सामान्य ज्ञान
दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में तंजौर (तंजावूर) के मंदिर में उकेरी गई चित्रकला को तंजौर कलाकृतियों का नाम दिया गया। शैलीगत ढंग से यह माना जाता है कि यह 16वीं शताब्दी में नायक शासकों के ड्डशासन के दौरान उभर कर आई। 17वीं सदी में मराठा शासन में इस कला को नया प्रोत्साहन और संरक्षण प्राप्त हुआ। मराठा शासकों के समय तंजौर कला, वास्तुकला, शिक्षण, संगीत और प्रदर्शन कला के एक महान केंद्र के रूप में उभर कर सामने आई।
स्थानीय तौर पर पालागई (लकड़ी का तख्त) और पदम (चित्र) का तात्पर्य लकड़ी के तख्तों पर चित्र बनाने की पद्धति से है, जो इस क्षेत्र की विशेष शैली है। ऐसा माना जाता है कि पहले इस कला को दीवारों पर बनाया जाता था और फिर उसे ऐची चीज़ों पर बनाया जाने लगा जिसे आसानी से ले जाया जा सकता हो। इन चित्रों में दृश्य हिंदू धर्म की वैष्णव और शैव परंपरा से उत्पन्न हुए हैं। हालांकि इसमें अन्य धर्मों और धर्मनिरपेक्ष विषयों पर भी कई चित्र मिलते हैं। इन चित्रों में दरबार के दृश्य और संतों तथा शासकों के चित्र शामिल हैं।
तंजौर कलाकृतियों में असली सोने और चांदी का वर्क, बहुमूल्य मोती, शीशे और रत्नों विशेष रूप से सोने का बखूबी इस्तेमाल होता है। देवी-देवताओं की कलाकृतियों में लाल, हरे, नीले, काले और सफेद रंगों के इस्तेमाल के अलावा श्री कृष्ण के बाल रूप की कलाकृति में संगमरमर के साथ अक्सर गुलाबी जबकि भगवान विष्णु और उनके अवतारों के चित्रों में अक्सर हरे रंग की झलक दिखती है।
मैसूर कलाकृति शैली महाराजा कृष्णराजा वदियार (1799-1868) के शासन मे दक्षिण कनार्टक में शुरू हुई। इनके शासन में संगीत, नृत्य, साहित्य और कलाकृतियों जैसे पुरानी कलात्मक परंपराओं को फिर से उभारा गया। अधिकतर पारंपरिक कलाकृतियों को जीवित रखने में इस शासन को श्रेय दिया जा सकता है। दीवारों से लेकर मैसूर की शैलीगत ढंग से कपड़े, कागज़ और लकड़ी पर कलाकृतियां बनाने तक व्यापक कृतियों मिलती हैं।
हालांकि देखने वालों को यह कलाकृतियां अक्सर एक जैसी लगती हैं लेकिन दोनों की शैलियां में में अंतर है और यह अंतर इन कलाकृतियों को बनाने में इस्तेमाल हुई तकनीक और जिस तरह से यह प्रस्तुत की गईं उसमें है। तंजौर के मुकाबले मैसूर कलाकारों द्वारा अपनाई गई तकनीक में मामूली फर्क है। तंजौर में सफेदा (मक्खीसफेदा) का इस्तेमल होता है वहीं मैसूर कलाकार स्वदेशी पेड़ (रेवाना चिन्नीहालू) के रस से निकला गंबोज (पीला) का इस्तेमाल करते हैं जिसे इन कलाकृतियों में एक सुनहरे रंग की झलक दिखती है। तंजौर के ‘गैसो’ कार्य के हाई रिलीफ के मुकाबले मैसूर में लो रिलीफ को वरीयता दी जाती है और तंजौर कलाकारों द्वारा अपनाए जाने वाले चांदी की परत वाली सोने की पत्ती के मुकाबले मैसूर में खरे सोने की पत्ती का इस्तेमाल होता है। तंजौर शैली में उपयोग हुए शीशे और रत्न भी मैसूर कलाकृतियां में दिखाई नहीं देते। मैसूर में तंजौर के बजाए प्राकृतिक दृश्य अधिक विस्तारपूर्वक नजऱ आते हैं हालांकि दोनो शैलियों में अक्सर पारंपरिक मंदिरों के पवैलियन और टावर दिखाई देते हैं। तंजौर और मैसूर कलाकृतियां में हिंदू पुराणों, महाकाव्यों और पुराणों के दृश्य दर्शाती हैं।
लिम्फोमा दो प्रकार का होता है। हॉजकिन्स लिम्फोमा और नॉन हॉजकिन्स लिम्फोमा। दोनों का इलाज अलग प्रकार से होता है। सबसे महत्वपूर्ण कारण एब्सटिन बार वायरस होता है।
विशेषज्ञों के अनुसार इस वायरस के कारण लिम्फनोड बढ़ जाते हैं और धीरे-धीरे यह ऐसे कारण पैदा करता है, जिसके कारण हॉजकिन लिम्फोमा हो सकता है। इसके अलावा, एड्स, हर्पिस और रिट्रो के अलावा ऐसे कई वायरस हैं जिनके कारण लिम्फोमा हो सकता है। पारिवारिक इतिहास होने पर यह बीमारी होने का खतरा तीस से चार फीसदी तक बढ़ जाता है।
लॉर्ड वेलेजली
लॉर्ड वेलेजली को बंगाल का शेर कहा जाता था। उसने सहायक सन्धि की पद्धति शुरू की थी, जिसके तहत व्यवस्था की गई कि देशी नरेश कंपनी की सेना और एक ब्रिटिश रेजीमेंट रखेंगे और इन सबके बदले एक निश्चित रकम कंपनी को देंगे।
इस व्यवस्था के तहत निजाम हैदराबाद (1798 और 1800 ई.), मैसूर (1799 ई.), तंजौर (1799 ई.), अवध, (1801 ई.), पेशवा (1802 ई.), भोसले (1803 ई.) और सिंधिया (1804) से सन्धि हुई। वेलेजली ने 1799 ई. में रक्षक सेना को गोवा भेजा और बंगाल के डेनमार्की भू- भाग को हथिया लिया था। वेलेजली ने मद्रास पे्रसीडेंसी का 1801 में सृजन किया और लॉर्ड लेक के नेतृत्व में 1803 में कंपनी की सेना ने दिल्ली और आगरा को अपने अधिकार में ले लिया।
पश्चिमी फ्रांस में मिलाउ के नजदीक टार्न नदी घाटी पर बना केबल आधारित सडक़ पुल दुनिया का सबसे ऊंचा पुल है। फ्रांसीसी इंजीनियर माइकल विलरेजेक्स और ब्रिटिश आर्किटेक्ट लॉर्ड नार्मन फोस्टर द्वारा डिजाइन किये गये इस पुल की अपने आधार से अधिकतम ऊंचाई 343 मीटर (1 हजार 125 फीट) है।
इसका एक खम्बा 1 हजार 118 फीट ऊंचा है। यह ऊंचाई एफिल टावर की ऊंचाई से अधिक है। यह पुल दुनिया के सबसे ऊंचे पुलों में 12वां है। यह घाटीसेतु 2 हजार 460 मीटर लम्बा है तथा यह ए75-ए71 सडक़ मार्ग का एक भाग है जो पैरिस से मॉण्ट्पिलिर तक जाता है। इसकी कुल निर्माण लागत 23.47 अरब रुपए थी। इंजीनियरिंग के लिए एक चुनौती समान यह पुल 14 दिसम्बर 2004 को तैयार हुआ। 16 दिसम्बर को यह यातायात के लिए खोला गया। इस पुल को 2006 का आईबेस विशिष्ट संरचना पुरस्कार मिला था।
ग्रैंड कैन्यन घाटी संयुक्त राज्य अमेरिका के एरिजोना राज्य से होकर बहने वाली कोलोरेडो नदी की धारा से बनी तंग घाटी है। कोलोराडो और उसकी सहायक निदयों द्वारा करोड़ों वर्षों के अंतराल पर चट्टानों की परतों को काट-काट कर बनाई गई यह दुनिया की सबसे बड़ी घाटी (कैन्यन) है। यह घाटी अधिकांश: ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क से घिरी है जो अमेरिका के सबसे पहले राष्ट्रीय उद्यानों में से एक था। भू-विशेषज्ञों के अनुसार कोलोरेडो नदी के बहाव से ग्रैंड कैन्यन घाटी कोई साठ लाख वर्ष पूर्व अस्तित्व में आई थी। ग्रैंड कैन्यन की लंबाई 446 किलोमीटर और गहराई 6,000 फीट से भी ज्यादा है। 277 कि.मी. लंबी इस घाटी में विभिन्न स्थानों पर इसकी चौड़ाई 6.4 से 29 कि.मी. तक है और गहरायी एक मील (1.83 कि.मी.) तक है।
