सामान्य ज्ञान
होमियोपैथी चिकित्सा पद्धति का जनक जर्मन फिजिशियन फ्रेडरिक सैमुएल हैनिमैन (10 अप्रैल, 1755 ई.-2 जुलाई, 1843 ई.) को माना जाता है। उनके द्वारा विकसित लॉ ऑफ सिमिलर्स को होमियोपैथ का आधारभूत सिद्धांत माना जाता है।
भारत में होमियोपैथी चिकित्सा का आरंभ 19वीं शताब्दी के दूसरे-तीसरे दशक से (बंगाल से) हो गया था। आजादी के बाद 1952 में भारत सरकार ने होमियोपैथिक एडवाइजरी कमेटी का गठन किया, जिसकी सिफारिशों के आधार पर 1973 में ऐक्ट बनाकर इस चिकित्सा पद्धति को मान्यता प्रदान की गयी। होमियोपैथी में रिसर्च के लिए 1978 में स्वतंत्र सेंट्रल काउंसिल की स्थापना की गई।
फेरांस एक प्रकार का वस्त्र है, जो कोट की तरह का होता है और इसे फर के नाम से भी जानते है यह बहुत ढीला-ढाला होता है जिसके अंदर जलते हुए कोयलों की अंगीठी रखी जा सकती है। इसे गरम पानी की बोतल की तरह फर के अंदर लेकर चलते हैं।
आदमी का फर हमेशा ट्वीड या मोटी ऊन से बनाया जाता है जबकि महिलाओं का फर आमतौर पर राफेल्स से बनाया जाता है और उसके गले,कफ तथा किनारों पर आरी या हुक की कशीदाकारी की जाती है। कशीदाकारी की गुणवत्ता और राफेल की सघनता से उसकी कीमत निर्धारित होती है। कश्मीर में ठंड से बचने के लिए खासतौर से फेरांस पहना जाता है।
असम में बोगीबील में ब्रह्मपुत्र नदी पर रेल सह रोड़ पुल बनाए जाने की घोषणा 1996-97 के रेल बजट में एक राष्ट्रीय परियोजना के रूप में की गई थी। इसकी आधारशिला 1997 में तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा रखी गई और निर्माण कार्य वर्ष 2002 में शुरू किया गया। देश के इस सबसे लंबे पुल को 2007 में एक राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया गया। इसका निर्माण पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे करवा रहा है और काम चल रहा है। इसकी अनुमानित लागत रूपये 3232.01 करोड़ है और इसके अंतर्गत छोटे-बड़े पुलों, स्टेशनों और तटबंधों को मजबूत करने का काम भी शामिल है जो इस पुल के उत्तरी तट और दक्षिणी तट पर पूरा किया जा चुका है।
इस पुल की लंबाई 4.940 किलोमीटर होगी और इसे बनाने के लिए 42 खंभे खड़े किए जाएंगे। इनमें से 32 खंभे बनाने का काम पूरा किया जा चुका है और इस सेतु के 2013 तक बनकर पूरा हो जाने की संभावना है। इस परियोजना को पूरी करने की सबसे बड़ी बाधा मौसम है क्योंकि निर्माण कार्य सूखे मौसम में ही चलता है। ऐसा कार्य सिर्फ चार महीनों के दौरान 15 नवम्बर से 15 मार्च तक हो पाता है। वर्ष के बाकी महीनों के दौरान यहां बारिश होती रहती है जिससे नदी में खंभे गलाने का काम मुश्किल हो जाता है। वर्ष 2015-16 तक इसे बना कर चालू कर देने का लक्ष्य तय किया गया है।
बोगीबील रेल सडक़ सेतु पर बड़ी लाइन की दोहरी लाइनें बिछाई जायेंगी और इसपर तीन लेन वाली सडक़ होगी जिससे ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी और दक्षिणी तट को जोड़ा जा सकेगा और इसपर यातायात सुगम हो सकेगा। अरूणाचल प्रदेश और असम के पूर्वी भाग के लोगों को इसके कारण बहुत लाभ होगा। इस सेतु के बन जाने पर असम के सोनितपुर, लखीमपुर, ढेमाजी जिलों और अरुणाचल प्रदेश के लोगों के लिए असम आना-जाना आसान हो जायेगा। अभी तक इन लोगों को ब्रह्मपुत्र नदी नाव से पार करनी पड़ती है।
अरुणाचल प्रदेश के लोगों को इसके रास्ते ईटानगर जाने पर चौबीस घंटे से ज्यादा का समय बचेगा। यही नहीं इस सेतु के बन जाने पर रंगिया से मुकोंगसेलेक बड़ी लाइन के बीच संपर्क जुड़ जाएगा और देश के अन्य भागों से लोग सीधे वहां पहुंच सकेंगे। इसके चलते ऊपरी असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच संपर्क भी सुधरेगा।
प्राग्वे एक देश है, जो लैतिन अमेरिका में बोलिवीया ब्राज़ील और अर्जेटाइना के पड़ोस में स्थित है। 14 मई सन 1811 ईसवी को प्राग्वे को स्वतंत्रता मिली और इस देश में प्रजातांत्रिक शासन की स्थापना हुई। सोलहवीं ईसवी शताब्दी में स्पेन के एक खोजकर्ता ने इस क्षेत्र का पता लगाया और दो शताब्दियों तक यह देश स्पेन के अधिकार में रहा।
स्वतंत्रता पाने के बाद प्राग्वे में एक अत्याचारी शासन की समस्याओं हुई और आंतरिक समस्यों के चलते इस देश में कई विद्रोह हुए और हर विद्रोह के बाद पहले से अधिक अत्याचारी शासक ने सत्ता पर क़ब्ज़ा किया। सन 1989 ईसवी में पहली बार प्राग्वे में स्वंतत्र राष्ट्रपति चुनाव आयोजित हुए और सरकार में जनता की भागीदारी बढ़ी।
आजकल ई-टिकट यानी इलेक्ट्रॉनिक टिकट का जमाना है। हर कोई रेल यात्रा के दौरान टिकट रिजर्वेशन के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल कर रहा है। रिजर्वेशन के दो ऑप्शन हैं। ई-रिजवेर्शन और आई-रिजर्वेशन। भले ही दोनों रिजर्वेशन घर बैठे कंप्यूटर से कराए जाते हैं लेकिन इनमें कुछ अंतर भी हैं।
1.- अगर आप फिजिकल टिकट चाहते हैं और टिकट विंडो पर जाने से भी बचना चाहते हैं तो ऐसे में आई-टिकट बेहतर विकल्प है। इस टिकट के साथ यात्रा करने पर कोई आईडी प्रूफ दिखाने की जरूरत नहीं है। लेकिन ई-टिकट के साथ यात्रा करने के दौरान संबंधित यात्री का अपना आईडी प्रूफ होना चाहिए।
2.- आई-टिकट दिए गए पते पर पोस्ट से पहुंचता है। आई-टिकट के लिए यात्रा से तीन दिन पहले बुकिंग करवानी पड़ेगी जबकि ई-टिकट यात्रा के कुछ घंटों पहले भी लिया जा सकता है।
3.- आई-टिकट के लिए डाक खर्च भी भरना पड़ता है, जबकि ई-टिकट में काम प्रिंटआउट या एसएमएस से भी चल सकता है।
4.- ई-टिकट के कई प्रिंट निकाले जा सकते हैं। आई-टिकट दोबारा लेने के लिए आपको फिर से चार्ज देना होगा। दोबारा आई-टिकट पाने के लिए आपको अपना पीएनआर नंबर भी याद होना चाहिए।
रेल यात्रा के विभिन्न कोटे
हर ट्रेन में कई तरह के रिजर्वेशन कोटे होते हैं जिन्हें शॉर्ट फॉर्म में जाना जाता है जैसे कि
LD:लेडीज कोटा।
HQ:हाई ऑफिशल या हेडक्वार्टर कोटा।
DF:डिफेंस कोटा।
OS:आउट स्टेशन कोटा।
RS:रोड साइड कोटा, बड़े स्टेशनों के बीच के ऐसे स्टेशन जो कंप्यूटराइज्ड नेटवर्क से न जुड़े हों तब उन्हें रोड साइड कोटे में रख कर टिकट रिजर्व किए जाते हैं। इनमें वेटिंग लिस्ट भी होती है।
PH:पार्लियामेंट हाउस कोटा।
FT:फॉरेन टूरिस्ट कोटा।
DP:ड्यूटी पास कोटा।
HP:हैंडिकैप कोटा।
SS:सीनियर सिटीजन कोटा।
1. निम्नलिखित में कौन कत्थक नृत्य शैली से संबंधित है?
(अ) गोपी कृष्ण (ब) आनंद शिवरामन (स)सोनल मानसिंह (द) भारती शिवाजी
2. कथकली के मुख्य प्रेरणा केंद्र हैं?
(अ) राजा रवि वर्मा (ब) वी. चीन्ना सत्यम (स) महाकवि वल्लतोल (द) स्वामी तिरूनाल
3. पणिहारी लोकनृत्य कहां प्रचलित है?
(अ) नगालैंड (ब) गुजरात (स) कर्नाटक (द) केरल
4. यक्षगान नामक लोकनृत्य का संबंध किस राज्य से है?
(अ) केरल (ब) कर्नाटक (स) तमिलनाडु (द) आंध्रप्रदेश
5. निम्नलिखित आलेखों में से कौन सा आलेख गलत नजरबंदी के मामले में जारी किया जाता है?
(अ)परमादेश(ब) निषेध (स) अधिकार पृच्छा (द) बंदी प्रत्यक्षीकरण
6. उदारवाद का प्रतिवाद क्या है?
(अ) नव उदारवाद (ब) गांधीवाद (स) समाजवाद (द) आदर्शवाद
7. भारत में वित्तीय आपातकाल से संबंधित प्रावधान पहली बार किस वर्ष लागू किए गए?
(अ) 1962 (ब) 1965 (स) 1971 (द) कभी नहीं
8. माण्टेरक्यू ने शक्ति के पृथक्करण की वकालत की?
(अ) क्षमता के लिए (ब) स्वतंत्रता के लिए (स) समानता के लिए (द) सम्पन्नता के लिए
9. आधुनिक अर्थों में न्याय से अभिप्राय क्या है?
