सामान्य ज्ञान
जानुस, शनि का छठा ज्ञात चन्द्रमा है। इसकी कक्षा है 15 लाख 1 हजार 472 किमी शनि से और व्यास है 178 किमी। ग्रीक मिथकों के अनुसार जानुस द्वार का देवता है जिसके सामने और पीछे दो चेहरे हंै। जानुस से अंग्रेजी महीने जनवरी का नाम बना है।
इसकी खोज 1966 मे औडौइन डाल्फस ने की थी। डाल्फस ने इसे खोजा था, लेकिन यह तय नहीं था कि यह जानुस है या एपिमैथ्युस ! 1977 में फाउंटेन और लार्शन ने यह साबित कर दिया कि जानुस और एपिमैथ्युस दो अलग-अलग चन्द्रमा हैं। वायेजर 2 ने यह प्रमाणित कर दिया कि एपिमैथ्युस और जानुस एक ही कक्षा में परिक्रमा करने वाले दो चन्द्रमा हैं।
जानुस और एपिमैथ्युस सहकक्षीय चन्द्रमा हंै। दोनों के कक्षा की त्रिज्या में 50 किमी का अंतर है जो कि उनके व्यास से भी कम है। दोनों की कक्षीय गति भी लगभग समान है और दोनों में से जो निचला होता है वह थोड़ी अधिक गति से धीरे धीरे दूसरे से आगे बढ़ जाता है। जैसे ही दोनों चन्द्रमा एक दूसरे के पास आते हैं दोनों में संवेग का आदान प्रदान होता है जिससे नीचे वाला चन्द्रमा उपर की कक्षा में आ जाता है और ऊपर वाला चन्द्रमा नीचे की कक्षा में आ जाता है। इस तरह दोनों अपनी जगह की अदला बदली कर लेते हैं। यह अदला बदली हर चार वर्ष में होती है।
जानुस पर क्रेटरों की भरमार है जिसमे कुछ क्रेटर 30 किमी व्यास से बड़े हैं। इसकी सतह प्रामेथ्युस से पुरानी लेकिन पेन्डोरा से नई है। इस चन्द्रमा पर 30 किमी व्यास के कई क्रेटर हंै और कुछ छोटी पर्वत श्रेणी तथा घाटियां भी हैं। एपीमैथ्युस पर के ढेर सारे क्रेटर यह दर्शाते हंै कि एपिमैथ्युस बहुत पुराना चन्द्रमा है।
बैकवाटर्स नदियों के मुहाने के उन स्थानों पर बनते हैं जहां नदियों का तल समुद्र तल के लगभग बराबर हो। ऐसे में ज्वार उठने पर खारा समुद्री जल नदी की धारा के साथ साथ काफी पीछे तक चला जाता है। रेतीले तट और लहरें नदी के पन्वाह को समुद्र में मिलने से रोक देती हैं जिससे नदी के मुहाने में पानी का पन्वाह स्थिर सा हो जाता है। ज्वार अवधि के पूरा होने पर भी यह जल बहुत धीरे-धीरे ही सागर में मिल पाता है या फिर से ज्वार आने पर मिल पाता है। इससे नदी का मुहाना भी एक बार खारे पानी से भर जाता है।
ऐसी ही जगहों पर मैन्गनेव उगते हैं। यानी समुद्र तटों के किनारे उगने वाली वनस्पति जिनमें झाडिय़ां भी होती हैं तो छोटे-बड़े वृक्ष आदि भी। मैन्गनेव बैकवाटर्स, नदी के मुहानों, कुछ खाडिय़ों व समुद्र के किनारे पर ही मिलते हैं। मसलन केरल में, जहां पर अनेक स्थानों पर बैकवाटर्स तो हैं लेकिन वहां बैकवाटर्स में मैन्गनेव देखने में नहीं आते हैं। फिर भी केरल के बैकवाटर्स अपने आप में सुन्दर हैं जो वहां के पर्यटन का मुख्य आधार हैं।
किसी ज्वालामुखी के विस्फोट के परिणाम स्वरूप अस्तित्व में आई एक कुण्ड या पात्र सदृश रचना भूवैज्ञानिक भाषा में ज्वालामुख-कुण्ड कहलाती है।
अंग्रेजी और अन्य यूरोपीय भाषायों मे इसे कैल्डेरा कहते हैं, जो एक स्पैनिश शब्द है पर इसका मूल लैटिन भाषा के कैल्डेरिया में निहित है जिसका अर्थ -खाना पकाने का बर्तन, होता है।
शूरसेन जनपद के नामकरण के संबंध में विद्वानों के अनेक मत हैं किन्तु कोई भी सर्वमान्य नहीं है। शत्रुघ्न के पुत्र का नाम शूरसेन था। जब सीताहरण के बाद सुग्रीव ने वानरों को सीता की खोज में उत्तर दिशा में भेजा तो शतबलि और वानरों से कहा- उत्तर में म्लेच्छ पुलिन्द, शूरसेन, प्रस्थल, भरत (इन्द्रप्रस्थ और हस्तिनापुर के आसपास के प्रान्त), कुरु (कुरुदेश) (दक्षिण कुरु- कुरुक्षेत्र के आसपास की भूमि), मद्र, कम्बोज, यवन, शकों के देशों एवं नगरों में भली भांति अनुसंधान करके दरद देश में और हिमालय पर्वत पर ढूंढ़ो। इससे स्पष्ट है कि शत्रुघ्न के पुत्र से पहले ही शूरसेन जनपद नाम अस्तित्व में था।
हैहयवंशी कार्तवीर्य अर्जुन के सौ पुत्रों में से एक का नाम शूरसेन था और उसके नाम पर यह शूरसेन राज्य का नामकरण होने की संम्भावना भी है, किन्तु हैहयवंशी कार्तवीर्य अर्जुन का मथुरा से कोई सीधा संबंध होना स्पष्ट नहीं है। महाभारत के समय में मथुरा शूरसेन देश की प्रख्यात नगरी थी। लवणासुर के वधोपरांत शत्रुघ्न ने इस नगरी को पुन: बसाया था। उन्होंने मधुवन के जंगलों को कटवा कर उसके स्थान पर नई नगरी बसाई थी। यहीं कृष्ण का जन्म कृष्ण जन्मभूमि,श्री कृष्ण जन्मस्थान, यहां के अधिपति कंस के कारागार में हुआ तथा उन्होंने बचपन ही में अत्याचारी कंस का वध करके देश को उसके अभिशाप से छुटकारा दिलवाया। कंस की मृत्यु के बाद श्री कृष्ण मथुरा ही में बस गए किंतु जरासंध के आक्रमणों से बचने के लिए उन्होंने मथुरा छोड़ कर द्वारका पुरी बसाई दशम सर्ग, 58 में मथुरा पर कालयवन के आक्रमण का वृतांत है। इसने तीन करोड़ म्लेच्छों को लेकर मथुरा को घेर लिया था।
प्राचीन शूरसेन जनपद का विस्तार दक्षिण में चंबल नदी से लेकर उत्तर में वर्तमान मथुरा नगर से 75 कि. मी. उत्तर में स्थित कुरु (कुरुदेश) राज्य की सीमा तक था। उसकी सीमा पश्चिम में मत्स्य और पूर्व में पांचाल जनपद से मिलती थी। मथुरा नगर को महाकाव्यों एवं पुराणों में मथुरा एवं मधुपुरी नामों से संबोधित किया गया है। विद्वानों ने मधुपुरी की पहचान मथुरा के 6 मील पश्चिम में स्थित वर्तमान महोली से की है। प्राचीन काल में यमुना नदी मथुरा के पास से गुजरती थी, आज भी इसकी स्थिति यही है। प्लिनी ने यमुना को जोमेनस कहा है, जो मेथोरा और क्लीसोबोरा के मध्य बहती थी।
गुरुद्वारा जन्म स्थान सिख धर्म का सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ है। इसे महाराजा रंजीत सिंह ने बनवाया था। इसी स्थान पर सिखों के पहले गुरू, गुरू नानक देव जी का जन्म हुआ था। यह उनके पिता के घर राय भोई की तलवंडी में ही स्थित है। इसे ननकाना साहब के नाम से जाना जाता है। अब यह गुरुद्वारा लाहौर, पाकिस्तान में आता है। यह गुरुद्वारा दुनिया से प्रमुख गुरुद्वारे में से एक है।