पृथ्वी का 2 अरब वर्षों का भूगर्भीक इतिहास इसमें मौजूद है। लगभग 20 करोड़ वर्ष पूर्व कोलोराडो नदी और उसकी सहायक नदियों ने इस क्षेत्र को परत दर पर्त काटा था, और कोलोराडो पठार पृथ्वी की भीतरी हलचलों के कारण ऊपर उठ रहा था, तब पृथ्वी का भूगर्भीय इतिहास प्रकट हुआ था। ग्रैण्ड कैन्यन पश्चिम में आरंभ हुई और दूसरी पूर्व में भी साथ ही बनी। लगभग 60 लाख वर्ष पूर्व दोनों एक साथ मिल गई और यह संगम उस स्थान पर हुआ था, जहां आज नदी पश्चिम को मुड़ती है। यह स्थान कैबब मेहराब कहलाता है। आधुनिक अमेरिकी राज्य के 1779 में अस्तित्व में आने से पूर्व ग्रैंड कैन्यन घाटी में अमेरिकी इंडियंस रहते थे। इस घाटी की गुफाएं उनका घर थीं और वहां पर उनके कई धार्मिक पवित्र स्थान भी थे। इस स्थान पर पहुंचने वाले पहले यूरोपीय यात्री स्पेन के गार्सिया लोपेज दि गार्सेनाज थे जो यहां 1540 में पहुंचे थे। नए परीक्षणों के बाद भू-विशेषज्ञों का कहना है कि कोलोरेडो बेसिन एक करोड़ सत्तर लाख वर्ष पूर्व बना था। वर्ष 2008 में इस नई खोज को प्रकाशित किया गया था जो घाटी से मिले कैल्साइट की यूरेनियम जांच के बाद प्रकाश में आया था। हालांकि बाद में इस खोज पर बहुत विवाद भी हुआ था।
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट पिछली शताब्दी के आरंभ में ग्रैंड कैन्यन पार्क को राष्ट्रीय संपत्ति घोषित किया था। आज यह कई प्राणियों को संरक्षण देता है। कोलोरेडो नदी में भी पर्यटक कई तरह के जल-क्रीड़ा (वाटर स्पोटर्स) का आनंद भी उठाते हैं।
राजस्थान में भवाई नाट्य अपने ढ़ंग का अनूठा नाट्य है। इसमें पात्र व्यंगवक्ता होते हैं। तात्कालिक सवाल - जवाब तथा सामाजिक समस्याओं पर चोट करना प्रमुख कार्य है। इनके खेल परम्परा पर आधारित रहते हैं परन्तु पात्र स्थानीय एवं सामयिक समस्याओं को लेकर व्यंगों का निरुपण कर दर्शकों को दंग कर देते हैं। इनका कोई रंगमंच नहीं होता, परन्तु कुशाग्र संवाद से इनके प्रदर्शन में समा बंध जाता है।
भवाइयों को नाटकों के मूल लेख परिवर्तित होते रहते हैं। इनमें गायकी के गायन और भवाइयों की हंसी-मजाक और संवाद तथा नृत्य बड़े रोचक होते हैं। इनमें कथानक तो गौण हो जाते हैं पर गायन, हास्य और नृत्य पूरे तौर पर छा जाते हैं।
A brief explanation on how Cyclones are named which are controlled by the World Meteorological agency. In the Indian Ocean, there are 13 Countries and each Country has to suggest 13 names per Country for naming future cyclones. This list was compiled in 2020. Hence 13 Countries X by 13 = 169 names. Please see below the attached list of these 169 names. As can be seen, the present Cyclone is called Yaas suggested by Oman. After Yaas, the next Cyclone name will be Gulab as suggested by Pakistan. This will go on till all 169 names are exhausted. Our Grandchildren will live to see the end of the list???? Hope you find this information of cyclone naming interesting?
-Madhup Mohta
1. हाल ही में घरेलु रिटेलर कंपनी फ्लिपकाट ने किसका अधिग्रहण किया है?
(अ) रिटेलर मिन्त्रा (ब) रिटेलर रे बन सन (स) विशाल रिटेल (द) लाइफ स्टाइल
2. हाल ही में जगदंबा प्रसाद दीक्षित का निधन हुआ है, जगदंबा प्रसाद किस क्षेत्र से जुड़े हुए थे?
(अ) वातावरण (ब) शिल्पकारी (स) सूचना का अधिकार (द) साहित्य
3. चित्रा मैगिमाराज किस खेल से संबंधित है?
(अ) स्कूनर (ब) भाला फेंक (स) चक्का फेंक (द) शतरंज
4. बैंक दर कौन निश्चित करता है?
(अ) भारत सरकार (ब) वित्त मंत्रालय (स) योजना आयोग (द) रिजर्व बैंक
5. भारत की अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संबंधी वित्त व्यवस्था के लिए सर्वोच्च संस्था है?
(अ) भारतीय निर्यात-आयात बैंक (ब) अविलंब मुद्रा बाजार (स) भारतीय स्टेट बैंक (द) भारतीय रिजर्व बैंक
6. वर्ष 1980-81 की तुलना में 1990-91 में सार्वजनिक क्षेत्र के सकल घरेलू बचत में योगदान की क्या प्रवृत्ति रही़
(अ) घटने की (ब) बढऩे की (स) स्थिर रहने की (द) दोलन करने की
7. भारतीय स्टेट बैंक देश के अंदर सर्वाधिक शाखाओं वाला बैंक है। विदेशों में किस भारतीय बैंक की सर्वाधिक शाखाएं हैं?
(अ) बैंक ऑफ इंडिया (ब) इंडियन ओवरसीज बैंक (स) सिंडिकेट बैंक (द) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
8. कुछ उर्वरकों के प्रयोग की दृष्टि से विश्व में भारत का स्थान है?
(अ) पहला (ब) तीसरा (स) चौथा (द) पांचवां
9. विश्व में उर्वरकों का सर्वाधिक प्रयोग कहां होता है?
(अ) रूस में (ब) चीन में (स) अमेरिका में (द) भारत में
10. भारत की मिट्टी में दो तत्वों की कमी उर्वरकों के उपभोग को अधिक आवश्यक बनाती है। ये दो तत्व हैं?
(अ) नाइट्रोजन एवं लौह (ब) फॉस्फोरस एवं नाइट्रोजन (स) एल्युमिनियम एवं लौह (द) पोटैशियम एवं फॉस्फोरस
11. मुगल बादशाह ने निम्न में से किसे नवाब की पदवी प्रदान की थी?
(अ) डुप्ले (ब) क्लाइव (स) लाली (द) इनमें से कोई नहीं
12. पाण्डिचेरी के गवर्नर जनरल बनने के पूर्व डुप्ले कहां का गवर्नर नियुक्त किया गया था?
(अ) चंद्रनगर (ब) चिनसुरा (स) पुलीकट (द) इनमे से कोई नहीं
13. आजादी के पहले डुप्ले के बाद पाण्डिचेरी का गवर्नर जनरल किसे बनाया गया था?
(अ) गोडेहू (ब) फ्रैंसिस मार्टिन (स) लाली (द) इनमें से कोई नहीं
14. मौर्य वंश के अंतिम शासक की हत्या कर उशके सेनापति पुष्पमित्र शुंग ने शुंग वंश की स्थापना की, मौर्य वंश का अंतिम शासक कौन था?
(अ) महेंद्रवर्मन (ब) जलौक (स) पाञ्चमित्र (द) बृहद्रथ
15. कौन सा गोलमेज सम्मेलन-1932 में हुआ था?
(अ) पहला (ब) दूसरा (स) तीसरा (द) चौथा
16. भारत में योजना आयोग की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
(अ) 1950 में (ब) 1947 में (स) 1948 में (द) 1951 में
17. किस राज्य में विधान परिषद् की सदस्य संख्या सर्वाधिक है?
(अ) जम्मू-कश्मीर (ब) उत्तर प्रदेश (स) कर्नाटक (द) महाराष्ट्र
18. विधानसभा का सदस्य रहे बिना कोई भी व्यक्ति कितने दिनों तक मंत्री पद पर आसीन रह सकता है?
(अ) 3 माह (ब) 6 माह (स) 1 वर्ष (द) राज्यपाल के प्रसाद पर्यंत
19. विधानसभा सदस्यों का निर्वाचन निम्नलिखित में से किसकी देखरेख में होता है?
(अ) राज्यपाल (ब) निर्वाचन आयोग (स) मुख्यमंत्री (द) उच्च न्यायालय
20. निम्नलिखित में से किस मुख्यमंत्री का सबसे अधिक कार्यकाल रहा है?
(अ) लालू प्रसाद (ब) ज्योति बसु (स) डॉ. रमन सिंह (द) शीला दीक्षित
21. निम्नलिखित में से कौन संविधान के मसविदा समिति के सदस्य नहीं थे?
(अ)डॉ. बी. आर. अम्बेडकर (ब)डॉ. राजेंद्र प्रसाद (स) एन. गोपाल स्वामी अयंगर (द) अल्लादी कृष्णस्वामी अय्यर
22. भारत में दूध की प्रति व्यक्ति सर्वाधिक दैनिक उपलब्धता है?
(अ) 204 ग्राम (ब) 210 ग्राम (स) 217 ग्राम (द) 252 ग्राम
23. भारतीय राज्यों में दूध की प्रति व्यक्ति सर्वाधिक दैनिक उपलब्धता कितनी है?
(अ)केरल में (ब)पंजाब में (स) हरियाणा में (द) उत्तरप्रदेश में
24. भारत में सिंचाई का सर्वप्रथम स्रोत क्या है?
(अ) नहरें (ब) तालाब (स) कुआं व नलकूप (द) अन्य स्रोत
25. किस नेटवर्क में नेटवर्क वायरों के सिरे टर्मिनेटरों से जुड़े होते हैं?
(अ) स्टार (ब) बस (स) हाइब्रिड (द) मेश
26. कंप्यूटर के सिस्टम को हैकरों से कौन सा भाग सुरक्षित बचाता है?
