सामान्य ज्ञान
सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमेटिक्स (सी-डॉट) भारत सरकार का दूरसंचार प्रौद्योगिकी विकास केंद्र है। इसकी स्थापना एक स्वायत्त संस्था के रूप में अगस्त 1984 में की गयी थी। इसे भारतीय दूरसंचार नेटवर्क की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अत्याधुनिक दूर संचार प्रौद्योगिकी विकसित करने का संपूर्ण अधिकार तथा पूर्ण स्वतंत्रता दी गयी। इसका मुख्य उद्देश्य दूरसंचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट केंद्र की स्थापना करना है।
1984 में सी-डॉट का काम प्रारंभ में मुख्य रूप से डिजिटल एक्सचेंजों की डिजाइनिंग और विकास करना तथा भारतीय उद्योग द्वारा इसके व्यापक स्तरीय विनिर्माण को सुकर बनाना था। बाद में, 1989 में संचार उपकरणों का विकास भी इसके कार्य क्षेत्र में जोड़ दिया गया।
इसके मुख्य कार्य हैं- 1. दूरसंचार प्रौद्योगिकी उत्पादों और सेवाओं के संबंध में काम करना।
2. दूरसंचार की वर्तमान तथा भावी आवश्यकताओं तथा ग्रामीण अनुप्रयोगों के लिए आवश्यक कनवज्र्ड नेटवर्कों के लिए समाधान उपलब्ध करान।
3. सी-डॉट को उत्कृष्ट केंद्र के रूप में बनाए रखना।
4. उद्योग, समाधान प्रदाताओं, दूरसंचार कंपनियों तथा अन्य विकास संगठनों के साथ भागीदारी और संयुक्त गठबंधन के जरिये लागत प्रभावी समाधान देना
5. संस्थापित नेटवर्कों के अधिकतम उपयोग द्वारा नई प्रौद्योगिकियों, विशिष्टताओं और सेवाओं की शुरूआत में दूरसंचार कंपनियों और सेवाप्रदाताओं का समर्थन करना।
बोलीविया दक्षिण अमरीका के सबसे अधिक गरीब देशों में से एक है। देश की आबादी को तीन श्रेणियों में बाां जा सकता है। मूल निवासी, यूरोपियान और मिश्रित। मूल निवासियों जिनके लिए इंडिगो शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। की संख्या यहां पर अधिक है। यह कुल जनसंख्या का 65 प्रतिशत है। इन मूल निवासियों में मुख्य आबादी क्ेवेचुआ और आयमारा कबीलों की है। मिश्रित रक्त के व्यक्ति कुल जनसंखेया का लगभग 25 प्रतिशत है। शेष 10 प्रतिशत के लगऊभग अआबादजी यूरोपियन की है।
देश की जनसंख्या का 10 प्रतिशत से अधिक न होने के बाद भी राजनीतिक सत्ता और आर्थिक सम्पन्नता अल्पसंख्यक समुदाय के हाथ में ही रही है। आर्थिक सम्पदा के असमान वितरण और उसके कुछ परिवारों के हा में केन्द्रित होने के के तथ्य का अनुमान भूमि वितरण से लगाया जा सकता है। 100 यूरोपियन परिवारों के हाथ में 2 करोड़ 50 लाख हेक्टेयर जमीन है, जबकि दूसरी ओर 20 लाख परिवारों के पास कुल मिलाकर 50 लाख हेक्टेयर जमीन है। देश के खनिज, तेल तथा गैस पर बहुराष्टï्रीय निगमों तथा इजारेदारों का अधिकार है।
आज जो क्षेत्र बोलीविया के नाम से जाना जाता है, वह एक समय दक्षिण अमेरिका के विशाल स्पेनी साम्राज्य का हिस्सा था। दक्षिण अमेरिका के महान नायक साइमन बोलीवर ने 1825 में इसे मुक्त कराकर स्वतंंत्र राज्य का नाम ही इस महानायक के नाम पर बोलीविया हो गया। अपने 180 वर्ष के इतिहास में बोलिविया ने कई राजनीतिक भूकंपों को देखा है। तख्ता पलट की घटनाएं 100 से बहुत धिक हुई हैं। दक्षिण अमेरिका के अन्य देशों की तरह बोलीविया भी संयुक्त राज्य अमेरिका का, लातिन अमेरिका की शब्दावली में ग्रिन्गो साम्राज्यवाद का प्रभाव क्षेत्र रहा। देश की राजनीति पर यूरोपियन आबादी के प्रभाव का अनुमान इसी तथ्य से लगाया जा सकता है कि उन्होंने देश के मूल निवासियों को 1950 तक मताधिकार से वंचित रखा।
भारतीय सांख्यिकी संस्थान
भारतीय सांख्यिकी संस्थान (आई एस आई) कोलकाता में स्थित है। इसकी स्थापना सन् 1931 में प्राध्यापक पी सी महलनोबिस ने की थी। इसका कार्य सांख्यिकी का शिक्षण, सांख्यिकी में अनुसंधान तथा अन्य वैज्ञानिक व सामाजिक विधाओं में सांख्यिकी का प्रयोग करना है। इसको सन् 1959 में भारतीय संसद के एक विधेयक द्वारा राष्टï्रीय महत्व की संस्था का गौरव प्राप्त है।
इसका मुख्यालय कोलकोता में है। इसके अतिरिक्त इसके दो उपकेन्द्र दिल्ली और बंगलुरू में स्थित हैं। शिक्षण का कार्य कोलकोता, दिल्ली और बंगलुरू में होता है जबकि भारत के अन्य शहरों में स्थित इसकी शाखायें स्टैटिस्टिकल क्वालिटी कन्ट्रोल तथा आपरेशन्स् रिसर्च के क्षेत्र में सलाह प्रदान करतीं हैं।
मालवा, ज्वालामुखी के उद्गार से बना पश्चिमी भारत का एक अंचल है। मध्य प्रदेश के पश्चिमी भाग तथा राजस्थान के दक्षिणी-पश्चिमी भाग से गठित यह क्षेत्र आर्यों के समय से ही एक स्वतंत्र राजनीतिक इकाई रहा है।
मालवा का अधिकांश भाग चंबल नदी तथा इसकी शाखाओं द्वारा संचित है, पश्चिमी भाग माही नदी द्वारा संचित है। इसकी राजऩीतिक सीमाएं समय समय पर थोड़ी परिवर्तित होती रही । मालवा के अधिकांश भाग का गठन जिस पठार द्वारा हुआ है उसका नाम भी इसी अंचल के नाम से मालवा का पठार है ।
इसे प्राचीनकाल में मालवा या मालव के नाम से जाना जाता था, मालवा का यह नाम मालव नामक जाति के आधार पर पड़ा इस जाति का उल्लेख सर्वप्रथम ई. पू. चौथी सदी में मिलता है, जब इस जाति की सेना ने सिकंदर से युद्ध में पराजित हुई थी। ये मालव प्रारंभ में पंजाब तथा राजपूताना क्षेत्रों के निवासी थी, लेकिन सिकंदर से पराजित होकर वे अवंति और उसके आस- पास के क्षेत्रों में बस गये। उन्होंने आकर (दशार्ण) तथा अवन्ति को अपनी राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनाया। दशार्ण की राजधानी विदिशा थी तथा अवन्ति की राजधानी उज्जयिनी थी। कालांतर में यही दोनों प्रदेश मिलकर मालवा कहलाए। इस प्रकार एक भौगोलिक घटक के रुप में मालवा का नाम लगभग प्रथम ईस्वी सदी में मिलता है।
डेक्कन ओडिसी
डेक्कन ओडिसी , रेल मंत्रालय और महाराष्टï्र के पर्यटन विकास निगम का संयुक्त उपक्रम है। इस बारे में दोनों पक्षों के बीच 7 फरवरी, 2001 को सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए थे। इस रेलगाड़ी को प्रधानमंत्री ने 16 फरवरी, 2004 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रेलगाड़ी में वातानुकूलित डिब्बे, केबल कनेक्शन के साथ टेलीविजन, चैनल म्यूजिक, विदेशी मुद्रा विनिमय सुविधा, वातानुकूलित बार व रेस्त्रां, जिम व योग कक्ष आदि की व्यवस्था है।
1. कृषि लागत एवं मूल्य आयोग की स्थापना कब हुई?
(अ) 1960 ई. (ब) 1965 ई. (स) 1966 ई. (द) 1969 ई.
2. जनजातीय लोगों को शोषण करने वाले निजी व्यापारियों से छुटकारा दिलाने और उनके तैयार की गई वस्तुओं को उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से ञ्जक्रढ्ढस्नश्वष्ठ की स्थापना कब की गई?
(अ) 1951 ई. (ब)1955 ई. (स)1957 ई. (द)1987 ई.
3. मध्यकालिक कृषि ऋण की अवधि होती है?
(अ) 15 माह तक (ब) 15 माह से 5 वर्ष तक (स) 5 वर्ष से अधिक (द) 20 वर्ष तक
4. किसान कॉल सेंटर में कौन सा नंबर डॉयल करके कृषि संबंधी जानकारी नि:शुल्क प्राप्त की जा सकती है?
(अ) 1051 (ब) 1550 (स) 1551 (द) 1000
5. किस पंचवर्षीय योजना के दौरान आपातकाल लगाया गया था, नए चुनाव हुए थे और जनता पार्टी चुनी गई थी?
(अ) तीसरी (ब) चौथी (स) पांचवीं (द) छठी
6. राष्ट्रीय विकास परिषद का गठन जिस तिथि को हुआ था, वह थी?
(अ) 16 अगस्त, 1950 (ब) 1 अप्रैल, 1951 (स) 6 अगस्त, 1952 (द) 16 अगस्त, 1952
7. भारत में पंचवर्षीय योजना का अनुमोदन करने वाली सर्वोच्च निकाय कौन सी है?
(अ) योजना आयोग (ब) राष्ट्रीय विकास परिषद (स) वित्त मंत्री (द) केंद्रीय मंत्रिमंडल
8. सौरमंडल का जन्मदाता किसे कहा जाता है?
(अ) सूर्य को (ब) पृथ्वी को (स) बृहस्पति को (द) शनि को
9. सूर्य के ऊपर के भाग को क्या कहा जाता है?
(अ) अधोमंडल (ब) प्रकाशमंडल (स) वर्णमंडल (द) स्थलमंडल
10. किस ग्रह में चंद्रमा की तरह कलाएं होती हैं?
(अ) मंगल (ब) बुध (स) बृहस्पति (द) शनि
11. दो ग्रह जिनके उपग्रह नहीं है, वे हैं?
(अ) पृथ्वी और बृहस्पति (ब) बुध और शुक्र (स) शुक्र और शनि (द) शुक्र और मंगल
12. एक कंप्यूटर में सूक्ष्म संसाधित्र का निम्नलिखित में से मुख्य कृत्य क्या है?
