि निषादों और मलेच्छों से द्वेष होने के कारण सरस्वती नदी ने इनके प्रदेशों मे जाना बंद कर दिया जो इसके सूखने की प्रथम अवस्था को दर्शाती है, साथ ही यह भी वर्णन मिलता है कि सरस्वती नदी मरुस्थल में विनाशन नामक स्थान पर लुप्त हो फिर पुन किसी स्थान पर प्रकट होती है।
पाइराइट एक प्रकार का उपरत्न है। इस उपरत्न का यह नाम ग्रीक शब्द पाइर से बना है जिसका अर्थ है - आग। यह एक ऐसा खनिज है जो सोने के साथ विलक्षण समानता रखता है। यह उपरत्न सोने का भ्रम पैदा करता है और व्यक्ति इसकी चमक देखकर धोखा जाते हैं। इसलिए इसे फाल्स गोल्ड भी कहा जाता है, लेकिन यह बात भी सत्य है कि इस उपरत्नमें थोड़ी सी मात्रा सोने की अवश्य होती है जिससे यह उपरत्न बहुत कीमती बन जाता है। यह उपरत्न सोने के सादृश्य दिखने के कारण पारंपरिक रुप से धन, रुपया तथा अच्छे भाग्य का प्रतीक बन गया है। सूर्य की भांति चमकने वाला रंग इसे सूर्य के साथ जोड़ता है।
बाजार में जवाहारियों द्वारा यह उपरत्न मर्कासाइट के नाम से भी जाना जाता है। यह पीतल के समान दिखने वाली एक धातु है जो गहने बनाने के लिए उपयोग में लाया जाता है। यह उपरत्न व्यापक रुप से पाया जाता है। प्राचीन समय में मेक्सिको में पाइराइट से स्क्राइंग शीशा बनाया जाता था। इन शीशों का निर्माण एक ओर से पॉलिश करके उसे समतल बनाया जाता था और शीशे के दूसरी तरफ गोल भाग की ओर स्क्राइंग प्रक्रिया के लिए कुछ रहस्यमयी नक्काशी की जाती थी। यह रहस्यमयी नक्काशी, स्क्राइंग प्रक्रिया में इस्तेमाल की जाती थी।
संसार की सभी संस्कृतियों में इस उपरत्न से ताबीज बनाने का काम किया जाता था जिससे कि व्यक्ति सुरक्षित रहे। यह पहला उपरत्न था जो चिकित्सा पद्धति में उपयोग में लाया गया था।
यह उपरत्न पेरु, दक्षिण अफ्रीका, बोलीविया, इलीनोइस , कोलोरैडो, अमेरीका के मिसूरी और न्यूयॉर्क, जर्मनी, स्पेन, रुस, इटली, पेन्सिल्वेनिया आदि स्थानों में पाया जाता है।
राजपथ को 1947 पूर्व किंग्स् वे कहा जाता था। यह पश्चिम में राष्ट्रपति भवन से विजय चौक होकर पूर्व में इण्डिया गेट होकर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम (नेशनल स्टेडियम) तक जाता है। इसके दोनों ओर घास के सुन्दर मैदान हैं और एक झील साथ साथ चलती है, जो कि इसकी सुन्दरता में चार चांद लगाती है। यह मार्ग पश्चिम में रायसीना की पहाड़ी पर स्थित राष्ट्रपति भवन जाता है, जिसके दोनों ओर प्रशासनिक केन्द्र या सचिवालय उत्तरी खण्ड नार्थ ब्लॉक व दक्षिणी खण्ड साउथ ब्लॉक हैं ।
नार्थ ब्लॉक व साउथ ब्लॉक को केन्द्रीय सचिवालय भी कहते हैं। नार्थ ब्लॉक में वित्त मंत्रालय व गृह मंत्रालय के कार्यालय हैं। साउथ ब्लॉक में विदेश मंत्रालय व रक्षा मंत्रालय के कार्यालय हैं। इनके साथ ही कुछ अन्य कार्यालय भी स्थापित हैं।
विजय चौक, राजपथ का प्रथम चौक है। यहां बीटिंग ऑफ रिट्रीट समारोह 29 जनवरी को प्रत्येक वर्ष आयोजित होता है। वहीं इण्डिया गेट राजपथ का और दिल्ली का सबसे बड़ा तथा प्रमुख चौराहा है।
अकैसिया निलोटिका को ऑस्ट्रेलिया में थॉर्न मिमोसा, दक्षिण अफ्रीका में लेक्केरुइक्पियुल और भारत में बबूल या कीकर कहते हैं। यह एक अकैसिया प्रजाति का वृक्ष है। यह अफ्रीका महाद्वीप एवं भारतीय उपमहाद्वीप का मूल वृक्ष है।
उत्तरी भारत में बबूल की हरी पतली टहनियां दातुन के काम आती हैं। बबूल की दातुन दांतों को स्वच्छ और स्वस्थ रखती हैं। बबूल की लकड़ी का कोयला भी अच्छा होता है। हमारे यहां दो तरह के बबूल अधिकतर पाए और उगाये जाते हैं। एक देशी बबूल जो देर से होता है और दूसरा मासकीट नामक बबूल। बबूल लगा कर पानी के कटाव को रोका जा सकता है। जब रेगिस्तान अच्छी भूमि की ओर फैलने लगता है, तब बबूल के जंगल लगा कर रेगिस्तान के इस आक्रमण को रोका जा सकता है। इस प्रकार पर्यावरण को सुधारने में बबूल का अच्छा खासा उपयोग हो सकता है। बबूल की लकड़ी बहुत मजबूत होती है। उसमें घुन नहीं लगता। वह खेती के औजार बनाने के काम आती है।
लॉर्ड वेलेजली को बंगाल का शेर कहा जाता था। उसने सहायक सन्धि की पद्धति शुरू की थी, जिसके तहत व्यवस्था की गई कि देशी नरेश कंपनी की सेना और एक ब्रिटिश रेजीमेंट रखेंगे और इन सबके बदले एक निश्चित रकम कंपनी को देंगे।
इस व्यवस्था के तहत निजाम हैदराबाद (1798 और 1800 ई.), मैसूर (1799 ई.), तंजौर (1799 ई.), अवध, (1801 ई.), पेशवा (1802 ई.), भोसले (1803 ई.) और सिंधिया (1804) से सन्धि हुई। वेलेजली ने 1799 ई. में रक्षक सेना को गोवा भेजा और बंगाल के डेनमार्की भू- भाग को हथिया लिया था। वेलेजली ने मद्रास पे्रसीडेंसी का 1801 में सृजन किया और लॉर्ड लेक के नेतृत्व में 1803 में कंपनी की सेना ने दिल्ली और आगरा को अपने अधिकार में ले लिया।
1. किस देश के साथ भारत ने जेट इंजन आपूर्ति संबंधी 300 करोड़ रुपए का सौदा किया है?
(अ) जापान (ब) रूस (स) संयुक्त राज्य अमेरिका (द) फ्रांस
2. किस राज्य की हाईकोर्ट ने 29 जनवरी 2013 को विशेष पिछड़ा वर्ग को पांच फीसदी आरक्षण देने के सरकार के फैसले पर रोक लगा दी थी?
(अ) राजस्थान (ब) उत्तरप्रदेश (स) तमिलनाडु (द) केरल
3. निम्नलिखित में से किस राज्य सरकार ने पिछड़े वर्ग आयोग की सिफारिश के अनुसार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10 फीसदी आरक्षण देने का निर्णय लिया है?
(अ) पंजाब (ब) मध्यप्रदेश (स) बिहार (द) हरियाणा
4. कैबिनेट की अध्यक्षता वाली समिति ने जनवरी- 2013 में भारत हैवी इलेक्ट्रिकल (भेल) को किसका दर्जा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी?