(अ) स्नॉर्ट (ब) बैकअप (स) हार्ड डिस्क (द) फायरवाल
27. खाने का नमक बरसात के मौसम में गीला हो जाता है, इसका क्या कारण है?
(अ) सोडियम क्लोराइड आद्र्रता ग्रामी होता है (ब) सोडियम क्लोराइड पसीजने वाला होता है (स) सोडियम क्लोराइड में सोडियम आयोडाइड की कुछ मात्रा होती है (द) सोडियम क्लोराइड में मैग्नीशियम क्लोराइड जैसी आसंजक अशुद्धता (अपद्रव्य) होती है
28. भारत में किस प्रकार के विद्युत का सर्वाधिक उत्पादन होता है?
(अ) जल विद्युत (ब) ताप विद्युत (स) परमाणु विद्युत (द) पवन विद्युत
सही जवाब-1.(अ)रिटेलर मिन्त्रा,2.(द)साहित्य, 3.(अ) स्कूनर, 4.(द) रिजर्व बैंक, 5.(अ) भारतीय निर्यात-आयात बैंक, 6.(अ) घटने की, 7.(द) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, 8.(ब) तीसरा, 9.(ब) चीन में, 10.(ब) फॉस्फोरस एवं नाइट्रोजन, 11.(ब) क्लाइव, 12.(अ) चंद्रनगर, 13.(अ)गोडेहू, 14.(द)बृहद्रथ, 15.(स)तीसरा, 16.(अ)1950 में, 17.(ब) उत्तर प्रदेश, 18.(ब) 6 माह, 19.(ब) निर्वाचन आयोग, 20.(ब) ज्योति बसु, 21.(ब)डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, 22.(द) 252 ग्राम, 23.(ब) पंजाब में, 24.(स)कुआं व नलकूप, 25.(ब) बस, 26.(द)फायरवाल, 27.(द) सोडियम क्लोराइड में मैग्नीशियम क्लोराइड जैसी आसंजक अशुद्धता (अपद्रव्य) होती है, 28.(ब) ताप विद्युत।
अर्जेंटाइना दक्षिणी अमरीका के दक्षिण पूर्व में स्थित है और इसकी सीमाएं बोलेविया, पैराग्वे, ब्राज़ील और चिली से मिलती है।
25 मई वर्ष 1816 को अर्जेंटाइना ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा करते हुए लोकतंत्र सरकार के गठन की घोषणा की। इस धरती का जून वर्ष 1515 में पता लगाया गया और एक वर्ष बाद यह आधिकारिक रूप से स्पेन के नियंत्रण में चला गया।
1808 में फ्रांस ने अर्जेंटाइना में तैनात स्पेन के सैनिकों पर आक्रमण करके इस धरती पर क़ब्ज़ा करने का प्रयास किया किन्तु उसे जनता के केड़ प्रतिरोध का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर अर्जेंटाइना की छापामार सेना और स्वतंत्रता प्रेमी गुटों ने इस अवसर से लाभ उठाते हुए अर्जेंटाइना के स्पेन के शासक को निकाल बाहर किया और इस तरह इस देश को स्वतंत्रता मिली।
रेड डाटा बुक वर्ष 1970 में स्थापित ‘इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेसन ऑफ नेचर एंड नेचुरल रिसोर्सेज’ का एक आंकड़ा संग्रह किताब है। इसमें विलुप्ती के खतरे में पड़े जीव-जन्तुओं, पक्षियों, एवं वनस्पतियों का ब्योरा शामिल किया जाता है तथा उसके संरक्षण के प्रति वैश्विक जागरूकता फैलाया जाता है। वर्तमान में इसमें करीब 20 हजार वनस्पतियों की प्रजातियों की सूची दी गयी है, जो विलुप्त होने के कगार पर है।
हिमालय क्षेत्र की 800 औषधीय वनस्पतियों को जलवायु परिवर्तन के खतरे के कारण, मई 2014 में रेड डाटा बुक में शामिल किया गया है। औषधीय वनस्पतियों की ये प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर हैं।
भारत के उच्च हिमालयी और मध्य हिमालयी क्षेत्र में पाई जाने वाले गन्द्रायण, कालाजीरा, जम्बू, ब्राह्मी, थुनेर, घृतकुमारी, गिलोय, निर्गुडी, इसवगोल, दुधी, चित्रक, बहेड़ा, भारंगी, कुटज, इन्द्रायण,पिपली, सत्यानाशी, पलास, कृष्णपर्णी, सालपर्णी, दशमूल, श्योनांक, अश्वगंधा, पुनर्नवा, अरण आदि जड़ी बूटियां अब दुर्लभ होती जा रही हैं। इसका कारण जलवायु परिवर्तन और वनों से जड़ी-बूटियों का अवैज्ञानिक तरीके से किया जा रहा दोहन को माना जाता है।
विश्व में औषधीय पौधों की लगभग ढाई हजार प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें 1158 प्रजातियां भारत में हैं। इन औषधीय पौधों का उल्लेख प्राचीन भारतीय आदि ग्रन्थ ‘वेदों’ में भी किया गया है। इनमें से 81 औषधीय पौधों का वर्णन यजुर्वेद, 341 वनस्पतियों का उल्लेेख अथर्ववेद, 341 का जिक्र‘चरक संहिता’ और 395 औषधीय पादपों और प्रयोग का वर्णन ‘सुश्रुत संहिता’ में मिलता है।
पूर्ण रूप से स्वदेशी कार -एंबेसडर का उत्पादन भारत में अब बंद कर दिया गया है। इस कार का निर्माण हिन्दुस्तान मोटर्स वर्ष 1942 से कर रहा था। देश में वर्ष 1942 में प्रथम स्वदेशी कार बनाने वाली यह कंपनी समय के साथ और ईंधन की बढ़ती कीमत के अनुसार अपने संयंत्र और कार के मॉडलों को उन्नत नहीं बना पाई। जिससे इसे आर्थिक रूप से काफी नुकसान हुआ है और अंतत: इसे संयंत्र में काम रोकना पड़ा है।
हिन्दुस्तान मोटर्स पश्चिम बंगाल के कोलकाता आधारित एक वाहन निर्माता कम्पनी है जो बिरला टेक्नीकल सर्विसेज का हिस्सा है। मारूति उद्योग के कार बाजार में उतरने से पहले यह देश का सबसे बड़ा कार निर्माता था। 1942 से एंबेसडर कार का निर्माण हिन्दुस्तान मोटर्स कर रहा है। हिन्दुस्तान मोटर्स के पार्टनर्स में जनरल मोटर्स और इसुजू मोटर्स शामिल थे। फिलहाल हिन्दुस्तान मोटर्स का मित्सुबीशी के साथ ज्वाइंट वेंचर है।
दशकों से ये कार देश की सत्ता और प्रशासन की पहचान रही है। एंबेसडर कार जब से अस्तित्व में आई तब से उसका डिज़ाइन लगभग वैसा ही रहा। 1950 के दशक के आखिर में पहली बार इस कार का निर्माण हुआ। पश्चिम बंगाल के उत्तरपाड़ा में स्थित कारखाने में 1957 से इस कार का उत्पादन किया जा रहा था। इसे ब्रिटेन की लंबे समय से बंद पड़ी मॉरीस ऑक्सफ़ोर्ड की तर्ज पर बनाया गया था। इस कार की पहचान आम तौर पर राजनेताओं और सरकारी अधिकारियों के रसूख से जुड़ी हुई हैछ। यही वज़ह है कि चरमपंथियों ने इस कार का इस्तेमाल 2001 में संसद पर किए हमले में किया था। लंबे समय तक भारत की सडक़ों की पहचान रही ये कार दिन प्रति दिन भारतीय बाज़ार में नए कारों के आने के कारण प्रतिस्पर्धा में दौड़ से बाहर होती जा रही थी। लेकिन ये कार टैक्सी ड्राइवरों, कुछ राजनेताओं और पर्यटकों के बीच अभी भी काफ़ी लोकप्रिय है।
एल्ब्रूस पर्वत एक सुप्त ज्वालामुखी है जो कॉकस क्षेत्र की कॉकस पर्वत शृंखला में स्थित है। इसके दो शिखर हैं - पश्चिमी शिखर 5 हजार 642 मीटर ऊंचा है, और पूर्वी शिखर उस से जऱा कम 5 हजार 621 मीटर ऊंचा है। यूरोप और एशिया की सीमा कॉकस के इलाक़े से गुजऱती है और इस बात पर विवाद है के एल्ब्रूस यूरोप में है या एशिया में। अगर इसको यूरोप में माना जाए, तो यह यूरोप का सबसे ऊंचा पर्वत है। एल्ब्रुस रूस के काराचाए-चरकस्सिया क्षेत्र में स्थित है, और जॉर्जिया की सीमा के काफ़ी नज़दीक है।