ओडि़शा राज्य के केंद्रपाड़ा जिले में स्थित है भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान। हर साल इसे मई में बंद कर दिया जाता है और अगस्त से पर्यटकों के लिए फिर से खोला जाता है। दरअसल इस दौरान मगमच्छों के नेस्टिंग काल (वह समय जबकि अंडे देने वाले जीव अपने अंडों से बच्चे निकलने के लिए उनकी देखभाल करते हैं) होता है। आमतौर पर मादा मगरमच्छ अपने नेस्टिंग काल के दौरान अपने अंडों की सुरक्षा को लेकर काफी आक्रामक हो जाती हैं जिससे बाहरी पर्यटकों के लिए खतरा पैदा हो जाता है। इसी कारण सुरक्षा की दृष्टि से भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान को ढाई महीने के लिए बंद कर दिया जाता है।
एक अनुमान के मुताबिक भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान में लगभग 1600 खारे पानी के मगरमच्छ मौजूद हैं। मगरमच्छों में प्रजनन की क्रिया फरवरी से अप्रैल के बीच होती है जबकि इनका नेस्टिंग काल आमतौर पर मई में आरंभ होता है। एक मादा मगरमच्छ एक बार में औसतन 45 अंडे देती है। मगरमच्छों के अंडों से बच्चे 70-80 दिनों में बाहर निकलने लगते हैं। इस दौरान मादा मगरमच्छ अपने अंडों हेतु टहनियों, पत्तियों तथा मिट्टी से घोंसले बनाती हैं।
भीतरकनिका उद्यान का कुल क्षेत्रफल 672 वर्र्ग किमी है। भीतरकनिका ब्राहमानी, बैतारानी तथा धामरा नदियों के मुहानों पर स्थित है और भीतरकनिका वन्यजीव अभयारण्य से घिरा हुआ है। भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान को सितंबर 1998 में भीतरकनिका वन्यजीव अभयारण्य के कुछ हिस्से में विकसित किया गया था। भीतरकनिका वन्यजीव अभयारण्य का निर्माण 1975 में किया गया था। विश्व में खारे पानी के सबसे बड़े मगमच्छ, जिसकी लंबाई 23 फीट है, की मौजूदगी के कारण भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान को गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड्स में 2006 में शामिल किया गया था। भीतरकनिका को ऑलिव रिडले नामक समुद्री कछुओं के विश्व के सबसे बड़े अड्डे के रूप में भी जाना जाता है।
लूव्र संग्रहालय पेरिस में स्थित है। वर्ष 1793 लूव्र संग्रहालय का उद्घाटन हुआ। लू्व्र संग्रहालय को एक दिन में देख पाना नामुमकिन है। हर साल करीब एक करोड़ दर्शक फ्रांस की राजधानी पैरिस में लूव्र देखने आते हैं। इस संग्रहालय का खास आकर्षण है मोनालीसा की तस्वीर जो लियोनार्डो डा विंची ने 16वीं शताब्दी में बनाई थी। लूव्र को संग्रहालयों का संग्रहालय कहा जाता है और पश्चिमी देशों की कला के बारे में सबसे ज्यादा जानकारी यहीं है।
लूव्र वास्तव में एक महल था जिसका निर्माण 12वीं शताब्दी में शुरू हुआ। उस वक्त यह एक दुर्ग था। इसमें फिर कमरे बनाए गए और 17वीं शताब्दी तक इमारत ने बड़े से महल का आकार ले लिया। पहले तो आए दिन यहां से तस्वीरें चोरी हो जाती थीं। यहां तक कि मोनालीसा को भी किसी ने संग्रहालय से चुरा लिया था। फिर लूव्र के सामने शीशे का एक बड़ा पिरामिड बनाया गया जो अब इस संग्रहालय की पहचान बन गया है। इसके अलावा यहां मिस्र, ग्रीक और इस्लामी संस्कृति की बहुत सारी वस्तुएं प्रदर्शनी में लगाई गई हैं।
भारतीय आजादी की लड़ाई के सबसे युवा शहीदों में एक खुदीराम बोस को 11 अगस्त के दिन 1908 में फांसी दे दी गई। खुदीराम को जब फांसी पर चढ़ाया गया, तो उनकी उम्र सिर्फ साढ़े 18 साल थी।
खुदीराम बोस को मौजूदा राज्य बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में किए गए एक बम हमले का दोषी पाया गया और उन्हें मौत की सजा सुनाई गई। मिदनापुर में 1889 में पैदा हुए बोस भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सबसे कम उम्र के क्रांंतिकारियों में शामिल थे। बोस को जब अदालत ने फांसी की सजा सुनाई, तो वह हंसने लगे। जज ने समझा की कम उम्र के बोस सजा की गंभीरता नहीं समझ पा रहे हैं। जज ने उनसे हंसने की वजह पूछी, तो बोस ने कहा, अगर मेरे पास मौका होता, तो मैं आपको बम बनाने का तरीका बताता। 11 अगस्त, 1908 को फांसी वाले दिन पूरे कोलकाता में लोगों का हुजूम लग गया। उस वक्त अपनी स्वतंत्रता के लिए संघर्ष कर रहे भारतीय युवाओं को फांसी देना कोई बहुत बड़ी बात नहीं थी, लेकिन इस उम्र के एक क्रांतिकारी के सामने आने पर बोस को काफी सहानुभूति मिली। सबसे ज्यादा ताज्जुब लोगों को आखिरी वक्त में इस कम उम्र शख्स के मुस्कुराने और संजीदा रहने पर था। ब्रिटेन के एक मशहूर अखबार द इंपायर ने फांसी के अगले दिन लिखा, खुदीराम बोस को फांसी दे दी गई। बताया जाता है कि वह सीना तान कर सूली पर चढ़ा। वह खुश था और मुस्कुरा रहा था।
लाल रक्त कोशिकाओं को खून में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए लोहे की जरूरत होती है। फेफड़ों से शरीर की कोशिकाओं और ऊतकों तक ऑक्सीजन ले जाने के लिए भी इसकी आवश्यकता होती है। शरीर का लोहा जिगर और तिल्ली में जमा होता है। विटामिन बी के चयापचय के लिए भी लोहे की जरूरत पड़ती है। लिंग और शरीर की क्रियात्मक स्थिति के अनुसार दैनिक आहार में केवल 2-4 एम- जी लोहे की आवश्यता होता है।
आहार की मिश्रित संरचना अनाजों में समाये हुए लोहे का केवल 5 से 10 प्रतिशत ही सोख सकते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों में लोहे का प्रतिशत बहुत अधिक होता है। आहार की मिश्रित संरचना पर भी लोहे की सोख का प्रतिशत निर्भर करता है। इन्हीं कारणों से लोहे की दैनिक आवश्यकता 12-24 मिलीग्राम के बीच रखी गई है । लोहे की कमी से उत्पन्न एनिमिया यानी खून की कमी को ठीक करने के लिए आहार में इसकी बहुत अधिक आवश्यकता होती है। ऐसी स्थितियों में लौह सम्पूरकों या लोहे की पुष्टिकृत आहारों का आश्रय लिया जाता है। लोहे के कमी बच्चे के मानसिक विकास को कम कर सकती है। मासिकस्राव और गर्भावस्था के समय महिलाओं में लोहे की कमी हो जाती है। कठोर व्यायाम से भी लोहे की कमी शरीर में हो जाती है। वहीं लोहे की शरीर में अधिकता विषाक्ता का कारण बनती है।
हरी पत्तेदार सब्जियों, मटर फलियां, किशमिश, अखरोट, नाशपाती, सम्पूर्ण अनाज, मूंग, मसूर , चोकर, बीज, सोयाबीन, मछली, जिगर , मुर्गी और अंडे की जर्दी में लौह तत्व पाया जाता है।
1. मानक समय क्या होता है?