(अ) कानून का पालन (ब) स्वतंत्रता और समानता का सम्मान (स) स्वतंत्र और निष्पक्ष न्यायपालिका द्वारा अधिकारों को लागू किया जाना (द) उपर्युक्त सभी
10. आनुपातिक समानता का सिद्घांत सर्वप्रथम किसने प्रतिपादित किया था?
(अ) अरस्तू (ब) लॉक (स) ग्रीन (द) लास्की
11. पूर्णत: इस्लामी पद्घति में निर्मित भारत की प्रथम मस्जिद कौन सी थी?
(अ) ऊखा मस्जिद (ब) कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद (स) अढ़ाई दिन का झोंपड़ा (द) जमात खाना मस्जिद
12. अलाउद्दीन खिलजी के समय का श्रेष्ठï संगीतकार अमीर खुसरो था। संगीत कला के क्षेत्र में खुसरो का क्या योगदान था?
(अ) उसने फारसी एवं भारतीय वाद्ययंत्रों के मेल से नए वाद्ययंत्र सितार का आविष्कार किया (ब) खुसरो ने गायन की नई पद्घति खयाल को जन्म दिया (स) इसने भारतीय कव्वाली में एक नवीन शैली को जोड़ा (द) उपरोक्त सभी
13. कौन मूल रूप से फरीदखान के नाम से जाना जाता था?
(अ) फिरोज खान सरबर (ब) शेर अफगान (स) शेरशाह सूरी (द) जलाल खान लोहानी
14. अकबर कालीन सैन्य व्यवस्था निम्नलिखित में से किस पर आधारित थी?
(अ) मनसबदारी (ब) जमींदारी (स) सामंतवादी (द) आइन-ए-दहशाला
15. किस राजपूत ने अकबर के सामने आत्मसमर्पण नहीं किया?
(अ) अमर सिंह (ब) राणा सांगा (स) शिवाजी (द) राणा प्रताप
16. राजा राममोहन राय और डेविड हेयर निम्नलिखित की स्थापना से जुड़े हुए थे?
(अ) हिंदू कॉलेज (ब) रिपन कॉलेज (स) एमएओ कॉलेज (द) संस्कृत कॉलेज
17. एक दिवसीय अंतर्राष्टï्रीय क्रिकेट मैच में पॉवर प्ले कौन साइड होता है?
(अ) केवल बैटिंग साइड (ब) केवल बॉलिंग साइड (स) बैटिंग एवं बॉलिंग दोनों साइड (द) अंपायर की इच्छानुसार
18. अंतर्राष्टï्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष का चुनाव कितने वर्षों के लिए होता है?
(अ) चार वर्ष (ब) पांच वर्ष (स) आठ वर्ष (द) दस वर्ष
19. क्रिकेट खेल में स्टम्प्स की चौड़ाई कितनी होती है?
(अ) आठ इंच (ब) दस इंच (स) पांच इंच (द) नौ इंच
20. निम्न में से कौन सी संस्था रीशेपिंग इकानोमिक जियोग्राफी के थीम वाली विश्व विकास रिपोर्ट लाई है?
(अ) विश्व व्यापार संगठन (ब) विश्व बैंक (स) संयुक्त राष्टï्र संघ (द) एशियाई विकास बैंक
21. दि स्कोर ऑफ माइ लाइफ-पुस्तक का लेखक कौन है?
(अ) एपीजे अब्दुल कलाम (ब) जावेद अख्तर (स) दीपा नारायण (द) जुबीन मेहता
22. सर्वाधिक कठोर तत्व निम्नलिखित में से कौन है?
(अ) हीरा (ब) सीसा (स) टंग्सटन (द) लोहा
23. कार्बन डेटिंग का प्रयोग किसकी उम्र निर्धारित करने के लिए किया जाता है?
(अ)वृक्षों की (ब) पृथ्वी की (स) फॉसिल्स की (द) चट्टïानों की
24. आकाशीय पिण्डों के बीच की दूरी प्रकाश वर्ष में मापी जाती है। प्रकाश की गति कितने किलोमीटर प्रति सेकंड होती है?
(अ) 3 लाख 84 हजार (ब) साढ़े तीन लाख (स)3 लाख (द) 2 लाख 97 हजार 925
25. ऐसा प्रतीत होता है कि रात में भिन्न-भिन्न समयों पर नक्षत्र अपनी स्थिति बदलते रहते हैं, क्योंकि?
(अ) पृथ्वी सूर्य के गिर्द परिक्रमण करती है (ब) पृथ्वी अपने अक्ष पर घूर्णन करती है (स) पृथ्वी की अपेक्षा नक्षत्र अधिक तेजी से चलते हैं (द) पृथ्वी और नक्षत्र विपरीत दिशा में चलते हैं
26. सायर दरिया और अमू दरिया निम्नलिखित में से किस एक में है?
(अ) कैस्पियन सागर (ब) काला सागर (स) अराल सागर (द) लेक बैकाल
27. निम्नलिखित में से कौन कीट के शरीर से निकला स्राव है?
(अ) मोती (ब)मूंगा (स)लाख (द) गोंद
28. मदर टेरेसा का जन्म कहां हुआ था ?
(अ) भारत (ब) इजरायल (स)अल्बानिया (द) अमरीका
29. सडक़ सुरक्षा सप्ताह कब मनाया जाता है?
(अ)1 जनवरी से 7 जनवरी (ब)7 जनवरी से 13 जनवरी (स) 10 जनवरी से 16 जनवरी (द) 1 फरवरी से 7 फरवरी
सही जवाब- 1.(अ) गोपी कृष्ण, 2.(स) महाकवि वल्लतोल, 3.(स) कर्नाटक, 4.(ब) कर्नाटक, 5.(द) बंदी प्रत्यक्षीकरण, 6.(स) समाजवाद, 7.(द) कभी नहीं, 8.(ब) स्वतंत्रता के लिए, 9.(द) उपर्युक्त सभी, 10.(अ) अरस्तू, 11.(द) जमात खाना मस्जिद, 12.(द) उपरोक्त सभी, 13.(स) शेरशाह सूरी, 14.(अ) मनसबदारी, 15.(द) राणा प्रताप, 16.(अ) हिंदू कॉलेज,17.(अ) केवल बैटिंग साइड, 18.(स) आठ वर्ष, 19.(द) नौ इंच, 20.(द) बांग्लादेश, 21.(ब) विश्व बैंक, 22.(अ) हीरा, 23.(स) फॉसिल्स की, 24.(स)3 लाख, 25.(अ) पृथ्वी सूर्य के गिर्द परिक्रमण करती है, 26. (स) अराल सागर, 27.(स) लाख, 28.(स) अल्बानिया ,29.(ब)7 जनवरी से 13 जनवरी।
फ़्लोरेन्स नाईटिंगेल को आधुनिक नर्सिग आन्दोलन का जन्मदाता माना जाता है। दया व सेवा की प्रतिमूर्ति फ्लोरेंस नाइटिंगेल द लेडी विद द लैंप (दीपक वाली महिला) के नाम से प्रसिद्ध हैं। 12 मई वर्ष 1820 ईसवी को नर्सिंग विभाग की संस्थापक फ़्लोरेंस नाईटिंगल, फ़्लोरेंस नगर में जन्मी। उन्होंने अपना युवाकाल ब्रिटेन में बिताया और अपना अधिकांश समय विभिन्न बीमारियों और मरीज़ों के उपचार के मार्ग के संबंध में शोध व अध्ययन में व्यतीत करती थीं।
नाईटिंगल को क्रीमिया युद्ध के दौरान नर्सिंग और घायल सैनिकों के उपचार के लिए रणक्षेत्र भेजा गया। उन्होंने सैनिकों की नि:स्वार्थ सेवाएं कीं। वह रात के समय एक दीप लेकर रणक्षेत्र जाती थीं और घायलों को दूसरों की सहायता से स्वास्थ्य केन्द्र में लाया करती थीं और फिर उनका उपचार किया जाता था। इस आधार पर वह दीप वाली महिला के नाम से प्रसिद्ध हो गईं। उन्हें एक उदाहरणीय नर्स घोषित किया गया। 1859 में फ्लोरेंस ने सेंट थॉमस अस्पताल में एक नाइटिंगेल प्रक्षिक्षण विद्यालय की स्थापना की। इसी बीच उन्होंने नोट्स ऑन नर्सिग पुस्तक लिखी। जीवन का बाकी समय उन्होंने नर्सिग के कार्य को बढ़ाने व इसे आधुनिक रूप देने में बिताया। 1869 में उन्हें महारानी विक्टोरिया ने रॉयल रेड क्रॉस से सम्मानित किया। 90 वर्ष की आयु में 13 अगस्त, 1910 को उनका निधन हो गया।
भविष्य पुराण हिन्दुओं का एक प्राचीन ग्रंथ है। सूर्योपासना और उसके महत्व का जैसा व्यापक वर्णन भविष्य पुराण में प्राप्त होता है। वैसा किसी अन्य पुराण में नहीं उपलब्ध होता। इसलिए इस पुराण को सौर ग्रंथ भी कहते हैं। यह ग्रंथ बहुत अधिक प्राचीन नहीं है। इस पुराण में दो हज़ार वर्ष का अत्यन्त सटीक विवरण प्राप्त होता है।
भविष्य पुराण के अनुसार, इसके श्लोकों की संख्या पचास हज़ार के लगभग होनी चाहिए, परन्तु वर्तमान में कुल अ_ाईस हज़ार श्लोक ही उपलब्ध हैं। इस पुराण को चार खण्डों में विभाजित किया गया है- ब्राह्म पर्व, मध्यम पर्व, प्रतिसर्ग पर्व और उत्तर पर्व। भविष्य पुराण की विषय वस्तु में सूर्य की महिमा, उनके परम तेजस्वी स्वरूप, उनके परिवार, उनकी उपासना पद्धति, विविध व्रत-उपवास, उनको करने की विधि, सामुद्रिक शास्त्र, स्त्री-पुरुष के शारीरिक लक्षण, रत्नों एवं मणियों की परीक्षा का विधान, विभिन्न प्रकार के स्त्रोत, अनेक सप्रकार की औषधियों का वर्णन, वर्प विद्या का विशद् ज्ञान, विविध राजवंशों का उल्लेख, विविध भारतीय संस्कार, तत्कालीन सामाजिक व्यवस्था, शिक्षा-प्रणाली तथा वास्तु शिल्प आदि शामिल हैं , जिन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया है।
उर्दू भाषा के व्याकरण संबंधित पहली प्रकाशित पुस्तक के लेखक कौन हैं?