एल्ब्रूस का नाम इसके प्राचीन नाम अल बुजऱ् में शब्दांश स्थानांतरण होने से बना है। ईरान की अवस्ताई भाषा की ऐतिहासिक कथाओं में एक हरा बरज़ाइती नाम का काल्पनिक पर्वत हुआ करता था जिसके इर्द-गिर्द ब्रह्माण्ड के सारे तारे और ग्रह परिक्रमा करते हैं। कुछ ईरानी विद्वानों का कहना है के शायद यही अल बुजऱ् के नाम की प्रेरणा हो। बरज़ाइती शब्द प्राचीन अवस्ताई के बरज़न्त शब्द का एक स्त्रीलिंग रूप है, जिसका अर्थ है ऊंचा। आधुनिक फ़ारसी में बरज़न्त बदल कर बुलन्द हो गया है, जो कि हिन्दी में भी प्रयोग होता है। क्योंकि संस्कृत और अवस्ताई दोनों हिन्द यूरोपीय भाषा परिवार की भाषाएं होने के नाते आपस में रिश्ता रखती हैं, इसलिए बरज़न्त का संस्कृत में भी एक मिलता-जुलता सजातीय शब्द है - बृहत, जो हिन्दी में बदल कर बहुत हो गया है।
एल्ब्रूस कॉकस पर्वत शृंखला की महाकॉकस श्रंखला से कऱीब 20 किमी (12 मील) उत्तर में है और किस्लोवोद्स्क नाम के रूसी शहर से दक्षिण-पश्चिम में कऱीब 65 किमी की दूरी पर। इसके ऊपर एक बफऱ् की ओढऩी हमेशा जमी रहती है, जिस से 22 हिमानियां नीचे की ओर बफऱ् का मुसलसल बहाव चालू रखती हैं। इन हिमानियों से इस क्षेत्र की कुछ मुख्य नदियां बक्सान नदी, कुबान नदी और मलका नदी - जन्म लेती हैं। हालांकि एल्ब्रूस को एक मृत ज्वालामुखी माना जाता है, वैज्ञानिकों का कहना है के इसके नीचे एक बहुत ही बड़ा और गहरा मैग्मा (पिघले पत्थर और अन्य पदार्थ) का भण्डार है।
ख्याल
ख्याल का संबंध लोकगायकी से है। सम्पूर्ण राजस्थान में अपनी क्षेत्रीय रंगत के लिए बड़े लोकप्रिय है। इनमें अनेक वीरों की कहानियां इस तरह समाविष्ट हैं कि वे वीर रस प्रधान होते हुए भी अन्य रसों को व्यक्त करने में पीछे नहीं रहते। जब इन ख्यालों को व्यावसायिक होने का अवसर मिला तो विषय एवं रंगत की विशेषता ने इन्हें राजस्थान से बाहर भी लोकप्रिय बना दिया।
ये ख्याल कभी कभी धार्मिक कथानकों को गायन, वादन और संवाद से सम्मलित कर इनकी उपयोगिता को बढ़ा देते हैं। धर्म और वीर रस प्रधान ख्यालों में एकरुपता तो दिखाई नहीं देती , परन्तु ध्येय की दृष्टि से अपने - अपने क्षेत्र में उनमें विविधता आ जाती है। फिर भी इनकी लोकप्रियता बनी रहती है। इन ख्यालों को क्षेत्रीय भाषाओं और स्थानीय परिवेश में रखे जाने से यह नहीं समझना चाहिए कि इनकी सांस्कृतिक इकाई में कोई व्यवधान है। वे ख्याल परम्परा के अंग हैं।
कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य अफ्रीका महाद्वीप के मध्य में स्थित देश है, जिसका कुछ भू-भाग अंध महासागर से मिलता है। क्षेत्रफल के लिहाज से यह देश अफ्रीका महाद्वीप का तीसरा सबसे बड़ा देश है।
पड़ोसी देश कांगो गणराज्य से भिन्नता के लिए इस देश को अक्सर डीआर कांगो, डीआरसी या फिर राजधानी किंसासा के नाम पर कांगो-किंसासा के नाम से पुकारा जाता है। कांगो नाम कांगो नदी के नाम पर पड़ा है, जिसे जाएर नदी के नाम से भी जाना जाता है।
कांगो भले ही मध्य अफ्रीका में बसा हो, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी विकास समुदाय (एसएडीसी) नामक संगठन की बदौलत दक्षिणी अफ्रीका से आर्थिक और क्षेत्रीय रूप से जुड़ा हुआ है। इसकी सीमाएं उत्तर में मध्य अफ्ऱीकी गणराज्य और सूडान, पूर्व में यूगांडा, रवांडा और अंगोला, पश्चिम में कांगो गणराज्य लगी हुई हैं। पूर्व में तंगानयिका झील इस देश को तंजानिया से अलग करती है।
1. आण्विक सूचना एवं नेक्स्ट जनरेशन सिक्वेंसिंग (एनएसजी) कंपनी पाराडिग्म ने भारत में कैंसर प्रोफ ाइलिंग सेवा पीसीडीएक्स प्रदान करने हेतु निम्न में से किस कंपनी के साथ 18 मई 2016 को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए?
(अ)सिप्ला (ब)रैनबक्सी (स)कोर डायग्नोस्टिक्स (द) लाल पेथोलैब
2. ब्रिटेन में भारतीय मूल के पत्रकार और काउंसलर फि लीप अब्राहम को मई 2016 में निम्न में से किस शहर का उपमहापौर निर्वाचित किया गया?
(अ)लाफ्टन (ब)लंदन (स)हैम्पशायर (द) मेनहट्टन
3. फि जी के प्रधानमंत्री ने 19 फरवरी 2016 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। उनका निम्न में से क्या नाम है?
(अ)जोसैया युसूफ (ब)महेंद्र सिंह (स)महेश भट्टराई (द) जोसैया वोरेक बेनीमारामा
4. राष्टï्रीय उप सुरक्षा सलाहकार के पद पर नियुक्त की जाने वाली पहली महिला हैं?
(अ) लीला पोणप्पा (ब) डॉ. मंगला राय (स) डॉ. निर्मला जैन (द) नजमा हेपतुल्ला
5. निम्नलिखित में से किस अधिनियम के द्वारा भारत में प्रेसीडेंसी व्यवस्था समाप्त की गई थी?
(अ)1773 एक्ट (ब)1784 एक्ट (स) 1813 एक्ट (द) 1861 एक्ट
6. विवाह के समय मेहर का भुगतान किसे करना पड़ता है?
(अ) वर के पिता द्वारा वधू के माता-पिता को (ब) वधू के पिता द्वारा वर के माता-पिता को (स) पति द्वारा पत्नी को (द) पत्नी द्वारा पति को
7. दो या दो से अधिक शुद्ध पदार्थों को किसी अनुपात में मिला देने से बनता है?
(अ) तत्व (ब) यौगिक (स) मिश्रण (द) गैस
8. ऐसे तत्व, जिनमें धातु और अधातु दोनों के गुण पाए जाते हैं, वे कहलाते हैं?
(अ) आदर्श धातु (ब) उपधातु (स) मिश्र धातु (द) धातुमल
9. यूरोप का सर्वाधिक महत्वपूर्ण बंदरगाह रॉटरडम निम्नलिखित में से किस देश में स्थित है?
(अ) जर्मनी (ब) नीदरलैंड (स) बेल्जियम (द) फ्रांस
10. मानव शरीर के कौन से अंग में लसीका-कोशिकाएं बनती हैं?
(अ) यकृत (ब) दीर्घ अस्थि (स) अग्न्याशय (द) तिल्ली
11. निम्नलिखित में से किसने पोलियो के टीके वैक्सीन की खोज की?
(अ)लुई पाश्चर (ब)कोर्नेड ज्यूस (स)ऐली व्हिटनी(द)जोनास सॉक
12. मटर का पौधा है?
(अ) शाक (ब) पुष्प (स) झाड़ी (द) इनमें से कोई नहीं
13. शैक्षणिक संस्थाओं में समानता का अधिकार निम्नलिखित में से कौन से अनुच्छेद में दिया गया है?
(अ)अनुच्छेद 28(ब)अनुच्छेद 29(स)अनुच्छेद 30(द)अनुच्छेद 45
14. बीजारोपण तकनीक किस फसल के लिए अनुकूल है?
(अ) धान (ब) गेहूं (स) बाजरा (द) आलू
15. सामान्य रूप से संसद का कौन सा कार्य नहीं है?
(अ) निरूपण (ब) विधि निर्माण (स) संसदीय नियंत्रण (द) प्रशासन
16. ष्टड्डह्रष्टद्य२ एक यौगिक के लिए रासायनिक सूत्र है, जिसे सामान्य रूप से जाना जाता है?
(अ) सोडा क्षार (ब) चूना (स) ब्लीचिंग पाउडर (द) प्लास्टर ऑफ पेरिस
17. लघु ज्वार के समय पृथ्वी की स्थिति होती है?
(अ) समकोणिक (ब) युति (स) वियुति (द) युति-वियुति
18. निम्नलिखित में से किस शासक ने अपने समय की उत्तर भारत की ऐसी सबसे लंबी नहर निर्माण कराया, जो आज भी उपयोगी है?
(अ) शेरशाह सूरी ने (ब) बाबर ने (स) शाहजहां ने (द) फिरोजशाह तुगलक ने
19. दक्षिणी अमेरिका का एकमात्र महाद्वीप पार रेलमार्ग जोड़ता है?
(अ) रियो डि जनेरो को लीमा से (ब) रियो डि जनेरो को लापाज से (स)ब्यूनस आयर्स को वालपाराइजो से (द) ब्यूनस आयर्स को सेंटियागो से
20. ताजमहल के निर्माण का संबंध निम्नलिखित में से किस मुगल शासक से था?
(अ) अकबर (ब) जहांगीर (स) शाहजहां (द)औरंगजेब
21. घासीराम कोतवाल के लेखक कौन हैं?