(अ) किसी देशांतर का सूर्य के अनुसार समय (ब) देश के लगभग बीच से गुजरने वाले देशांतर का स्थानीय समय (स) ग्रीनविच औसत का समय (द) इनमें से कोई नहीं
2. महासागरों में ज्वार-भाटा की उत्पत्ति के निम्नलिखित में से क्या कारण हैं?
(अ) सूर्य के प्रभाव से (ब) पृथ्वी की घूर्णन गति से (स) सूर्य और चंद्रमा के संयुक्त प्रभाव से (द) गुरुत्वाकर्षण, अभिकेंद्रीय बल ओर अपकेंद्रीय बल से
3. सूर्यग्रहण कब होता है?
(अ) चतर्थांश चंद्रमा के दिन (ब) प्रतिपदा (स) किसी भी दिन (द) पूर्णिमा को
4. क्षेत्रफल की दृष्टिï में संसार का सबसे बड़ा देश कौन सा है?
(अ) ब्राजील (ब)ऑस्ट्रेलिया (स) रूस (द) संयुक्त राज्य अमेरिका
5. क्षेत्रफल की दृष्टिï से दुनिया का सबसे छोटा देश कौन सा है, जो अपने धर्म के कारण भी विश्वविख्यात है?
(अ) मैक्सिको (ब) मोनेको (स)वेस्टइंडीज (द)वेटिकन सिटी
6. निम्नलिखित आहार में कौन सा आहार सिंधु घाटी की सभ्यता के व्यक्तियों का मुख्य आहार था?
(अ) मांस (ब) मछली (स) गेहूं (द) चावल
7. हड़प्पा सभ्यता में खत्ती या भंडारगृह सबसे अधिक कहां पाए गए?
(अ) मोहनजोदड़ो (ब) हड़प्पा (स) कालीबंगा (द) लोथल
8. सैंधव स्थलों के उत्खनन से प्राप्त मुहरों पर निम्नलिखित में से किस पशु का सर्वाधिक उत्कीर्णन हुआ है?
(अ) शेर (ब) घोड़ा (स) बैल (द) हाथी
9. हड़प्पावासी किस वस्तु के उत्पादन में सर्वप्रथम थे?
(अ) मुद्राएं (ब) कांस्य के औजार (स) कपास (द) जौं
10. विश्व में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा कौन सी है?
(अ) अंग्रेजी (ब) मंदारिन (स) ग्रीक (द) लैटिन
11. चढ़ते सूर्य का देश निम्नलिखित में से किस देश को कहा जाता है?
(अ) इंडोनेशिया (ब) जापान (स) फिलीपीन्स (द) वियतनाम
12. विश्व संचार दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 17 मई (ब) 15 अगस्त (स) 20 जुलाई (द) 18 जून
13. विनयपत्रिका के रचयिता कौन हैं?
(अ) कबीर (ब) तुलसीदास (स) सूरदास (द) रहीम
14. जस दूल्हा तसि बनी बराता, का क्या अर्थ है?
(अ) जैसा व्यक्ति वैसे साथी (ब) अच्छा दूल्हा और अच्छे साथी (स) अच्छा दूल्हा और खराब बाराती (द) सभी लोगों का अच्छा होना
15. निषेधित नगर निम्न में से कौन सा है?
(अ) बीजिंग (ब) रोम (स) ल्हासा (द) वेटिकन सिटी
16. विश्व में सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित शहर निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) श्रीनगर (ब) क्योटो (स) ल्हासा (द) अदीस अबाबा
17. नूबियन मरुभूमि निम्नलिखित में से किस देश में स्थित है?
(अ) इथोपिया (ब) मिस्र (स) सूडान (द) सिमोरिया
18. चंपारण संघर्ष में निम्नलिखित में से किन्होंने महात्मा गांधी का साथ दिया था?
(अ) वल्लभभाई पटेल और विनोबा भावे (ब) जवाहरलाल नेहरू और राजेन्द्र प्रसाद (स) राजेंद्र प्रसाद और अनुग्रह नारायण सिन्हा (द) महादेव देसाई और मणिबेन पटेल
19. वर्ष 1940 में मुस्लिम लीग के अधिवेशन में पाकिस्तान के सृजन का प्रस्ताव किसने रखा था?
(अ) एम.ए. जिन्ना (ब) मोहम्मद इकबाल (स) रहमत अली (द) खलीकुज्जमान
20. दक्षिण अफ्रीका से लौटने के पश्चात गांधी जी ने प्रथम सफल सत्याग्रह आरंभ किस स्थान से किया था?
(अ)चौरी-चौरा में (ब)दांडी में (स)चम्पारण में(द)बारदोली में
21. वर्ष 1943 में आजाद हिंद फौज किस स्थान पर अस्तित्व में आई?
(अ) जापान में (ब) तत्कालीन बर्मा में (स) सिंगापुर में (द) तत्कालीन मलाया में
22. किस नेटवर्क में नेटवर्क वायरों के सिरे टर्मिनेटरों से जुड़े होते हैं?
(अ) स्टार (ब) बस (स) हाइब्रिड (द) मेश
23. कंप्यूटर के सिस्टम को हैकरों से कौन सा भाग बचाता है?
(अ) स्नॉर्ट (ब) बैकअप (स) हार्ड डिस्क (द) फायरवाल
24. जो प्रोग्राम वर्तमान में सिस्टम में लोडिड हो, लेकिन एक्टिव न हो तो उसे किसमें रनिंग कहा जाता है?
(अ) यूजर सेशन (ब) बैकग्राउंड (स) कर्नेल (द) बैकअप
25. प्राथमिक हीरा निम्नलिखित में से किस खनिज को कहा जाता हैै?
(अ) अलेक्जेंड्राइट (ब) फेल्डस्पॉर (स) सोपस्टोन (द)स्फटिक
26. आजादी के पहले किस तारीख को चीन के समर्थन में पूरे भारत में चीन दिवस मनाया गया था?
(अ)12 जुलाई 1939 (ब)15 अगस्त 1940 (स) 10 जुलाई 1940 (द)12 जून 1938
27. भारत वर्ष में भर्तृहरि किस भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार हुए हैं?
(अ) देवनागरी (ब) संस्कृत (स) फारसी (द) उर्दू
28. अकबर के शासन काल में वित्त मंत्री को क्या कहा जाता था?
(अ) वजीर (ब) मिर्जा बेग (स) आमिल (द) अमलगुजार
29. करमा नृत्य किस देवता को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है?
(अ) बूढ़ा देव (ब) देवी दुर्गा (स)लिंगादेव (द) करमा देवता
30. आधुनिक युग की मीरा निम्नलिखित में से किस लेखिका को कहा जाता है ?