12 मई वर्ष 1718 ईसवी को उर्दू भाषा के व्याकरण संबंधी पहली प्रकाशित पुस्तक के लेखक जान जोशो केट्लर का निधन हुआ। जान जोशो जर्मनी के नगर एलबिंग में 25 दिसम्बर वर्ष 1659 ईसवी को जन्मे। वह विभिन्न नगरों में नौकरियां करते हुए वर्ष 1682 ईसवी में एम्सटर्डम पहुंचे जहां उन्होंने डच ईस्ट इंडिया कंपनी में नौकरी कर ली और नौकरी के संबंध में वह भारत गये और प्रगति करते करते सन 1700 ईसवी में आगरा की फ़ैक्ट्री का फिर सन 1710 ईसवी में सूरत की फ़ैक्ट्री के प्रबंधक बन गये।
उसके बाद उन्होंने कूटनयिक दायित्व भी निभाया और शाह आलम, बहादुर शाह और जहांनदार शाह के दरबारों से भी जुड़े रहे। उन्होंने उर्दू भाषा और उसके व्याकरण से संबंधित एक पुस्तक लिखी। यह पुस्तक उर्दू भाषा की पहली प्रकाशित होने वाली पुस्तक गिनी जाती है। इस पुस्तक में उर्दू भाषा के नियम व क़ानून लिखे गये हैं। इस पुस्तक की एक प्रति हालैंड के नगर हेग के रायल आरकाईव्ज़ में मौजूद है।
भारत में वेदों के बाद सर्वाधिक मान्यता और प्रचलन ‘मनुस्मृति’ का ही है । इसमें चारों वर्णों, चारों आश्रमों, सोलह संस्कारों तथा सृष्टि उत्पत्ति के अतिरिक्त राज्य की व्यवस्था, राजा के कर्तव्य, भांति-भांति के विवादों, सेना का प्रबंध आदि उन सभी विषयों पर परामर्श दिया गया है जो कि मानव मात्र के जीवन में घटित होने सम्भव हैं। यह सब धर्म-व्यवस्था वेद पर आधारित है। उसके बाद इसके इतने संस्करण प्रकाशित हुए कि उनका नाम देना सम्भव नहीं है। इस ग्रंथ में निर्णयसागर के संस्करण एवं कुल्लूकभट्ट की टीका का उपयोग हुआ है। मनुस्मृति का अंग्रेजी अनुवाद कई बार हो चुका है।
मनुस्मृति का रचना काल ई.पू. एक हज़ार वर्ष से लेकर ई. पू. दूसरी शताब्दी तक माना जाता है। इसकी रचना के संबंध में कहा गया है कि धर्म, वर्ण और आश्रमों के विषय में ज्ञान प्राप्ति की इच्छा से ऋषि गण स्वयं मनु के समक्ष उपस्थित हुए। मनु ने उनको कुछ ज्ञान देने के बाद कहा कि मैंने यह ज्ञान ब्रह्मा से प्राप्त किया था और मरीचि आदि मुनियों को पढ़ा दिया। ये भृगु (जो वहां उपस्थित थे) मुझसे सब विषयों को अच्छी तरह पढ़ चुके हैं और अब ये आप लोगों को बताएंगे। इस पर भृगु ने मनु की उपस्थिति में, उनका बताया ज्ञान, उन्हीं की शब्दावली में अन्य को दिया। यही ज्ञान गुरु-शिष्य परंपरा में मनुस्मृति या मनु-संहिता के नाम से प्रचलित हुआ। भारत में मनुस्मृति का सर्वप्रथम मुद्रण 1813 ई. में कलकत्ता में हुआ था। 2694 श्लोकों का यह ग्रंथ 12 अध्यायों में विभक्त है।
विषुव क्या है
विषुव वर्ष का वह समय है, जब सूर्य भूमध्य रेखा पर दोपहर में ऊध्र्वाधर होता है और पृथ्वी पर दिन और रात , दोनों- बारह - बारह घंटे के होते हैं। ऐसी स्थिति में सूर्य ठीक पूर्व से निकलता है और ठीक पश्चिम में अस्त होता है। 21 मार्च और 22 सितंबर के आस- पास यह स्थिति होती है । इन्हें क्रमश: बसंत विषुव और शरद विषुव कहा जाता है।
कनार्टक राज्य में बेलूर के समीप स्थित हलेबिड में 1149 ईं. से 1339 ईं. तक होयसल वंश के राजाओं ने शासन किया तथा यहां अनेक मन्दिर बनवाये जिनमें होयसलेश्वर का मन्दिर सर्वाधिक प्रसिद्ध है, जिसका निर्माण विष्णु वर्धन ने करवाया था।
इस मन्दिर की दीवारों पर बने देवता, मनुष्य, पशु-पक्षी आदि मूर्तियां अत्यंत ही आकर्षक हैं। यहां कुछ जैन मन्दिरों के उदाहरण भी मिलतेे हैं। जिनमें पाश्र्वनाथ का मन्दिर सर्वप्रमुख है, दो अन्य मन्दिरों में ऋषभदेव एवं शान्तिनाथ की प्रतिमाएं मिली हैं।
प्रमुख अनुच्छेद
1. मौलिक अधिकार- 12 से 35 भाग-3
2. स्वतंत्रता का अधिकार-19
3. अस्पृश्यता का अंत- 17
4.प्राण और दैहिक स्वतंत्रता का अधिकार-21
5. कारखाने या खान में 14 वर्ष से कम आयु के बालकों के नियोजन पर प्रतिबंध- 24
6. राज्य के नीति- निर्देशक तत्व- 36 से 51 भाग-4
7. मौलिक कर्तव्य- भाग-4 क, 51 क
8. धन विधेयक-110
9. वार्षिक वित्तीय विवरण-112
10. लेखानुदान-116
11. राष्टï्रीय आपात-352
12. राज्यों में आपात स्थिति (राष्टï्रपति शासन)- 356
13. वित्तीय आपात- 360
14. संविधान संशोधन-368
15. जम्मू-कश्मीर के लिए विशेष प्रावधान- 370
1. कंटूर रेखा किस प्रकार के स्थानों को जोडऩे वाली रेखा है?
(अ) समान तापमान वाले (ब) समान दाब वाले (स) समान वर्षा वाले (द)समान ऊंचाई वाले
2. आइसो हेल्म किसकी समान रेखाएं हैं?
(अ) लवणता (ब) ऊंचाई (स) हिमपात (द) वर्षा
3. समवर्षा रेखाएं किन स्थानों को जोड़ती हैं?
(अ) समान तापवाले (ब) समान दाब वाले (स) समान वर्षा वाले (द) समान ऊंचाई वाले
4. हाइटोलॉजी में किस विषय का अध्ययन किया जाता है?
(अ) भूकंप (ब) वर्षा (स) ज्वालामुखी (द) उच्च तापमान
5. किस देश को मछुआरों का देश कहा जाता है?
(अ) जापान (ब) नॉर्वे (स) यूरोप (द) रूस
6. किस शहर को निषिद्घ शहर कहा जाता है?
(अ) शिकागो (ब) ल्हासा (स) रोम (द) इंफाल
7. कौन सा देश आम तौर पर सुनहरे ऊन का देश के रूप में जाना जाता है?
(अ)जर्मनी (ब) ऑस्ट्रेलिया (स) ब्रिटेन (द) जापान
8. कौन सा शहर महलों का शहर (सिटी ऑफ पैलेस) कहलाता है?
(अ) रोम (ब) कोलकाता (स) टोकियो (द) जयपुर
9. कौन सा महाद्वीप अंधमहाद्वीप कहलाता है?
(अ) दक्षिणी अमेरिका (ब) ऑस्ट्रेलिया (स) एशिया (द) अफ्रीका
10. जापान के सबसे पुराने धर्म के रुप में पहचाने जाने वाले शिन्तो धर्म के अनुयायी मुख्य रुप से किस देवता की पूजा करते हैं?
(अ)विष्णु (ब) शिव (स) इंद्र (द) सूर्य
11. भूटान की राजकीय राजधानी है?
(अ) थिंपू (ब) लिलांग्वे (स)क्वालालंपुर (द)लापाज
12. मूल अधिकारों पर आवश्यक प्रतिबंध लगाने का अधिकार निम्नलिखित में से किसे है?
(अ) राष्टï्रपति को (ब) प्रधानमंत्री को (स)संसद को (द) न्यायपालिका को
13. निम्न में से कौन सी फसल खरीफ की फसल कहलाती है?
(अ) गेहंू (ब) चावल (स)चना (द)सूरजमुखी
14. पौधों को रोग प्रतिरोधी किस प्रकार बनाया जाता है?
(अ)तापीय क्रिया से (ब) हार्मोन क्रिया से (स) कोल्वासीन क्रिया से (द) उनकी जंगली किस्म से प्रजनन क्रिया द्वारा
15. सरसों की मिश्रित खेती निम्नलिखित में से किस फसल के साथ की जाती है?
(अ) सूरजमुखी के साथ (ब) चना के साथ (स) गेहूं के साथ (द) मटर के साथ
16. किस वर्ष भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल किया था?
(अ)1994 (ब)1998 (स)1980 (द)1976
17. कौन सा महासागर हेरिंग पॉण्ड कहलाता है?
(अ) आर्कटिक महासागर (ब) प्रशांत महासागर (स) अटलांटिक महासागर (द) हिंद महासागर
18. निम्नलिखित मे से कौन सा वन्य प्राणी अभयारण्य असम राज्य में स्थित है?
(अ) सुंदर वन (ब) मानस (स) बांदीपुर (द) पेरियार
19. लाख का स्त्राव किससे होता है?
(अ) कुछ पशुओं से (ब) लुसिफर लेसिया नामक कीट से (स) कुछ पक्षियों से (द) पेड़ों से
20. कोको का सर्वाधिक निर्यात कौन सा देश करता है?
(अ) कैमरून, अफ्रीका (ब) लीबिया (स) सीरिया (द) फिनलैंड
21. कोको के पेड़ों के लिए सर्वाधिक अनुकूल जलवायु कौन सी है?