(अ) प्रेमचंद (ब) चक्रधर शर्मा गुलेरी (स)अमृता प्रीतम (द) विजय तेंदुलकर
22. 1913 में रवीन्द्र नाथ टैगोर को किस पुस्तक के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?
(अ) गीतांजलि (ब) गीता रहस्य (स) गोरा (द) गीता गुंजन
23. निम्नलिखित में किसे शिवाजी ने अपनी आय का मुख्य साधन बनाया?
(अ) चौथ (ब)सरदेशमुखी (स)चौथ व सरदेशमुखी (द)भू-राजस्व
24. जैव पदार्थों में मूलत: वानस्पतिक पदार्थों से निर्मित कार्बोनेशियस चट्टान का अच्छा उदाहरण है?
(अ) पीट (ब) लिग्नाइट (स) बिटुमिनस (द) उपरोक्त सभी
25. शार्ट कॉर्नर, टाई ब्रेकर व पेनेल्टी स्ट्रोक किस खेल संबंधित हैं?
(अ) हॉकी (ब) गोल्फ (स) बॉक्सिंग (द) टेनिस
26. ब्रेस्ट स्ट्रोक किस खेल से संबंधित है?
(अ) तैराकी (ब) तीरंदाजी (स) बैडमिंटन (द) शूटिंग
27. एशेज क्रिकेट श्रृंखला निम्नलिखित में से किन दो देशों के बीच खेली जाती है?
(अ) ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैण्ड (ब) भारत और पाकिस्तान (स)भारत और इंग्लैण्ड (द) भारत और श्रीलंका
28. निम्नलिखित में से पेंसिलों में क्या प्रयोग किया जाता है?
(अ) सिलिकॉन (ब) ग्रेफाइट (स) चारकोल (द) फॉस्फोरस
सही जवाब- 1.(स)कोर डायग्नोस्टिक्स, 2.(अ)लाफ्टन, 3.(द) जोसैया वोरेक बेनीमारामा, 4.(अ)लीला पोणप्पा, 5.(ब)1784 एक्ट, 6.(स) पति द्वारा पत्नी को, 7.(स) मिश्रण, 8.(ब)उपधातु, 9.(ब)नीदरलैंड, 10.(ब)दीर्घ अस्थि,11.(द)जोनास सॉक, 12.(अ)शाक, 13.(ब) अनुच्छेद 29, 14.(अ) धान, 15.(द) प्रशासन, 16.(स)ब्लीचिंग पाउडर, 17.(अ)समकोणिक, 18.(द) फिरोजशाह तुगलक ने, 19.(स) ब्यूनस आयर्स को वालपाराइजो से, 20.(स) शाहजहां, 21.(द)विजय तेंदुलकर, 22.(अ)गीतांजलि, 23.(स) चौथ व सरदेशमुखी, 24.(द)उपरोक्त सभी, 25.(अ)हॉकी, 26.(अ)तैराकी,27.(अ) ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैण्ड,28.(ब) ग्रेफाइट।
पौराणिक आख्यानों के अनुसार एटलस जीयस द्वारा शापित टाइटन था जिसे स्वर्ग को अपने कंधों पर उठाने की सजा मिली थी। वह आईप्ट्स और क्लीमीन का पुत्र तथा प्रामेथ्युस और एपीमेथ्युस का भाई था।
वैज्ञानिक रूप से इस उप्रग्रह की खोज वायेजर यान से लिए गए चित्रों में आर टेर्रील ने वर्ष 1980 में की थी। एटलस शनि के वलय ए को नियंत्रण में रखने वाला गडरिया उपग्रह है।
शॉम्पनी
अंडमान निकोबार की जनजातियों में शॉम्पनी (लगभग 200) एक विलुप्त होती हुई प्रजाति है। ये मंगोल नस्ल की है जबकि अंडमान और निकोबार की बाक़ी सभी जनजातियां नीग्रोईड यानी अफ्रीकियों जैसी है।
केरल की झींगा मछली, कटलफिश, स्क्विड तथा कुछ अन्य मछलियों की विश्व बाजार में काफी मांग है। इस भूमि में समृद्ध तटीय फिशिंग क्षेत्र हैं, जहां ऑयल सार्डिन (माथी चाल) मैकेरल (अइला), प्रॉन्स (चेम्मीन), सिल्वर बेलीज (मुल्लंस) जैसी व्यापारिक महत्व वाली कई प्रकार की मछलियों का उत्पादन होता है।
केरल में लगभग 36 हजार वर्ग किमी समुद्री जल तथा 3600 वर्ग किमी क्षेत्र के भीतरी (इनलैंड) जलस्रोत उपलब्ध हैं। भीतरी जलस्रोतों में शामिल हैं- 44 नदियां, झील, मुहाने, अप्रवाही जल, नहर तथा मछली फार्म, जिनकी वजह से देश में केरल सबसे अधिक मछलियों का उत्पादन करने वाला राज्य है। इस राज्य के पास समुद्री संसाधन से उत्पादन की अधिकतम क्षमता मौजूद है, जो वार्षिक 10 लाख टन है। केरल के डब्बाबंद सी फूड की दक्षिण पूर्व एशिया, पश्चिमी यूरोप, जापान तथा यूएसए में काफी मांग है। वर्षों से जापान यहां के सी फूड का सबसे बड़ा उपभोक्ता रहा है।
राज्य का तीसरा बड़ा मछली उत्पादन केंद्र है कोल्लम, खासकर नींदकारा; जो अरब सागर तट पर एक प्राचीन बंदरगाह है। कोल्लम में 24 इनलैंड फिशिंग गांव हैं। हम यदि मध्य केरल की ओर बढ़ें तो अलप्पुझा भी मछलियों के उत्पादन में अहम योगदान देता है। अलप्पुझा को आम तौर से पूर्व का वेनिस भी कहा जाता है। अरब सागर की रानी कोच्चि सी फूड निर्यातक कंपनियों का एक प्रमुख केंद्र है। 80 किमी लंबे समुद्र तट वाले कासरगोड में मछली पकडऩे के कई केंद्र हैं। उत्तर केरल के कन्नूर जिले में भी 82 किमी लंबा समुद्र तट है, जो फिशिंग उद्योग के लिए एक बड़ा उत्पादन केंद्र है।
दादरा व नागर हवेली एक केंद्रशासित प्रदेश हैं और सिलवासा वहां की ही राजधानी है। यहां के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का चालीस फीसदी आरक्षित वनक्षेत्र है। ये जंगल जबरदस्त जैवविविधता से भरपूर हैं और कई किस्म के पक्षियों और जानवरों का बसेरा हैं। सिलवासा को वार्ली संस्कृति का घर भी माना जाता है। वार्ली भाषा दरअसल मराठी व गुजराती भाषाओं का एक मिश्रण है जो स्थानीय शैली में बोली जाती है।
एक समय में सिलवासा कई सदियों तक गोवा, दमन व दीव के साथ मिलकर पुर्तगालियों का उपनिवेश था। इसीलिए यहां भारतीय-पुर्तगाली संस्कृति की एक खास छाप दिखाई देती है। इसी वजह से यहां बड़ी संख्या में रोमन कैथोलिक ईसाई भी हैं। द्वादश ज्योतिर्लिगों में से एक त्रयंबकेश्वर यहां से 90 किलोमीटर दूर है। इसके अलावा राम के वनवास से जुड़े कुछ स्थानों को 140 किलोमीटर दूर नासिक में देखा जा सकता है। सिलवासा से पांच किलोमीटर दूर दादरा पार्क और 35 किलोमीटर दूर दुधनी झील है।
दादरा पार्क दरअसल वनगंगा कहलाता है। साढ़े सात हेक्टेयर से ज्यादा इलाके में फैले इस पार्क में एक द्वीप है जो जापानी शैली के पुलों से जुडा है। पेड़, झरने, नावें, रेस्तरां व जॉगिंग ट्रैक पार्क को इतना खूबसूरत बना देती हैं कि हर साल चार लाख से ज्यादा सैलानी इसे देखने आते हैं। इसकी लोकप्रियता का ही आलम है कि बीसियों फिल्मी गाने यहां शूट किए जा चुके हैं। दुधनी झील में कई तरह के वाटर स्पोट्र्स का इंतजाम है।
गोपुरम या गोपुर (जिसे विमानम भी कहते हैं) एक स्मारकीय अट्टालिका होती है, प्राय: शिल्प से सज्जित, एवं अधिकतर दक्षिण भारत के मन्दिरों के द्वार पर स्थित होता है। यह हिन्दु मन्दिरों के स्थापत्य का प्रमुख अंग है।[ यह ऊपर किरीट कलश से शोभायमान होता है। यह मंदिरों की चारदीवारी में बने द्वार का काम देते हैं।
गोपुरमों का इतिहास आरम्भिक पल्लव वंश के निर्माणों एवं बारहवीं शताब्दी के पांड्य शासकओं द्वारा बनवाए गए प्रधान अंगों में जाता है। इनसे मंंिदर के अंदरूनी भाग ढंक जाते हैं, क्योंकि ये प्राय: मुख्य मन्दिर से काफ़ी बड़े होते हैं।
गोपुरम अधिकतर आयताकार होते हैं, जिनके भूमि तल पर विराट काष्ठ द्वार होते हैं, जो अंदर का मार्ग प्रशस्त करते हैं, एवं खूब अलंकृत होते हैं। ऊपर का गोपुरम कई तलों में बंटा होता है, एवं ऊपर जाते-जाते तंग होता जाता है। इसके सबसे ऊपर प्राय: ढोलक आकार का शिखर होता है, एवं उसके ऊपर विषम संख्या में कलश शोभा पाते हैं। गोपुरमों को शिल्प एवं चित्रकारी से अत्यधिक सजाया जाता है, जो हिन्दु पौराणिक चरित्र ही होते हैं। खासकर इसमें उन्हें मुख्य रूप से जगह दी जाती है, जो कि मंदिर के प्रधान देवता से सम्बन्धित होते हैं।
1. मई 2016 में पांच राज्यों में हुए चुनाव में किन दो राज्यों में महिला मुख्यमंत्री होंगी?