(अ) नवरत्न (ब) मिनीरत्न (स)महारत्न (द)इनमें से कोई नहीं
5. तत्वों की प्रकृति को ज्ञात किया जा सकता है?
(अ) इलेक्ट्रानिक विन्यासीकरण के द्वारा (ब) परमाणु क्रमांक के द्वारा (स) परमाणु द्रव्यमान के द्वारा (द) परमाणु भार द्वारा
6. परमाणु बम का आविष्कार किसने किया था?
(अ) मैडम क्यूरी (ब) पियरे क्यूरी (स) ऑटो हान (द) एल्बर्ट आइंस्टीम
7. मानव शरीर में पाचन का अधिकांश भाग किस अंग में संपन्न होता है?
(अ) पैंक्रियाज में (ब) बड़ी आंत में (स) छोटी आंत में (द) आमाशय में
8. साबुन के बुलबुले में श्वेत प्रकाश में रंग दिखाई पड़ते हैं, इसका कारण है?
(अ) प्रकाश अपवर्तन (ब) प्रकाश का परावर्तन (स) प्रकाश का व्यतिकरण (द) प्रकाश का विवर्तन
9. व्यापारिक बैंकों द्वारा जनित साख का नियंत्रण निम्न में से कौन करता है?
(अ)भारतीय स्टेट बैंक (ब)भारतीय रिजर्व बैंक (स) वित्त मंत्रालय (द) भारत सरकार
10. कोयला उत्पादक देशों में भारत का स्थान है?
(अ)दूसरा (ब) तीसरा (स) चौथा (द) पांचवां
11. सूफी संत ईश्वर के निकट जाने के साधन के रूप में किस पर बल देते थे?
(अ) घृणा (ब) प्रार्थना (स) प्रेम (द) प्रतिद्वंद्विता
12. निम्न में से किस विशेषता को चैतन्य महाप्रभु ने भक्ति-आंदोलन में सम्मिलित किया?
(अ) मूर्ति-पूजा (ब) ईश्वर की प्रार्थना करना (स) स्त्री और पुरुष दोनों को अपने भक्तगणों में सम्मिलित करना (द) कीर्तन (व्यक्ति-समूह में सम्मिलित होकर भजन करना
13. एग्रीकल्चर कैनॉट वेट नामक पुस्तक निम्नलिखित में से किसने लिखी है?
(अ) एम.एस.स्वामीनाथन (ब) मोंटेक सिंह अहलूवालिया (स) शरद पवार (द) के.एन. पै
14. स्वतंत्र भारत में राज्यसभा के प्रथम सभापति निम्नलिखित में से कौन थे?
(अ) बलिराम भगत (ब) डॉ. एस. राधाकृष्णन (स) डॉ. जाकिर हुसैन (द) बीडी जत्ती
15. बागानी कृषि की प्रमुख विशेषता है?
(अ) एक फसली उत्पादन (ब) विभिन्न समूहों में विविध फसलों का उत्पादन (स) बड़े फर्मों पर पशुपालन एवं फसल उत्पादन (द) फलदार वृक्षों की कृषि
16. दूध की शुद्धता का मापन निम्नलिखित में से किस यंत्र के द्वारा किया जाता है?
(अ) हाइड्रोमीअर (ब) मैनोमीटर (स) फैदोमीटर (द) लैक्टोमीटर
17. कलपक्कम के फास्ट ब्रीडर रिएक्टर में प्रयुक्त ईंधन निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) समृद्ध यूरेनियम (ब) थोरियम (स) प्लूटोनियम (द) टंग्स्टन
18. मोडम एक हार्डवेयर युक्ति है, जो निम्न को जोड़ती है?
(अ) सी.पी.ओ. आर.सी. आर.टी. को (ब) टेलीफोन लाइन और कंप्यूटर को (स) प्रिंटर तथा मुख्य मेमोरी को (द) मुख्य मेमोरी तथा सहायक मेमोरी को
19. कार्बन डेटिंग निम्न में से किसकी आयु जानने के लिए इस्तेमाल की जाती है?
(अ)जीवाश्म (ब)पौधे (स)चट्टानें (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
20. कामागाटामारू क्या था?
(अ) ब्रिटिश पुलिस का गुप्त एजेंट (ब) गदर पार्टी की पत्रिका (स)ब्रिटेन में भारतीयों की क्रांतिकारी पार्टी (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
21. किस सूफी संत ने खुद को अनलहक घोषित किया?
(अ) बाबा फरीद (ब) मंसूर हल्लाज (स) बख्यितयार काकी (द) इब्बन अरबी
22. निम्नलिखित में से कौन चिश्ती संप्रदाय का नहीं था?
(अ) शेख मुइनुद्दीन (ब) शेख बहाउद्दीन (स) शेख सलीम (द) शेख निजामुद्दीन औलिया
23. अंतर्राष्टï्रीय खिलाड़ी और राष्टï्रीय चैम्पियन अनूप श्रीधर किस खेल से संबंधित हैं?
(अ) बैडमिंटन (ब) टेनिस (स) टेबल टेनिस (द) पोलो
24. जार्विक-7 क्या है?
(अ) इलेक्ट्रॉनिक पैर (ब) पेस मेकर (स) कृत्रिम हृदय (द) कृत्रिम आंख
25. उत्तरप्रदेश में परमाणु ऊर्जा केंद्र किस स्थान पर स्थापित किया गया है?
(अ) मथुरा में (ब) सिंगरौली में (स) नरौरा में (द) अलीगढ़ में
26. पंडित जवाहरलाल नेहरू ने पैरवी की?