(अ) कोडांतरण भाषा को यंत्र भाषा में परिवर्तित करना (ब) उच्च स्तर भाषा को यंत्र भाषा में परिवर्तित करना (स) तंत्र की स्मृति में भंडारित क्रमादेशों का निष्पादन करना (द) इंटरनेट से सूचना प्राप्त करना
13. कठिन शारीरिक श्रम के पश्चात पेशीय शांति महसूस करने का क्या कारण होता है?
(अ) पेशियों में यूरिया का संचयन (ब) पेशियों में दुग्धाम्ल का संचयन (स) पेशियों में से द्राक्षा-शर्करा का क्षय (द) पेशियों में आक्सीजन की कमी
14. मानव शरीर में निम्नलिखित में से कौन सा एक टिेटेनस का कारण है?
(अ) जीवाणु (ब) कवक (स) प्रोटोजोआ (द) विषाणु
15. सूर्य में कौन से तत्व विद्यमान होते ही हैं?
(अ) ऑक्सीजन एवं नाइट्रोजन (ब) कॉर्बन एवं ऑक्सीजन (स) हाइड्रोजन एवं हीलियम (द) हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन
16. कपार्ट भारत में निम्नलिखित में से किस एक में मुख्यत: कार्यरत है?
(अ) ई प्रशासन (ब) शेयर बाजार (स) ग्रामीण विकास (द) प्रदूषण नियंत्रण
17. रक्त के स्कंदन के लिए निम्नलिखित में से कौन सा विटामिन आवश्यक है?
(अ) ए (ब) डी (स) ई (द) के
18.संविधान सभा निम्नलिखित में से किसके अधीन गठित की गई?
(अ) क्रिप्स मिशन (ब) कैबिनेट मिशन योजना (स) वैवेल योजना (द) नेहरू रिपोर्ट
19. स्वतंत्र भारत की आर्थिक नीति के निर्माण से पी.सी. महालानोबिस किस भूमिका से संबद्घ थे?
(अ) प्रायोगिक सांख्यिकीविद् (ब) योजना आयोग के उपाध्यक्ष (स) प्रमुख उद्योगपति (द) केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री
20. अमेरिकी डॉलर विनिमय दरों में भारत का वर्तमान सकल घरेलू उत्पाद कितना है? लगभग-
(अ) 480 अरब अमेरिकी डॉलर (ब) 720 अरब अमेरिकी डॉलर (स) 1000 अरब अमेरिकी डॉलर (द) 1220 अरब अमेरिकी डॉलर
23. लोकसभा की वर्तमान सदस्य संख्या किस वर्ष तक अपरिवर्तित रहेगी?
(अ)2015 (ब) 2025 (स) 2026 (द) 2030
24. विश्व का सर्वाधिक कार निर्माता शहर निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) हनोई (ब) सिंगापुर (स) (द) डेट्रोइट
25. एशिया का प्रथम एक्सपोर्ट प्रोसेसिंग जोन वर्ष 1965 में किस स्थान पर स्थापित किया गया?
(अ) पाण्डिचेरी (ब) लक्षद्वीप (स) दिल्ली (द) काण्डला
26. ऋणात्मक उत्प्रेरक वे हैं, जो?
(अ) अभिक्रिया के वेग को कम करते हैं (ब) अभिक्रिया के वेग को बढ़ाते हैं (स) अभिक्रिया के वेग को अपरिवर्तित रखते हैं (द) प्रेरित उत्प्रेरक की भांति व्यवहार करते हैं
27. नाभिकीय भट्टïी में ग्रेफाइट को किस रूप में प्रयुक्त किया जाता है?
(अ) स्नेहक के रूप में (ब) ईंधन के रूप में (स) भट्टïी के आंतरिक भाग में स्नेहक के स्तर के रूप में (द) न्यूट्रॉनों का वेग घटाने के लिए
28. हीमोफीलिया एक आनुवंशिक रोग है, जिसका वहन किसके द्वारा होता है?
(अ) स्त्रियां करती हैं और प्रकट भी स्त्रियों में होता है (ब) स्त्रियां करती हैं और जो प्रकट पुरुषों में होता है (स) पुरुष करते हैं और जो प्रकट स्त्रियों में होता है (द) पुरुष करते हैं और प्रकट पुरुषों में होता है
सही जवाब- 1. (ब) 1965 ई., 2.(द)1987 ई., 3.(ब) 15 माह से 5 वर्ष तक, 4.(स) 1551, 5.(स) पांचवीं, 6.(स) 6 अगस्त, 1952, 7.(ब) राष्ट्रीय विकास परिषद, 8.(अ) सूर्य को, 9.(स) वर्णमंडल, 10.(ब) बुध, 11.(ब) बुध और शुक्र, 12.(स) तंत्र की स्मृति में भंडारित क्रमादेशों का निष्पादन करना, 13.(ब) पेशियों में दुग्धाम्ल का संचयन 14.(अ) जीवाणु 15. (स) हाइड्रोजन एवं हीलियम 16.(स) ग्रामीण विकास, 17.(द) के, 18.(ब) कैबिनेट मिशन योजना, 19.(अ) प्रायोगिक सांख्यिकीविद्, 20.(अ) 480 अरब अमेरिकी डॉलर, 21.(स) कौटिल्य, 22.(अ) चितरंजन दास, 23. (स) 2026, 24.(द) डेट्रोइट, 25. (द) काण्डला, 26.(अ) अभिक्रिया के वेग को कम करते हैं, 27.(द) न्यूट्रॉनों का वेग घटाने के लिए, 28.(ब) स्त्रियां करती हैं और जो प्रकट पुरुषों में होता है।
महासागर जलमंडल का प्रमुख भाग है। यह खारे पानी का विशाल क्षेत्र है। महासागर पृथ्वी का 71 प्रतिशत भाग अपने आप से ढांके रहते हंै ( लगभग 36.1 करोड़ वर्ग किलोमीटर)। जिसका आधा भाग 3 हजार मीटर गहरा है ।
प्रमुख महासागर हैं- प्रशान्त महासागर( Pacific Ocean), अंध महासागर ( Atlantic Ocean), उत्तरधु्रवीय महासागर(Arctic Ocean), हिन्द महासागर (Indian Ocean), दक्षिण धु्रवीय महासागर( Antarctic Ocean)
हर साल 8 जून का दिन विश्व महासागर दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व में समुद्र की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस दिवस की शुरूआत वर्ष 1992 में की गई थी। वर्ष 2008 में संयुक्त राष्ट्र ने इसे आधिकारिक तौर पर मान्यता दी थी। यह दिन अंतररष्ट्रीय बिरादरी के समक्ष महासागरों की वजह से आने वाली चुनौतियों के बारे में जागरूकता फैलाने का अवसर देता है।
केंद्रीय वित्तमंत्री पी चिदम्बरम ने देश का पहला सामाजिक प्रभाव वाला डीआईसीसीआई-एसएमई फंड यानी दलित इंडियन चैंबर्स ऑफ़ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज-छोटा और मध्यम उद्योग फंड, 6 जून 2013 को जारी किया है। इस फंड का उद्देश्य दस वर्ष में पांच अरब रुपये जुटाना और इससे दलित उद्यमियों को वित्त उपलब्ध कराया जाना है।
वित्तमंत्रालय के अनुसार दलित उद्यमियों को वित्त उपलब्ध कराए जाने से समाज में समानता का भाव पैदा होगा। इसे दलित इंडियन चैंबर्स ऑफ़ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज ने शुरू किया है और इसे भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने पंजीकृत किया है। केंद्र सरकार ने बैंकों से कहा है कि प्रत्येक शाखा अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के एक उद्यमी को सहारा दे, जिससे देश में एक साथ ऐसे एक लाख से ज्यादा उद्यमी बन जाएंगे। साथ ही बैंकों और एल आईसी से भी डीआईसीसीआई एसएम ई फंड में निवेश करने को कहा जाएगा।
सरकार द्वारा जारी नई सार्वजनिक खरीद नीति में सभी प्रकार की सरकारी और सार्वजनिक खरीद का बीस प्रतिशत छोटे, बहुत छोटे और मध्यम उद्योगों से खरीदना अनिवार्य कर दिया गया है। इस नीति के तहत प्रावधान है कि चार प्रतिशत खरीद अनुसूचित जातियों तथा अनुसूचित जनजातियों द्वारा चलाए जा रहे उद्यमों से की जानी चाहिए। ऐसे में डीआईसीसीआई-एसएमई फंड के माध्यम से अनुसूचित जातियों तथा अनुसूचित जनजातियों द्वारा चलाए जा रहे उद्यमों को वित्त मुहैया कराए जाने के साथ उनकी विपणन संबंधी समस्या को दूर करने में आसानी होगी।
रहस्यवाद
रहस्यवाद हिंदी या समस्त भारतीय साहित्य का एक साहित्यिक आंदोलन है जिसका समय 1950 के आसपास समझा जाता है। इसका जन्म छायावाद के बाद हुआ। कुछ लोग इसको छायावाद की ही एक शाखा मानते हैं। यह भी कहा जा सकता है कि रहस्यवाद और छायावाद आपस में मिले-जुले हैं। रहस्यवाद के अंतर्गत प्रेम के कई स्तर होते हैं।
प्रथम स्तर है अलौकिक सत्ता के प्रति आकर्षण।
द्वितीय स्तर है- उस अलौकिक सत्ता के प्रति दृढ अनुराग।
तृतीय स्तर है विरहानुभूति।
चौथा स्तर है- मिलन का मधुर आनंद।
महादेवी और निराला में आध्यात्मिक प्रेम का मार्मिक अंकन मिलता है। यद्यपि छायावाद और रहस्यवाद में विषय की दृष्टि से अंतर है। जहाँ रहस्यवाद का विषय - आलंबन अमूर्त, निराकार ब्रह्म है, जो सर्व व्यापक है, वहां छायावाद का विषय लौकिक ही होता है।
नार्वे स्थित आर्कटिक मॉनीटरिंग एण्ड एसेसमेंट प्रोग्राम (एएमएपी) की एक रिपोर्ट के अनुसार विश्व भर में कार्बन डाईआक्साइड के तेजी हो रहे उत्सर्जन के परिणामस्वरूप आर्कटिक सागरों में अम्लता की मात्रा बढ़ रही है। इससे समूची महासागरीय जैव-श्रृंखला पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेंगे। वैज्ञानिकों का दावा है कि यदि हम कार्बन डाईऑक्साइड के उत्सर्जन को तुरंत रोक देते हैं तब भी आर्कटिक सागरों को अपने मूल स्वरूप में आने में लाखों वर्षों का समय लगेगा।
कार्बन डाईऑक्साइड हमारे ग्रह पृथ्वी को गर्म बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। ठंडा जल कार्बन डाईऑक्साइड को सामान्य जल की अपेक्षा अधिक तीव्रता से अवशोषित करता है इसलिए आर्कटिक सागरों में कार्बन डाईऑक्साइड के कारण अम्लता बढ़ रही है।
आर्कटिक मॉनीटरिंग एण्ड एसेसमेंट प्रोग्राम (एएमएपी) आर्कटिक काऊंसिल की पांच कार्य समूहों में से एक है जिसका कार्यालय नार्वे की राजधारी ओसलो में स्थित है.। एमएपी की स्थापना वर्ष 1991 में की गई थी।
अतीश
अतीश जिसे दीपंकर भी कहा जाता है, भारतीय बौद्ध सुधारवादी हुए हैं जिनकी शिक्षाएं तिब्बत के बौद्ध धर्म के एक मत काग्युद्पा का आधार बनी। जिसकी स्थापना उनके शिष्य ब्रॅम- स्टॅन ने की थी।
भारत में बौद्ध अध्यययन के केंद्र नालंदा से 1038 या 1042 में तिब्बत की यात्रा करने वाले अतीश ने वहां मठ स्थापित किए और बौद्ध धर्म की तीन शाखाओं पर बल देने वाले प्रबंध लिखे। ये तीन शाखाएं हैं- थेरवाद (गौतम बुद्ध में पूर्ण आस्था), महायान (कई बुद्धों में से गौतम बुद्ध को एक मानना और वज्रयान (योग पर बल)।
उन्होंने शिक्षा दी कि तीन अवस्थाएं एक के बाद एक आती हैं और उनकी इसी क्रम में पालन करना चाहिए। उनकी मृत्यु न्येथांग मठ में हुई। जहां उनकी समाधि आज भी मौजूद है।
1. राष्ट्र की जीवन रेखा किसे उद्घोषित किया गया था?