(अ) सवाना (ब) भूमध्यसागरीय (स) विषुवतीय (द) मानसूनी
22. नदियों में बाढ़ आने का प्रमुख कारण क्या है?
(अ)ज्वालामुखी (ब)भारी वर्षा (स) भूकंप (द) वनोन्मूलन
23. दो बड़े भूखंडों को जोडऩेवाली ऐसी संकरी भू-पट्टïी क्या कहलाती है, जिसके दोनों ओर पानी होती है?
(अ) प्रायद्वीप (ब)जलडमरू-मध्य (स) लैगून (द) थलडमरू-मध्य, इस्थमस
24. समुद्र के ज्वार-भाटा में किस कारण परिवर्तन होता है?
(अ) पृथ्वी का गोल आकार (ब) चंद्रमा की अलग-अलग अवस्थाएं (स) चंद्रमा की गुरुत्वाकर्षण शक्ति में परिवर्तन (द) पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण शक्ति में परिवर्तन
25. निम्रलिखित में से कौन सा जीव असमतापी है?
(अ) पेंग्विन (ब) कछुआ (स) हाथी (द) ह्वïेल
26. कौन सा पक्षी दूसरे पक्षी के घोंसले में अंडे डालने के लिए मशहूर है?
(अ)कोयल (ब) कौवा (स) टिटहरी (द) कबूतर
27. बनारस सेंट्रल हिन्दु कॉलेज की स्थापना किसने की थी?
(अ)आचार्य विनोबा भावे ने (ब)एनीबेसेंट ने (स) सरोजनी नायडू ने (द) स्वामी विवेकानंद ने
28. माउंट एवरेस्ट पर बना विश्व का सबसे ऊंचा 6500 मीटर मेट स्टेशन किसने स्थापित किया है?
(अ)चीन (ब) भारत (स) पाकिस्तान (द)नेपाल
29. रेडियोमीटर से क्या मापा जाता है?
(अ) पर्वतों की ऊंचाई (ब) रेडियेशन (स) विद्युत (द) भूकंप की तीव्रता
30. एक व्यक्ति कितनी बार रक्त दान कर सकता है?
(अ) 25 से 30 वर्ष की आयु तक 50 बार (साल में दो बार) (ब) 18 वर्ष की आयु से 60 वर्ष की आयु तक 168 बार (साल में चार बार) (स) 30 से 40 वर्ष की आयु में 100 बार (द) 25 से 50 साल की आयु तक डेढ़ सौ बार
-----
सही जवाब-1.(द)समान ऊंचाई वाले, 2.(अ)लवणता, 3.(स) समान वर्षा वाले, 4.(ब)वर्षा, 5.(ब)नॉर्वे, 6.(ब)ल्हासा, 7.(ब) ऑस्ट्रेलिया, 8.(ब)कोलकाता, 9.(द) अफ्रीका, 10.(द) सूर्य, 11.(अ) थिंपू, 12.(स)संसद को, 13.(ब)चावल, 14.(द)उनकी जंगली किस्म से प्रजनन क्रिया द्वारा, 15.(स) गेहूं के साथ, 16.(स)1980 में, 17.(स) अटलांटिक महासागर, 18.(ब)मानस, 19.(ब)लुसिफर लेसिया नामक कीट से, 20.(अ) कैमरून, अफ्रीका, 21.(ब) भूमध्यसागरीय, 22.(द) वनोन्मूलन, 23.(द)थलडमरू-मध्य, इस्थमस, 24.(ब)चंद्रमा की अलग-अलग अवस्थाएं, 25.(ब)कछुआ, 26.(अ)कोयल, 27.(ब)एनीबेसेंट ने, 28.(अ) चीन, 29.(ब) रेडियेशन, 30.18 वर्ष की आयु से 60 वर्ष की आयु तक 168 बार (साल में चार बार)।
वत्स या वंश पौराणिक 16 महाजनपदों में से एक है। आधुनिक उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद तथा मिजऱ्ापुर जि़ले इसके अंतर्गत आते थे। इस जनपद की राजधानी कौशांबी (जि़ला इलाहाबाद उत्तर प्रदेश) थी। ओल्डनबर्ग के अनुसार ऐतरेय ब्राह्मण में जिन वंश के लोगों का उल्लेेख है वे इसी देश के निवासी थे। कौशांबी में जनपद की राजधानी प्रथम बार पांडवों के वंशज निचक्षु ने बनाई थी। वत्स देश का उल्लेख वाल्मीकि रामायण में भी है कि लोकपालों के समान प्रभाव वाले राम चन्द्र वन जाते समय महानदी गंगा को पार करके शीघ्र ही धनधान्य से समृद्ध और प्रसन्न वत्स देश में पहुंचे। इस उद्धरण से सिद्ध होता है कि रामायण-काल में गंगा नदी वत्स और कोसल जनपदों की सीमा पर बहती थी।
गौतम बुद्ध के समय वत्स देश का राजा उदयन था जिसने अवंती-नरेश चंडप्रद्योत की पुत्री वासवदत्ता से विवाह किया था। इस समय कौशांबी की गणना उत्तरी भारत के महान नगरों में की जाती थी। अंगुत्तरनिकाय के सोलह जनपदों में वत्स देश की भी गिनती की गई है। वत्स देश के लावाणक नामक ग्राम का उल्लेख भास विरचित स्वप्नवासवदत्ता नाटक के प्रथम अंक में है।
महाभारत के अनुसार भीम सेन ने पूर्व दिशा की दिग्विजय के प्रसंग में वत्स भूमि पर विजय प्राप्त की थी।
दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में तंजौर (तंजावूर) के मंदिर में उकेरी गई चित्रकला को तंजौर कलाकृतियों का नाम दिया गया। शैलीगत ढंग से यह माना जाता है कि यह 16वीं शताब्दी में नायक शासकों के शासन के दौरान उभर कर आई। 17वीं सदी में मराठा शासन में इस कला को नया प्रोत्साहन और संरक्षण प्राप्त हुआ। मराठा शासकों के समय तंजौर कला, वास्तुकला, शिक्षण, संगीत और प्रदर्शन कला के एक महान केंद्र के रूप में उभर कर आया।
स्थानीय तौर पर पालागई (लकड़ी का तख्त) और पदम (चित्र) का तात्पर्य लकड़ी के तख्तों पर चित्र बनाने की पद्धति से है जो इस क्षेत्र की विशेष शैली है। ऐसा माना जाता है कि पहले इस कला को दीवारों पर बनाया जाता था और फिर उसे ऐची चीज़ों पर बनाया जाने लगा जिसे आसानी से ले जाया जा सकता हो। इन चित्रों में दृश्य हिंदू धर्म की वैष्णव और शैव परंपरा से उत्पन्न हुए हैं। हालांकि इसमें अन्य धर्मों और धर्मनिरपेक्ष विषयों पर भी कई चित्र मिलते हैं। इन चित्रों में दरबार के दृश्य और संतों तथा शासकों के चित्र शामिल हैं।
तंजौर कलाकृतियों में असली सोने और चांदी का वर्क, बहुमूल्य मोती, शीशे और रत्नों विशेष रूप से सोने का बखूबी इस्तेमाल होता है। देवी-देवताओं की कलाकृतियों में लाल, हरे, नीले, काले और सफेद रंगों के इस्तेमाल के अलावा श्री कृष्ण के बाल रूप की कलाकृति में संगमरमर के साथ अक्सर गुलाबी जबकि भगवान विष्णु और उनके अवतारों के चित्रों में अक्सर हरे रंग की झलक दिखती है।
रघु वंश या इक्ष्वाकु वंश के गुरु वसिष्ठ जी ने श्री राम की वंशावली का वर्णन किया जो इस प्रकार है:
आदि रूप ब्रह्मा जी से मरीचि का जन्म हुआ। मरीचि के पुत्र कश्यप हुए। कश्यप के विवस्वान और विवस्वान के वैवस्वत मनु हुए। वैवस्वतमनु के पुत्र इक्ष्वाकु हुए। इक्ष्वाकु ने अयोध्या को अपनी राजधानी बनाया और इस प्रकार इक्ष्वाकु कुल की स्थापना की। इक्ष्वाकु के पुत्र कुक्षि हुए। कुक्षि के पुत्र का नाम विकुक्षि था। विकुक्षि के पुत्र बाण और बाण के पुत्र अनरण्य हुये। अनरण्य से पृथु और पृथु से त्रिशंकु का जन्म हुआ।
त्रिशंकु के पुत्र धुन्धुमार हुए। धुन्धुमार के पुत्र का नाम युवनाश्व था। युवनाश्व के पुत्र मान्धाता हुए और मान्धाता से सुसन्धि का जन्म हुआ। सुसन्धि के दो पुत्र हुए- धु्रवसन्धि एवं प्रसेनजित।
धु्रवसन्धि के पुत्र भरत हुए। भरत के पुत्र असित हुए और असित के पुत्र सगर हुए । सगर के पुत्र का नाम असमञ्ज था। असमञ्ज के पुत्र अंशुमान तथा अंशुमान के पुत्र दिलीप हुए। दिलीप के पुत्र भगीरथ हुए, इन्हीं भगीरथ ने अपनी तपोबल से गंगा को पृथ्वी पर लाया। भगीरथ के पुत्र ककुत्स्थ और ककुत्स्थ के पुत्र रघु हुए।
रघु के अत्यंत तेजस्वी और पराक्रमी नरेश होने के कारण उनके बाद इस वंश का नाम रघु वंश हो गया। रघु के पुत्र प्रवृद्ध हुए जो एक शाप के कारण राक्षस हो गए थे, इनका दूसरा नाम कल्माषपाद था। प्रवृद्ध के पुत्र शंखण और शंखण के पुत्र सुदर्शन हुये। सुदर्शन के पुत्र का नाम अग्निवर्ण था। अग्निवर्ण के पुत्र शीघ्रग और शीघ्रग के पुत्र मरु हुए।
मरु के पुत्र प्रशुश्रुक और प्रशुश्रुक के पुत्र अम्बरीष हुये। अम्बरीष के पुत्र का नाम नहुष था। नहुष के पुत्र ययाति और ययाति के पुत्र नाभाग हुये। नाभाग के पुत्र का नाम अज था। अज के पुत्र दशरथ हुए और दशरथ के ये चार पुत्र रामचन्द्र, भरत, लक्ष्मण तथा शत्रुघ्न हैं।