(अ) लघु उद्योग स्थापित करने की (ब) उद्योगों के राष्ट्रीकरण की (स) विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के विकास की (द)कृषि के विकास की
-----
सही जवाब-1.(स)संयुक्त राज्य अमेरिका, 2.(अ)राजस्थान, 3.(द) हरियाणा, 4.(अ) नवरत्न, 5.(अ)इलेक्ट्रानिक विन्यासीकरण के द्वारा, 6.(स) ऑटो हान, 7.(स) छोटी आंत में, 8.(स) प्रकाश का व्यतिकरण,9.(ब)भारतीय रिजर्व बैंक, 10.(ब)तीसरा, 11.(स) प्रेम, 12.(द)कीर्तन (व्यक्ति-समूह में सम्मिलित होकर भजन करना), 13.(अ) एम.एस. स्वामीनाथन, 14.(ब) डॉ. एस. राधाकृष्णन, 15.(अ) एक फसली उत्पादन, 16.(द) लैक्टोमीटर, 17.(अ) समृद्ध यूरेनियम, 18.(ब)टेलीफोन लाइन और कंप्यूटर को, 19.(अ) जीवाश्म, 20.(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं, 21.(ब)मंसूर हल्लाज, 22.(ब)शेख बहाउद्दीन, 23.(अ) बैडमिंटन, 24.(स)कृत्रिम हृदय, 25.(स) नरौरा में, 26.(स)विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के विकास की।
वैगई नदी तमिलनाडु की वरुशानद पहाडिय़ों से निकलती है। यह नदी प्रारंभ में कंबम और वरुशानद घाटियों से गुजरते हुए पूर्वोत्तर की ओर बहती है। अपने मध्य भाग में वैगई पूर्व की ओर बहती हुई नरसिंहपुरम में वैगई जलाशय में जा मिलती है। शोलवंदन के पास यह दक्षिण-पूर्व की ओर मुडक़र मदुरै शहर होती हुई पाक जलडमरुमध्य स्थित मुहाने तक पहुंचती है, जो भारत के दक्षिण-पूर्वी तट को श्रीलका (भूतपूर्व सीलोन) से अलग करता है।
इस नदी में बाढ़ बहुत कम आती है। सिरुलियार, थेनियार, बराह और मंगलार इसकी प्रमुख सहायक नदियां हैं।
बेनिन एक देश है, जो पश्चिम अफ्रीका का हिस्सा है। बेनिन, आधिकारिक रूप से बेनिन गणराज्य की भू सीमा पश्चिम में टोगो से, पूर्व में नाइजीरिया से और बुर्कीना फ़ासो और नाइजर से उत्तर में मिलती है। दक्षिण में इसकी छोटी सी तटीय रेखा बेनिन की खाड़ी से लगती हुई है।
1 अगस्त सन 1960 ईसवी को बेनिन ने फ्रांस के अधिकार से स्वतंत्रता प्राप्त की। फ्रांसीसियों ने 19 वीं शताब्दी के दूसरे अर्ध के दौरान इस देश में अपना राजनैतिक और आर्थिक प्रभाव बढ़ाया और 1892 में इस देश पर अधिकार कर लिया। यह अधिकार 1958 तक जारी रहा। इस वर्ष में बेनिन को पहले स्वायत्तता मिली फिर 1960 में इस देश ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा कर दी।
इस देश का आकार लगभग 1 लाख 10 हजार वर्ग किमी है और अनुमानित जनसंख्या 85 लाख है। यहां का आबोमे रॉयल पैलेस बहुत शानदार ढंग से बना हुआ है। इस के अलावा पेंडजारी राष्ट्रीय पार्क पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है।
युनकांग गुफा उत्तर चीन के शानसी प्रांत के तातुड शहर के पश्चिम में 16 किलोमीटर दूर स्थित वुचाओ पहाड़ की दक्षिणी तलहटी में है । इस गुफा समूह की खुदाई का काम उत्तरी वुई राजवंश के शिङआन काल के दूसरे साल यानी ईसा 453 में शुरू हुआ था। अधिकांश काम उत्तरी वुई राजवंश की राजधानी लोयांग में स्थानांतरित होने से पहले (ईसा 494) में पूरा हो गया।
गुफा समूह में बुद्ध की मूर्तियां बनाने का काम इस राजवंश के चङक्वांग काल (ईसा 520-525) तक जारी रहा । यह गुफा समूह पहाड़ी ढलान पर बनाया गया है ,जो पूर्व पश्चिम की दिशा में कोई एक किलोमीटर लम्बा फैला है। गुफा देखने में बहुत आलीशान और विशाल है । गुफाओं में निर्मित कला कृतियां बेशुमार हैं। इस क्षेत्र में 45 गुफाएं , दो सौ 52 आले तथा 51 हजार मूर्तियां सुरक्षित हैं। सब से बड़ी बुद्ध मूर्ति 17 मीटर ऊंची है और सब से छोटी वाली केवल कुछ सेंटीमीटर । गुफाओं में बौधित्सवों , वज्रधरों और उडऩ परियों की तस्वीरें अत्यन्त सजीव हैं। प्रस्तर स्तंभों पर तराश की कला कृतियां सूक्ष्म और अद्भुत लगती हैंं। इन कला कृतियों में चीन के छिन और हान राजवंशों ( ईसापूर्व 221-ईस्वी 220 ) की वस्तुवादी कला विधि विरासत में अपनायी गई थी और स्वी व थांग राजवंशों (ईसा 581-907) की रोमांटिक कला परम्परा भी शामिल की गई है । युनकांग गुफा कांसू प्रांत के त्वुनहुंग की मकाओ गुफा तथा हनान प्रांत की लुङमन गुफा को मिला कर चीन का त्रि महा गुफा समूह कहा जाता है , जो विश्वविख्यात प्रस्तर कला खजाना कहलाता है ।
युनकांग गुफा की बुद्ध मूर्तियां विषयवस्तु की दृष्टि से विविध और प्रचुर हैं , देखने में भव्य और दिव्य लगती हैं , जो पांचवीं शताब्दी की चीन की प्रस्तर मूर्ति कला की चोटी की कृति मानी जाती हंै। इस गुफा समूह का निर्माण काम पूर्ववर्ती , मध्य और उत्तर तीन कालों में बंटा हुआ था । विभिन्न कालों में निर्मित गुफाओं की शैली भी अलग-अलग है । पूर्ववर्ती काल में खोदी गई प्रभुप्रकाश नाम की पंच गुफाएं अद्भुत महान और दिव्य दिखती हैं। इस प्रकार की मूर्ति कला में पश्चिमी क्षेत्र की ओजस्वी और सहजता की विशेषता प्रतिबिंबित होती है।
मध्य काल में खोदी गई गुफाओं में तराश का काम सूक्ष्म और बारीकी से किया गया है। सजावट सुन्दर और चमकीली है और कला विधि परिवर्तनशील है , जिस में उत्तरी वुई राज्यकाल की वैभव तथा आलंकारिता की कला शैली अभिव्यक्त होती है । उत्तर काल में खोदी गई गुफाएं आकार-प्रकार में छोटी हो गईं हैं, पर उन में बनाई गई मानव की आकृति सुन्दर और सुडौल है और शरीर का अनुपात सटीक है।
युनकांग गुफा में सचित्र रूप से बौद्ध कला के भारत और मध्य एशिया से चीन में विकसित होने का ऐतिहासिक विकास क्रम अंकित हुआ था। चीन में बौद्ध धर्म की मूर्ति कला का चीनीकरण तथा धर्मनिरपेक्ष होने की प्रक्रिया प्रतिबिंबित हुई है । बौद्ध धर्म की अनेक ं मूर्ति कला शैलियों का युनकांग गुफा में अभूतपूर्व विलय हो गया और इस से युनकांग शैली का जन्म हुआ , जो चीन की बौद्ध मूर्ति कला की नई सृजन की शुरूआती बन गई । त्वुनहुंग की मकाओ गुफा और लुङमन गुफा के उत्तरी वुई राज्यकालीन मूर्ति कला पर युनकांग का स्पष्ट प्रभाव पड़ा है।
1. जीव समुदाय द्वारा निम्नलिखित में से किस ऊर्जा का सर्वाधिक उपयोग किया जाता है?
(अ) आण्विक ऊर्जा (ब) भूतापीय ऊर्जा (स) सौर ऊर्जा (द) ज्वारीय ऊर्जा
2. भारत में एनडीआरआई करनाल के वैज्ञानिकों ने क्लोनिंग द्वारा किस पशु को विकसित किया?
(अ) बकरी (ब) भैंस (स) गाय (द) भेड़
3. जैव तकनीक द्वारा निर्मित इंसुलिन (ह्यïूमुलिन) सबसे पहले बाजार में पहुंची?
(अ) 1972 में (ब) 1977 में (स) 1982 में (द) 1987 में
4. आकाशीय पिण्डों के बीच की दूरी प्रकाश वर्ष में मापी जाती है। प्रकाश की गति कितने किलोमीटर प्रति सेकंड होती है?
(अ) 3 लाख 84 हजार (ब) साढ़े तीन लाख (स)3 लाख (द) 2 लाख 97 हजार 925
5. ऐसा प्रतीत होता है कि रात में भिन्न-भिन्न समयों पर नक्षत्र अपनी स्थिति बदलते रहते हैं, क्योंकि?
(अ) पृथ्वी सूर्य के गिर्द परिक्रमण करती है (ब) पृथ्वी अपने अक्ष पर घूर्णन करती है (स) पृथ्वी की अपेक्षा नक्षत्र अधिक तेजी से चलते हैं (द) पृथ्वी और नक्षत्र विपरीत दिशा में चलते हैं
6. सायर दरिया और अमू दरिया निम्नलिखित में से किस एक में है?
(अ) कैस्पियन सागर (ब) काला सागर (स) अराल सागर (द) लेक बैकाल
7. मेक या बाइ के बारे में निर्णय करने के कौन सी (लागत) पर विचार किया जाता है?