(अ) अमृता प्रीतम (ब) महादेवी वर्मा (स) महाश्वेता देवी (द) ग्रैटा गार्बो
----
सही जवाब- 1.(ब) देश के लगभग बीच से गुजरने वाले देशांतर का स्थानीय समय, 2.(स) सूर्य और चंद्रमा के संयुक्त प्रभाव से, 3.(ब) प्रतिपदा, 4.(स) रूस, 5.(द) वेटिकन सिटी, 6.(स)गेहूं, 7.(ब) हड़प्पा, 8.(स) बैल, 9.(स) कपास, 10.(ब) मंदारिन, 11.(ब) जापान, 12.17 मई, 13.(ब) तुलसीदास, 14.(अ) जैसा व्यक्ति वैसे साथी, 15.(स) ल्हासा, 16.(स) ल्हासा, 17.(ब) मिस्र, 18.(स) राजेंद्र प्रसाद और अनुग्रह नारायण सिन्हा, 19.(अ)एम.ए. जिन्ना, 20.(स) चम्पारण में, 21.(स) सिंगापुर में, 22.(ब) बस, 23.(द)फायरवाल, 24.(द) बैकअप, 25.(अ) अलेक्जेंड्राइट, 26.(द)12 जून 1938, 27.(ब) संस्कृत, 28.(अ)वजीर, 29.(द) करमा देवता, 30.(ब) महादेवी वर्मा।
भारत सरकार ने देश में पेंशन क्षेत्र के विकास और विनियमन के लिए 10 अक्तूबर 2003 को पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) स्थापित किया। राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) 1 जनवरी 2004 को सभी नागरिकों को सेवानिवृत्ति आय प्रदान करने के उद्देश्य से आरंभ की गई थी। एनपीएस का लक्ष्य पेंशन के सुधारों को स्थापित करना और नागरिकों में सेवानिवृत्ति के लिए बचत की आदत को बढ़ावा देना है।
आरंभ में एनपीएस सरकार में भर्ती होने वाले नए व्यक्तियों (सशस्त्र सेना बलों के अलावा) के लिए आरंभ की गई थी। एनपीएस 1 मई 2009 से स्वैच्छिक आधार पर असंगठित क्षेत्र के कामगारों सहित देश के सभी नागरिकों को प्रदान की गई है।
इसके अलावा, केंद्र सरकार ने सेवा निवृत्ति के लिए असंगठित क्षेत्र को स्वैच्छिक बचत का बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय बचट 2010-11 में एक सह अंश दान पेंशन योजना स्वावलंबन योजना आरंभ की। स्वावलंबन योजना के तहत सरकार प्रत्येक एनपीएस अंश दाता को एक हजार रुपए की राशि प्रदान करेगी जो न्यूनतम एक हजार रुपए और अधिकतम 12 हजार रुपए का अंश दान प्रति वर्ष करता है। यह योजना वर्तमान में वित्तीय वर्ष 2016-17 तक लागू है।
स्तनधारियों के लाल रक्त कण (रेड ब्लड सेल्स-आरबीसी) में केंद्रक नहीं होता है। इसके अपवाद हैं ऊंट एवं लामा। आरबीसी का निर्माण अस्थिमज्जा (बोन मैरो) में होता है। इसका जीवन काल 20 से 120 दिन का होता है। इसकी मृत्यु यकृत में होती है, इसलिए यकृत को आरबीसी का कब्र कहा जाता है। इसमें हीमोग्लोबिन होता है, जिसमें हीम नामक रंजक होता है, जिसके कारण रक्त का रंग लाल होता है। ग्लोबिन लौह युक्त प्रोटीन है, जो ऑक्सीजन एवं कार्बन डाइऑक्साइड से संयोग करने की अपूर्व क्षमता रखता है। हीमोग्लोबिन में पाया जाने वाला लौह यौगिक हीमेटिन है।
आरबीसी का मुख्य कार्य शरीर की हर कोशिका में ऑक्सीजन पहुंचना एवं कार्बन डाइक्साइड को वापस लाना है। हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होने पर रक्त क्षीणता रोग हो जाता है। सोते वक्त आरबीसी 5 प्रतिशत कम हो जाता है एवं लोग 4200 मीटर की ऊंचाई पर होते उनके आरबीसी में 30 प्रतिशत वृद्घि हो जाती है।
राजस्थान के उत्तर पूर्वी रेगिस्थान में स्थित शेखावाटी, भारतीयों के लिए बहुमूल्य ऐतिहासिक स्थल है। महाकाव्य महाभारत में इस स्थान से संबंधित कई संदर्भ मौजूद है, कहा जाता है कि हिन्दुओं के पवित्र वेद ग्रन्थ यहां लिखे गए थे। शेखावाटी का नाम शेखावाटी राजपूतों के नाम पर रखा गया जो इस प्रदेश के प्रमुख शासनकार थे।
अपनी चित्रित हवेलियों, महलों और अन्य कई एतिहासिक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध शेखावाटी को ऑपन आर्ट गैलरी ऑफ़ राजस्थान के नाम से भी जाना जाता है। नदीने प्रिंस हवेली, मोरारका हवेली म्यूजियम, डॉ.रामनाथ.ए.पोद्दार हवेली म्यूजियम, जगन्नाथ सिंघानिया हवेली और खेत्री महल यहाँ के प्रमुख आकर्षक स्थल है।
1802 में बनाई नदीने प्रिंस हवेली के नये मालिक एक फ्रांसीसी कलाकार ने इसे आर्ट गैलरी और सांस्कृतिक केंद्र में परिवर्तित कर दिया है। डॉ.रामनाथ.ए.पोद्दार हवेली म्यूजियम में राजस्थानी संस्कृती को दर्शाते कई चित्र मौजूद है। मोरारका हवेली म्यूजियम लग भग 250 साल पुराना किला है, जब की खेत्री महल 1770 में बनी बहुमूल्य एतिहासिक धरोहर है, हम यहां प्राचीन वास्तुकला देख सकते हैं।
मंडवा, मुकुंदगढ़ और दुन्द्लोद के किले शेखावाटी के प्रमुख किलों में से है। पर आज मंडवा का किला हेरिटेज होटल बन गया है, जब कि दुन्द्लोद किला यूरोपियन चित्रों के बहुत बड़े संग्रहालय के रूप में परिवर्तित हो गया है। मुकुंदगढ़ किला 8 हजार वर्ग मीटर में फैला है और इसके विशाल बरामदे, आंगन और बारजे देखने लायक है। इनके अलावा यहां पर बनी कई मस्जिदें और हिरण अभयारण्य देखने योग्य स्थान है।
भारत के इतिहास में 9 अगस्त के दिन को अगस्त क्रांति दिवस के रूप में जाना जाता है। द्वितीय विश्व युद्ध में समर्थन लेने के बावज़ूद जब अंग्रेज़ भारत को स्वतंत्र करने को तैयार नहीं हुए तो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन के रूप में आज़ादी की अंतिम जंग का ऐलान कर दिया जिससे ब्रितानिया हुक़ूमत में दहशत फैल गई। 9 अगस्त, सन् 1942 ई. में इस आंदोलन की शुरुआत हुई थी इसीलिए 9 अगस्त के दिन को इतिहास में अगस्त क्रांति दिवस के रूप में जाना जाता है। यह आंदोलन मुम्बई के जिस पार्क से शुरू हुआ उसे अब अगस्त क्रांति मैदान के नाम से जाना जाता है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अंग्रेज़ों को देश से भगाने के लिए 4 जुलाई, सन् 1942 ई. को एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें कहा गया कि यदि अंग्रेज़ भारत नहीं छोड़ते हैं तो उनके खिलाफ व्यापक स्तर पर नागरिक अवज्ञा आंदोलन चलाया जाए।
पार्टी के भीतर इस प्रस्ताव को लेकर मतभेद पैदा हो गए और प्रसिद्ध कांग्रेसी नेता चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने पार्टी छोड़ दी। पंडित जवाहरलाल नेहरू और मौलाना अबुल कलाम आज़ाद प्रस्तावित आंदोलन को लेकर शुरुआत में संशय में थे लेकिन उन्होंने महात्मा गांधी के आह्वान पर अंत तक इसके समर्थन का फ़ैसला किया। वरिष्ठ गांधीवादियों और समाजवादियों जैसे सरदार वल्लभभाई पटेल और डॉ. राजेंद्रप्रसाद यहां तक कि अशोक मेहता और जयप्रकाश नारायण ने इस तरह के किसी भी आंदोलन का खुलकर समर्थन किया। आंदोलन के लिए कांग्रेस को हालांकि सभी दलों को एक झंडे तले लाने में सफलता नहीं मिली। इस आह्वान का मुस्लिम लीग, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और हिन्दू महासभा ने विरोध किया। 8 अगस्त सन् 1942 ई. को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के बम्बई सत्र में भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव पारित किया गया।
भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव पारित होने के बारे में ब्रितानिया हुक़ूमत पहले से ही सतर्क थी इसलिए गांधीजी को अगले ही दिन पुणे के आगा खान पैलेस में क़ैद कर दिया गया। अहमदनगर कि़ले में कांग्रेस कार्यकारी समिति के सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार कर बंद कर दिया गया। लगभग सभी नेता गिरफ़्तार कर लिए गए, लेकिन युवा नेत्री अरुणा आसफ अली गिरफ़्तार नहीं की गई और मुम्बई के गवालिया टैंक मैदान में उन्होंने सन् 1942 ई. को तिरंगा फहराकर गांधीजी के भारत छोड़ो आंदोलन का शंखनाद कर दिया। गांधीजी का स्वास्थ्य जेल में अत्यधिक बिगड़ गया लेकिन फिर भी उन्होंने अपना आंदोलन जारी रखने के लिए 21 दिन की भूख हड़ताल की। सन् 1944 ई. में गांधीजी का स्वास्थ्य बेहद बिगड़ जाने पर अंग्रेज़ों ने उन्हें रिहा कर दिया। 1944 के शुरू तक अंग्रेज़ों ने हालात पर काबू पा लिया जिससे बहुत से राष्ट्रवादी अत्यंत निराश हुए। गांधीजी और कांग्रेस को मुहम्मद अली जिन्ना, मुस्लिम लीग, वामपंथियों और अन्य विरोधियों की आलोचना का सामना करना पड़ा।
1. भारतीय रिजर्व बैंक का एक मुख्य कार्य निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) भारत की विदेश व्यापार नीति तय करना (ब) केंद्रीय बजट तैयार कर संसद में पेश करना (स) भारत सरकार के बैंकर का कार्य करना (द) शेयर बाजारों पर कम्पनियों की लिस्टिंग की अनुमति देना
2. निम्नलिखित में से कौन पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) का सदस्य है?