(अ)असम और बंगाल (ब) तमिलनाडु और बंगाल (स) केरल और असम (द) तमिलनाडु और पुड्डुचेरी
2. गुजरात की दीवालीबेन भील का 19 मई 2016 को निधन हो गया। वह निम्न में से किसके लिए प्रसिद्ध थी?
(अ) क्रिकेट (ब)लोकगायिका (स)नर्तकी (द) तैराकी
3. श्रम मंत्रालय ने बंधुआ मजदूरों के पुनर्वास हेतु 17 मई 2016 को निम्न में से कितने रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की?
(अ)पांच लाख (ब)चार लाख (स)तीन लाख (द) दो लाख
4. पूर्व वित्त सचिव रतन पी वटल मई 2016 में निम्न में से किसके प्रधान सलाहकार बने?
(अ)नीति आयोग (ब)रक्षा मंत्रालय (स)चुनाव आयोग (द) गृह मंत्रालय
5. भारत में सबसे बड़ा इंडोर स्टेडियम कौन सा हैं?
(अ) इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम दिल्ली (ब) जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (स) मेजर ध्यानचंद स्टेडियम (द) श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम
6. विजेंद्र कुमार सिंह किस खेल से संबंधित हैं?
(अ) क्रिकेट (ब) हॉकी (स)बॉक्सिंग (द) टेनिस
7. बीमर शब्द का संबंध किस खेल से है?
(अ) क्रिकेट (ब) शूटिंग (स) टेनिस (द) कुश्ती
8. ई-मेल द्वारा एक बार में फाइल भेजने की अधिकतम सीमा क्या है?
(अ) 25 केबी (ब)30 केबी (स)20 केबी (द)इनमें से कोई नहीं
9. एक्साइज ड्यूटी लगाई जाती है?
(अ) वस्तुओं के आयात पर (ब) वस्तुओं के निर्यात पर (स) वस्तुओं के उत्पादन पर (द) इनमें से कोई नहीं
10. निम्नलिखित में से किस देश ने भारत में संवैधानिक अधिकार के विकास की प्रेरणा नहीं दी थी?
(अ) यूनाइटेड किंगडम (ब) यू.एस.ए. (स) फ्रांस (द) ऑस्ट्रेलिया
11. एक्स-किरणों के आविष्कारक कौन हैं?
(अ) सर हम्फरी डेवी (ब) डब्ल्यू.सी. रॉटजन (स) मैक्स प्लांक (द) इनमें से कोई नहीं
12. आनुवंशिकता के नियम का आविष्कारक कौन है?
(अ) जे.सी. बोस (ब) चाल्र्स डार्विन (स) मेण्डलीफ (द) ग्रेगर जान मेण्डल
13. मुद्रा स्फीति से लाभान्वित होता है?
(अ) बचतकर्ता (ब) ऋणदाता (स) ऋणी (द) पेंशन प्राप्तकर्ता
14. धर्म में पवित्र तथा अपवित्र की अवधारणा किसने दी?
(अ) मैक्समूलर (ब) फ्रेजर (स)दुर्खीम (द) मैकाइवर एवं पेज
15. पितृसत्तात्मक संयुक्त परिवार मुख्यत: किस समुदाय में पाए जाते हैं?
(अ) नन्बूदरी (मालाबार) (ब)मुण्डा (छोटा नागपुर) (स) अंगामी नागा (असम) (द) उपरोक्त सभी
16. ग्रामीण समाजशास्त्र का मूल कार्य ग्रामीण समाज के विकास के नियमों को खोज निकालना है। यह परिभाषा किस विद्वान ने दी है?
(अ)एआर देसाई(ब)बर्गल(स)जेबी चिदाम्बर (द)एमएन श्रीनिवास
17. राज्यपाल का वेतन किस कोष से आता है?
(अ)भारत की संचित निधि से (ब) राज्य की संचित निधि से (स) राज्य की आकस्मिक निधि से (द) राज्य और केंद्र की संचित निधि से 50: 50 के अनुपात में
18. आठवां अंतर्राष्ट्रीय दुर्लभ रोग दिवस विश्व स्तर पर कब मनाया गया?
(अ) 28 नवंबर 2015 (ब)28 दिसंबर 2014 (स) 28जनवरी 2015 (द) 28 फरवरी 2015
19. केंद्र सरकार ने सरकारी कार्य के लिए निजी ईमेल नेटवर्क के प्रयोग पर रोक लगाई?
(अ) याहू और जीमेल (ब) एनआईसी (स) पीआईबी (द) इनमें से कोई नहीं
20. वह भारतीय राज्य, जिसका वित्तीय लेन-देन भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से नहीं होता है?
(अ) सिक्किम (ब) गोवा (स) अरुणाचल प्रदेश (द) जम्मू-कश्मीर
21. आईबीए से तात्पर्य क्या है?
(अ) इंटरनेशनल बैंकिंग एसोसिएशन (ब) इंटरनेशनल बैंकिंग एजेंसी (स) इंडियन ब्यूरोक्रेटस एसोसिएशन (द) इंडियन बैंक्स एसोसिएशन
22. राज्यसभा भंग होती है?
(अ) प्रत्येक पांच वर्ष बाद (ब) राष्ट्रपति की सिफारिश पर (स) प्रत्येक छह वर्ष बाद (द) यह कभी नहीं हो सकती
23. भारत में कौन सी संसदीय समिति का प्राय: प्रसिद्घ विपक्षी नेता प्रमुख बनाया जाता है?
(अ) पब्लिक एकाउंट कमेटी (ब) ऐस्टिमेट कमेटी (स) प्रिविलेज कमेटी (द) कमेटी ऑन गवर्नमेंट एस्योरेंस
24. जलवायु को प्रभावित करने वाले कारण निम्र में से कौन सा है?
(अ) अक्षांशीय स्थिति (ब) समुद्र से दूरी (स) समुद्र तल से ऊंचाई (द) उपरोक्त सभी
25. एकसमान औसत तापमान वाले स्थानों को जोडऩे वाली काल्पनिक रेखा को क्या कहते हैं?
(अ)आइसोथर्म (ब)आइसोबार (स)इस्थमस (द)इनमें से कोई नहीं
26. पेरिफेरल (परिधीय) का तात्पर्य क्या है?
(अ) कंप्यूटर से जोड़ा गया डिवाइस (ब) प्रिंटर में लगा पेपर (स) वेबसाइट (द) सॉफ्टवेयर
27. यह बताइए .द्दद्बद्घ का तात्पर्य क्या है?