(अ) मूल लागत (ब) कुल लागत (स) उत्पादन की लागत (द) संगत लागत
8. निम्नलिखित में से कौन सी एकाधिकारवादी प्रतियोगिता नहीं है?
(अ) अधिकांश प्रतिष्ठïान (ब) कुशल एवं अकुशल प्रतिष्ठïानों का एक साथ अस्तित्व (स) उत्पाद की संजायीता (द) स्वतंत्र मूल्य निर्गत नीति
9. विलास की मदों जैसे उच्च वर्ग का फर्नीचर आदि में मांग की लोच की प्रकृति क्या है?
(अ) इकाई लोच (ब) उच्च लोच (स) सामान्य लोच (द) शून्य लोच
10. उत्तरी गोलाद्र्घ में व्यापारिक पवनें किस दिशा में बहती हैं?
(अ) उत्तर (ब) उत्तर-पूर्व (स) उत्तर-पश्चिम (द) दक्षिण-पूर्व
11. निम्नलिखित में से कौन सी ठंडी हवा है?
(अ) मिस्ट्रल (ब) बोरा (स) पम्पेरो (द) उपरोक्त सभी
12. रेडियेटर का क्या कार्य है?
(अ)इंजन को गर्म करना (ब) इंजन को ठंढ़ा करना (स) विकिरण रोकना (द) इंजन की निपुणता बढ़ाना
13. डि-हाइडे्रशन किसे कहते हैं?
(अ)नमक की कमी को (ब) खून की कमी को (स) पानी की कमी को (द) लवण की कमी को
14. डाकघर का पिनकोड का प्रथम अक्षर (बायीं ओर का) किससे संबंधित है?
(अ) क्षेत्र से (ब) राज्य/केंद्रशासित प्रदेश से (स) जोन से (द) तहसील से
15. सल्तनत काल में निम्नलिखित में से किस सुल्तान ने आगरा नगर की स्थापना की थी?
(अ) इल्तुतमिश (ब) अलाउद्दीन खिलजी (स) फिरोजशाह तुगलक (द) सिकंदर लोदी
16. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
(अ) महमूद गजनवी-अलबरूनी (ब) मुहम्मद तुगलक-इब्नबतूता (स) मारवर्मन कुलशेखर-मार्को पोलो (द) सिकंदर लोदी-अब्दुर्रज्जाक
17. उर्दू-ए-मुअल्ला से क्या अभिप्राय है?
(अ) उर्दू भाषा का शब्दकोश (ब) शाही शिविर (स) शाही आज्ञापत्र (द) राजभाषा
18. सर्वाधिक कठोर तत्व निम्न में से कौन है?
(अ) हीरा (ब) सीसा (स) टंग्सटन (द) लोहा
19. कार्बन डेटिंग का प्रयोग किसकी उम्र निर्धारित करने के लिए किया जाता है?
(अ) वृक्षों की (ब) पृथ्वी की (स) फॉसिल्स की (द) चट्टïानों की
20. भारत के अंटार्कटिका में द्वितीय स्थायी स्टेशन को क्या नाम दिया गया?
(अ)दक्षिण गंगोत्री (ब) यमनोत्री (स) दक्षिण यमनोत्री (द) मैत्री
21. वह विशेषीकृत सॉफ्टवेयर प्रोग्राम कौन सा है, जो इनपुट और आउटपुट डिजाइनों को शेष कंप्यूटर सिस्टम के साथ संप्रेषण करने देता है?
(अ) यूटिलिटी ड्राइवर (ब) यूटिलिटी प्रोग्राम (स) डाटा कम्प्रैशन यूटिलिटी (द) डिवाइस ड्राइवर
22. रावतभाटा परमाणु विद्युतगृह किस देश के सहयोग से शुरू किया गया?
(अ) रूस के सहयोग से (ब) कनाडा के सहयोग से (स) अमेरिका के सहयोग से (द) जापान के सहयोग से
23. प्रौद्योगिकी विकास परिषद की स्थापना किस वर्ष की गई?
(अ) 1951 (ब) 1963 (स) 1971 (द) 1986
24. सफागा बंदरगाह पर किस देश का स्वामित्व है?
(अ) अमेरिका (ब) तुर्की (स) मिस्र (द) इंडोनेशिया
25. निम्नलिखित प्रमुख शिलालेखों में से किस शिलालेख पर अशोक ने सर्वप्रथम धर्म महापात्रो का उल्लेख किया?
(अ) द्वितीय शिलालेख (ब) तृतीय शिलालेख (स) चतुर्थ शिलालेख (द) पंचम शिलालेख
26. पूर्णत: इस्लामी पद्घति में निर्मित भारत की प्रथम मस्जिद कौन सी थी?
(अ) ऊखा मस्जिद (ब) कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद (स) अढ़ाई दिन का झोंपड़ा (द) जमात खाना मस्जिद
27. आंख में पलक कैमरे के किस भाग की तरह कार्य करती है?
(अ) फिल्म की तरह (ब)लैंस की तरह (स) शटर की तरह (द) उपरोक्त किसी तरह नहीं
----
सही जवाब- 1.(स) सौर ऊर्जा, 2.(ब) भैंस, 3.(स) 1982 में, 4.(स) 3 लाख, 5.(अ)पृथ्वी सूर्य के गिर्द परिक्रमण करती है, 6.(स)अराल सागर, 7.(ब) कुल लागत, 8.(स) उत्पाद की संजायीता, 9.(ब) उच्च लोच, 10.(ब) उत्तर-पूर्व, 11.(द) उपरोक्त सभी,12.(ब) इंजन को ठंडा करना, 13.(स) पानी की कमी को, 14.(स)जोन से, 15.(द) सिकंदर लोदी, 16.(द) सिकंदर लोदी-अब्दुर्रज्जाक, 17.(ब) शाही शिविर, 18.(अ) हीरा, 19.(स) फॉसिल्स की, 20.(द) मैत्री, 21.(द) डिवाइस ड्राइवर, 22.(ब) कनाडा के सहयोग से, 23.(द) 1986, 24.(स) मिस्र, 25.(द) पंचम शिलालेख, 26.(द) जमात खाना मस्जिद, 27.(स) शटर की तरह।
हिंदू मान्यताओं के अनुसार गरुड़ पक्षियों के राजा और भगवान विष्णु के वाहन हैं। गरुड़ कश्यप ऋषि और उनकी दूसरी पत्नी विनता की संतान हैं।
दक्ष प्रजापति की कद्रू और विनता नामक दो कन्याएं थीं। उन दोनों का विवाह कश्यप ऋषि के साथ हुआ। कश्यप ऋषि से कद्रू ने एक हजार नाग पुत्र और विनता ने केवल दो तेजस्वी पुत्र वरदान के रूप में मांगे। वरदान के परिणामस्वरूप कद्रू ने एक हजार अंडे और विनता ने दो अंडे दिए। कद्रू के अंडों के फूटने पर उसे एक हजार नाग पुत्र मिल गए। किन्तु विनता के अंडे उस समय तक नहीं फूटे। उतावली होकर विनता ने एक अंडे को फोड़ डाला। उसमें से निकलने वाले बच्चे का ऊपरी अंग पूर्ण हो चुका था किन्तु नीचे के अंग नहीं बन पाए थे। उस बच्चे ने क्रोधित होकर अपनी माता को शाप दे दिया कि माता! तुमने कच्चे अंडे को तोड़ दिया है इसलिये तुझे पांच सौ वर्षों तक अपनी सौत की दासी बनकर रहना होगा। ध्यान रहे दूसरे अंडे को अपने से फूटने देना। उस अंडे से एक अत्यन्त तेजस्वी बालक होगा और वही तुझे इस शाप से मुक्ति दिलाएगा। इतना कहकर अरुण नामक वह बालक आकाश में उड़ गया और सूर्य के रथ का सारथी बन गया।