यवन एक जाति थी, जो गांधार देश की सीमा पर रहती थी। प्राचीन काल में यूनान में रहने वाले लोगों के लिए भी यवन शब्द का प्रयोग होता था ग्रीक लोगों को फारसी में यौन कहा जाता था। मान्यता है कि यवन शब्द इसी यौन का रूपांतर है। सिकंदर के आक्रमण के समय यवनों का एक उपनिवेश अफग़़ानिस्तान में था। मेगस्थनीज आदि भारत आने वाले यवन ही थे। अशोक के शिलालेखों में भी यौन शब्द का उल्लेख मिलता है। इससे पता चलता है कि उस समय इन लोगों ने पश्चिमी भारत में भी एक बस्ती बना ली थी।
महाभारत के अनुसार ययाति पुत्र तुर्वसु के वंशज थे। पहले ये क्षत्रिय थे, पर ब्राह्मणों से द्वेष रखने के कारण शूद्रों में होने लगी। इनका नंदिनी गाय के योनि प्रदेश से उत्पन्न होना भी बताया गया है। महाभारत युद्ध में ये कौरवों के साथ थे। इससे पूर्व दिग्विजय के समय नकुल और सहदेव ने इन्हें पराजित किया था।
फ्लोरिडा संयुक्त राज्य अमरीका के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र में स्थित एक राज्य है, जिसके उत्तर-पश्चिमी सीमा पर अलाबामा और उत्तरी सीमा पर जॉर्जिया स्थित है। संयुक्त राज्य में शामिल होने वाला यह 27वां राज्य था। इस राज्य के भूस्थल का अधिकांश भाग एक बड़ा प्रायद्वीप है जिसके पश्चिम में मैक्सिको की खाड़ी और पूर्व में अटलांटिक महासागर है।
मुख्य रूप में इस राज्य को गर्म जलवायु की वजह से इसे सनशाइन स्टेट के रूप में जाना जाता है। इसके उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में उपोष्णकटिबंधीय एवं दक्षिणी भाग में उष्णकटिबंधीय जलवायु पाई जाती है। इस राज्य में चार बड़े शहरी क्षेत्र, कई छोटे-छोटे औद्योगिक नगर और बहुत से छोटे - छोटे कस्बे हैं। टलहसी, इस राज्य की राजधानी और मियामी सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र है। फ्लोरिडा के निवासियों को फ्लोरिडियन्स के रूप में जाना जाता है।
आम भारत का राष्ट्रीय फल है। इसका जिक्र सदियों से इतिहास और हिन्दू ग्रंथों में होता आया है। भारतीय प्रायद्वीप में आम की कृषि हजारों वर्षों से हो रही है। आम फलों का राजा है पर इसे राजा की पदवी यों ही नहीं मिली है। खाने में तो यह लाजवाब है ही गुणों में भी बेमिसाल है। कालिदास ने इसका गुणगान किया है और शतपथ ब्राह्मण में इसका उल्लेख मिलता है। वेदों में इसका नाम लिया गया है तथा अमरकोश में इसकी प्रशंसा इसकी बुद्धकालीन लोकप्रियता के प्रमाण हैं। वेदों में आम को विलास का प्रतीक कहा गया है। कविताओं में इसका उल्लेख हुआ और कलाकारों ने इसे अपने कैनवास पर उतारा। पुर्तग़ाली व्यापारी भारत में आम लेकर आए थे। इसके बीजों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में कठिनाई[2] के कारण संभवत: 1700 ई. में ब्राज़ील में इसे लगाए जाने से पहले पश्चिमी गोलार्द्ध इससे लगभग अपरिचित ही था, 1740 में यह वेस्ट इंडीज़ पहुंचा। कई नवाबों और राजाओं के नामों पर भी इसका नामकरण हुआ।
आम का इतिहास अत्यंत प्राचीन है। डी कैडल (सन 1844) के अनुसार आम्र प्रजाति (मैंजीफ़ेरा जीनस) संभवत: बर्मा, स्याम तथा मलाया में उत्पन्न हुई, परंतु भारत का आम, मैंजीफ़ेरा इंडिका, जो यहां बर्मा और पाकिस्तान में जगह जगह स्वयं (जंगली अवस्था में) होता है, बर्मा-असम अथवा असम में ही पहले पहल उत्पन्न हुआ होगा। भारत के बाहर लोगों का ध्यान आम की ओर सर्वप्रथम संभवत: बुद्धकालीन प्रसिद्ध यात्री, ह्वेन त्सांग (632-45) ने आकर्षित किया। मुग़ल बादशाह अकबर ने बिहार के दरभंगा में 1 लाख से अधिक आम के पौधे रोपे थे, जिसे अब लाखी बाग़ के नाम से जाना जाता है। स्वयं बुद्ध को एक आम्रकुंज भेंट किया गया था, ताकि वह उसकी छांव में विश्राम कर सकें।
भारतवर्ष में आम से संबंधित अनेक लोकगीत, आख्यायिकाएं आदि प्रचलित हैं और हमारी रीति, व्यवहार, हवन, यज्ञ, पूजा, कथा, त्योहार तथा सभी मंगलकार्यों में आम की लकड़ी, पत्ती, फूल अथवा एक न एक भाग प्राय: काम आता है। इस समय भारत में प्रतिवर्ष एक करोड़ टन आम पैदा होता है जो दुनिया के कुल उत्पादन का 52 प्रतिशत है। अनुकूल जलवायु मिलने पर आम का वृक्ष पचास-साठ फुट की ऊंचाई तक पहुंच जाता है। आम की लकड़ी गृहनिर्माण तथा घरेलू सामग्री बनाने के काम आती है।
1. देश में आर्थिक दक्षता बढ़ाने के लिए कारोबारी संगठनों के भक्षक और मिलीभगत पूर्ण व्यवहार से रक्षा करने और कारोबारी संगठनों के हित के संरक्षण के लिए निम्नलिखित में से किस आयोग की रचना की गई?
(अ) ज्ञान आयोग (ब) कृषक आयोग (स) प्रशासनिक सुधार आयोग (द) प्रतियोगिता आयोग
2. सार्क द्वारा 2001-2010 का दशक निम्नलिखित में से किस दशक के रूप में मनाया गया?
(अ) महिला अधिकार (ब) बाल अधिकार (स) वरिष्ठï नागरिक अधिकार (द) प्राणी अधिकार
3. जी-20 विश्व के 20 सर्वाधिक शक्तिशाली देशों का समूह है, आर्थिक प्रतिनिधित्व की दृष्टिï से जी-20 राष्टï्र विश्व की कितने प्रतिशत अर्थव्यवस्था का प्रतिनिधितव करते हैं?
(अ) 50 प्रतिशत (ब) 60 प्रतिशत (स) 85 प्रतिशत (द) 70 प्रतिशत
4. भारतीय संविधान का अभिभावक कौन है?
(अ) राष्टï्रपति (ब) प्रधानमंत्री (स) सर्वोच्च न्यायालय (द) निर्वाचन आयोग
5. राज्यसभा के गठन में प्रक्रिया, अनुभव एवं सेवा को प्रतिनिधित्व देने में भारतीय संविधान निम्नांकित उदाहरण से प्रभावित हुए थे?
(अ) आयरिश गणतंत्र (ब) कनाडा (स) संयुक्त राज्य अमेरिका (द) ऑस्ट्रेलिया
6. भारत में कलेक्टर का पद औपनिवेशिक शासन ने उधार लिया था?
(अ) इंग्लैंड से (ब) आयरलैंड से (स) आस्ट्रिया से (द) फ्रांस से
7. निम्नलिखित में से कौन सा लक्षण भारतीय परिसंघ और अमेरिकी परिसंघ में समान रूप से पाया जाता है?
(अ) एक ही नागरिकता (ब) संविधान की तीन सूचियां (स) न्यायपालिका की द्वैधता (द) संविधान के निर्वाचन के लिए परिसंघीय उच्चतम न्यायालय
8. मंडल कमीशन ने पिछड़े वर्ग के लिए कितने प्रतिशत आरक्षण दिया ?
(अ) 22 प्रतिशत (ब) 27 प्रतिशत (स) 30 प्रतिशत (द) 33 प्रतिशत
9. राष्टï्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की स्थापना कब हुई?
(अ) 1975 ई. में (ब) 1979 ई. में (स) 1990 ई. में (द) 1993 ई. में
10. क्रीमीलेयर संकल्पना से तात्पर्य है?
(अ) सामाजिक स्तर के आधार पर वर्गीकरण (ब) आर्थिक स्तर के आधार पर वर्गीकरण (स) जातियों के आधार पर वर्गीकरण (द) दुग्ध उपभोग के आधार पर वर्गीकरण
11. क्यूरी किसकी इकाई का नाम है?
(अ) पास्कल (ब) डाइन (स) अर्ग (द) जूल
12. खाद्य ऊर्जा को हम किस इकाई में माप सकते हैं?
(अ) कैलोरी (ब) केल्विन (स) जूल (द) अर्ग
13. एसआई पद्घति में लेंस की शक्ति की इकाई क्या है?
(अ) वाट (ब) डायोप्टर (स) ऑप्टर (द) मीटर
14. शरीर का वजन पर क्या प्रभाव पड़ता है?
(अ) पृथ्वी की सतह पर सभी जगह एक समान होता है (ब)धु्रवों पर अधिकतम होता है (स) विषुवत् रेखा पर अधिकतम होता है (द) मैदानों की तुलना में पहाडिय़ों पर अधिक होता है
15. प्रकाश विद्युत प्रभाव का प्रतिपादन किया ?
(अ) क्रॉम्पटन (ब) मैक्सवेल (स) आइंस्टीन (द) न्यूटन
16. निम्नलिखित में से किसको भारत के राजनीतिक असंतोष का जनक कहा गया?
(अ) दादाभाई नौरोजी (ब) बाल गंगाधर तिलक (स) महात्मा गांधी (द) सरदार भगतसिंह
17. बंग-विभाजन की योजना निम्न में से किस वायसराय ने क्रियान्वित की थी?