(अ) नई सहस्त्राब्दी के प्रथम रेल बजट को (ब) केंद्रीय बजट-2002-03 को (स) केंद्रीय बजट 2003-04 को (द) केंद्रीय बजट-2004-05 को
2. रेलगाडिय़ों में बिना टिकट यात्रा के दोषियों पर न्यूनतम कितनी राशि के दंड का प्रावधान अब लागू है?
(अ) 50 रुपए (ब) 100 रुपए (स) 250 रुपए (द) 500 रुपए
3. विश्व का सबसे लंबा रेलमार्ग कौन सा है?
(अ) ब्यूनस आयर्स वाल पैरासो (ब) लेनिनग्राड-ब्लाडीवोस्टोक (स) लेनिनग्राड-वोल्गोग्राड (द) केपटाउन-काहिरा
4. पैलेस ऑन व्हील्स की तर्ज पर नई रेलगाड़ी डेक्कन आडिसी मुख्यत: किस राज्य में चलती है?
(अ) तमिलनाडु (ब) उड़ीसा (स) महाराष्ट्र (द) कर्नाटक
5. भारत के रेल मंत्रालय की बुलेट ट्रेन चलाने की योजना है?
(अ) मुंबई-अहमदाबाद के बीच (ब) मुंबई-हैदराबाद के बीच (स) मुंबई-नई दिल्ली के बीच (द) मुंबई-पुणे के बीच
6. इंद्रधनुषीय क्रांति का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
(अ) हरित क्रांति से (ब) श्वेत क्रांति से (स) नीली क्रांति से (द) इन सभी से
7. निम्नलिखित में से किस राज्य को छोडक़र सभी में कृषि भूमि का प्रतिशत काफी अधिक है?
(अ) पंजाब (ब) हरियाणा (स) उत्तरप्रदेश (द) सिक्किम
8. विश्व बैंक की स्थापना कब की गई थी?
(अ) 1945 (ब) 1956 (स) 1960 (द) 1988
9. असहयोग आंदोलन को कब स्थगित किया गया?
(अ) 1940 (ब) 1932 (स) 1922 (द) 1920
10. अध्यक्षात्मक शासक का उदय सर्वप्रथम किस देश में हुआ?
(अ) युगोस्लाविया (ब) मिस्र (स) स्विट्जरलैंड (द) संयुक्त राज्य अमेरिका
11. एलपीजी गैस सिलिंडर में, गैस के रिसाव का पता लगाने में सहायता के लिए निम्नलिखित गंध वाले पदार्थों में से कौन सा एक डाला जाता है?
(अ) एथिल एल्कोहल (ब) एथिल मरकैप्टन (स) फीनॉल (द) बेंजीन
12. निम्नलिखित में से किसे जैव उर्वरक के रूप में प्रयोग किया जाता है?
(अ) क्लॉस्ट्रीडियम (ब) यूरिया (स) एजोला (द) खोई
13. डाउन विधि द्वारा सोडियम क्लोराइड से कौन सी गैस बनती है?
(अ) आक्सीजन (ब) हाइड्रोजन (स) क्लोरीन (द) नाइट्रोजन
14. चिलीसाल्ट पीटर निम्नलिखित में से किसका अयस्क है?
(अ) कैल्सियम (ब) सल्फर (स) सोडियम का (द) इनमें से कोई नहीं
15. फिलास्फर वूल किस यौगिक को कहते हैं?
(अ) सल्फाइट (ब) कार्बोनेट (स) सल्फर डाइऑक्साइड (द) जिंक ऑक्साइड को
16. अश्रुगैस का रासायनिक नाम है?
(अ) चैल्कोपाइराइट (ब) क्रिप्टॉन (स) क्लोरो एसीटोफेनोन (द) इनमें से कोई नहीं
17. परमाणु भार का अंतरराष्टï्रीय मात्रक है?
(अ) कार्बन-11 (ब) कार्बन-12 (स)कार्बन-2 (द)कार्बन-6
18. देश में पहली बार कृषि गणना किस वर्ष कराई गई?
(अ) वर्ष 1955 (ब) वर्ष 1970 (स) वर्ष 1975 (द) वर्ष 1980
19. कर्नाटक राज्य में सेंट्रल फॉडर सीड प्रोडक्शन फार्म निम्न में से कहां स्थित है?
(अ) शादनगर (ब) कल्पक्कम् (स) आवडी (द) हैस्सरघट्टïा
20. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल मार्केटिंग, जयपुर कब से कार्य कर रहा है?
(अ) 8 अगस्त, 1988 (ब) 8 अगस्त, 1989 (स)8 अगस्त, 1990 (द) 8 अगस्त, 1991
21. नेशनल ब्यूरो ऑफ सॉइल सर्वे एंड लैण्ड यूज प्लानिंग कहां स्थित है?
(अ) पुणे (ब) बैंगलोर (स) नागपुर (द) हैदराबाद
22. किसके द्वारा स्वराज दल की स्थापना की गई?
(अ) चितरंजन दास (ब) मौलाना आजाद (स) बाल गंगाधर तिलक (द) महात्मा गांधी
23. लिखित संविधान की अवधारणा ने सर्वप्रथम किस देश में जन्म लिया?
(अ) फ्रांस (ब) संयुक्त राज्य अमेरिका (स) ब्रिटेन (द) स्विटरजलैंड
24. संसदीय शासन प्रणाली सर्वप्रथम किस देश में विकसित हुई?
(अ) ब्रिटेन (ब) बेल्जियम (स) फ्रांस (द) स्विटरजरलैंड
25. किस देश में दोहरी नागरिकता का सिद्घांत स्वीकार किया गया है?
(अ) भारत (ब) कनाडा (स) ऑस्ट्रेलिया (द) संयुक्त राज्य अमेरिका
26. संसदीय शासन में वास्तविक/ कार्यपालिका शक्ति किसके पास होती है?
(अ) संसद (ब) प्रधानमंत्री (स) राष्ट्रपति (द) नौकरशाही
27. भारत में रेलवे कोच का कारखाना निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्थित है?
(अ) पेराम्बूर की (ब) कोलकाता (स) खडग़पुर (द) पुणे
28. विश्व में किस खाड़ी की तटरेखा सर्वाधिक लंबी है?
(अ)मैक्सिको की खाड़ी (ब) बिस्के की खाड़ी (स) हडसन की खाड़ी की (द) इनमें से कोई नहीं
29. कौन सा सागर ईरान की उत्तरी सीमा को स्पर्श करता है?
(अ) लाल सागर (ब) उत्तरी सागर (स) कैस्पियन सागर (द) भूमध्य सागर
30. अवतल लेंस के चश्मे में कौन सा दृष्टिï दोष सुधारा जाता है?