(अ) ग्राफिक आईडेन्टीफिकेशन फार्मेट (ब) ग्राफिक इंटरचेंज फार्मेट (स) ग्राफिक आईडेन्टिटी फार्मेट (द) ग्राफिक इंटरफेस फार्मेट
सही जवाब- 1.(ब) तमिलनाडु और बंगाल, 2.(ब)लोकगायिका, 3.(स)तीन लाख, 4.(अ)नीति आयोग, 5.(अ) इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम दिल्ली, 6.(स)बॉक्सिंग, 7.(अ) क्रिकेट, 8.(द) इनमें से कोई नहीं, 9.(स) वस्तुओं के उत्पादन पर, 10.(द) ऑस्ट्रेलिया, 11.(ब) डब्ल्यू.सी. रॉटजन, 12.(द)ग्रेगर जान मेण्डल, 13.(स)ऋणी, 14.(स) दुर्खीम, 15.(द) उपरोक्त सभी, 16.(अ) ए. आर. देसाई, 17.(ब)राज्य की संचित निधि से,18.(द)28 फरवरी 2015, 19.(अ) याहू और जीमेल, 20.(द) जम्मू-कश्मीर, 21.(द) इंडियन बैंक्स एसोसिएशन, 22.(द)यह कभी नहीं हो सकती, 23.(अ) पब्लिक एकाउंट कमेटी, 24.(द)उपरोक्त सभी, 25.(अ)आइसोथर्म, 26.(अ) कंप्यूटर से जोड़ा गया डिवाइस, 27.(ब) ग्राफिक इंटरचेंज फार्मेट।
पैन शनि का सबसे अंदरूनी चन्द्रमा है। माना जाता है कि पैन जंगल तथा खेतों का देवता है जिसका धड़ मानव का था, सर बकरे का था। इस चन्द्रमा की खोज मार्क शोवाल्टर ने 1990 में वायेजर यान से लिये गये चित्रों से की थी।
वलयों के पास के छोटे चन्द्रमा वलयों में तरंगों के जैसे आकृति बनाते है। पैन की खोज से पहले शनि के ए वलय की आकृति के विश्लेषण ने एक छोटे चन्द्रमा के होने की भविष्यवाणी की थी। इस चन्द्रमा के आकार और स्थान की गणना भी की गयी थी। वायेजर यान से लिये गये पूराने चित्रों में पूर्वानुमानित स्थान पर यह चन्द्रमा मिल गया। यह संभव है कि शनि के वलयों में और भी अज्ञात चन्द्रमा हो जिन्हें अभी तक खोजा नहीं जा सका है।
हिमालयी वन चिडिय़ा
हिमालयी वन चिडिय़ा जिसे जूथेरा सालिमअली के नाम से भी जाना जाता है। इस चिडिय़ा को 2016 में खोजा गया था। वंशावली अध्ययन के आधार पर यह पता चलता है कि इस प्रजाति कि आबादी कम से कम 3 लाख वर्ष पूर्व अपने पूर्वज से अलग हो गई थी। इनका निवास स्थान हिमालय के वनों में है।
इसका नाम भारत के प्रसिद्ध पक्षी विज्ञानी सालिम अली के द्वारा इस क्षेत्र में किए गए कार्यों को देखते हुए, उनके सम्मान में जूथेरा सालिमअली रखा गया। भारत, चीन, स्वीडन, रूस और अमेरिका के वैज्ञानिकों द्वारा 2009 से इसके खोज का कार्य शुरू हुआ था। लेकिन 2016 में इस नई प्रजाति का पता चला। इसका पता पूर्वोत्तर भारत में हिमालय के वनों में चला। इस नई प्रजाति के होने का पता तब चला जब एक जैसी दिखने वाली दो प्रजाति में स्वर का अंतर मिला। इसमें से एक प्रजाति का स्वर अत्यधिक मधुर था, जबकि दूसरी प्रजाति के पक्षी का स्वर काफी कर्कश था।
श्रीकालाहस्ती आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुपति शहर के पास स्थित श्रीकालहस्ती नामक कस्बे में एक शिव मंदिर है। ये मंदिर पेन्नार नदी की शाखा स्वर्णामुखी नदी के तट पर बसा है और कालहस्ती के नाम से भी जाना जाता है। दक्षिण भारत में स्थित भगवान शिव के तीर्थस्थानों में इस स्थान का विशेष महत्व है। ये तीर्थ नदी के तट से पर्वत की तलहटी तक फैला हुआ है और लगभग 2000 वर्षों से इसे दक्षिण कैलाश या दक्षिण काशी के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर के पाश्र्व में तिरुमलय की पहाड़ी दिखाई देती हैं और मंदिर का शिखर विमान दक्षिण भारतीय शैली का सफ़ेद रंग में बना है। इस मंदिर के तीन विशाल गोपुरम हैं जो स्थापत्य की दृष्टि से अनुपम हैं। मंदिर में सौ स्तंभों वाला मंडप है, जो अपने आप में अनोखा है। अंदर सस्त्रशिवलिंग भी स्थापित है, जो कभी - कभी ही दिखाई देता है। यहां भगवान कालहस्तीश्वर के संग देवी ज्ञानप्रसूनअंबा भी स्थापित हैं। देवी की मूर्ति परिसर में दुकानों के बाद, मुख्य मंदिर के बाहर ही स्थापित है। मंदिर का अंदरूनी भाग 5वीं शताब्दी का बना है और बाहरी भाग बाद में 12वीं शताब्दी में निर्मित है।
मान्यता अनुसार इस स्थान का नाम तीन पशुओं - श्री यानी मकड़ी, काल यानी सर्प तथा हस्ती यानी हाथी के नाम पर किया गया है। ये तीनों ही यहां शिव की आराधना करके मुक्त हुए थे। एक जनश्रुति के अनुसार मकड़ी ने शिवलिंग पर तपस्या करते हुए जाल बनाया था और सांप ने लिंग से लिपटकर आराधना की और हाथी ने शिवलिंग को जल से स्नान करवाया था। यहां पर इन तीनों पशुओं की मूर्तियां भी स्थापित हैं। श्रीकालहस्ती का उल्लेख स्कंद पुराण, शिव पुराण और लिंग पुराण जैसे प्राचीन ग्रंथों में भी मिलता है। स्कंद पुराण के अनुसार एक बार इस स्थान पर अर्जुन ने प्रभु कालहस्तीवर का दर्शन किया था। तत्पश्चात पर्वत के शीर्ष पर भारद्वाज मुनि के भी दर्शन किए थे। कहते हैं कणप्पा नामक एक आदिवासी ने यहां पर भगवान शिव की आराधना की थी। यह मंदिर राहुकाल पूजा के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। 26 मई, 2010 को इस मंदिर का 135 फीट ऊंचा गली गोपुरम ढह गया। इस गोपुरम स्तंभ में काफी पहले से ही दरारें आ गयीं थीं और मरम्मत हेतु कई दशकों से प्रयोग में नहीं था।
बलोच, बलौच या बलूच दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रान्त और ईरान के सिस्तान व बलूचेस्तान प्रान्त में बसने वाली एक जाति है। यह बलोच भाषा बोलते हैं, जो ईरानी भाषा परिवार की एक सदस्य है और जिसमें अति-प्राचीन अवस्ताई भाषा की झलक मिलती है (जो स्वयं वैदिक संस्कृत की बड़ी कऱीबी भाषा मानी जाती है। बलोच लोग क़बीलों में संगठित हैं। वे पहाड़ी और रेगिस्तानी क्षेत्रों में रहते हैं और आसपास के समुदायों से बिलकुल भिन्न पहचान बनाए हुए हैं। एक ब्राहुई नामक समुदाय भी बलोच माना जाता है, हालांकि यह एक द्रविड़ भाषा परिवार की ब्राहुई नाम की भाषा बोलते हैं।
बलोच आबादी पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रान्त , ईरान के सिस्तान और बलूचेस्तान प्रान्त में पाई जाती है। इसके अलावा पाकिस्तान के सिंध और पंजाब प्रान्त के दक्षिणी भाग में भी बहुत से बलोच रहते हैं। अफग़़ानिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, ओमान, बहरीन, कुवैत और अफ्रीका के कुछ भागों में भी बलोच मिलते हैं। बलोच लोग अधिकतर सुन्नी इस्लाम के अनुयायी होते हैं। ईरान में शियाओं की बहुतायत है, इसलिए वहां इनकी एक अलग धार्मिक पहचान है।
बलोच कबीलों में बंटे होते हैं। हर कबीले का एक नाम होता है, जैसे कि बुगटी, मर्री, मेंगलस बिदेंदो, लांगो, बंगुलज़ई , मज़ारी , नुत्कानी , लग़ारी आदि।
बलोच लोगों में धार्मिक कट्टरवाद बहुत कम मिलता है और राष्ट्रीयता की भावना काफी प्रबल है। बलोचिस्तान के ईरानी और पाकिस्तानी दोनों हिस्सों में अलगाववादी विद्रोह समय-समय पर होते रहे हैं। ईरान में शिया-सुन्नी अलगाव को लेकर उनमें भिन्नता की भावना है। गाना-बजाना बलोचों की संस्कृति में बहुत महत्वपूर्ण है और इसमें ढोल का प्रयोग बहुत होता है (इसे बलोचिस्तान में दोहोल कहा जाता है)।
खुबानी कैंसर रोधी विटामिन बी-17 का सबसे बड़ा त्रोत फल का एक प्रकार हैं। ऐसी खुबानियां, जो गोल, मुलायम और सुनहरी हों, स्वास्थ्य और स्वाद दोनों के लिए अच्छी होती हैं। सुनहरी खुबानियों को पकाना अच्छा लगता है। नाश्ते के रूप में ये बहुत ही उपयुक्त हैं। इनमें कई प्रकार के विटामिन और फाइबर होते हैं।
खुबानी की प्यूरी को वसा के विकल्प के तौर पर प्रयोग कर सकते हैं। इसकी प्यूरी आलूबुखारे की प्यूरी की तरह बहुत गहरे रंग की नहीं होती और न ही सेब की प्यूरी की तरह जल की अधिकता वाली ही होती है। खुबानी का उद्गम उत्तर पश्चिम के देशों विशेषकर अमेरिका का माना जाता है। कुछ समय बाद यह फल तुर्की पहुंचा। इस समय वहां खुबानी की पैदावार सबसे ज्यादा होती है।
खुबानी कई रंगों में आती है, जैसे सफेद, काले, गुलाबी और ग्रे रंग। रंग से खुबानी के फ्लेवर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता, लेकिन इसमें जो कैरोटीन होता है, उसमें जरूर अंतर आ जाता है। खुबानी का रंग जितना चमकीला होगा, उसमें विटामिन-सी और ई और पोटेशियम की मात्रा उतनी ही अधिक होगी। सूखी खुबानी में ताजी खुबानी की तुलना में 12 गुना लौह , सात गुना आहारीय रेशा और पांच गुना विटामिन ए होता है। सुनहरी खुबानी में कच्चे आम व चीनी मिला कर बहुत स्वादिष्ट चटनी बनती है। खुबानी का पेय भी बहुत स्वादिष्ट होता है, जिसे ‘एप्रीकॉट नेक्टर’ कहते हैं।
अवंतिकापुरी
अवंतिकापुरी, उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश के मऊ जिला के मुख्यालय, मऊ के निकट स्थित है। यह स्थान मुहम्मदपुर विकास खण्ड पर स्थित है। कहा जाता है कि राजा जन्मेजी ने पृथ्वी पर से सभी सांपों को मारने के लिए इस जगह पर एक यज्ञ का आयोजन किया था। यहां स्थित मंदिर और सरोवर भी काफी प्रसिद्ध है। काफी संख्या में लोग इस पवित्र सरोवर में स्नान करने के लिए आते हैं।
हिन्दू धर्म में पुराणों के अनुसार शिवजी जहां जहां स्वयं प्रगट हुए उन बारह स्थानों पर स्थित शिवलिंगों को ज्योतिर्लिंगों के रूप में पूजा जाता है। ये संख्या में 12 हंै।
सौराष्ट्र प्रदेश (काठियावाड़) में श्रीसोमनाथ, श्रीशैल पर श्रीमल्लिकार्जुन, उज्जयिनी (उज्जैन) में श्रीमहाकाल, ऊंकारेश्वर अथवा अमलेश्वर, परली में वैद्यनाथ, डाकिनी नामक स्थान में श्रीभीमाशंकर, सेतुबंध पर श्री रामेश्वर, दारुकावन में श्रीनागेश्वर, वाराणसी (काशी) में श्री विश्वनाथ, गौतमी (गोदावरी) के तट पर श्री त्र्यम्बकेश्वर, हिमालय पर केदारखंड में श्रीकेदारनाथ और शिवालय में श्रीघुश्मेश्वर। हिंदुओं में मान्यता है कि जो मनुष्य प्रतिदिन प्रात:काल और संध्या के समय इन बारह ज्योतिर्लिङ्गों का नाम लेता है, उसके सात जन्मों का किया हुआ पाप मिट जाता है।
1. आपेक्षिकता सिद्घांत के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा सदा एकसमान रहता है?