(अ) लॉर्ड कर्जन (ब) लॉर्ड मिंटो (स) लॉर्ड चेम्सफोर्ड (द) लॉर्ड डफरिन
18. जलियांवाला बाग किस नगर में स्थित है?
(अ) लखनऊ (ब) पटियाला (स) अमृतसर (द) लाहौर
19. असहयोग आंदोलन के प्रभाव से कौन सी एक घटना घटित नहीं हुई थी?
(अ)भारतीय शिक्षण संस्थाओं की स्थापना (ब) स्वदेशी को प्रोत्साहन (स)ब्रिटिश अदालतों का बहिष्कार (द) महिलाओं को मताधिकार
20. निम्नलिखित में से किसके द्वारा स्वराज दल का गठन किया गया?
(अ) मौलाना आजाद (ब) चितरंजन दास (स) सरदार वल्लभभाई पटेल (द) जवाहरलाल नेहरू
21. निम्नलिखित में से कौन मुस्लिम लीग के संस्थापक थे?
(अ) आगा खां और सलीमुल्लाह खां (ब) आगा खां और जिन्ना (स) सर सैयद अहमद खां (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
22. किसके सुझाव पर भारतीयों को साइमन कमीशन की सदस्यता से बाहर रखा गया?
(अ) लॉर्ड इरविन (ब) लॉर्ड रीडिंग (स) लार्ड चैम्सफोर्ड (द) सर जॉन साइमन
23. महात्मा गांधी ने भारतीय राष्टï्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन की अध्यक्षता की थी?
(अ) लखनऊ, 1916 (ब) अमृतसर, 1919 (स) बेलगांव, 1924 (द) लाहौर, 1929
24. ओबरा ताप विद्युत केंद्र की स्थापना किस देश के सहयोग से की गई?
(अ) सोवियत रूस (ब) जापान (स) जर्मनी (द) अमेरिका
25. निम्नलिखित में से किस एक देश को यूरेनियम सिटी स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है?
(अ) आस्ट्रेलिया (ब) कनाडा (स) रूस (द)संयुक्त राज्य अमेरिका
26. निम्नलिखित देशों में से किसके पास दुनिया का सबसे बड़ा यूरेनियम का भंडार है?
(अ) आस्ट्रेलिया (ब) कनाडा (स) रशियन फेडरेशन (द) यूएसए
27. संभाव्य जल विद्युत शक्ति का न्यूनतम विकास किस महाद्वीप में हुआ है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) अफ्रीका (द) उत्तर अमेरिका
---
सही जवाब- 1.(द) प्रतियोगिता आयोग, 2.(ब) बाल अधिकार, 3. (स) 85 प्रतिशत, 4.(स) सर्वोच्च न्यायालय, 5.(अ) आयरिश गणतंत्र, 6.(अ) इंग्लैंड से, 7.(द) संविधान के निर्वाचन के लिए परिसंघीय उच्चतम न्यायालय, 8.(ब) 27 प्रतिशत, 9.(द) 1993 ई. में, 10. (ब) आर्थिक स्तर के आधार पर वर्गीकरण, 11.(अ) पास्कल, 12.(अ) कैलोरी, 13.(ब) डायोप्टर, 14.(ब)धु्रवों पर अधिकतम होता है, 15.(स) आइंस्टीन, 16.(ब) बाल गंगाधर तिलक, 17.(अ) लॉर्ड कर्जन, 18.(स) अमृतसर, 19.(द) महिलाओं को मताधिकार, 20.(ब) चितरंजन दास, 21.(अ) आगा खां और सलीमुल्लाह खां, 22.(द) सर जॉन साइमन, 23.(स) बेलगांव, 1924, 24.(अ) सोवियत रूस, 25.(ब) कनाडा, 26.(ब) कनाडा, 27.(स) अफ्रीका।
तक्षशिला प्राचीन भारत में गांधार देश की राजधानी और शिक्षा का प्रमुख केन्द्र था। यहां का विश्वविद्यालय विश्व के प्राचीनतम विश्वविद्यालयों में शामिल है। यह हिन्दू एवं बौद्ध दोनों के लिये महत्व का केन्द्र था। चाणक्य यहाँ पर आचार्य थे। 405 ई में फाह्यान यहां आया था। तक्षशिला वर्तमान समय में पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त के रावलपिण्डी जिले की एक तहसील है।
वैसे तो गांधार की चर्चा ऋग्वेद से ही मिलती है किंतु तक्षशिला की जानकारी सर्वप्रथम वाल्मीकि रामायण से होती है। अयोध्या के राजा रामचंद्र की विजयों के उल्लेख के सिलसिले में हमें यह ज्ञात होता है कि उनके छोटे भाई भरत ने अपने नाना केकयराज अश्वपति के आमंत्रण और उनकी सहायता से गंधर्वो के देश (गांधार) को जीता और अपने दो पुत्रों को वहाँ का शासक नियुक्त किया। गंधर्व देश सिंधु नदी के दोनों किनारे, स्थित था और उसके दानों ओर भरत के तक्ष और पुष्कल नामक दोनों पुत्रों ने तक्षशिला और पुष्करावती नामक अपनी-अपनी राजधानियां बसाई।
तक्षशिला सिंधु के पूर्वी तट पर थी। महाभारत युद्ध के बाद परीक्षित के वंशजों ने कुछ पीढिय़ों तक वहां अधिकार बनाए रखा और जनमेजय ने अपना नागयज्ञ वहीं किया था । गौतम बुद्ध के समय गांधार के राजा पुक्कुसाति ने मगधराज विंबिसार के यहां अपना दूतमंडल भेजा था। छठी शती ई. पूर्व फारस के शासक कुरुष ने सिंधु प्रदेशों पर आक्रमण किया और बाद में भी उसके कुछ उत्तराधिकारियों ने उसकी नकल की। तक्षशिला उनके कब्जे में चली गई और लगभग 200 वर्षों तक उस पर फारस का अधिपत्य रहा। मकदूनिया के आक्रमणकारी विजेता सिकंदर के समय की तक्षशिला की चर्चा करते हुए स्ट्रैबो ने लिखा है कि वह एक बड़ा नगर था, अच्छी विधियों से शासित था, घनी आबादी वाला था और उपजाऊ भूमि से युक्त था। वहां का शासक था बैसिलियस अथवा टैक्सिलिज। उसने सिकंदर से उपहारों के साथ भेंट कर मित्रता कर ली। उसकी मृत्यु के बाद उसका पुत्र भी, जिसका नाम आंभी था, सिकंदर का मित्र बना रहा, किंतु थोड़े ही दिनों पश्चात् चंद्रगुप्त मौर्य ने उत्तरी पश्चिमी सीमाक्षेत्रों से सिकंदर के सिपहसालारों को मारकर निकाल दिया और तक्षशिला पर उसका अधिकार हो गया।
मौर्य साम्राज्य की अवनति के दिनों में यूनानी बारिव्त्रयों के आक्रमण होने लगे और उनका उस पर अधिकार हो गया तथा दिमित्र (डेमेट्रियस) और यूक्रेटाइंड्स ने वहां शासन किया। फिर पहली शताब्दी ईसवी पूर्व में सीथियों और पहली शती ईसवी में शकों ने बारी बारी से उस पर अधिकर किया। कनिष्क और उसके निकट के वंशजों का उस पर अवश्य अधिकार था। तक्षशिला का उसके बाद का इतिहास कुछ अंधकारपूर्ण है।
5 वीं शताब्दी में हूणों ने भारत पर जो ध्वंसक आक्रमण किये, उनमें तक्षशिला नगर भी ध्वस्त हो गया। वास्तव में तक्षशिला के विद्याकेंद्र का ह्रास शकों और उनके यूची उत्तराधिकारियों के समय से ही प्रारंभ हो गया था। गुप्तों के समय जब फाह्यान वहां गया तो उसे वहां विद्या के प्रचार का कोई विशेष चिह्न नहीं प्राप्त हुआ। वह उसे चो-श-शिलो कहता है। हूणों के आक्रमण के पश्चात् भारत आने वाले दूसरे चीनी यात्री युवान च्वांड् (सातवीं शताब्दी)ने लिखा कि वहां के बौद्ध भिक्षु दुखी अवस्था में थे तथा प्राचीन बौद्ध विहार और मठ खंडहर हो चुके थे। असभ्य हूणों की दुर्दांत तलवारों ने भारतीय संस्कृति और विद्या के एक प्रमुख केंद्र को ढाह दिया था।
1. एलेना बाल्टाचा का हाल ही में कैंसर के कारण निधन हो गया है, उनका संबंध किस खेल से था?
(अ) टेनिस (ब) बैडमिंटन (स) हॉकी (द) क्रिकेट
2. हाल ही में दीपिका पल्लीकल सुर्खियों में रही है, उनका संबंध किस खेल से है?
(अ) टेनिस (ब) स्क्वाश (स) बैडमिंटन (द) क्रिकेट
3. पूर्ण सूर्य ग्रहण के समय सूर्य का कौन-सा भाग दिखाई देता है?
(अ) कोई नहीं (ब) किरीट (स) प्रकाशमण्डल (द) वर्णमण्डल
4. यांम्योत्तर रेखा किसे कहते हैं?
(अ) कर्क रेखा को (ब) मकर रेखा को (स) भूमध्य रेखा को (द) यह काल्पनिक रेखा उत्तर व दक्षिण ध्रुवों को मिलाती है
5. चक्रवात अधिकांशत: बनते हैं?
(अ) शीतोष्ण कटिबंध में पछुआ हवाओं की पेटी में (ब) बंगाल की खाड़ी में (स) शुष्क प्रदेशों में (द) भूमध्य सागरीय क्षेत्रों में
6. निम्रलिखित में से कौन-सा देश विश्व का सबसे बड़ा ईधन काष्ठ का उत्पादक देश है?
(अ) इण्डोनेशिया (ब) रूस (स) भारत (द) चीन
7. पेंसिल बनाने में निम्नलिखित में से किस वृक्ष की लकड़ी का सामान्यत: प्रयोग किया जाता है?
(अ) टीक (ब) देवदार (स) सिडार (द)आबनूस
8. कोयले के निम्रलिखित प्रकारों में से किस एक में शेष प्रकारों की अपेक्षा अधिक प्रतिशत कार्बन अंश होता है?