(अ) दूर दृष्टिï को (ब) निकट दृष्टिï को (स) निकट और दूर दृष्टिï का (द) जरा दृष्टिï को
सही जवाब- 1.(अ) नई सहस्त्राब्दी के प्रथम रेल बजट को, 2.(स) 250 रुपए, 3.(ब) लेनिनग्राड-ब्लाडीवोस्टोक, 4.(स) महाराष्ट्र, 5.(अ) मुंबई-अहमदाबाद के बीच, 6. (द) इन सभी से, 7.(द) सिक्किम, 8.(अ) 1945, 9.(स) 1922, 10.(द) संयुक्त राज्य अमेरिका,11.(ब) एथिल मरकैप्टन, 12.(स) एजोला, 13.(स) क्लोरीन, 14. (स) सोडियम का, 15.(द) जिंक ऑक्साइड को, 16.(स) क्लोरो एसीटोफेनोन, 17.(ब) कार्बन-12,18.(ब) वर्ष 1970, 19. (द) हैस्सरघट्टïा, 20.(अ) 8 अगस्त, 1988, 21.(स) नागपुर, 22.(अ) चितरंजन दास, 23.(अ) फ्रांस, 24.(अ) ब्रिटेन, 25.(द) संयुक्त राज्य अमेरिका, 26.(ब) प्रधानमंत्री, 27.(अ) पेराम्बूर की, 28.(स) हडसन की खाड़ी की, 29.(स) कैस्पियन सागर, 30.(ब) निकट दृष्टिï को।
प्राटेउस नेपच्युन का छठां ज्ञात और दूसरा सबसे बड़ा चन्द्रमा है। इसकी कक्षा है 11 लाख 7 हजार 600 किमी नेपच्युन से और व्यास है 418 किम। मिथकों के अनुसार प्राटेउस एक सागरी देवता था जो अपना आकार बदल सकता था।
नेपच्युन के चंद्रमा के रूप में इसकी खोज वर्ष1989 में वायेजर 2 ने की थी। यह नेरेइड से बड़ा है लेकिन बहुत गहरे रंग का है। यह नेपच्युन के इतने समीप है कि इसे नेपच्युन की चमक में देखा जाना कठिन है।
प्राटेउस अनियमित आकार का चन्द्रमा है। यह शायद अनियमित आकार के पिंड के लिये गुरुत्व के कारण गोलाकार होने की सीमा से थोड़ा ही छोटा है। इसकी सतह पर क्रेटरों की भरमार है और भूगर्भीय गतिविधि के कोई प्रमाण नहीं हैं।
नाइट्रोजन युक्त उर्वरक
नाइट्रोजन युक्त उर्वरकों में नाइट्रोजन की पर्याप्त मात्रा होती है। ये पत्तियों का रंग हरा और दानों को मोटा तथा प्रोटीन युक्त बनाने में सहायक होते हैं। नाइट्रोजन युक्त प्रमुख उर्वरक हैं-सोडियम नाइट्रेट, अमोनियम सल्फेट आदि। नाइट्रोजनी उर्वरक भूमि में उस समय डाले जाते हैं, जब पौधों में उनकी तुरंत आवश्यकता होती है।
केंद्र सरकार ने एक स्वायत्तशासी एजेंसी राष्ट्रीय कौशल विकास एजेंसी (एनएसडीए) का 8 जून 2013 को गठन किया है। प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय कौशल विकास परिषद (पी.एम.एन.सी.एस.डी.), राष्ट्रीय कौशल विकास समन्वय बोर्ड तथा कौशल विकास पर प्रधानमंत्री के सलाहकार के कार्यालय की सभी जिम्मेदारियां अब राष्ट्रीय कौशल विकास एजेंसी में शामिल की गईं हैं।
एनएसडीए के निम्नलिखित कार्य हैं- कौशल विकास के क्षेत्र में भारत सरकार और निजी क्षेत्र द्वारा किए गए प्रयासों को समन्वित करना और उनमें तालमेल कायम करना। 12वीं पंचवर्षीय योजना के कार्यकाल तथा उसके आगे भी कौशल विकास से संबंधित जो सामाजिक, क्षेत्रीय, लैंगिक और आर्थिक असमंजस है, उन्हें हटाकर अनुसूचित जाति एवं जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्गों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और विभिन्न प्रकार की विकलांगता वाले व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सशक्त करना। साथ ही राष्ट्रीय कौशल विकास कार्यक्रम तैयार करना और व्यावसायिक प्रमाणन संस्थाओं के निर्माण कार्यों को बढ़ावा देना।
केंद्रीय मंत्रालयों और कौशल विकास निगम (यानी एनएसडीसी) अपनी योजनाओं को जारी रखेंगी। राष्ट्रीय कौशल विकास एजेंसी स्वायत्तशासी एजेंसी है। इसका अध्यक्ष केंद्र के मंत्रिमंडलीय (कैबिनेट) मंत्री के समतुल्य पद का अधिकारी होगा। इस एजेंसी में एक महानिदेशक और कई अधिकारी भी होंगे।
लूनी नदी, राजस्थान राज्य, पश्चिमोत्तर भारत में बहने वाली एक नदी है। अजमेर के निकट के अरावली श्रेणी की पश्चिमी ढलानों में उदगम, जहां इसे सागरमती के नाम से जाना जाता है, वहां से यह नदी आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम की ओर पहाडिय़ों से होती हुई इस प्रदेश के मैदानों के पार बहती है।
उसके बाद यह रेगिस्तान के एक भाग से होकर अंतत: गुजरात राज्य के कच्छ के रण के पश्चिमोत्तर भाग की बंजर भूमि में विलुप्त हो जाती है। यह एक मरुस्थलीय नदी है जो लवण नदी के नाम से प्रसिद्ध है। बाड़ी, मिठड़ी आदि इसकी सहायक नदियां हैं। ग्रीष्म ऋतु में इस नदी में पानी बहुत कम रहता है। लूनी एक मौसमी नदी है और इसका अपवाह मुख्यत: अरावली श्रेणी की दक्षिण-पश्चिमी ढलानों से होता है, जोवाई, सुकरी और जोजारी इसकी प्रमुख सहायक नदियां हैं।
लूनी का नाम संस्कृत शब्द लवणवारि(नमकीन नदी) से लिया गया है और अत्यधिक लवणता के कारण इसका यह नाम पड़ा है। 329 किलोमीटर लंबी धारा वाली लूनी इस क्षेत्र की एकमात्र प्रमुख नदी है और यह सिंचाई का एक अनिवार्य स्रोत है।
आर्यावर्त किसे कहते हैं?
आर्यावर्त का शाब्दिक अर्थ है आर्यो आवर्तन्तेत्र अर्थात आर्य जहा सम्यक प्रकार से बसते हंै। इसका दूसरा अर्थ है पुण्यभूमि ।
मनुस्मृति में आर्यावर्त की परिभाषा इस प्रकार दी हुई है-
आसमुद्रात्तु वै पूर्वादासमुद्रात्तु पश्चिमात।
तयोरेवान्तरं गिर्योरार्यावर्त विदुर्बुधा॥
प्राचीन संस्कृत साहित्य में आर्यावर्त नाम से उत्तर भारत के उस भाग को अभिहित किया जाता था जो पूर्व समुद्र से पश्चिम समुद्र तक और हिमालय से विंध्याचल तक विस्तृत है। इसका शाब्दिक अर्थ है- जहां आर्य निवास करते हैं। प्राचीन वांड्मय में इस स्थान के बारे में विभिन्न मत हैं। ऋग्वेद इसे सप्तसिंधु प्रदेश बताता है।
उपनिषद काल में यह काशी और विदेह जनपदों तक फैल गया था। मनुस्मृति में इसकी परिभाषा देते हुए कहा गया है कि पूर्व में समुद्र तट, पश्चिम में समुद्र तट, उत्तर में हिमालय से दक्षिण में विंध्याचल तक के प्रदेश को विद्वान आर्यावर्त कहते हैं। पतंजलि के मत से गंगा और यमुना के मध्य का भू-भाग आर्यावर्त है। इन कथनों से विदित होता है कि उस समय उत्तर भारत के सभी जनपद इसमें सम्मिलित थे और आर्य संस्कृति का विस्तार इतना ही था। पुराणों का समय आते-आते यह देशव्यापी हो गई और भारतवर्ष और आर्यावर्त पर्यायवाची माने जाने लगे।
भारत के मध्यकालीन इतिहास में उत्तर भारत के लिए आर्यावर्त शब्द का प्रयोग मिलता है। मनुस्मृति में आर्यावर्त की सीमाओं का निर्देश करते हुए उत्तर भारत में हिमालय, दक्षिण में विन्ध्याचल पर्वत तथा पूर्व और पश्चिम में समुद्रतटों तक उसका विस्तार बताया गया है।
आर्यावर्त के लिए अन्य पांच भौगोलिक नामों का भी उल्लेख मिलता है- उदीची (उत्तर), प्रतीची (पश्चिम), प्राची (पूर्व), दक्षिण और मध्य। आर्यावर्त का मध्य भाग ही हिन्दी भाषा और साहित्य का उद्गम एवं विकास स्थल मध्यदेश कहलाता है। 12 वीं शती तक के साहित्य में इस नाम का निरन्तर प्रयोग हुआ है। उसके बाद इसका प्रयोग कम होता गया। विभिन्न युगों में आर्य संस्कृति के विस्तार एवं विकास के साथ आर्यावर्त की भी सीमाएं बदलती रही हैं।
आजकल यह समझा जाता है कि इसके उत्तर में हिमालय श्रृंखला, दक्षिण में विंध्यमेखला, पूर्व में पूर्वसागर (वंग आखात) और पश्चिम में पश्चिम पयोधि (अरब सागर) है। उत्तर भारत के प्राय: सभी जनपद इसमें सम्मिलित हैं। परन्तु कुछ विद्वानों के विचार में हिमालय का अर्थ है पूरी हिमालय श्रृखंला, जो प्रशान्त महासागर से भूमध्य महासागर तक फैली हुई है और जिसके दक्षिण में सम्पूर्ण पश्चिमी एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के प्रदेश सम्मिलित थे।
अरावली या अर्वली उत्तर भारतीय पर्वतमाला है। राजस्थान राज्य के पूर्वोत्तर क्षेत्र से गुजऱती 560 किलोमीटर लम्बी इस पर्वतमाला की कुछ चट्टानी पहाडिय़ां दिल्ली के दक्षिण हिस्से तक चली गई हैं। भारत की भौगोलिक संरचना में अरावली प्राचीनतम पर्वत है। यह संसार की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला है, जो राजस्थान को उत्तर से दक्षिण दो भागों में बाँटती है। अरावली का सर्वोच्च पर्वत शिखर सिरोही जि़ले में गुरुशिखर (1727 मी.) है, जो माउंट आबू में है। इस पर्वतमाला में केवल दक्षिणी क्षेत्र में सघन वन हैं, अन्यथा अधिकांश क्षेत्रों में यह विरल, रेतीली एवं पथरीली है।
शिखरों एवं कटकों की श्रृंखलाएं, जिनका फैलाव 10 से 100 किलोमीटर है, सामान्यत: 300 से 900 मीटर ऊंची हैं। इस पर्वत श्रेणी का विस्तार उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम की ओर दिल्लीसे अहमदाबाद तक लगभग 800 कि.मी. की लम्बाई में है। अरावली पर्वत श्रंखला का लगभग 80 प्रतिशत विस्तार राजस्थान में है। दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन रायशेला पहाड़ी पर बना हुआ है, जो अरावली का की भाग है। अरावली की औसत ऊंचाई 920 मीटर है तथा इसकी दक्षिण की ऊंचाई और चौड़ाई सर्वाधिक है। यह एक अवशिष्ट पर्वत है एवं विश्व के प्राचीनतम मोड़दार पर्वतों में से एक है। यह पर्वत श्रेणी क्वाट्र्ज चट्टानों से निर्मित है। इनमें सीसा, तांबा, जस्ता आदि खनिज पाये जाते हैं। इस पर्वत श्रेणी को उदयपुर के निकट जग्गा पहाडिय़ों, अलवर के निकट हर्षनाथ की पहाडिय़ों और दिल्ली के निकट इसे दिल्ली की पहाडिय़ों के नाम से जाना जाता है। अरावली पर्वत श्रेणी की सर्वोच्च चोटी गुरु शिखर 1 हजार 722 मीटर है।
1. शून्य आधारित बजट तकनीक किस देश की देन मानी जाती है?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका (ब) ब्रिटेन (स) फ्रांस (द) जापान
2. भारत में शून्य आधारित बजट को किस वर्ष के वार्षिक बजट में अपनाया गया था?
(अ) 1986-87 (ब) 1987-88 (स) 1988-89 (द) 1989-90
3. भारत में आर्थिक नियोजन का स्वरूप है?
(अ) विकेंद्रीकृत (ब) निर्देशात्मक (स) समाजवादी और पूंजीवादी (द) इनमें से सभी
4. भारत में आर्थिक नियोजन के प्रमुख उद्देश्य रहे हैं?
(अ) आर्थिक संवृद्धि एवं आत्मनिर्भरता (ब) पूर्ण रोजगार के सााि आर्थिक असमानताओं में कमी (स) गरीबी उन्मूलन तथा आधुनिकीकरण (द) उपर्युक्त में से सभी
5. प्रथम पंचवर्षीय योजना में किस क्षेत्र को प्रमुखता दी गई थी?