समय आने पर विनता के दूसरे अंडे से महा तेजस्वी गरुड़ की उत्पत्ति हुई। उनकी शक्ति और गति अद्वितीय थी। गरुड़ के पराक्रम से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने उसकी इच्छानुसार हमेशा उनकी ध्वजा में बने रहने का वर ले लिया। साथ ही वे नारायण के वाहन भी बन गये। इसके पश्चात् गरुड़ अमृत घट को सर्पों को देकर अपनी माता विनता को दासता से मुक्ति दिलाई। रावण के पुत्र मेघनाद ने राम से युद्ध करते हुए राम को नागपाश से बांध दिया था। देवर्षि नारद के कहने पर गरूड़, जो कि सर्पभक्षी थे, ने नागपाश के समस्त नागों को खाकर राम को नागपाश के बंधन से छुड़ाया। राम के इस तरह नागपाश में बंध जाने पर राम के परमब्रह्म होने पर गरुड़ को सन्देह हो गया। गरुड़ का सन्देह दूर करने के लिए देवर्षि नारद उन्हें ब्रह्मा के पास भेजा। ब्रह्मा जी ने उनसे कहा कि तुम्हारा सन्देह भगवान शंकर दूर कर सकते हैं। भगवान शंकर ने भी गरुड़ को उनका सन्देह मिटाने के लिये काकभुशुण्डि जी के पास भेज दिया। अन्त में काकभुशुण्डि जी राम के चरित्र की पवित्र कथा सुना कर गरुड़ के सन्देह को दूर किया।
नाइजर एक अफ्रीकी देश है जिसे 3 अगस्त वर्ष 1960 को स्वाधीनता मिली और इस देश ने संयक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता ग्रहण कर ली ।
यह देश 18वीं ईसवी शताब्दी से फ्रांस के अधिकार में था और वर्ष 1922 में इस देश में फ्रांस की सैनिक छावनी की स्थापना से यह देश औपचारिक रुप से फ्रांस का उपनिवेश बन गया। किन्तु धीरे धीरे नाइजर की जनता ने विद्रोह किया और अंतत: अपने देश को स्वाधीनता दिलाई। नाइजर अफ्रीका के पश्चिम में स्थित है। इस का क्षेत्रफल 12 लाख 67 हजार वर्ग कि मी है। लीबिया, चाद, माली तथा बेनीन इस के पड़ोसी देश हैं।
सोवियत संघ के नेता जोजफ़़ स्टालिन ने 1928 में पंचवर्षीय योजना की शुरुआत की थी। जब उन्होंने सत्ता संभाली तो सोवियत संघ काफ़ी पिछड़ा हुआ देश था। अधिकांश आबादी खेती करती थी और औद्योगीकरण नहीं के बराबर था।
स्टालिन के सलाहकारों ने कहा कि खेती के आधुनिकीकरण के लिए 250 हज़ार अतिरिक्त ट्रैक्टर चाहिए। उन्हें चलाने के लिए तेल की ज़रूरत थी। इसलिए 1928 में पहली पंचवर्षीय योजना लागू की गई जिसका उद्देश्य लोहा, इस्पात, मशीनें, बिजली और यातायात के साधनों का विकास करना था। स्टालिन ने बड़े मुश्किल लक्ष्य रखे थे जिन्हें प्राप्त करने के लिए बड़ी सख़्ती बरती जाती थी। जो लोग ये लक्ष्य प्राप्त न कर पाते उन्हें लेबर कैम्पों में भेज दिया जाता। नतीजा ये हुआ कि कोयले, तेल, बिजली और लोहे का उत्पादन कई कई गुना बढ़ गया।
पंचवटी, यशोधरा, साकेत जैसी कालजयी रचनाओं के कवि मैथलीशरण गुप्त का जन्म 3 अगस्त, 1886 में झांसी के चिरगांव में हुआ था।
12 साल से उन्होंने ब्रजभाषा में कविता लिखना शुरू किया। नर हो न निराश करो मन को, कुछ काम करो, कुछ काम करो.. कविता लिखने वाले मैथिलीशरण गुप्त ने 1914 में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत भारत भारती लिखी। 1916-17 में उन्होंने साकेत लिखना शुरू किया जिसमें उर्मिला के प्रति उपेक्षा भाव को खत्म करने की कोशिश की गई। इसके बाद उन्होंने खुद पुस्तक प्रकाशन शुरू किया। 1931 में उन्होंने पंचवटी लिखी। महात्मा गांधी ने उन्हें राष्ट्रकवि का दर्जा दिया। 1953 में उन्हें पद्मविभूषण और फिर 54 में पद्मभूषण प्रदान किया गया। उनके काव्य में राष्ट्रीय चेतना, धार्मिक भावना और मानवीय उत्थान की भावना अहम है। भारत भारती के तीन खण्डों में देश का अतीत, वर्तमान और भविष्य दिखाया गया है। 12 दिसंबर 1964 को दिल का दौरा पडऩे से उनका निधन हो गया।
दुनिया भर में हर साल 29 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है। यह दिवस जागरूकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य जंगली बाघों के निवास के संरक्षण और विस्तार को बढ़ावा देने के साथ बाघों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
विश्व बाघ दिवस 29 जुलाई को मनाने का फैसला वर्ष 2010 में सेंट पिट्सबर्ग बाघ समिट में लिया गया था क्योंकि तब जंगली बाघ विलुप्त होने के कगार पर थे। इस समिट में बाघ की आबादी वाले 13 देशों ने वादा किया था कि वर्ष 2022 तक वे बाघों की आबादी दुगुनी कर देंगे।
आंकड़ों के अनुसार वर्ष 1913 में दुनिया में करीब एक लाख जंगली बाघ थे जो वर्ष 2014 में सिर्फ 3 हजार रह गए। अनुमान के मुताबिक भारत में वर्ष 2006 में 1411 जंगली बाघ थे जिनकी संख्या वर्ष 2010 में बढक़र 1706 हो गई थी। बाघों की आबादी वाले 13 देशों में भारत में बाघों की संख्या सबसे अधिक है।
बाघों को उनके फर के रंग से वर्गीकृत किया जाता है और इसमें सफेद बाघ (10 हजार बाघों में से एक ) भी शामिल है। फिलहाल बाघों की छह प्रमुख प्रजातियां हैं- साइबेरियन बाघ, बंगाल बाघ, इंडोचाइनीज बाघ, मलायन बाघ, सुमात्रण बाघ और साउथ चाइना बाघ।
इसके अलावा, बाघों की कई उपप्रजातियां हैं जो पहले ही विलुप्त हो चुकी हैं-इनमें बाली बाघ और जावा बाघ भी हैं।
विश्व के बाघों की सबसे अधिक आबादी सुंदरवन के इलाके में पाई जाती है और यह हिन्द महासागर के उत्तरी तट पर स्थित है।
1. अंतर्राष्ट्रीय बाघ (टाइगर) दिवस निम्नलिखित में से किस तिथि को मनाया जाता है?
(अ) 22 जुलाई (ब) 25 जुलाई (स) 29 जुलाई (द) 30 जुलाई
2. प्रसिद्ध जयपुर फुट के संस्थापक कौन है?
(अ) नवजोत राणा (ब) रंजीत सिंह (स) पंकज गुप्ता (द) डीआर मेहता
3. जानवरों के अधिकारों के बारे में राष्ट्रीय सम्मेलन कहां आयोजित किया गया है?
(अ) भोपाल (ब) जयपुर (स) नागपुर (द)मुंबई
4. निम्नलिखित में से कौन सा तत्व मानव विकास सूचकांक का नहीं है?
(अ) शिक्षा (ब) स्वास्थ्य (स) प्रतिव्यक्ति (द) निर्धनता रेखा से नीचे के लोग
5. बंद अर्थव्यवस्था से आप क्या समझते हैं?