(अ)बिटुमनी कोयला (ब)लिग्राइट (स)पीट (द) एंथ्रासाइट
9. बॉक्साइट निम्रलिखित में से किसका प्रमुख अयस्क है?
(अ) तांबा (ब) एल्युमिनियम (स)लोहा (द) जस्ता
10. एलएएन शब्द संबंधित है?
(अ)सडक़ परिवहन (ब)रेल परिवहन(स)कंप्यूटर (द)उपरोक्त सभी
11. मानव शरीर में यूरिया का निर्माण निम्नलिखित में से किस स्थान से होता है?
(अ) हृदय में (ब) वृक्क में (स)यकृत में (द)तिल्ली में
12. अंतर्राष्ट्रीय मात्रक पद्धति (एसआई) की सात मूलभूत राशियों में से दो हैं?
(अ) बल तथा दव्यमान (ब) समय तथा विद्युत आवेश (स) द्रव्यमान तथा समय (द) वेग तथा समय
13. एक शुद्ध घड़ी की घंटे की सूई प्रात: 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक कितना कोण घूम जाती है?
(अ) 150 अंश (ब)144अंश (स)168अंश (द) 180अंश
14. भारी जल एक प्रकार का है?
(अ) शीतलक (ब) मंदक (स) अयस्क (द) र्इंधन
15. निम्नलिखित में से किस से टेप रिकार्डर की टेप लेपित रहती है?
(अ) लीला थोथा (ब) फेरोमैगनेटिक चूर्ण (स) जिंक ऑक्साइड (द) पारा
16. किसने सल्तनत काल में प्रचलित डाक व्यवस्था का विस्तृत विवरण दिया है?
(अ) अमीर खुसरो (ब) फरिश्ता (स) इब्नबतूता (द) जियाउद्दीन बरनी
17. कल्हण की राजतरंगिणी, जिसे सही अर्थों में पहला ऐतिहासिक ग्रंथ होने का गौरव प्राप्त है, किसने आगे बढ़ाया?
(अ) बिल्हण एवं मेरुतुंग (ब) बिल्हण एवं मम्मट (स) जोनराज एवं मेरुतुंग (द) जोनराज एवं श्रीवर
18. कृष्णदेव राय का राजकवि कौन था?
(अ) पेद्दन्ना (ब) तिम्मया (स) तेनाली रामकृष्ण (द) इनमें से कोई नहीं
19. लाल चेर के नाम से प्रसिद्ध वह चेर शासक कौन था, जिसने कण्णगी (पत्तिनी) के मंदिर का निर्माण कराया था?
(अ) एलारा (ब) कारिकाल (स) शेनगुट्टवन (द) नेदुन जेरल आदन
20. निम्रलिखित में से किस देश के संविधान से हम लोगों ने मौलिक अधिकारों की विचारधारा को ग्रहण किया है?
(अ) ब्रिटेन (ब)कनाडा (स) सोवियत संघ (द) संयुक्त राज्य अमेरिका
21. संविधान मेें मूल अधिकारों से संबंधित उपबंधों को समाविष्ट करने का उद्देश्य किसके विधि शासन की स्थापना करना है?
(अ) प्रो. डायसी (ब)मैक्समूलर (स) रूसो (द) वाल्टेयर
22. मुंबई से 6 मील दूर धारापुरी/धारानगरी में स्थित गुफाएं हैं?
(अ) एलोरा(ब) एलीफैण्टा (स) कन्हेरी (द) इनमें से कोई नहीं
23. प्रधानमंत्री कौन बनता है?
(अ) लोकसभा में बहुमत दल का नेता (ब) सर्वाधिक उम्र का सांसद (स) सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाला सांसद (द) राष्ट्रपति जिसे बनाना उचित समझे
24. मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद की गोपनीयता की शपथ कौन दिलाता है?
(अ) राष्ट्रपति (ब) उपराष्ट्रपति (स) लोकसभा अध्यक्ष (द) सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
25. केरल के समुद्री तट पर कौन-सा परमाणु खनिज पाया जाता है?
(अ) बेरीलियम (ब)यूरेनियम (स) थोरियम (द) मोनोजाइट
26. निम्रलिखित राज्यों के जोड़ों में से कौन-सा भारत में खनिज तेेेल उत्पन्न करता है?
(अ) असम-पश्चिम बंगाल (ब) असम-गुजरात (स) उड़ीसा-पश्चिम बंगाल (द) उड़ीसा- गुजरात
27. मथुरा तेल शोधनशाला के लिए कच्चा खनिज तेल कहां से मिलता है?
(अ) मुंबई हाई क्षेत्र में (ब)असम तेल क्षेत्र में (स)गुजरात तेल क्षेत्र में (द) कावेरी डेल्टा से
----------
सही जवाब- 1. (अ) टेनिस, 2. (ब) स्क्वाश, 3.(ब)किरीट, 4.(द) यह काल्पनिक रेखा उत्तर व दक्षिण ध्रुवों को मिलाती है, 5.(अ) शीतोष्ण कटिबंध में पछुआ हवाओं की पेटी में, 6.(स) भारत, 7.(स) सिडार, 8.(द) एंथ्रासाइट, 9. (ब) एल्युमिनियम, 10.(स) कंप्यूटर, 11.(ब) वृक्क में, 12.(स) द्रव्यमान तथा समय, 13.(द) 180अंश, 14.(ब)मंदक, 15.(ब)फेरोमैगनेटिक चूर्ण, 16.(स) इब्नबतूता, 17.(द) जोनराज एवं श्रीवर, 18.(अ) पेद्दन्ना, 19.(अ) एलारा, 20.(द) सं. रा. अमेरिका, 21.(अ)प्रो. डायसी, 22.(ब) एलीफैण्टा, 23.(अ) लोकसभा में बहुमत दल का नेता, 24.(अ) राष्ट्रपति, 25.(द) मोनोजाइट, 26.(ब) असम-गुजरात, 27.(अ)मुंबई हाई क्षेत्र में।
पेनिसिलयम एक साधारण फफूंद है। यह एक प्रकार का कवक श्रेणी का मृतजीवी वनस्पति है। इसे नीली यी हरी फफूंद भी कहा जाता है। यह सड़ी-गली सब्जियों, कटे हुए फलों, रोटी, सड़े हुए मांस, चमड़े आदि पर उगता है। विशेष कर यह नींबू के ऊपर बहुत ही सहज रूप से उगता है।
पेनिसिलियम पौधे का शरीर पतले सूते जैसी रचनाओं से बना होता है। इन रचनाओं को हाइफी कहते हैं। इसके सारे शरीर को माइसेलियम कहते हैं। इसका कवक जाल अनेक शाखाओं में बंटा रहता है। इसमें विखंडन द्वारा वर्धी प्रजनन होता है। पेनिसियम में स्पोर नाम कोनिडिया की शृंखला पाई जाती है जिसके द्वारा यह अलैंगिक प्रजनन करता है। पेनिसिलियम के पौधे से पेनिसिलीन नामक उप क्षार प्राप्त होता है। यह एक चमत्कारी औषधि है। इसका व्यवहार तपेदिक तथा अन्य विभिन्न रोगों में किया जाता है।
पेनिसिलीन का आविष्कार ब्रिटेन के वैज्ञानिक सर अलेक्जेंडर फ्लेमिंग ने 1929 में किया था। इस खोज के लिए 1954 में उन्हें चिकित्सा शास्त्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पेनिसिलीन पहला आधुनिक प्रतिजैविक था। पेनिसिलियम की कई जातियां पनीर-व्यवसाय में पनीर तैयार करने में व्यवहृत होती हैं। कार्बनिक अम्ल के संश्लेषण में भी इसका उपयोग होता है। एल्कोहल बनाने में भी इसका इस्तेमाल किये जाते हैं। रंग तैयार करने में भी इसका उपयोग होता है।
शुंग लिपि
शुंग लिपि, उत्तर भारत की ब्राह्मïी लिपि है। संभवत: परवर्ती मौर्य लिपियों और आरंभिक कलिंग अक्षरों से संबंधित एवं शुंग वंश (लगभग 185 ई.पू से लगभग 73 ई.पू) से संबद्ध यह लिपि ब्राह्मïी लिपि के उत्तर भारतीय खंड के तीन आद्यरूपों में से एक है जिससे गुप्त लिपि का जन्म हुआ।
वर्ष 1939 में जब दुनिया में दूसरा विश्व युद्ध हो रहा था, पारले कंपनी ने भारत में ग्लूकोज बिस्किट बनाने शुरू किए थे। 1980 में ग्लूको बिस्किट्स का नाम बदल कर पारले-जी कर दिया गया। इसमें जी का मतलब ग्लूकोज ही है।
1982 में लॉन्च हुए पारले-जी के पहले टीवी कमर्शल के साथ आया स्लोगन- स्वाद भरे, शक्ति भरे पारले-जी। 2001 में पहली बार पारले-जी ने कागज की पैकिंग छोड़ दी। नए मिलेनियम के लिए नई प्लास्टिक पैकिंग की शुरुआत की गई। स्वाद भरे, शक्ति भरे पारले-जी का सफर अब जी माने जीनियस तक पहुंच चुका है। इस के लेटेस्ट - कल के जीनियस ऐड को गुलजार ने लिखा है और पीयूष मिश्रा ने आवाज दी है।
पारले-जी बिस्किट्स जितना लोकप्रिय है, उतना ही लोकप्रिय है इसके पैकेट पर बने बच्चे का चेहरा। लोगों ने इस बच्ची की पहचान के लिए कई नाम सुझाए। किसी ने नागपुर की नीरू देशपांडे बताया तो किसी ने गुंजन गुंदानिया। आखिरकार पारले के मयंक शाह ने खुलासा किया कि दरअसल यह हाथ से बनाई गई तस्वीर थी जो ऐडवर्टाइजिंग फर्म ऐवरेस्ट के एक क्रिएटिव ने बनाई थी।
1. अम्ल और क्षारों की अभिक्रिया के फलस्वरूप बने पदार्थ को क्या कहते हैं?
(अ) अम्ल (ब) लवण (स) ईस्टर (द) अल्कोहल
2. उदासीकरण क्रिया में बनता है?
(अ) अम्ल (ब) क्षार (स) लवण (द) लवण तथा जल
3. अम्ल एवं क्षार के परीक्षण के लिए निम्न में से किसका उपयोग किया जाता है?