(अ) औद्योगिक क्षेत्र को (ब) कृषि क्षेत्र को (स) सेवा क्षेत्र को (द) निर्यात क्षेत्र को
6. भारत में औद्योगीकरण की प्रक्रिया किस पंचवर्षीय योजना में प्रारंभ की गई थी?
(अ) प्रथम (ब) द्वितीय (स) तृतीय (द) चतुर्थ
7. द्वितीय पंचवर्षीय योजना का प्रारूप किसने तैयार किया था?
(अ) बी.एन. गाडगिल (ब) बी.के.आर. वी. राव (स) पी.सी. महालनोबिस (द) सी.एन. वकील
8. पोटैलैंड सीमेंट के विनिर्माण के लिए उपयोग में ली गई कच्ची सामग्री है?
(अ) चूना पत्थर एवं मिट्टी (ब) एल्युमिना, मिट्टïी एवं जिप्सम (स) जिप्सम एवं चूना पत्थर (द) जिप्सम एवं मिट्टïी
9. वह लड़ाकू विमान कौन सा है, जिसे भारतीय वायु सेना से हटा दिया गया है?
(अ) अग्रि (ब) मिग-23 (स) आकाश (द) मिग-20
10. रिजर्व बैंक के नोट निर्गमन विभाग के पास हर समय कम से कम कितने मूल्य का स्वर्ण कोष रहना चाहिए?
(अ) 100 करोड़ रुपए (ब) 105 करोड़ (स) 110 करोड़ (द) 115 करोड़ रुपए
11. अल्पकालीन विदेशी ऋण किस अवधि तक के ऋण को कहा जाता है?
(अ) 3 माह की अवधि (ब) 6 माह की अवधि (स) नौ माह की अवधि (द) 1 वर्ष की अवधि
12. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड की स्थापना कब की गई थी?
(अ) 1988 (ब) 1989 (स) 1992 (द) 1995
13. एशियाई विकास बैंक ने भारत के किस नगर में अपना आवासीय कार्यालय खोला है?
(अ) नई दिल्ली (ब) मुंबई (स) बैंगलोर (द) पुणे
14. भारत में सबसे अधिक शाखाएं किस विदेशी बैंक की हैं?
(अ) स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक (ब) ए.एन. जैड ग्रिन्डलेज बैंक की (स) हांगकांग एंड शंघाई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (द) सिटी बैंक
15. अंतरराष्टï्रीय मुद्रा कोष किन देशों को ऋण प्रदान कराता है?
(अ) किसी भी देश को (ब) दक्षिण एशियाई देशों को (स) केवल सदस्य देशों को (द) उक्त में से कोई नहीं
16. कर सुधार समिति का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया था?
(अ) मनमोहन सिंह (ब) पी. चिदंबरम (स) बी.एन. राव (द) राजा चेलैया को
17. पच्चीस अंश सेंटीग्रेड पर उदासीन विलयन का मान है?
(अ) 0 (ब) 1.0 (स) 7.0 (द) 14
18. प्रयोगशाला उपकरणों को बनाने के लिए उपयोग में लिया गया कांच है?
(अ) पाइरेक्स कांच (ब) कठोर कांच (स) मृदु कांच (द) सुरक्षा कांच
19. वात्या भ_ïी (ब्लास्ट फर्नेस) में उत्पादित लोहा है?
(अ) कच्चा लोहा (ब) पिटवां लोहा (स) स्टेनलेस स्टील (द) स्टील
20. भारत में विश्व के तिलहन क्षेत्रफल के कितने प्रतिशत क्षेत्र में तिलहन की खेती होती है?
(अ)15 प्रतिशत (ब) 20 प्रतिशत (स) 22 प्रतिशत (द)25 प्रतिशत
21. वायु गति का मापक है?
(अ) स्पीडोमीटर (ब) टैकोमीटर (स) एनीमोमीटर (द) ओडियोमीटर
22. हाइग्रोमीटर यंत्र का उपयोग निम्र में किसे नापने के लिए किया जाता है?
(अ) आपेक्षिक आद्र्रता (ब) दूध की शुद्घता (स)द्रव का आपेक्षिक घनत्व (द) इनमें से कोई नहीं
23. फैदोमीटर का उपयोग किस राशि को मापने में किया जाता है?
(अ) भूकंप तीव्रता (ब) वर्षा की मात्रा (स) समुद्र की गहराई (द) ध्वनि तीव्रता
24. रिक्टर पैमाने का उपयोग निम्नलिखित में से किस राशि को मापने में किया जाता है?
(अ) द्रव का घनत्व (ब)भूकंप की तीव्रता (स)वायु का वेग (द)वायु की आर्द्रता
25. टेलीस्कोप प्रयुक्त किया जाता है?
(अ) पास की वस्तुओं को देखने के लिए (ब) दूर की वस्तुओं को देखने के लिए (स) छोटी वस्तुओं को देखने के लिए (द) जीव कोशों को देखने के लिए
26. भारत में अंग्रेजी शासन के दौरान प्रांतीय स्वायत्तता किस वर्ष प्रदान की गई थी?
(अ)1861 एक्ट (ब)1892 एक्ट (स)1919 एक्ट (द)1935 एक्ट
27. किस अधिनियम के द्वारा भारत में प्रेसीडेंसी व्यवस्था समाप्त की गई थी?
(अ)1773 एक्ट (ब)1784 एक्ट (स)1813 एक्ट (द)1861 एक्ट
28. टेलीविजन का आविष्कार किसने किया था?
(अ) थॉमस एल्वा एडिसन (ब) एलेक्जेंडर ग्राहम बेल (स) जॉन लॉगे बेयर्ड (द) राइट बंधु
सही जवाब- 1.(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका, 2.(ब) 1987-88, 3.(द) इनमें से सभी, 4.(द) उपर्युक्त में से सभी, 5.(ब) कृषि क्षेत्र को, 6.(ब) द्वितीय, 7.(स) पी.सी. महालनोबिस, 8.(ब) एल्युमिना, मिट्टïी एवं जिप्सम, 9.(ब)मिग-23, 10.(द) 115 करोड़ रुपए, 11.(द) 1 वर्ष की अवधि, 12.(अ) 1988, 13.(अ) नई दिल्ली, 14.(ब) ए.एन. जैड ग्रिन्डलेज बैंक की, 15.(स) केवल सदस्य देशों को, 16.(द) राजा चेलैया को, 17.(स) 7.0, 18.(अ) पाइरेक्स कांच, 19.(अ) कच्चा लोहा, 20.(अ)15 प्रतिशत, 21.(स)एनीमोमीटर, 22.(अ)आपेक्षिक आद्र्रता, 23.(स) समुद्र की गहराई, 24.(ब) भूकंप की तीव्रता, 25.(ब) दूर की वस्तुओं को देखने के लिए, 26.1935 एक्ट, 27.(ब) 1784 एक्ट, 28.(स) जॉन लॉगे बेयर्ड।
1. मलावी का राष्ट्रपति किसे चुना गया है?
(अ) जोस मारिया (ब) पीटर मुथारिका (स) लखदर ब्रहीमी (द) पॉल बिया
2. फॉब्र्स की शक्तिशाली महिला लिस्ट मे किसे शीर्ष स्थान मिला है?
(अ) हिलेरी क्लिंटन (ब) अंजेला मरकेल (स) सोनिया गांधी (द) अल्पना सिंह
3. निम्नलिखित में से किस सुल्तान ने आगरा नगर की नींव डाली थी?
(अ) बहलोल लोदी (ब) सिकंदर लोदी (स) इब्राहीम लोदी (द) शेरशाह
4. निम्नलिखित में से किस मुगल सेनानायक के साथ शिवाजी ने पुरंधर की संधि-1665 पर हस्ताक्षर किए थे?
(अ)शाइस्त खां (ब)दिलेर खां (स)जसवंत सिंह (द)जयसिंह
5. आस्वान बांध निम्नलिखित में से किस नदी पर स्थित है?
(अ) नील (ब) जैरे (स) लिम्पोपो (द) जेम्बेजी
6. अकोसोम्बो बांध निम्नलिखित में से किस नदी पर स्थित है?
(अ) लिम्पोपो (ब) वोल्टा (स) वोल्गा (द) कोलोरेडो
7. किस वर्ष क्रांतिकारियों (भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव) को फांसी हुई?
(अ)1937 (ब) 1932 (स) 1931 (द) 1928
8. किस मुकदमे के सिलसिले में भगत सिंह को फांसी की सजा दी गई थी?
(अ) कानपुर षडयंत्र केस (ब) पेशावर षडयंत्र केस (स)मेरठ षडयंत्र केस (द) लाहौर षडयंत्र केस
9. सविनय अवज्ञा आंदोलन के तुरंत पश्चात् आरंभ हुआ?
(अ)एनीबेसेंट द्वारा होम रूल की घोषणा (ब)बंगाली विभाजन (स)डांडी मार्च (द) कांग्रेस द्वारा पूर्ण स्वराज्य की घोषणा
10. विश्व में सर्वाधिक बोली जाने वाली चार भाषाओं का अवरोही क्रम क्या है?
(अ) अंग्रेजी, चीनी, स्पेनिश, हिंदी (ब) चीनी, अंग्रेजी, हिंदी, स्पेनिश (स) चीनी, हिंदी, स्पेनिश, अंग्रेजी (द) चीनी, हिंदी, अंग्रेजी, स्पेनिश
11. कुछ वर्षों में प्रतिभा पलायन में आई तेजी का मुख्य कारण क्या है?
(अ) रोजगार का अभाव (ब) जनसंख्या का दबाव (स) उच्च जीवन स्तर की चाह (द) राजनीतिक अस्थिरता
12. निम्नलिखित में से किस भारतीय राष्टï्रीय कांग्रेस अधिवेशन में भारत छोड़ो प्रस्ताव पास किया गया था?
(अ) गुवाहाटी अधिवेशन, 1926 (ब) मद्रास अधिवेशन, 1927 (स) बम्बई अधिवेशन, 1942 (द) बम्बई अधिवेशन, 1946
13. किसने रवीन्द्रनाथ टैगोर को महान प्रहरी कहा था?
(अ) महात्मा गांधी ने (ब) डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने (स) मौलाना अबुल कलाम आजाद ने (द) सुभाषचंद्र बोस ने
14. हू वेयर द शूद्राज नामक पुस्तक का लेखक कौन था?
(अ) महात्मा ज्योतिबा फुले (ब) बी.आर. अंबेडकर (स) महात्मा गांधी (द) इनमें से कोई नहीं
15. निम्नलिखित में से किसे भारत छोड़ो आंदोलन की नायिका कहा जाता है?
(अ) सुचेता कृपलानी को (ब) सरोजिनी नायडू को (स) ऊषा मेहता को (द) अरुणा आसफ अली को
16. शनि ग्रह का सबसे बड़ा उपग्रह कौन सा है?