(अ)किसी वस्तु की लंबाई (ब)समय (स)आकाश (द) प्रकाश का वेग
2. प्रकाश के वर्णक्रम में कौन सा रंग लाल रंग के नजदीक है?
(अ) आसमानी (ब) नारंगी (स) बैगनी (द) नीला
3. रात और दिन किस स्थिति में बनते हैं?
(अ)पृथ्वी की धुरी के झुकाव से (ब) पृथ्वी का उसकी धुरी के चारों ओर भ्रमण करने से (स) पृथ्वी के सूर्य के चारों ओर भ्रमण करने से (द) पृथ्वी के लिए सूर्य का घूमना
4. फुट-माउथ रोग पाया जाता है
(अ) मवेशियों और भेड़ों में (ब) मवेशियों और सूअर में (स) भेड़ एवं बकरी में (द) उपरोक्त सभी में
5. देश के किस क्षेत्र में अच्छी ऊन वाली भेड़ें पाई जाती हैं?
(अ) उत्तर-पश्चिमी (ब) पूर्वी (स) पश्चिमी (द) पश्चिमी-दक्षिणी
6. उस एक फसल का नाम बताइए, जिसके लिए काली मिट्टी सर्वाधिक उपयोगी है?
(अ) कपास (ब) गेहूं (स) चावल (द) जौ
7. गन्ने की फसल तैयार होने में कितना समय लगता है?
(अ) लगभग एक वर्ष (ब) लगभग छह माह (स) लगभग दो वर्ष (द) लगभग चार वर्ष
8. भारत के किस बैंक ने सर्वप्रथम उपग्रह नेटवर्क से विभिन्न शहरों में स्थित अपने कार्यालयों को जोड़ा है?
(अ) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (ब) बैंक ऑफ इंडिया (स) सिंडीकेट बैंक (द) पंजाब नेशनल बैंक
9. भारत में सर्वप्रथम स्थापित होने वाला विदेशी बैंक निम्न में से कौन सा है?
(अ) ए.एन.जेड. ग्रिंडलेज बैंक (ब) बैंक ऑफ अमेरिका (स) सिटी बैंक (द) चार्टर्ड बैंक
10. विश्व का सबसे बड़ा महासागर है?
(अ) प्रशांत महासागर (ब) अटलांटिक महासागर (स) हिंद महासागर (द) आर्कटिक महासागर
11. निम्नलिखित में किस महासागर को छिपता हुआ महासागर कहा जाता है?
(अ) प्रशांत महासागर (ब) अटलांटिक महासागर (स) हिंद महासागर (द) आर्कटिक महासागर
12. ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड किससे संदर्भित है?
(अ)14 वर्ष की आयु तक के बच्चों के लिए अनिवार्य शिक्षा (ब)अध्यापकों के लिए वेतनमान बढ़ाना (स)वयस्क साक्षरता कार्यक्रम (द) इनमें से कोई नहीं
13. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद प्रधान परिषद सदस्यों में कितनी अवधि के बाद बारी-बारी से आते हैं?
(अ) प्रत्येक महीने (ब)प्रत्येक तीन महीने (स)प्रत्येक छ: महीने (द)प्रत्येक वर्ष
14. कंप्यूटरों में प्रयुक्त आईसी चिप्स किस चीज के बने होते हैं?
(अ) क्रोमियम के (ब) आयरन ऑक्साइड के (स) सिल्वर के (द) सिलिकान के
15. नीला थोथा है?
(अ) कॉपर सल्फेट (ब) कैल्शियम सल्फेट (स) आयरन सल्फेट (द) सोडियम सल्फेट
16. वाटर टैंकों में शैवाल को नष्ट करने के लिए किस रसायन का प्रयोग किया जाता है?
(अ) कॉपर सल्फेट (ब) मैग्नीशियम सल्फेट (स) जिंक सल्फेट (द) नाइट्रिक अम्ल
17. फोटोग्राफिक फिल्म पर किस धातु की ब्रोमाइड की पहली परत होती है?
(अ) प्लेटिनम (ब) मैग्नीशियम (स) चांदी (द) सोना
18. कार्बन अन्य तत्वों से निम्रलिखित में से किस कारण से भिन्न है?
(अ) इसकी अधिकतम उप-सहसंयोजक संख्या चार है (ब)इसके सबसे बाहरी कोश से भीतरी कोश में कक्षक हैं (स) यह बहुबंध बनाने की क्षमता रखता है (द) यह लंबी श्रंृखला बनाने की क्षमता रखता है
19. पोर्टलैंड सीमेंट का एक प्रमुख अवयव (चूने को छोडक़र) है?
(अ) मैग्रीशिया (ब)आयरन ऑक्साइड (स) सिलिका (द) एल्युमिना
20. पराबैगनी किरणों को निम्न में से किसके द्वारा रोका जा सकता है?
(अ) सोडा कांच द्वारा (ब) फ्लिन्ट कांच द्वारा (स) क्रक्स कांच द्वारा (द) पाइरेक्स कांच द्वारा
21. कांच है, एक?
(अ) क्रिस्टलीय ठोस (ब) अक्रिस्टलीय ठोस (स) अतिशीतित द्रव (द) अद्र्ध ठोस
22. यूएसए की जीवन प्रत्याशा कितने वर्ष आंकी गई है?
(अ) 76 वर्ष (ब) 86 वर्ष (स) 66 वर्ष (द)80 वर्ष
23. खरगोश के लिवर में कितने लोब्स होते हैं?
(अ) 4 (ब) 5 (स) 6 (द) 7
24. लार शरीर में किस पदार्थ को विघटित करती है?
(अ) प्रोटीन को (ब) फेट्स को (स) स्टार्च को (द) माल्टोज को
25. मध्यजीवी महाकल्प कितने वर्षो तक उपस्थित रहा ?
(अ)1 हजार 600 लाख वर्ष तक (ब) 2 हजार 300 लाख वर्ष तक (स) 3.500 लाख वर्ष तक(द) 2 हजार 500 लाख वर्ष तक
26. विश्व की सबसे गहरी खाई मारियाना ट्रेंच किस महासागर में स्थित है?
(अ) प्रशांत महासागर में (ब) अटलांटिक महासागर में (स) हिंद महासागर में (द) आर्कटिक महासागर में
27. समुद्र पृथ्वी की सतह पर लगभग कितने प्रतिशत घेरे हुए है?
(अ)50 प्रतिशत (ब)60 प्रतिशत(स)70 प्रतिशत(द)80 प्रतिशत
28. फोबे किस ग्रह का चंद्रमा है? यह आयपिटस से 4 गुणा ज्यादा दूरी पर है जो कि इसके सबसे नजदीक का चन्द्रमा है।
(अ) बुध (ब) बृहस्पति (स) शनि (द) शुक्र
सही जवाब- 1.(द)प्रकाश का वेग, 2.(ब)नारंगी, 3.(ब) पृथ्वी का उसकी धुरी के चारों ओर भ्रमण करने से, 4.(द) उपरोक्त सभी में, 5.(अ) उत्तर-पश्चिमी, 6.(अ) कपास, 7.(ब) लगभग छह माह, 8.(अ) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, 9.(द) चार्टर्ड बैंक, 10.(अ) प्रशांत महासागर, 11.(द) आर्कटिक महासागर, 12.(अ)14 वर्ष की आयु तक के बच्चों के लिए अनिवार्य शिक्षा, 13.(अ) प्रत्येक महीने, 14.(द)सिलिकान के, 15.(अ) कॉपर सल्फेट, 16.(अ) कॉपर सल्फेट, 17.(स) चांदी, 18.(ब)इसके सबसे बाहरी कोश से भीतरी कोश में कक्षक हैं,19.(स)सिलिका, 20.(स) क्रक्स कांच द्वारा, 21.(स) अतिशीतित द्रव, 22.(अ)76 वर्ष, 23.(ब)5, 24.(स) स्टार्च को, 25.(अ) 1 हजार 600 लाख वर्ष तक, 26.(अ)प्रशांत महासागर में, 27.(स)70 प्रतिशत, 28. (स) शनि ।