(अ) बंगलादेश (ब)यूएसए (स) पाकिस्तान (द) लीबिया
3. कुछ प्राइवेट कंपनियां भारत में बैंक खोलना चाहती हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा संगठन उन्हें लाइसेंस जारी करेगा?
(अ) कंपनी रजिस्ट्रार (ब) कारपोरेट कार्य मंत्रालय (स) भारतीय बैंक संघ (द) भारतीय रिजर्व बैंक
4. जल संरक्षण की निम्नलिखित में से कौनसी पद्धति का प्रचलन भारत के बहुत से भागों में हैं?
(अ) वर्षा जल संचय (ब) नहर (स) तालाब (द) ट्यूब वेल
5. निम्नलिखित में से क्या एक देश का नाम है?
(अ) दलासी (ब) पोर्तुगीस (स) फ्रेंच (द) जार्जिया
6. निम्नलिखित में से किस बैंक का मुख्यालय कोलकाता में है?
(अ) बैंक ऑफ इंडिया (ब) सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (स) इलाहाबाद बैंक (द) सिंडीकेट बैंक
7. किस प्रकार की मिट्टी को कपास की मिट्टी कहते हैं क्योंकि यह कपास उगाने के लिए अच्छी होती है?
(अ) एलुवियल मिट्टी (ब) लाल मिट्टी (स) रेगुर मिट्टी (द) लैटराइट मिट्टी
8. राष्टï्रीय वन आयोग की स्थापना किस वर्ष की गई?
(अ) 1999 (ब) 2000 (स) 2001 (द) 2002
9. बहुचर्चित पुस्तक इंडिया विन्स फ्रीडम के लेखक कौन हैं?
(अ) रफी अहमद किदवई (ब) मौलाना अबुल कलाम आजाद (स) डॉ. राजेंद्र प्रसाद (द) गोपाल कृष्ण गोखले
10. किंग ऑफ डार्क चैम्बर के लेखक कौन हैं?
(अ) महात्मा गांधी (ब) पंडित जवाहर लाल नेहरू (स) नीरस सी. चौधरी (द) रवींद्रनाथ टैगोर
11. सन् 1858 से भारत में वित्तीय प्रशासन का सर्वोपरि नियंत्रण निम्नलिखित में निहित था?
(अ) भारत में सुप्रीम गवर्नमेंट (ब) ब्रिटिश पार्लियामेंट (स) इंग्लैंड में बोर्ड ऑफ कंट्रोल (द) काउंसिल में सेक्रेटरी ऑफ स्टेट
12. सिविल सेवा के लिए प्रतिस्पर्धा परीक्षा की व्यवस्था सिद्घांत रूप में निम्नलिखित वर्ष में स्वीकार की गई थी?
(अ) 1833 (ब) 1853 (स) 1858 (द) 1882
13. बड़े बांध का विरोध किया जाता है, क्योंकि इससे?
(अ) जनसंख्या के विस्थापन की समस्या उत्पन्न होती है (ब) प्राकृतिक असंतुलन पैदा होता है (स) अत्यधिक धनराशि व्यय करनी पड़ती है (द) इससे अब विशेष लाभ नहीं रह गया है
14. संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना किस तिथि को प्रारंभ की गई?
(अ) 1 अप्रैल, 2001 (ब) 31 दिसंबर, 2000 (स) 25 सितंबर, 2001 (द) 31 मार्च, 2000 को
15. जो विचारक राज्य को संघों का संघ मानते हैं, उन्हें क्या कहा जाता है ?
(अ)समाजवादी (ब)संघवादी (स)अराजकतावादी (द) बहुलवादी
16. भारत में राज्य विधि की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी जा सकती है?
(अ) केवल राज्य के उच्च न्यायालय में (ब) केवल सर्वोच्च न्यायालय में (स) उच्च न्यायालय तथा सर्वोच्च न्यायालय दोनों में (द) केवल प्रशासनिक न्यायालय (अधिकरण में)
17. अटैक लाइन किस खेल से संबंधित है?
(अ) कबड्डïी (ब) खो-खो (स) फुटबाल (द) वॉलीबाल
18. बुद्घ के जीवन पर 55 पैनलों की भित्ति वाली एक प्राचीन गुफा की खोज की गई है?
(अ)सांची में (ब) बोधगया में (स) मुस्तंग, नेपाल में (द) ल्हासा, तिब्बत में
19. आगरा का ताजमहल निम्र में किसके कारण दुष्प्रभावित हो रहा है?
(अ) ग्रीन हाउस गैसों के कारण (ब) ओजोन के कारण (स) वायु में अत्यधिक आद्र्रता के कारण (द) अम्ल वर्षा के कारण
20. द्रवित पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) का मुख्य घटक है?
(अ) मीथेन (ब) ब्यूटेन (स) बेंजीन (द) एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन का मिश्रण
21. भारत में कलेक्टर का पद औपनिवेशिक शासन ने उधार लिया था?
(अ) इंग्लैंड से (ब) आयरलैंड से (स) आस्ट्रिया से (द) फ्रांस से
22. निम्नलिखित में से कौन सा लक्षण भारतीय परिसंघ और अमेरिकी परिसंघ में समान रूप से पाया जाता है?
(अ) एक ही नागरिकता (ब) संविधान की तीन सूचियां (स) न्यायपालिका की द्वैधता (द) संविधान के निर्वाचन के लिए परिसंघीय उच्चतम न्यायालय
23. खाद्य ऊर्जा को हम किस इकाई में माप सकते हैं?
(अ) कैलोरी (ब) केल्विन (स) जूल (द) अर्ग
24. एसआई पद्घति में लेंस की शक्ति की इकाई क्या है?
(अ) वाट (ब) डायोप्टर (स) ऑप्टर (द) मीटर
25. बुध ग्रह सूर्य की परिक्रमा कितने दिन में पूरी करता है?
(अ) 59 दिन (ब) 66 दिन (स) 72 दिन (द) 88 दिन
26. 2001 ई. की जनगणना के अनुसार उत्तरप्रदेश में महिला साक्षरता दर कितनी है?
(अ) 38.87 (ब) 43.53 (स) 33.12 (द) 42.22
27. उत्तरप्रदेश में सबसे ऊंचा बांध कौन सा है?