(अ)निर्यात बंद (ब) आयात-निर्यात बंद (स) आयात बंद (द) नियंत्रित पूंजी
6. देश के व्यापारिक ऊर्जा खपत में कोयले का योगदान लगभग कितना है?
(अ) 55 प्रतिशत (ब) 67 प्रतिशत (स) 73 प्रतिशत (द) 80 प्रतिशत
7. राष्ट्रीय विकास परिषद का गठन निम्नलिखित में से किस वर्ष किया गया था?
(अ)1947 (ब) 1948 (स) 1950 (द) 1952
8. ओजोन पृथ्वी के वायुमंडल में ज्यादातर?
(अ) पांच किमी तथा 10 किमी के बीच पाई जाती है (ब) 10 किमी तथा 20 किमी के बीच पाई जाती है (स)20 किमी तथा 50 किमी के बीच पाई जाती है (द) 50 किमी तथा 100 किमी के बीच पाई जाती है
9. उत्कृष्टï गैसें ऐसी क्यों कहलाती हैं?
(अ) वे अन्य यौगिकों के साथ शीघ्र अभिक्रिया करती हैं (ब) अपनी रासायनिक अक्रिया के कारण (स) वे केवल कार्बन यौगिकों के साथ अभिक्रिया करती हैं (द) वे ऑक्सीजन उत्पन्न कर सकती हैं
10. भक्ति आंदोलन को दक्षिण भारत से लाकर उत्तर भारत में प्रचलित करने का श्रेय किसे दिया जाता है?
(अ) शंकराचार्य (ब) रामानुज (स) रामानंद (द) कबीर
11. संत वल्लभाचार्य किसकी भक्ति करते थे?
(अ) राम-सीता की (ब) राधा-कृष्ण की (स) विष्णु की (द) शिव की
12. संसार की सबसे अधिक भेड़ें किस प्राकृतिक प्रदेश में मिलते हैं?
(अ) पश्चिमी यूरोपीय प्रदेश (ब) टैगा प्रदेश (स) प्रेयरी प्रदेश (द) भूमध्यसागीय प्रदेश
13. किस नेटवर्क में नेटवर्क वायरों के सिरे टर्मिनेटरों से जुड़े होते हैं?
(अ) स्टार (ब) बस (स) हाइब्रिड (द) मेश
14. किस नेता ने जर्मनी में फ्री इंडिया सेंटर की स्थापना की थी?
(अ)सुभाष चंद्र बोस (ब) महात्मा गांधी (स) भगत सिंह(द) बाल गंगाधर तिलक ने
15. आजादी के पहले किस तारीख को चीन के समर्थन में पूरे भारत में चीन दिवस मनाया गया था?
(अ) 12 जुलाई 1939 (ब)15 अगस्त 1940 (स) 10 जुलाई 1940 (द) 12 जून 1938
16. जिम्बाब्वे का प्राचीन नाम क्या है?
(अ) उत्तरी रोडेशिया (ब) दक्षिणी रोडेशिया (स) गोल्ड कोस्ट (द) न्यासालैंड
17. राष्ट्रीय विकास परिषद संबद्ध है?
(अ) राज्य योजनाओं को लागू करने से (ब) भारत में मुख्य विकास योजनाओं के मूल्यांकन तथा अनुमोदन करने से (स) पंचवर्षीय योजनाओं के अनुमोदन करने से (द) सामुदायिक विकास कार्यक्रमों को लागू करने से
18. निम्नलिखित में से कौन सा बाल्टिक देश नहीं है?
(अ) बेलारूस (ब) एस्टोनिया (स)लैटविया (द) लिथूएनिया
19. वर्ष 1931 में किसके साथ महात्मा गांधी ने संधि पर हस्ताक्षर किए?
(अ) लॉर्ड वेवल (ब) लॉर्ड कर्जन (स)लॉर्ड इर्विन (द) लॉर्ड कैनिंग
20. वायरलेस का आविष्कार किसने किया?
(अ) मार्कोनी (ब) चाल्र्स कैटरिंग (स)जॉर्ज कैले (द) जेनाब ग्रामे
21. इलेक्ट्रॉन की खोज की थी?
(अ) थॉमसन (ब) जेम्स वाट (स) गैलीलियो (द) रदर फोर्ड
22. लेखांकन की द्विप्रविष्टिï प्रणाली के जन्मदाता थे?
(अ) हैरिंगटन एमर्सन (ब) ल्यूकस पैसिओली (स) डिक्सन (द) एलेन
23. निम्नलिखित में से कौन सर्वाधिक ऊंचाई पर है?
(अ) अन्नपूर्णा (ब) बद्रीनाथ (स) धौलागिरी (द) नंदादेवी
24. उत्तर-पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में उग्र उष्णकटिबंधीय परिक्रामी तूफान क्या कहलाते हैं?
(अ) टाइफून (ब) टोरनाडो (स) हरीकेन (द) विली-विली
25. सोडियम का सबसे अधिक पाया जाने वाला लवण निम्न में से कौन सा है?
(अ) फ्लोराइड (ब) आर्सेनाइड (स) क्लोराइड (द) साइनाइड
26. माचिस में निम्नलिखित में से कौन से रंग का फास्फोरस प्रयोग किया जाता है?
(अ) पीला (ब) सफेद (स) लाल (द) काला
27. मिश्रित कृषि किससे संबंधित है?
(अ) एक ही फार्म पर दो या उससे अधिक फसलों की कृषि से (ब) आधुनिक विधियों द्वारा खेती करने से (स) एक ही फार्म पर फसल उत्पादन एवं पशुपालन से (द) एक ही फार्म पर फसल उत्पादन एवं बागवानी से
---
सही जवाब-1.(स)29जुलाई, 2.(द)डीआर मेहता, 3.(ब) जयपुर, 4.(द) निर्धनता रेखा से नीचे के लोग, 5.(ब) आयात-निर्यात बंद, 6.(ब) 67 प्रतिशत, 7.(द) 1952, 8.(स)20 किमी तथा 50 किमी के बीच पाई जाती है, 9.(ब) अपनी रासायनिक अक्रिया के कारण, 10.(स)रामानंद, 11.(ब)राधा-कृष्ण की, 12.(स) प्रेयरी प्रदेश, 13.(ब) बस, 14.(अ)सुभाष चंद्र बोस, 15.(द)12 जून 1938, 16.(ब)दक्षिणी रोडेशिया, 17.(स) पंचवर्षीय योजनाओं के अनुमोदन करने से, 18.(अ)बेलारूस, 19.(स)लॉर्ड इर्विन, 20.(अ) मार्कोनी, 21.(अ) थॉमसन, 22.(ब) ल्यूकस पैसिओली, 23.(स) धौलागिरी, 24.(द) विली-विली, 25.(स) क्लोराइड, 26.(स) लाल, 27.(स)एक ही फार्म पर फसल उत्पादन एवं पशुपालन से।
31 जुलाई 2016 से देश के कई सरकारी और प्राइवेट बैंकों ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस की शुरुआत कर दी है। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (हृक्कष्टढ्ढ) ने अप्रैल 2016 में यूपीआई को लॉन्च किया था।
यूपीआई तुरंत ऑनलाइन बैंक पेमेंट करने का एक सिस्टम है। इसके तहत आप जिसे पैसे भेजना चाहते हैं, उनका यूपीआई आईडी आपको पता होना चाहिए। यह ईमेल अड्रेस की तरह होता है। यह आपका नाम या फोन नंबर हो सकता है। मसलन, अगर आपका फोन नंबर 9560876534 है और आपका अकाउंट एसबीआई में है तो आपका यूपीआई आईडी 9560876534 ञ्चह्यड्ढद्ब हो सकता है। यूपीआई के तहत आप अपने विभिन्न बैंकों के लिए अलग-अलग यूपीआई आईडी तैयार करवा सकते हैं। डेटा की सुरक्षा के लिए पेमेंट की प्रक्रिया के वक्त आपका अकाउंट नंबर आपके बैंक के अलावा कहीं उजागर नहीं होता है। ऐसे में आप बेफिक्र होकर किसी के साथ भी अपना यूपीआई आईडी शेयर कर सकते हैं।