(अ) टाइटन (ब) एटलस (स) टेलेस्टो (द) लापेट्स
17. निम्नलिखित में से किसे शुक्र ग्रह कहते हैं?
(अ) प्लूटो (ब) जूपीटर (स) वीनस (द) मार्स
18. नई राष्ट्रीय कृषि नीति-2000 का वर्णन निम्न में से किस रूप में किया गया है?
(अ) सुनहरी क्रांति (ब) इंद्रधनुषी क्रांति (स) खाद्यान्न श्रृखंला क्रांति (द) रजत क्रांति
19. डांडी मार्च का आयोजन किया गया?
(अ)सांप्रदायिक निर्णय के विरूद्ध विरोध व्यक्त करने के लिए (ब)नमक कर लगाने के विरूद्ध विरोध व्यक्त करने के लिए (स)सरकार तथा खेड़ा जिले के किसानों के मध्य विवाद सुलझाने के लिए (द)साइमन कमीशन के आगमन के विरूद्ध विरोध व्यक्त करने के लिए
20. किस आंदोलन के दौरान तिलक ने प्रसिद्ध नारा दिया, स्वराज्य हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा?
(अ) बंग-भंग (ब) होमरूल (स) असहयोग आंदोलन (द)सविनय अवज्ञा
21. कांग्रेस के किस अधिवेशन के दौरान गांधीजी सब्जेक्ट कमेटी में चुने नहीं जा सके, लेकिन अध्यक्ष ने उन्हें उक्त कमेटी के लिए मनोनीत किया?
(अ) मद्रास,1914 (ब)कराची, 1913 (स) बम्बई, 1915 (द) लखनऊ, 1916
22. निम्नलिखित में से कौन से नेता भारतीय राष्टï्रीय कांग्रेस के कभी भी अध्यक्ष नहीं रहे?
(अ) डॉ. राजेंद्र प्रसाद (ब) गोपाल कृष्ण गोखले (स) आचार्य कृपलानी (द) बाल गंगाधर तिलक
23. भारत के विभाजन को स्वीकृति देने वाले 14 जून, 1947 के कांग्रेस के दिल्ली अधिवेशन के अध्यक्ष कौन थे?
(अ) आचार्य जे.बी. कृपलानी (ब) जवाहरलाल नेहरू (स) राजेंद्र प्रसाद (द) सरदार वल्लभभाई पटेल
24. हार्वर्ड मेडल प्राप्त करने वाला पहला भारतीय कौन है?
(अ) आनंद महिंद्रा (ब) के.कस्तुरीरंगन (स) अर्चना रामसुंदरम (द) मुकेश अंबानी
25. हाल ही में सिएट (ष्टश्व्रञ्ज) अवॉड्र्स में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
(अ) शाकिब अल हसन (ब) विराट कोहली (स) रविचंद्रन अश्विन (द) मिशेल जॉनसन
26. सोलर इंपल्स-2 क्या है?
(अ) गैंडे के डीएनए के लिए अनुक्रमणिका (ब) सौर ऊर्जा से चलने वाला हवाई जहाज (स) सतह से हवा में मार करने वाली पराध्वनिक मिसाइल (द) ई-कॉमर्स प्लेटफार्म
सही जवाब- 1.(ब)पीटर मुथारिका,2.(ब)अंजेला मरकेल, 3.(ब)सिकंदर लोदी, 4.(द) जयसिंह, 5.(अ)नील, 6.(ब)वोल्टा, 7.(स) 1931, 8.(द) लाहौर षड्यंत्र केस, 9.(स)डांडी मार्च, 10.(द) चीनी, हिंदी, अंग्रेजी, स्पेनिश, 11.(स)उच्च जीवन स्तर की चाह, 12.(स) बम्बई अधिवेशन, 1942, 13.(अ) महात्मा गांधी ने, 14.(ब) बी.आर. अंबेडकर, 15.(द) अरुणा आसफ अली को, 16.(अ) टाइटन, 17.(स) वीनस, 18.(ब) इंद्रधनुषी क्रांति, 19.(ब)नमक कर लगाने के विरूद्ध विरोध व्यक्त करने के लिए, 20.(ब) होमरूल, 21.(स) बम्बई, 1915, 22.(द) बाल गंगाधर तिलक, 23.(अ) आचार्य जे.बी. कृपलानी, 24.(अ)आनंद महिंद्रा, 25.(ब) विराट कोहली, 26.(ब) सौर ऊर्जा से चलने वाला हवाई जहाज।
मशहूर भारतीय नाटककार, निर्देशक, कवि और अदाकार हबीब तनवीर 8 जून के दिन दुनिया के रंगमंच से विदा हुए थे। तनवीर के मशहूर नाटकों में आगरा बाजार और चरणदास चोर शामिल हैं। एक सितंबर 1923 को हबीब तनवीर का जन्म छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुआ था।
तनवीर हिन्दुस्तानी रंगमंच के नामचीन और बेहद महत्वपूर्ण स्तंभ थे। उनके पिता हफीज अहमद खान पेशावर के रहने वाले थे। स्कूली शिक्षा रायपुर से करने के बाद उन्होंने नागपुर से कॉलेज की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद एमए करने वे अलीगढ़ गए। तनवीर को कविताएं लिखने का शौक था और उसी दौरान उपनाम तनवीर उनके साथ जुड़ा।
तनवीर ने पत्रकारिता से अपने कॅरिअर की शुरुआत की। बाद में उन्होंने रंगमंच की दुनिया में कदम रखा। 1945 में वे मुंबई चले गए और ऑल इंडिया रेडियो में काम करने लगे। मुंबई में रहने के दौरान उन्होंने फिल्मों के लिए गीत भी लिखे। इसके अलावा उन्हें कुछ फिल्मों में अभिनय का भी मौका मिला। मुंबई में ही तनवीर प्रगतिशील लेखक संघ और बाद में इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन यानि इप्टा से भी जुड़े।
1954 में हबीब तनवीर दिल्ली आ गए और हिन्दुस्तान थिएटर से जुड़े और कई नाटक लिखे। इसी साल उन्होंने अपने मशहूर नाटक आगरा बाजार का मंचन किया। समय बीतने के साथ हबीब तनवीर भारतीय रंगमंच के अहम किरदार बनते गए। कला के क्षेत्र में हबीब तनवीर के योगदान को देखते हुए उन्हें पद्म भूषण, पद्म श्री और संगीत नाटक अकादमी जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
50 वर्षों की लंबी रंग यात्रा में हबीब तनवीर ने 100 से अधिक नाटकों का मंचन किया। शतरंज के मोहरे, लाला शोहरत राय, मिट्टी की गाड़ी, गांव का नाम ससुराल मोर नाम दामाद, पोंगा पंडित, द ब्रोकन ब्रिज, जहरीली हवा और राज रक्त उनके मशहूरों नाटकों में शुमार हैं। 8 जून 2009 को भोपाल में लंबी बीमारी के बाद उन्होंने 85 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा।
आयरन पर्वत
आयरन पर्वत, संयुक्त राज्य अमरीका के मिसौरी राज्य के पूर्वी भाग में स्थित सेंट फ्रांको पर्वत के दक्षिणी भाग का एक शिखर है (ऊंचाई 1 हजार 77 फुट)। मिसिसिपी नदी यहां से पूर्व की ओर लगभग 38 मील की दूरी पर है।
आयरन पर्वत हैमेटाइट नामक लोहे के अयस्क का अनुपम भंडार है। यह कच्चा लोहा संपूर्ण संयुक्त राज्य में अपनी विशुद्धता में सर्वप्रथम है। यहां खुदाई का कार्य सर्वप्रथम 1845 ई. में आरंभ हुआ। उस समय एक पातालतोड़ कुआं (आर्टीजिय़न वेल) 152 फुट की गहराई तक खोदा गया । खुदाई में स्पष्ट हुआ कि यह संपूर्ण क्षेत्र चुंबकीय कच्चे लोहे का नहीं बना है।
आम तौर पर यह समझा जाता है कि मधुमक्खियां सूर्य को कम्पॉस की तरह उपयोग में लाते हुए विचरण करती हैं लेकिन हालिया शोध में यह भी पता चला है कि काफी छोटा दिमाग होने के बावजूद मधुमक्खियां इंसानों की तरह दिमाग में मानचित्र बनाने की काबिलियत रखती हैं। इस शोध ने मधुमक्खियों के विचरण को लेकर हमारी विचारधारा को और अधिक रोचक बना दिया है।
फ्री यूनिवर्सिटी ऑफ बर्लिन ने न्योरोलोजिस्ट रैनडोल्फ मेंजल ने कहा है कि यह कई लोगों के लिए आश्चर्य की बात हो सकती है कि इतने छोटे से सिर में इतनी ज्यादा स्मृतियां बन सकती हैं, जो काग्निटिव मैप कहलाती हैं। इस शोध से यह बात सामने आई है कि मधुमक्खियों को उनके छत्ते तक पहुंचाने का एकमात्र साधन सिर्फ सूरज नहीं है।
माचू पिच्चू , पेरु में स्थित है। इस नाम का मतलब पुरानी चोटी है। यह दुनिया की सबसे रहस्यमयी पौराणिक जगह है। कहावतों के अनुसार माचू पिच्चू को पुराने समय में पवित्र जगह माना जाता था। इस अनोखे रहस्यमयी शहर को बनाने का श्रेय इंकाओं को जाता है, जिन्होंने कई तरह के पत्थरों को एकत्रित कर इस अद्भुत जगह को तैयार किया। उरूबंबा नदी से दो हजार फीट ऊपर स्थित इस शहर में मंदिर, महल और करीब 150 घरों के अवशेष हैं, जो कि काफी अच्छी स्थिति में हैं। इसे बनाने में ग्रे ग्रेनाइट पत्थरों का इस्तेमाल हुआ है, जिनमें से कुछ का वजन 50 टन से भी ज्यादा है।
सतह से 2 हजार 430 मीटर ऊपर एक पहाड़ी के ऊपर बने एक शहर में रहना और उस शहर को बनाना अपने आप में अजूबा ही है। दक्षिण अमरीका में एंडीज पर्वतों के बीच बसा ‘माचू पिच्चू शहर’ पुरानी इंका सभ्यता का सबसे बड़ा उदाहरण है। माना जाता है कि कभी यह नगरी संपन्न थी पर स्पेन के आक्रमणकारी अपने साथ चेचक जैसी बीमारी यहां ले आए जिससे यह शहर पूरी तरह तबाह हो गया।