(अ) माता-टीला (ब) मेजा (स) रिहंद (द) राम-गंगा
---
सही जवाब-1.(स)भारत सरकार के बैंकर का कार्य करना, 2.(द) लीबिया, 3.(द) भारतीय रिजर्व बैंक, 4.(स) तालाब, 5.(द) जार्जिया, 6.(स) इलाहाबाद बैंक, 7.(स) रेगुर मिट्टी, 8.(द) 2002, 9.(ब) मौलाना अबुल कलाम आजाद, 10.(द) रवींद्रनाथ टैगोर, 11.(ब) ब्रिटिश पार्लियामेंट, 12.(ब) 1853, 13.(ब) प्राकृतिक असंतुलन पैदा होता है, 14.(स) 25 सितंबर, 2001, 15.(द) बहुलवादी, 16.(स) उच्च न्यायालय तथा सर्वोच्च न्यायालय दोनों में, 17.(द) वॉलीबाल, 18.(स) मुस्तंग, नेपाल में, 19.(अ)ग्रीन हाउस गैसों के कारण, 20.(ब) ब्यूटेन, 21.(अ) इंग्लैंड से, 22.(द) संविधान के निर्वाचन के लिए परिसंघीय उच्चतम न्यायालय, 23.(अ)कैलोरी, 24.(ब)डायोप्टर, 25.(द) 88 दिन, 26.(द) 42.22, 27.(द) राम-गंगा।
एक अध्ययन के अनुसार हिमालय के पिघलते हुए ग्लेशियर एशिया की पांच प्रमुख बड़े नदी क्षेत्रों पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं। पिघलते ग्लेशियर के पानी से तटीय इलाकों में पैदा होने वाली फसलों में कमी आ सकती है। लेकिन साथ ही अध्ययन के नतीजे बताते हैं कि क्षेत्र से बाहर के इलाकों में इसी जल से फसल का उत्पादन बढऩे की संभावना है।
इन नदी क्षेत्रों में होने वाले कुल खाद्य उत्पादन का 4.5 फीसदी पिघलते ग्लेशियरों के कारण खतरे में बताया जा रहा है। अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि क्षेत्र के 1 अरब 40 करोड़ से भी ज्यादा लोग फसलों के उत्पादन के लिए सिंधु, गंगा, ब्रह्मपुत्र, यांग्त्से और येलो नदियों के जल पर निर्भर हैं। हालांकि शोधकर्ताओं का यह भी कहना है कि पिघलते ग्लेशियर सिंधु नदी व ब्रह्मपुत्र नदी के इलाकों में खाद्य सुरक्षा पर खतरा बन सकते हैं, लेकिन गंगा, यांग्त्से और येलो नदी क्षेत्रों में खाद्य उत्पादन ज्यादा प्रभावित नहीं होगा।
ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदियों का जल प्रवाह कम हो सकता है, जिससे छह करोड़ लोगों की खाद्य सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। हालांकि येलो नदी में खासतौर पर जल प्रवाह बढ़ेगा, जिससे इलाके को काफी फायदा होगा क्योंकि सिंचाई के मौसम की शुरुआत में वहां अधिकांश जल सूख जाता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन इलाकों में सूखे के कारण सिंचाई के लिए हमेशा रहने वाली पानी की कमी पिघलते ग्लेशियरों से दूर हो सकती है।
यूनाइटेड किंगडम, यानी यूके यूरोप महाद्वीप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यहां संवैधानिक राजतंत्र है और इस देश ने एक समय दुनिया के बड़े भूभाग पर राज किया था।
यूके में संवैधानिक राजतंत्र प्रणाली है और महारानी राष्ट्राध्यक्ष हैं किन्तु उनका यह पद सांकेतिक मात्र है। ब्रिटिश संसद के दो सदन- हाउस ऑफ लॉडर्स (ऊपरी सदन)और हाउस ऑफ कॉमंस (निम्न सदन) हैं। हाउस ऑफ लॉडर्स में 574 व हाउस ऑफ कॉमंस में 651 सदस्य होते हैं। संसद का शासनकाल 5 वर्ष का होता है। हाउस ऑफ लॉडर्स की अधिकांश शक्ति 1911 में छीन ली गई थी। सम्राट की कार्यकारी शक्ति कैबिनेट में हैं जिसका मुखिया प्रधानमंत्री होता है।
इंग्लैण्ड का एकीकरण 10वीं शताब्दी में हुआ था। 1284 में इंग्लैण्ड और वेल्स का संघ बन गया था। 1707 के एक्ट ऑफ यूनियन के द्वारा इंग्लैण्ड व स्कॉटलैंड ने मिलकर ग्रेट ब्रिटेन की घोषणा की गई। वर्र्ष 1801 में ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैण्ड ने मिलकर संघ बनाया। 1921 में एंग्लो-आयरिश संधि के द्वारा आयरलैंड का विभाजन हो गया। उत्तरी आयरलैण्ड की छह उत्तरी आयरिंग काउंटियों ने उत्तरी आयरलैण्ड के रूप में यूनाइटेड किंगडम में रहने का फैसला किया। वर्ष 1927 में देश का वर्तमान नाम यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड नॉर्दर्न आयरलैण्ड स्वीकार किया गया।
भारत की आजादी की लड़ाई में कई आंदोलन हुए। उनमें से एक अहम आंदोलन अगस्त क्रांति था। वर्ष 1942 में 8 अगस्त को महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन का आह्वान किया था।
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में भारत छोड़ो आंदोलन बहुत ही महत्वपूर्ण है। द्वितीय विश्व युद्ध में इंग्लैंड को बुरी तरह उलझा देख भारतीय नेताओं ने इसे आजादी का आंदोलन छेडऩे का सही समय पाया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिन्द फौज को दिल्ली चलो का नारा दिया तो महात्मा गांधी ने भी 8 अगस्त की रात बंबई से भारत छोड़ो आंदोलन का ऐलान किया। उन्होंने लोगों से करो या मरो की मांग की। हालांकि इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. भारत को जल्द ही आजादी दिलाने के लिए अंग्रेज़ शासन के विरुद्ध यह एक बड़ा नागरिक अवज्ञा आन्दोलन था। 9 अगस्त को भोर में ही ऑपरेशन जीरो ऑवर के तहत गांधी, सरोजिनी नायडू और सरदार पटेल समेत कांग्रेस के सभी महत्वपूर्ण नेता गिरफ्तार कर लिए गए। 19 अगस्त को आंदोलन के दौरान लाल बहादुर शास्त्री को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस आंदोलन में सैकड़ों लोग मारे गए, हजारों घायल हुए और जेल गए। भारत छोड़ो आंदोलन में पूरे देश ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, नौजवान कॉलेज छोडक़र आंदोलन में कूद पड़े और जेल का रुख किया।
इस आंदोलन से भारत को सीधे स्वतंत्रता भले ना मिल पाई हो लेकिन इसका भारी असर जरूर पड़ा। इस देशव्यापी आंदोलन के बाद अंग्रेज सरकार को इतना अंदाजा जरूर हो गया था कि भारत में उनके दिन अब लद गए। पांच साल बाद 1947 में आखिरकार भारत को आजाद कर दिया गया।
भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत वर्ष 2007 में स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग यानी डीएचआर की स्थापना की गई थी जिसका मुख्य उद्देश्य भारत में मौलिक, व्यावहारिक और चिकित्सीय अनुसंधान के लिए मानव संसाधनों के संवर्धन, इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास तथा लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आवश्यक अन्य कदमों के माध्यम से मेडिकल शोध को बढ़ावा देना है।