(अ) लिटमस पत्र (ब) कोबाल्ट पत्र (स) अमोनिया पत्र (द) इनमें से कोई नहीं
4. नीले लिटमस पत्र को लाल कर देता है?
(अ) अम्ल (ब) भस्म (स) क्षार (द) लवण
5. निम्नलिखित में से कौन धातु पीतल, कांस्य तथा जर्मन सिल्वर इन सभी में उभय घटक के रूप में विद्यमान है?
(अ) एंटीमनी (ब) तांबा (स) टिन (द) जस्ता
6. कैलोरीमीटर किस धातु से बनाया जाता है?
(अ) लोहा (ब) चांदी (स) तांबा (द) एल्युमीनियम
7. पॉवर एल्कोहल है?
(अ) पीने योग्य इथाइल एल्कोहल (ब) परिशुद्ध इथाइल एल्कोहल (स) ईंधन के रूप में प्रयुक्त इथाइल एल्कोहल (द) परिशुद्ध मिथाइल एल्कोहल
8. टिंचर आयोडीन क्या है?
(अ) आयोडीन का जलीय विलयन (ब) आयोडीन का एसीटिलीन के साथ विलयन (स) आयोडीन का बेंजीन के साथ विलयन (द) आयोडीन का एल्कोहलिक विलयन
9. आधुनिक अर्थों में न्याय से अभिप्राय क्या है?
(अ) कानून का पालन (ब) स्वतंत्रता और समानता का सम्मान (स) स्वतंत्र और निष्पक्ष न्यायपालिका द्वारा अधिकारों को लागू किया जाना (द) उपर्युक्त सभी
10. आनुपातिक समानता का सिद्घांत सर्वप्रथम किसने प्रतिपादित किया था?
(अ) अरस्तू (ब) लॉक (स) ग्रीन (द) लास्की
11. राजनीतिक दलों को सिंहासन के पीछे की शक्ति किसने कहा?
(अ) लॉर्ड ब्राइस (ब) ब्लंश्ली (स) हरमन फाइनर (द) लास्की
12. कांग्रेस सिस्टम पद का सृजन किसने किया?
(अ) के.वी. राव (ब) रजनी कोठारी (स) डी.डी. बसु (द) अतुल कोहली
13. अपनी मृत्यु शैय्या पर पड़े हुए किसने कहा था- मैं शीघ्र ही मरने वाला हूं महात्मा जी, मैं स्वराज देखने के लिए जिंदा नहीं रह पाऊंगा?
(अ) गोपालकृष्ण गोखले (ब) बाल गंगाधर तिलक (स) मोतीलाल नेहरू (द) चित्तरंजन दास
14. रूसो के सामान्य संकल्प तथा ऑस्टिन के निश्चित सर्वोच्च शक्ति के विचारों में सामंजस्य किसने स्थापित किया है?
(अ) बेंथम (ब) ग्रीन (स) लास्की (द) हेयक
15. निम्नलिखित में से कौन सा देश गेहूं और चावल दोनों का विश्व में सबसे बड़ा उत्पादक है?
(अ) यू.एस.ए. (ब) चीन (स) भारत (द) रूस
16. महानगरों के बाहरी भाग में की जाने वाली फलों, सब्जियों और फूलों की गहन खेती को कहा जाता है?
(अ) उद्यान खेती (ब) बाजार कृषि (स) ट्रक फार्मिंग (द) इनमें से कोई नहीं
17. मत्स्य उद्योग की दृष्टि से कौन सा देश महत्वपूर्ण है?
(अ) चीन (ब) नार्वे (स) इंडोनेशिया (द) भारत
18. ऑस्ट्रेलिया में माउंट गोल्डसवर्थी क्यों विख्यात है?
(अ) मूंगे की चट्टानों के लिए (ब) सुरम्य झीलों और पर्वतीय स्थल के लिए (स) लौह अयस्क की खानों के लिए (द) डेयरी उद्योग के लिए
19. दि स्कोर ऑफ माइ लाइफ- पुस्तक का लेखक कौन है?
(अ) एपीजे अब्दुल कलाम (ब) जावेद अख्तर (स) दीपा नारायण (द) जुबीन मेहता
20. भारत सरकार ने कृषि क्षेत्र के लिए बीमा योजना आरंभ की थी। इस योजना का नाम निम्न में से कौन सा है?
(अ) हृ्रढ्ढस् (ब) क्रढ्ढष्ठस्न (स) ्रढ्ढष्टढ्ढरु (द)ष्ट्रष्टक्क
21. उपराष्टï्रपति को पदच्युत करने संबंधी प्रस्ताव प्रस्तुत किया जा सकता है?
(अ) संसद के किसी भी सदन में (ब) राज्यसभा में (स) लोकसभा में (द) उपर्युक्त में से किसी में नहीं
22. जब सर्वोच्च न्यायालय किसी व्यक्ति अथवा संस्था को उसके दायित्व के निर्वहन हेतु लेख जारी करता है तो उसे कहते हैं?
(अ) उत्प्रेषण लेख (ब) परमादेश (स) अधिकार पृच्छा (द) बंदी प्रत्यक्षीकरण
23. भारत में उद्यमों हेतु लाइसेन्सिंग प्रणाली का आधार था?
(अ) औद्योगिक नीति प्रस्ताव, 1948 (ब) औद्योगिक नीति प्रस्ताव, 1956 (स) समाजवादी नमूने के समाज की स्थापना का कांग्रेस पार्टी का प्रस्ताव (द) उद्योग अधिनियम 1951
24. संयुक्त राज्य अमेरिका की सबसे बड़ी स्वर्ण उत्खनन खान होम स्टेक निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
(अ) नेवादा (ब) अलास्का (स) दक्षिण डकोटा (द) टेनेसी
25. कनाडा की सडबरी खान से निकाला जाता है?
(अ) निकेल (ब) चांदी (स) प्लेटिनम (द) इनमें से सभी
26. बारहवें वित्त आयोग के अनुसार केंद्र द्वारा राज्यों को हस्तांतरित किए जाने वाले हिस्सेदारी योग्य कर संग्रह की मात्रा निर्धारित की गई है?
(अ) 29.0 प्रतिशत (ब) 29.5 प्रतिशत (स) 30.5 प्रतिशत (द) 32.0 प्रतिशत
27. भारत में विदेशी निवेश सम्वर्धन बोर्ड अब निम्नलिखित में से किसके साथ सम्बद्घ होकर कार्य कर रहा है?
(अ) भारतीय रिजर्व बैंक (ब) विदेश मंत्रालय (स) वाणिज्य मंत्रालय (द) वित्त मंत्रालय
28. कुनैन के अतिरिक्त निम्नलिखित में से कौन सा एक शाकीय औषधि मलेरिया के उपचार के लिए प्रयोग की जाती है?
(अ) आर्टीचर (ब) ग्लेस (स) ल्यूटीविट (द) सिनेरेरिया
सही जवाब- 1.(ब) लवण, 2.(द) लवण तथा जल, 3.(अ) लिटमस पत्र, 4.(अ) अम्ल, 5.(ब)तांबा, 6.(स) तांबा, 7.(स) ईंधन के रूप में प्रयुक्त इथाइल एल्कोहल, 8.(द)आयोडीन का एल्कोहलिक विलयन, 9.(द) उपर्युक्त सभी, 10.(अ) अरस्तू, 11.(स) हरमन फाइनर, 12.(ब) रजनी कोठारी द्वारा, 13.(स) मोतीलाल नेहरू, 14.(ब) ग्रीन, 15.(ब)चीन, 16.(ब) बाजार कृषि, 17.(ब) नार्वे, 18.(स) लौह अयस्क की खानों के लिए, 19.(द) जुबीन मेहता, 20.(अ) हृ्रढ्ढस्, 21.(ब) राज्यसभा में, 22.(ब) परमादेश, 23.(द) उद्योग अधिनियम 1951, 24.(स) दक्षिण डकोटा, 25.(द) इनमें से सभी, 26.(स) 30.5 प्रतिशत, 27. (द) वित्त मंत्रालय, 28.(अ) आर्टीचर।
ब्राम्हणी (अंग्रेज़ी-Bacapa monnieri) का एक पौधा होता है जो भूमि पर फैलकर बड़ा होता है। इसके तने और पत्तियां मुलामय, गूदेदार और फूल सफेद होते है ।
यह पौधा नम स्थानों में पाया जाता है, तथा मुख्यत: भारत ही इसकी उपज भूमि है। इसे भारत वर्ष में विभिन्न नामों से जाना जाता है जैसे हिन्दी में सफेद चमनी, संस्कृत में सौम्यलता, मलयालम में वर्ण, नीरब्राम्ही, मराठी में घोल, गुजराती में जल ब्राह्मïी, जल नेवरी आदि। इसका वैज्ञानिक नाम बाकोपा मोनिएरी है।
यह पूर्ण रूपेण औषधि पौधा है। यह औषधि नाडिय़ों के लिये पौष्टिक होती है। कब्ज को दूर करती है। इसके पत्ते के रस को पेट्रोल के साथ मिलाकर लगाने से गठिया दूर करती है। ब्राह्मी में रक्त शुद्ध करने के गुण भी पाये जाते हंै। यह हृदय के लिये भी पौष्टिक होता है।
प्रघाती तरंगे
जब किसी पिण्ड की वायु में चाल, ध्वनि की चाल से अधिक होती है, तब पिण्ड की चाल पराध्वनिक कहलाती है। इस दशा में पिण्ड अपने पीछे हलचल का एक शंकु के आकार का क्षेत्र छोड़ता जाता है, जो बराबर फैलता जाता है। इस प्रकार की हलचल को प्रघाती तरंग कहते हैं।
इन तरंगों में अत्यधिक ऊर्जा होती है। यदि ऐसी तरंगे किसी भवन से टकरा जाएं तो उसे क्षति पहुंचा सकती हैं। यही कारण है कि जब किसी भव के ऊपर से पराध्वनिक वायुयान गुजरता है अथवा भवन से दूर वायु में कोई तीव विस्फोट होता है, तो इनसे उत्पन्न प्रघाती तरंग के प्रभाव से कभी-कभी भवन की खिड़कियों के कांच टूट जाते हैं।