1430 ई. के आसपास (15वीं शताब्दी में) इंकाओं ने इसका निर्माण अपने शासकों के आधिकारिक स्थल के रूप में शुरू किया था, लेकिन इसके लगभग सौ साल बाद, जब इंकाओं पर स्पेनियों ने विजय प्राप्त कर ली तो इसे यूं ही छोड़ दिया गया। हालांकि स्थानीय लोग इसे शुरु से जानते थे पर सारे विश्व को इससे परिचित कराने का श्रेय हीरम बिंघम को जाता है जो एक अमेरिकी इतिहासकार थे और उन्होंने इसकी खोज 1911 में की थी, तब से, माचू पिच्चू एक महत्वपूर्ण पर्यटन आकर्षण बन गया है। माचू पिच्चू को 1981 में पेरू का एक ऐतिहासिक देवालय घोषित किया गया, और 1983 में इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल की दर्जा दिया गया। क्योंकि इसे स्पेनियों ने इंकाओं पर विजय प्राप्त करने के बाद भी नहीं लूटा था, इसलिए इस स्थल का एक सांस्कृतिक स्थल के रूप में विशेष महत्व है और इसे एक पवित्र स्थान भी माना जाता है।
माचू पिच्चू को इंकाओं की पुरातन शैली में बनाया था जिसमें पॉलिश किये हुए पत्थरों का प्रयोग हुआ था। इसके प्राथमिक भवनों में इंतीहुआताना (सूर्य का मंदिर) और तीन खिड़कियों वाला कक्ष प्रमुख हैं। पुरातत्वविदों के अनुसार यह भवन माचू पिच्चू के पवित्र जिले में स्थित हैं।
ऑस्ट्रेलिया और फिलीपींस के वैज्ञानिकों ने निकिल धातु खाने वाले वृक्ष का पता लगाया। यह वृक्ष फिलीपींस के लुसोन द्वीप पर चट्टानी इलाके में खाली पड़े मैदानों में पाया गया है। इस क्षेत्र की मिट्टी में भारी धातुओं की अधिकता है। इसका नाम रिनोरेया निक्कोलीफेरा है।
यूनिवर्सिटी ऑफ़ फिलीपींस-लॉस बनोस के अनुसार, 1.5 से 1.8 मीटर ऊंचे रिनोरेया निक्कोलीफेरा वृक्ष का तना सामान्यत: 13 सेंटीमीटर मोटा होता है। इस पर एक सेंटीमीटर से कम मोटाई वाले फल लगते हैं और इसकी पत्तियों में निकिल की मात्रा आम तौर पर पत्तियों में पाई जाने वाली मात्रा से हजार गुना अधिक होती है।
मेलबार्न विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के अनुसार रिनोरेया निक्कोलीफेरा की तरह के पौधे मिट्टी में पाई जाने वाली धातुओं से मिट्टी की सफाई कर सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इस पौधे को अन्यत्र उगाने में सबसे बड़ी बाधा यह है कि ये पौधे दूसरे पर्यावरण और वातावरण में विकसित नहीं होते। उनका विकास रुक जाता है।
क्या है संविधान के अनुच्छेद 21 में
संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत स्वस्थ वातावरण में जीवन जीने के अधिकार को मान्यता दी गई है। ऐसा उस समय हुआ, जब रूरल लिटिगेसन एंड एंटाइटलमेंट केंद्र बनाम राज्य ्रढ्ढक्र १९८८ स्ष्ट २१८७ (देहरादून खदान केस के रूप में प्रसिद्ध) केस सामने आया था। यह भारत में अपनी तरह का पहला मामला था, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय ने पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम 1986 के तहत पर्यावरण और पर्यावरण संतुलन संबंधी मुद्दों को ध्यान में रखते हुए इस मामले में खनन (गैरकानूनी खनन ) को रोकने के निर्देश दिए थे। वहीं एमसी मेहता बनाम भारतीय संघ ्रढ्ढक्र १९८७ स्ष्ट १०८६ के मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने प्रदूषण रहित वातावरण में जीवन जीने के अधिकार को भारतीय संविधान के अनु्छेद 21 के अंतर्गत जीवन जीने के मौलिक अधिकार के अंग के रूप में माना था।
बहुत अधिक शोर-शराबा भी समाज में प्रदूषण पैदा करता है। भारतीय संविधान का अनुच्छेद १९ (१) ड्ड व अनुच्छेद 21 प्रत्येक नागरिक को बेहतर वातावरण और शांतिपूर्ण जीवन जीने का अधिकार देता है। पीए जैकब बनाम कोट्टायम पुलिस अधीक्षक ्रढ्ढक्र १९९३ द्मद्गह्म् १, के मामले में केरला उच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया था कि भारतीय संविधान में अनु्च्छेद १९ (१) (ड्ड) के तहत दी गई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता किसी भी नागरिक को तेज आवाज में लाउड स्पीकर व अन्य शोर-शराबा करने वाले उपकरण आदि बजाने की इजाजत नहीं देता है। इस प्रकार अब शोर-शराबे, लाउड स्पीकर आदि से होने वाले ध्वनि प्रदूषण को अनु्च्छेद १९ (१) (ड्ड) के तहत नियंत्रित किया जा सकता है।
मुमताज़ महल मुग़ल सम्राट जहांगीर के प्रधानमंत्री आसिफ़ ख़ान की पुत्री और महारानी नूरजहां की भतीजी थी। इनका जन्म अप्रैल 1593 में आगरा में हुआ था। इनके पिता अब्दुल हसन असफ़ ख़ान एक फारसी सज्जन थे जो नूरजहां के भाई थे। 19 वर्ष की उम्र में अर्जुमंद का निकाह शाहजहांं से 10 मई, 1612 को हुआ। अर्जुमंद शाहजहां की तीसरी पत्नी थी पर शीघ्र ही वह उनकी सबसे पसंदीदा पत्नी बन गईं। उनका असली नाम अरजुमंद बानो था। वह बहुत सुंदर महिला थीं।
सन 1611 ईसवी में उनकी बुआ नूरजहां का विवाह जहांगीर से हुआ तो उनके पिता दरबार से निकट हुए और 10 मई सन 1612 ईसवी को जहांगीर के पुत्र शहज़ाद ख़ुर्रम से उनका विवाह हुआ। बाद में शहज़ादा ख़ुर्रम शाहजहां के नाम से सिंहासन पर बैठा तो अपनी महारानी अरजुमंद बानो को मुमताज़ महल की उपाधि दी। मुमताज़ महल के देहान्त के बाद शाहजहां ने दूसरा विवाह नहीं किया बल्कि अपना सारा ध्यान उनकी याद में एक भव्य इमारत के निर्माण पर लगाया कि जो आज पूरे विश्व में ताज महल के नाम से प्रसिद्ध है।
7 जून वर्ष 1631 ईसवी को मुग़ल सम्राट शाहजहां की महारानी मुमताज़ महल का निधन 14वीं संतान, बेटी गौहारा बेगम को जन्म देते वक्त हुआ। उनको आगरा में ताज महल में दफनाया गया। उनकी जीवित संतानों में शामिल थीं- शहज़ादी हुरलनिसा बेग़म, शहज़ादी जहांनारा बेग़म, शहज़ादा दारा शिकोह, शहज़ादा मोहम्मद सुल्तान शाह शुजा बहादुर, शहज़ादी रोशनआरा बेग़म, बादशाह (सम्राट) औरंगज़ेब, शहज़ादा सुल्तान उम्मीद बख़्श, शहज़ादी सुरैय्या बानो बेग़म ,शहज़ादा सुल्तान मुराद बख़्श , शहज़ादा सुल्तान लुफ़्ताल्ला, शहज़ादा सुल्तान दौलत अफज़़ा,शहज़ादी हुस्नारा बेग़म ,शहज़ादी गौहारा बेग़म।
भगवान कार्तिकेय हिंदु धर्म के प्रमुख देवों मे से एक हैं। कार्तिकेय जी को स्कंद और मुरुगन नाम से भी पुकारा जाता है। दक्षिण भारत में पूजे जाने वाले प्रमुख देवताओं में से एक भगवान कार्तिकेय शिव-पार्वती के पुत्र हैं। कार्तिकेय भगवान के अधिकतर भक्त तमिल हिन्दू हैं। इनकी पूजा मुख्यत: भारत के दक्षिणी राज्यों और विशेषकर तमिलनाडु में होती है। इसके अतिरिक्त विश्व में श्रीलंका, मलेशिया, सिंगापुर आदि में भी इन्हें पूजा जाता है। भगवान स्कंद के सबसे प्रसिद्ध मंदिर तमिलनाडू में ही स्थित हैं, इन्हें तमिलों के देवता कह कर भी संबोधित किया जाता है।
भगवान कार्तिकेय को अनेक नामों से पुकारा जाता है। संस्कृत ग्रंथ अमरकोष के अनुसार कार्तिकेय जी के नाम बताए गए हैं- स्कंद, भूतेश, भगवत, महासेन, पार्वतीनन्दन, शरजन्मा, षडानन, सेनानी, अग्निभू, गुह, बाहुलेय, तारकजित, कुमार, क्रौञ्चदारण, विशाख, शिखिवाहन, कौमारिकी और शक्तिश्वर ।
अमेजन डॉट कॉम विश्व प्रसिद्ध ऑनलाइन खरीदारी पोर्टल है, जिसने भारत में अपने कारोबार का विस्तार किया है। कंपनी ने अपने भारतीय संस्करण को अमेजन डॉट ईन के स्पेस में लांच किया है।
आरंभ में अमेजन डॉट ईन ने किताब एवं फिल्म से जुड़ी श्रेणियां ही लांच की है, लेकिन बाद में इसमें मोबाइल फोन एवं कैमरा जैसी श्रेणियों को भी जोड़ा जाएगा।
दुनियाभर में विख्यात अमेजन डॉट कॉम का भारत आना भारत सरकार के द्वारा बिजनेस टू बिजनेस (बी2बी) में 100 प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को मंजूरी देने बाद संभव हो पाया है। हालांकि यह प्रावधान ऑनलाइन रिटेल ट्रेडिंग मे मौजूद नहीं है।
अमेजन डॉट कॉम एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी है जिसका मुख्यालय वाशिंगटन के सिएटल शहर में है। यह विश्व का सबसे बड़ा ऑनलाइन पोर्टल है। इस कंपनी की स्थापना जेफ बेजोस के द्वारा कैडाबरा के नाम से जुलाई 1994 में की जबकि यह पोर्टल वर्ष 1995 में ऑनलाइन हो पाया। बाद में इसका नाम विश्व की सबसे बड़ी नदी अमेजन के नाम पर अमेजन डॉट कॉम रखा गया। वर्तमान में यह कंपनी उत्तरी अमेरिका, लैटिन अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका तथा एशिया के प्रमुख देशों में अपना कारोबार जमा चुकी है। अब इसने भारत में कदम रखा है।
शुकरहस्योपनिषद