स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग ( डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ रिसर्च - डीएचआर के नाम से जाना जाता है) के अंतर्गत भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अलावा 9 नये कार्यों के निष्पादन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नवीन कार्यों में स्वास्थ्य अनुसंधान के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर और मानव संसाधन को मजबूत बनाने; शोध गवर्नैंस; महामारियों/प्रकोपों का निवारण एवं प्रबंधन; तथा शोध परिणामों को जन सामान्य तक पहुंचाने के लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच परस्पर समन्वयन स्थापित करने जैसे लक्ष्य प्रमुख हैं। आईसीएमआर के कार्यों मे नवीन ज्ञान का सृजन और कम लागत वाली प्रौद्योगिकी का विकास करना प्रमुख हैं, और यह इस नव निर्मित स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के आधार के रूप में कार्यरत है।
जब कोई देनदार अपने बैंक को ईएमआई देने में नाकाम रहता है, तब उसका लोन अकाउंट नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (एनपीए) कहलाता है। नियमों के हिसाब से जब किसी लोन की ईएमआई, प्रिंसिपल या इंटरेस्ट ड्यू डेट के 90 दिन के भीतर नहीं आती है तो उसे एनपीए में डाल दिया जाता है। इसे ऐसे भी लिया जा सकता है कि जब किसी लोन से बैंक को रिटर्न मिलना बंद हो जाता है तब वह उसके लिए एनपीए या बैड लोन हो जाता है। लोन के कई क्लासिफिकेशन हैं- स्टैंडर्ड, सब-स्टैंडर्ड, डाउटफुल और लॉस एसेट। लोन पर डिफॉल्ट के चलते बैंकों पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़े, इसके लिए आरबीआई ने उसके लिए प्रोविजन करने का नियम बनाया है। बैंक को प्रोविजन के बराबर की रकम बिजनेस से अलग रखनी पड़ती है।
अगर देनदार समय पर लोन का रीपेमेंट करता रहता है, तो उसका लोन अकाउंट स्टैंडर्ड माना जाता है। बैंकों की वित्तीय सुरक्षा को देखते हुए बैंकिंग रेगुलेटर आरबीआई के बनाए नियमों के मुताबिक बैंकों को स्टैंडर्ड लोन के लिए भी प्रोविजन करना पड़ता है। स्टैंडर्ड लोन के लिए बैंकों को उसके 0.40 फीसदी के बराबर की रकम की प्रोविजनिंग करनी पड़ती है। कमर्शल रियल एस्टेट के मामले में यह 1 फीसदी जबकि छोटे उद्यमों के लिए 0.25 फीसदी है।
जब कोई एसेट 12 महीने या कम समय तक एनपीए रहता है तो वह सब-स्टैंडर्ड एसेट कहलाता है। ऐसे लोन में देनदार का नेटवर्थ या चार्ज्ड सिक्यूरिटी की माकेर्ट वैल्यू इतनी नहीं होती है कि उससे समूचे बकाए की वसूली हो सके। सब-स्टैंडर्ड लोन के लिए बैंक को बकाया रकम के 15 फीसदी के बराबर की प्रोविजनिंग करनी पड़ती है। जिस लोन पर कोई सिक्यूरिटी नहीं होती है उसमें बैंकों को 10 फीसदी अतिरिक्त की प्रोविजिनिंग करनी पड़ती है।
नारियल हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। सारी दुनिया में नारियल पर रिसर्च हो रहे हैं। एक वर्कशाप में डॉक्टरों ने नारियल में पाए जाने वाले लॉरिक एसिड को नियमित रूप से खानपान में शामिल करने की सलाह की है। लॉरिक एसिड का बॉयलॉजिकल नाम मोनोलॉरिन है, जो सबसे ज्यादा मां के दूध में पाया जाता है। मां का दूध बच्चों में इम्यून सिस्टम बढ़ाता है। शिशुओं को वह खतरनाक बैक्टरीरिया के अटैक से बचाता है। नारियल के तेल में भी लॉरिक एसिड पाया जाता है।
1. अंगूर का एक महत्वपूर्ण ऑपरेशन, जो कि प्रति वर्ष किया जाता है?
(अ) पू्रनिंग (ब) खाद उर्वरक देना (स) कोई क्रिया नहीं (द) ग्राफ्टिंग
2. चाय के पेड़ का आर्थिक जीवन कितना होता है?
(अ) 40-50 वर्ष (ब) 20-30 वर्ष (स) 70-80 वर्ष (द)1 वर्ष
3. फलदार (फूल वाले पौधे) यूरिया के पर्णीय छिडक़ाव की सांद्रता कितनी रखनी चाहिए?
(अ) 0.2-05 प्रतिशत (ब) 1-1.2 प्रतिशत (स) 1.5-2.0 प्रतिशत (द) 2-2.5 प्रतिशत
4. आम का वानस्पतिक नाम क्या है?
(अ) साइडियम ग्वाजावा (ब) मैंजीफेरा इंडिका (स) सिट्रस स्पेशीज (द) कैरिका पपाया
5. भारत में अनेक राष्ट्रीय अभयारण्य, बोटनीकल पार्क, जूलोजीकल पार्क आदि स्थित है। उनमें से एक पद्मानायडू जूलॉजीकल पार्क है। यह कहां स्थित है?
(अ) नैनीताल में (ब) गंगटोक में (स) दाजिंलिंग में (द)श्रीनगर में
6. निम्नलिखित में से कौन-सा एक यौगिक है?
(अ) हवा (ब) ऑक्सीजन (स) अमोनिया (द) पारा
7. देश में आर्थिक दक्षता बढ़ाने के लिए कारोबारी संगठनों के भक्षक और मिलीभगत पूर्ण व्यवहार से रक्षा करने और कारोबारी संगठनों के हित के संरक्षण के लिए निम्नलिखित में से किस आयोग की रचना की गई?
(अ) ज्ञान आयोग (ब) कृषक आयोग (स) प्रशासनिक सुधार आयोग (द) प्रतियोगिता आयोग
8. यशद लेपन में लोहे की यशद लेपित नालीदार चादरों के लेपन के लिए निम्नलिखित में से किस धातु का प्रयोग किया जाता है?
(अ) टिन (ब) क्रोमियम (स) आयरन (द) जिंक
9. रिपोर्ट के मुताबिक भारत दसवीं पंचवर्षीय योजना में निश्चित किया गया औद्योगिक वृद्घि का लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सका। इसके लिए क्या लक्ष्य तय किया गया था?
(अ)12 प्रतिशत (ब) 11 प्रतिशत (स) 10 प्रतिशत (द) 8 प्रतिशत
10. यदि भारत को अगले 25 वर्षों में अपनी गरीबी समाप्त करनी हो, तो प्रतिवर्ष वृद्घि दर कितनी होनी चाहिए?
(अ)6 प्रतिशत (ब)9 प्रतिशत (स)8 प्रतिशत (द)7 प्रतिशत
11. भारत में कार्य संचालन में राष्ट्रपति की सहायता कौन करता है?
(अ) उपराष्टï्रपति (ब) प्रधानमंत्री (स) मंत्रिपरिषद (द) राष्टï्रपति सचिवालय
12. दादर और नागर हवेली भारत में शामिल होने से पूर्व किसके उपनिवेश थे?
(अ) श्रीलंका (ब) पुर्तगाल के (स) बर्मा (द) भूटान
13. सिक्किम को किस संविधान संशोधन के द्वारा भारत संघ में पूर्ण राज्य के रूप में शामिल किया गया?
(अ) 33 वें संविधान संशोधन (ब) 34 वें संविधान संशोधन (स) 35 वें संविधान संशोधन (द) 36 वें संविधान संशोधन
14. सल्तनत काल के सुल्तानों द्वारा बनवाई गई मस्जिदों में सबसे पहली कुव्वत उल इस्लाम मस्जिद का निर्माण किसने करवाया था?
(अ) गयासुद्दीन तुगलक (ब) मोहम्मद आजम खान (स) कुतुबुद्दीन ऐबक (द)मोहम्मद गोरी
15. लॉर्ड केनिंग ने नवंबर-1858 में कहां आयोजित दरबार में भारत में क्राउन के शासन की घोषणा की?
(अ) इलाहाबाद में आयोजित दरबार में (ब) बिठुर के दरबार में (स) दिल्ली के दरबार में (द) कलकत्ता के दरबार में
16. वायुमंडल के निम्नलिखित में से किस परत में जलवाष्प का सर्वाधिक संकेंद्रण पाया जाता है?