यूपीआई का इस्तेमाल ऑनलाइन शॉपिंग में भी की जा सकती है। इससे आपको डेबिट कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट, सीवीवी कोड, ओटीपी आदि डालने की जटिल प्रक्रिया से छुटकारा मिल जाता है। इसकी जगह आप सिर्फ अपना यूपीआई आईडी डालेंगे और फोन पर आए अलर्ट मेसेज के जरिए ट्रांजेकशन को वेरिफाई कर देंगे। यूपीआई के जरिए जिसे पैसा भेजा जा रहा है, उसका नाम, बैंक अकाउंट और आईएफएससी कोड जानने की जरूरत नहीं होती है। इसमें सिर्फ आपके पास मोबाइल रहना चाहिए। यूपीआई आईएमपीएस का ही इम्प्रूव्ड वर्जन है। आईएमपीएस की तरह ही यूपीआई भी तुरंत और साल भर 24&7 पेमेंट की सुविधा देता है।
यूपीआई को नैशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (हृक्कष्टढ्ढ) ने विकसित किया है जो देश में हर तरह के खुदरा भुगतान की देखरेख करता है। यूपीआई से मोबाइल वैलेट रखने की प्रथा खत्म हो सकती है। यह कैशलेस इकॉनमी की दिशा में बढ़ा एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। चूंकि, ट्रांजैक्शन्ज वेरिफाई करने के लिए फोन का इस्तेमाल होता है, इसलिए यूपीआई बहुत सुरक्षित भी है क्योंकि कोई दूसरा व्यक्ति आपका आईडी डालकर खर्च नहीं कर सकता। एनपीसीआई के एमडी और सीईओ के मुताबिक, 1,000 पायलट कस्टमर्स, 5,000 ट्रांजैकशन्ज और 90 पर्सेंट सक्सेस जैसे पैमानों पर खरा उतरने वाले बैंक ही यूपीआई शुरू कर सकते हैं।
31 जुलाई, 2016 को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, फेडरल बैंक, पंजाब नैशनल बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, विजय बैंक, यूको बैंक, कैथलिक सीरियन बैंक, आंध्र बैंक, टीजेएसबी बैंक, डीसीबी बैंक, कैनरा बैंक, भारतीय महिला बैंक, यस बैंक और ऐक्सिस बैंक में से एक या दो को छोडक़र बाकी के सभी बैंकों ने यूपीआई लॉन्च कर दिया है।
1. न्यायमूर्ति दिलीप बाबा साहेब भोसले ने निम्न में से किस उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ग्रहण की?
(अ) पटना उच्च न्यायालय (ब)इलाहाबाद उच्च न्यायालय (स) दिल्ली उच्च न्यायालय (द) इनमें से कोई नहीं
2. लुईस हैमिल्टन ने 31 जुलाई 2016 को निम्न में से किस फॉर्मूला वन रेस का खिताब जीता?
(अ) जर्मन ग्रां प्री (ब) हंगरी ग्रां प्री (स)मोनाको ग्रां प्री (द) इनमें से कोई नहीं
3. निम्नलिखित में से किसे पटना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया?
(अ) जीवन थापा (ब)जतिन मिश्रा (स) इकबाल अहमद अंसारी (द) देवऋषि मुखर्जी
4. प्रो-कबड्डी सीजन-4 में निम्न में से किस टीम ने खिताब जीता?
(अ) जयपुर पिंक पैंथर्स (ब)यू-मुंबा (स)पुणेरी पलटन (द) पटना पायरेट्स
5. निम्नलिखित में से किसे टोक्यो की पहली महिला गवर्नर चयनित किया गया?
(अ) ईको नुईमोरी (ब) मकोतो शिन्जुआ (स) यूरिको कोइके (द) योशी ह्वेन चाओ
6. 30 जुलाई 2016 को मनाये गये अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी दिवस पर निम्न में से किस नाम से अभियान का आरंभ किया गया?
(अ) प्तगिवहोप (ब) प्तहोपफुल (स) प्तकमआउट (द) प्तपीस फॉर ऑल
7. अक्टूबर 2016 में आयोजित किए जा रहे कबड्डी विश्वकप का आयोजन निम्न में से किस देश में प्रस्तावित है?
(अ) चीन (ब) मालदीव (स) जापान (द) भारत
8. हिंसा से पीडि़त महिलाओं को चिकित्सा, कानूनी और मानसिक सहायता मुहैया कराने हेतु केंद्र सरकार ने देशभर में कितने ‘वन स्टाप सेंटर’ खोलने का लक्ष्य रखा है?
(अ)660 (ब) 550 (स)410 (द) 320
9. व्यापारिक हवाएं होती हैं?
(अ) नियमित व स्थिर (ब) अनियमित (स) अंशत: अनियमित (द) उपर्युक्त में कोई नहीं
10. पूरे वर्षभर एक ही दिशा में प्रवाहित होने वाली पवन निम्नलिखित में से क्या कहलाती है?
(अ) स्थानीय पवन (ब) सनातनी पवन (स) सामाजिक पवन (द) धु्रवीय पवन
11. हरिका द्रोनावल्ली किस खेल से संबंधित है?
(अ) बैडमिंटन (ब) शतरंज (स) फुटबॉल (द) दूरी की दौड़
12. निम्नलिखित में से किस मंत्रालय ने नो योर राइट्स पोर्टल की शुरुआत की है?
(अ) रक्षा मंत्रालय (ब) रेल मंत्रालय (स) नागरिक उड्डयन मंत्रालय (द) विदेश मंत्रालय
13. बैरोमीटर रीडिंग में अचानक गिरावट हो जाने से निम्नलिखित में से कौन सी एक मौसमी दशा इंगित होती है?
(अ) तूफानी मौसम (ब) प्रशांत मौसम (स) शांति एवं शुष्क मौसम (द) उष्ण एवं उज्जवल मौसम
14. निम्नलिखित में से किसने सबसे पहले यह कहा था कि पृथ्वी गोलाकार है?
(अ) अरस्तू (ब) कोपरनिकस (स) टॉलेमी (द) स्ट्रैबो
15. गैस इंजन की खोज किसने की?
(अ) डीजल (ब) डेवी (स) डैमलर (द) चाल्र्स
16. परमाणु बम का विकास किसने किया?
(अ) वर्नर वॉन ब्रॉन (ब) जे. रॉबर्ट ऑपेनहीमर (स) एडवर्ड टेलर (द) सैमुएल कोहेन
17. भारत की उत्तरी सीमा पर स्थित पर्वत है?
(अ) अरावली (ब) हिमालय (स) नीलगिरि (द) मैकाल
18. हिमालय पर्वत एक मुख्य प्रकार है?
(अ) ज्वालामुखी पर्वत का (ब) वलित पर्वत का (स) ब्लॉक पर्वत का (द) अवशिष्ट पर्वत का
19. भारत के राष्ट्रपति निर्वाचित होने से पूर्व निम्नलिखित में से कौन किसी राज्य का राज्यपाल था?
(अ) डॉ. एस. राधाकृष्णन (ब) डॉ. जाकिर हुसैन (स) वी.वी.गिरि (द) ज्ञानी जैल सिंह
20. किसने दो पूर्ण अवधियों के लिए भारत के उपराष्ट्रपति का पद संभाला था?
(अ) डॉ. एस राधाकृष्णन (ब) वीवी गिरि (स) बीडी जत्ती (द) एम हिदायतुल्ला
21. राणा सांगा का संबंध किस समुदाय से था?