(अ) आयन मंडल (ब) मध्य मंडल (स) समताप मंडल (द) क्षोभ मंडल
17. वायुमंडल में निम्नलिखित में से कौन सा मेघ सर्वाधिक ऊंचाई पर पाया जाता है?
(अ) पक्षाभ कपासी (ब) पक्षाभ (स) स्तरी (द) कपासी
18. चीन के साथ व्यापार करने के ईस्ट इंडिया कंपनी के एकाधिकार का निम्नलिखित के चार्टर एक्ट से उन्मूलन हुआ था?
(अ) 1793 (ब) 1813 (स) 1833 (द) 1853
19. समस्त भारतीय भाषाओं की एक सामान्य विशेषता है कि?
(अ) सभी एक समान लिपि है (ब) सभी बायें से दायीं ओर लिखी जाती है (स) सभी ध्वन्यात्मक हैं (द) सभी का उद्गम प्राकृत भाषा से हुआ है
20. हरियाणा की सीमा निम्र में से किस राज्य से नहीं मिलती है?
(अ) हिमाचल प्रदेश से (ब) मध्यप्रदेश से (स) राजस्थान से (द) उत्तराखंड से
21. माही नदी कहां गिरती है?
(अ) कच्छ की खाड़ी में (ब) कच्छ के रन में (स) कच्छ के लिटिल रन में (द) खंभात की खाड़ी में
22. फेडरेशन कप प्रतियोगिता किस खेल से संबंधित है?
(अ) हॉकी (ब) फुटबाल (स) बेसबाल (द) वॉलीबाल
23. स्फिग्मोमैनोमीटर किसका मापन करता है?
(अ) रक्त चाप का (ब) हृदय गति का (स) फेफड़ों की क्षमता का (द) इनमें से सभी का
24. पश्चिमी घाटों और पूर्वी घाटों का मिलन स्थल क्या है?
(अ) कार्डामम पहाडिय़ां (ब) पालनी पहाडिय़ां (स) अन्नामलाई पहाडिय़ां (द) नीलगिरि पहाडिय़ां
25. मानव प्रजातियों के वितरण से संबंधित पेटी एवं संस्तर सिद्घांत को प्रतिपादित किया था?
(अ) ए.सी.हैडन ने (ब) ए.एल. क्रोबर ने (स) हर्बर्ट रिजली ने (द) ग्रिफिथ टेलर ने
26. हाल ही में चर्चा में आई एसडीएम दुर्गा नागपाल किस राज्य से संबंधित है?
(अ) मध्यप्रदेश(ब) उत्तरप्रदेश (स) हरियाणा (द) दिल्ली
27. हाल ही में नियुक्त भारतीय स्टेट बैंक की पहली महिला प्रबंध निदेशक कौन हैं?
(अ) अरुंधती भट्टाचार्य (ब) किरण बेदी (स) सरला टेम्बुरकर (द) शीला बैनर्जी
---
सही जवाब-1.(अ) पू्रनिंग, 2.(अ) 40-50 वर्ष, 3.(अ) 0.2-05 प्रतिशत, 4.(ब) मैंजीफेरा इंडिका, 5.(स) दाजिंलिंग में, 6.(स) अमोनिया, 7.(द)प्रतियोगिता आयोग, 8.(द) जिंक, 9.(स) 10 प्रतिशत, 10.(ब) 9 प्रतिशत, 11.(स) मंत्रिपरिषद, 12. (ब)पुर्तगाल के, 13.(द) 36 वें संविधान संशोधन, 14.(स) कुतुबुद्दीन ऐबक, 15.(अ) इलाहाबाद में आयोजित दरबार में, 16.(द) क्षोभ मंडल, 17.(ब) पक्षाभ, 18.(स) 1833, 19.(स) सभी ध्वन्यात्मक हैं, 20.(ब) मध्यप्रदेश से, 21.(द) खंभात की खाड़ी में, 22.(ब) फुटबाल, 23.(अ) रक्त चाप का, 24(द) नीलगिरि पहाडिय़ां, 25.(द) ग्रिफिथ टेलर ने, 26.(ब) उत्तरप्रदेश, 27.(अ) अरुंधती भट्टाचार्य।
मुख्य आर्थिक सलाहकार रघुराम राजन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के नए गवर्नर होंगे। वह रिजर्व बैंक के 23वें गवर्नर होंगे। राजन वर्तमान गवर्नर डी. सुब्बाराव की जगह लेंगे। राजन 4 सितंबर को अपना कार्यभार संभालेंगे। सुब्बाराव का रिजर्व बैंक गवर्नर के तौर पर 5 साल का कार्यकाल 4 सितंबर 2013 को पूरा हो रहा है।
इंटरनैशनल मॉनिटरी फंड (आईएमएफ) के मुख्य अर्थशास्त्री राजन को पिछले साल अगस्त में वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया गया था। रिजर्व बैंक के नए गवर्नर के रूप में राजन के सामने कई चुनौतियां होंगी। अपने खुले और स्पष्ट विचारों के लिए जाने जाने वाले राजन को 2008 की मंदी की भविष्यवाणी करने के लिए भी जाना जाता है।
आईआईएम अहमदाबाद और आईआईटी दिल्ली के छात्र रहे राजन ने अपनी डॉक्टरेट मैसाचूसट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी से की है। मुख्य आर्थिक सलाहकार बनने से पहले वह शिकागो यूनिवर्सिटी के बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस में प्रोफेसर थे। फाइनैंशल सेक्टर के सुधारों पर तैयार रिपोर्ट में भी राजन शामिल थे। यह रिपोर्ट योजना आयोग ने तैयार कराई है।
विटामिन विशिष्ट पौष्टिक यौगिक होते हैं, जो शरीर के सामान्य मेटाबोलिज्म के लिए आवश्यक होते हैं। मनुष्यों को अधिकांश विटामिन भोजन से ही प्राप्त होते हैं। वहीं हॉर्मोन्स ऐसे रासायनिक संदेश वाहक होते हैं, जो शरीर के एक भाग से संचरित होते हैं और किसी विशिष्ट कोशिकाओं को प्रभावित करते हैं। हॉर्माेन्स शरीर में ही अन्त:स्रावी ग्रन्थियों या अन्त:स्रावी कोशिकाओं द्वारा ही स्रावित होते हैं।
दुनिया का पहला स्वचालित इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर 51 फीट लंबाई, 8 फीट ऊंचाई और पांच टन का वजन का था। इस कैलकुलेटर को पहली बार 7 अगस्त 1930 को पेश किया गया था।
इसका श्रेय अमेरिकी कंपनी आईबीएम को जाता है। ऑटोमैटिक सीक्वेंस कंट्रोल्ड कैलकुलैटर (एएससीसी) का आयडिया हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में ग्रैजुएशन की पढ़ाई कर रहे होवर्ड एच आइकन ने 1930 में पेश किया। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान आईबीएम ने इस आयडिया पर काम करना शुरू किया।
आइकन ने पहले इस कैलकुलेटर का प्रस्ताव हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के फिजिक्स विभाग, फिर एक दूसरी मशीन कंपनी मोनरो और वहां भी नाकाम होने के बाद आईबीएम के सामने रखा। प्रस्ताव आईबीएम को पसंद आया और आईबीएम इंवेंटर्स एंड साइंटिस्ट्स के डीन जेम्स ब्राइस ने कंपनी के मुख्य इंजीनियर क्लेयर डे लेक को 1939 में इस पर काम करने को कहा। आइकन भी इस प्रोजेक्ट पर उनके साथ काम कर रहे थे। फरवरी 1944 में कैलकुलेटर के मशीनी हिस्सों को अलग-अलग शिप पर सवार कर हार्वर्ड भेजा गया और कंपनी ने 7 अगस्त 1944 को यूनिवर्सिटी को यह कैलकुलेटर भेंट किया। इसकी लागत दो लाख डॉलर आई थी। उसके ऊपर से एक लाख डॉलर कंपनी ने यूनिवर्सिटी को कैलकुलेटर पर काम करने के लिए दिया।