(अ) राजपूत (ब) मंगोल (स)अफगान (द)अरब
22. पल्लव-साम्राज्य के अंतर्गत विद्वता का महान केंद्र निम्नलिखित में से कौन सा था?
(अ) मथुरा (ब) कांची (स) मामल्लपुरम (द) महाबलीपुरम
23. निम्न में किसे सीबीडीटी अध्यक्ष के रूप में चुना गया?
(अ) अशोक कुमार (ब)रानी नायर (स) प्रशांत सिंह (द)दीपा सिंह
24. विज्ञापन एजेंसी एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने वर्ष 2016 का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार किसे दिया?
(अ) अजित कुमार (ब) प्रमोद सिंह (स) श्रीनिवासन कश्मीर स्वामी (द) इनमें से कोई नहीं
25. केंद्रीय आईटी मंत्रालय की नयी सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
(अ) अरुणा सुंदरराजन (ब) हेमंत कुमार (स) आनंद कुमार (द) इनमें से कोई नहीं
26. कृषि उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा किसके द्वारा की जाती है?
(अ) योजना आयोग (ब) राष्ट्रीय किसान आयोग (स) भारतीय खाद्य निगम (द) कृषि लागत एवं मूल्य आयोग
27. निम्न में से किस राज्य सरकार ने कल्याण विभाग के अंतर्गत आदिम जनजातीय समूहों (पीटीजी) के लिए अलग सेल बनाने का अगस्त 2016 में फैसला लिया?
(अ) बिहार सरकार (ब) झारखंड सरकार (स) पंजाब सरकार (द) मध्यप्रदेश सरकार
--
सही जवाब- 1.(ब) इलाहाबाद उच्च न्यायालय, 2.(अ) जर्मन ग्रां प्री, 3.(स) इकबाल अहमद अंसारी, 4.(द)पटना पायरेट्स, 5.(स) यूरिको कोइके, 6.(अ)प्तगिवहोप, 7.(द) भारत, 8.(अ)660, 9.(अ) नियमित व स्थिर, 10.(ब)सनातनी पवन, 11.(ब) शतरंज, 12. (स) नागरिक उड्डयन मंत्रालय, 13.(अ) तूफानी मौसम, 14.(अ) अरस्तू, 15.(स) डैमलर, 16. (ब)जे. रॉबर्ट ऑपेनहीमर, 17.(ब) हिमालय, 18.(ब)वलित पर्वत का, 19.(ब) डॉ. जाकिर हुसैन, 20.(अ) डॉ. एस राधाकृष्णन, 21.(अ)राजपूत, 22.(स)मामल्लपुरम,23.(ब)रानी नायर, 24.(स)श्रीनिवासन कश्मीर स्वामी, 25.(अ)अरुणा सुंदरराजन, 26.(द)कृषि लागत एवं मूल्य आयोग, 27.(ब) झारखंड सरकार ।
.32 बोर रिवॉल्वर भारतीय आयुध निर्माणी, कानपुर द्वारा निर्मित एक छोटा हथियार है जो अब भारत में आम शस्त्र लाइसेंस धारकों के लिए उपलब्ध है। 6 फॉयर वाला यह रिवॉल्वर पूरी तरह से भारतीय आयुध निर्माणी फैक्ट्रियों द्वारा भारत में बनाया जाने लगा है। इसमें .32 बोर के स्मिथ एण्ड वेसन (लांग रेंज) वाले 7.65 मिलीमीटर के कारतूस प्रयोग किए जाते हैं।
यह रिवॉल्वर विदेशी वेब्ले सर्विस रिवॉल्वर (मार्क-ढ्ढङ्क) की तर्ज पर बनाया गया है। विदेशी वेब्ले स्कॉट कम्पनी का .38 बोर एस. एण्ड डब्लू. मॉडल रिवॉल्वर सिंगापुर की पुलिस द्वारा आज भी प्रयुक्त होता है। इसका सेफ्टी कैच लॉक हो तो चाहकर भी ट्रिगर नहीं दब सकता। रिवॉल्वर में पूरी गोलियंा भरी होने पर भी फायर नहीं हो सकता। इसका बट यानी कुन्दा भी विदेशी वेब्ले स्कॉट रिवॉल्वर के मुकाबले आकार में बड़ा होता है जिससे इसकी पकड़ मजबूत रहती है। इसमें बट के नीचे एक कुण्डा भी लगा हुआ है जिसमें सेफ्टी कॉर्ड (सुरक्षा डोरी) आराम से लगायी जा सकती है। वैसे यह कुण्डा वेब्ले स्कॉट रिवॉल्वर में भी होता है।
हरी चाय या ग्रीन टी अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है। हरी चाय की पत्तियों का तेल तैयार किया जाता है। यह उत्तेजक, चक्कर को दूर करने वाला होता है। आमाशय के विकार के लिए यह एक बहुमूल्य औषधि है। कालरा, (हैजा), रोग में उल्टी होने पर इसका सेवन करने से लाभ होता है। इसके तेल से मालिश करने से पुरानी वातवेदना दूर होती है।
विभिन्न भाषाओं में नाम-हिन्दी-गन्धतृण, बृतण, हरी चाय, संस्कृत- भूस्तृण, मराठी- हरीचाय, राजस्थानी- हरी चाय, गुजराती- लीलीचा, बंगला- गंधवेना, गंधतृण, पंजाबी- खावी, तमिल-वसानाप पिल्लु, मलयालम-वसानाप पिल्लु, तेलुगू-निम्मागद्दी, लैटिन- सिम्बोपोगोन सिट््रेटस।
हनुमान फल एक प्रकार का फल होता है। इसका अपना औषधीय महत्व है और इसे कई रोगों के उपचार में इस्तेमाल किया जाता है। इस वृक्ष की छाल जोड़ों और वायु रोगों को नष्ट करने वाली होती है। छाल का इस्तेमाल बुखार को दूर करने के लिए भी किया जाता है।
विभिन्न भाषाओं में नाम-हिन्दी-हनुमान फल, कन्नड़- हनुमान फल, मराठी-मारुति फल, अंग्रेजी-चेरीमोयर, लैटिन- अनेना चेरिमोलिया।
विटामिन बी कॉम्पलेक्स शरीर को जीवन शक्ति देने के लिए अति आवश्यक है। इस विटामिन की कमी से शरीर अनेक रोगों का गढ़ बन जाता है। विटामिन बी के कई विभागों की खोज की जा चुकी है। ये सभी विभाग मिलकर विटामिन बी कॉम्पलेक्स कहलाते हैं। हालांकि सभी विभाग एक दूसरे के अभिन्न अंग हैं , लेकिन आपस में ये सभी भिन्नता रखते हैं। विटामिन बी कॉम्पलेक्स 120 सेंटीग्रेड की गर्मी सहन करने की क्षमता रखता है। उससे अधिक ताप यह सहन नहीं कर पाता और नष्ट हो जाता है। यह विटामिन पानी में घुलनशील है। इसका प्रमुख कार्य स्नायु को स्वस्थ रखना और भोजन के पाचन में सक्रिय योगदान देना होता है। भूख को बढ़ाकर यह शरीर को जीवन शक्ति देता है।
विटामिन बी कॉम्पलेक्स - टमाटर, भूसीदार गेहूं का आटा, अंडे की जर्दी, हरी पत्तियों के साग, बादाम, अखरोट, बिना पॉलिश किया चावल, पौधों के बीज, सुपारी, नारंगी, अंगूर, दूध, ताजे सेम, ताजे मटर, दाल, जिगर, वनस्पति साग भाजी, आलू, मेवा, खमीर, मक्का, चना, नारियल पिस्ता, ताजे फल, कमरकल्ला, दही , पालक, मछली, बंदगोभी, मालटा ,चावल की भूसी, फलदार सब्जी आदि में मिलता है।