शुकरहस्योपनिषद कृष्ण यजुर्वेदीय उपनिषद शाखा का उपनिषद है। इस उपनिषद में महर्षि व्यास जी के आग्रह पर भगवान शिव उनके पुत्र शुकदेव को महावाक्यों का उपदेश ‘ब्रह्म रहस्य’ के रूप प्रदान करते हैं। शुकदेव जी के नाम से ही इस उपनिषद को शुकरहस्योपनिषद कहा गया है। इस उपनिषद में चार महावाक्य-प्रज्ञानं ब्रह्म,अहं ब्रह्मास्मि, तत्वमसि और अयमात्मा ब्रह्म का उल्लेख किया गया है।
शुकरहस्योपनिषद में बताया गया है कि किस प्रकार ऋषि व्यास जी अपने पुत्र शुकदेव की ज्ञान प्राप्ति के लिए भगवान शिव के पास जाते हैं और उनसे प्रार्थना करते हैं कि वह उनके पुत्र शुकदेव को चार प्रकार के मोक्ष महावाक्य बताएं। तब भगवान शिव शुकदेव को प्रज्ञानं ब्रह्म देते हैं, अर्थात चेतना ही ब्रह्म है वह विशुद्ध-रूप, बुद्धि-रूप, मुक्त-रूप एवं अविनाशी है, सत्य, ज्ञान और सच्चिदानन्द स्वरूप का स्वामी है उसी का ध्यान इस चेतना द्वारा ज्ञात होता है। उस ब्रह्म को जानने के लिए चित कि शुद्धता आवश्यक है, वह ब्रह्म ज्ञान गम्यता से परे है, ब्रह्म का ध्यान करके ही हम ‘मोक्ष’ को प्राप्त कर सकते हैं, उसी का आधार प्राप्त करके सभी जीवों में चेतना का समावेश होता है। वह अखण्ड विग्रह रूप में चारों ओर व्याप्त होता है। वही हमारी शक्तियों हमारी क्रियाओं पर नियंत्रण करने वाला है। उसी की प्रार्थना द्वारा चित और अहंकार पर नियंत्रण प्राप्त किया जा सकता है। वह प्रज्ञान अर्थात चैतन्य विद्वान पुरुष है सभी में समाहित ब्रह्म मोक्ष का मार्ग है।
वैनगंगा नदी, गोदावरी नदी की सहायक नदी है। पश्चिमी भारत की यह एक प्रमुख नदी है। इसका शब्दिक अर्थ है- पानी का तीर।
ऐसा प्रतीत होता है इस नाम की उत्पत्ति गंगा और वेणु या बेन से हुई थी, जो एक राजा थे और उन्होंने पौराणिक काल में दमोह पर शासन किया था। इस नदी का उद्गम दक्षिण-मध्य मध्य प्रदेश के सतपुड़ा पठार पर सिवनी नगर क्षेत्र से लगभग 28कि.मी. दूर प्रताबपुर या मुंडारा गांव के निकट स्थित एक पहाड़ महादेव हिल्स के हुआ है। यह दक्षिण की ओर 580 किमी लंबा मार्ग तय कर महाराष्टï्र राज्य में का$गज़नगर के पूर्वोत्तर में वर्धा नदी (गोदावरी का एक प्रमुख सहायक जलस्रोत) से मिलती है।
वैनगंगा नदी महादेव पर्वत में पश्चिम से पूर्व दिशा में मुड़ती हुई तराई के चारों ओर चक्कर लगाते हुए एक चौड़ा अर्धवृत्त बनाती है। मैदानों में नदी का तलछट एक चौड़ा रेतीला विस्तार है, लेकिन जगह-दगह पर चट्टानी उभार हैं। वर्धा व पेनगंगा से मिलने के बाद और अंतत: गोदावरी से मिलने से पहले यह नदी प्रह्निïता के नाम से जानी जाती है। अपने इस अंतिम 229 किमी लंबे जलमार्ग पर यह नदी महाराष्टï्र और आंध्र प्रदेश राज्य के बीच सीमा का काम करती है।
वैनगंगा कई धाराओं से जल ग्रहण करती है, इनमें प्रमुख हैं बालाघाट में बाघ, बावनथाडि, कान्हां (कन्हन); भंडारा में छूलबंद, चंदा में गढ़वी तथा मंडला में थांवर। यह नदी सिवनी, बालाघाट, भंडारा और चंदा जि़लों से होकर बहती है। वैनगंगा नदी घाटी वनाच्छादित है और यहां की जनसंख्या महाराष्टï्र राज्य के नागपुर शहर के आसपास उत्तरी औद्योगिक क्षेत्र को छोडकर अपेक्षाकृत विरल है। ज़्यादातर जनसंख्या नदी तट पर केंद्रित है, जहां चावल व्यापक रुप से सिंचित है। प्रमुख नदी तटीय शहरों में कांपटी, भंडारा, तुमसर, बालाघाट और पाउनी शामिल हैं।
प्राक्कलन समिति
1. इस समिति में लोकसभा के 30 सदस्य होते हैं। इसमें राज्यसभा के सदस्यों को शामिल नहीं किया जाता है।
2. समिति के सदस्यों का चुनाव प्रत्येक वर्ष आनुपातिक प्रतिनिधित्व के अनुसार एकल संक्रमणीय मत के माध्यम से किया जाता है।
3. इसके सदस्यों का कार्यकाल एक वर्ष होता है।
4. यह समिति सरकारी खर्च में कैसे कमी लाई जाए, संगठन में कैसे कुशलता लाई जाए तथा प्रशासन में कैसे सुधार किए जाएं आदि विषयों पर रिपोर्ट देती है।
5. प्राक्कलन समिति के प्रतिवेदन पर सदन में बहस नहीं होती है, परंतु यह समिति अपना कार्य वर्ष भर करती है और अपना दृष्टिïकोण सदन के समक्ष रखती है।
1. कुटीर उद्योग की प्रमुख विशेषता निम्नलिखित में से कौन-कौन सी होती है?
(अ)उत्पादक के घर पर उत्पादन (ब) बाहर से श्रम नहीं (स) सामान्यत: छोटा उत्पादन (द) उपर्युक्त सभी
2. नेत्र में रंग कणिकायें किस स्तर में पायी जाती हैं?
(अ) स्केलेरोटिक में (ब) रेटिना में (स) कोरॉइड में (द) कोर्निया में
3. मनुष्य ने किस वर्ष पहली बार चांद पर कदम रखा था?
(अ)1961 में (ब) 1965 में (स)1969 में (द)1971 में
4. दूध में उपस्थित डाइसैकेराइड है?
(अ) सुक्रोस (ब) लैक्टॉस (स)माल्टोस (द) सैलोबाइओस
5. ऐस्कार्बिक ऐसिड है एक?
(अ)विटामिन (ब)एंजाइम (स) प्रोटीन (द)इनमें कोई भी नहीं
7. उत्तर प्रदेश में अमरूद की सबसे प्रसिद्ध जाति है?
(अ)लाल अमरूद की (ब) सफेद अमरूद की (स) हफ्जी अमरूद की (द) बरसाती अमरूद की
8. निम्नलिखित में से किस देश को डूबते सूर्य का देश के उपनाम से भी जाना जाता है?
(अ) ब्रिटेन (ब) नार्वे (स) जापान (द) स्वीडन
9. निम्नलिखित में से किसे पश्चिम एशिया का स्विजरलैण्ड कहा जाता है?
(अ) जॉर्डन (ब) लेबनान (स) सीरिया (द) तुर्की
10. किस देश को दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का प्रवेश द्वार कहा जाता है?
(अ) चिली (ब) वेनेजुएला (स) सूरीनाम (द) कोलंबिया
11. इंग्लैण्ड का बगीचा कहलाता है?
(अ) ऑक्सफोर्ड (ब) केन्ट (स) लंदन (द) एवरडीन
12. स्पेन की मुंबई के नाम से निम्नलिखित में से कौन सा शहर प्रसिद्घ है?
(अ) मैड्रिड (ब) बार्सीलोना (स) सेविले (द) बिलबाओ
13. नदियों को जोडऩे की योजना का प्रस्ताव किसके शासनकाल में रखा गया था?
(अ) संयुक्त मोर्चा सरकार (ब) राजग सरकार (स) यूपीए सरकार (द) इनमें से कोई नहीं
14. पंजाब के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण नदी निम्नलिखित में से कौन सी है?
(अ) सतलज (ब) व्यास (स) झेलम (द) सिंधु
15. महाराष्ट्र का नासिक शहर निम्नलिखित में से किस नदी के तट पर स्थित है?
(अ) महानदी (ब) गोदावरी (स) नर्मदा (द) कावेरी
16. भारत में चंदेलों की राजधानी निम्नलिखित में से कहां पर स्थापित थी?
(अ) महोबा (ब) कलिंजर (स) खजुराहो (द) आजमगढ़
17. निम्नलिखित में से किस वंश ने उत्कल क्षेत्र पर सफलतापूर्वक शासन किया?
(अ) गजपति ने (ब) गंग ने (स) शाही ने (द) परिहार ने
18. कश्मीर की वह शासिका कौन थी, जिसने पहले संरक्षिका के रूप में कार्य किया?
(अ) दुर्गा (ब) दिद्दा (स) हिण्डन (द) ललिता
19. गुजरात के चालुक्य वंश की स्थापना किस शासक के द्वारा की गई थी?
(अ) मूलराज प्रथम (ब) चामुण्ड राज (स) भीम प्रथम (द) दुर्लभराज
20. भारतीय इतिहास में 780 से 1200 ई. तक का काल किस नाम से जाना जाता है?
(अ) राजपूत युग (ब) अंधकार युग (स) सल्तनत युग (द) सामाजिक
21. किस संस्था की रिपोर्ट से विभिन्न राष्टï्रों में भ्रष्टïाचार की स्थिति का निरूपण किया जाता है?
(अ) सेंटर फॉर सिविल सोसायटी (ब) वल्र्ड इकोनोमिक फोरम (स) एमनेस्टी इंटरनेशनल (द) ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल
22. गोल्डन लायन पुरस्कार किस अंतरराष्टï्रीय फिल्मोत्सव में प्रदान किया जाता है?
(अ) टोरंटो (ब) बर्लिन (स) कान (द) वेनिस
23. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर डॉ. सुब्बाराव ने किस संकाय में स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी?
(अ) कला (ब) वाणिज्य (स) विज्ञान (द) इंजीनियरिंग
24. निम्नलिखित में से कौन सा मध्यप्रदेश में हीरा उत्पादन का क्षेत्र है?
(अ) उमरिया (ब) पन्ना (स) सिंगरौली (द) कोरबा
25. निम्नलिखित में से किस प्रदेश में पिग्मी पाए जाते हैं?
(अ) सहारा (ब) कालाहारी (स) विषुवत्रेखीय वन (द) पम्पास
26. वह देश कौन सा है, जो लैैण्ड ऑफ कोऑपरेटिव के रूप में जाना जाता है?
(अ) नार्वे (ब) पोलैण्ड (स) नीदरलैण्ड (द) डेनमार्क
27. मध्यप्रदेश में मझगवां, सतना तथा अंगौर, छतरपुर प्रसिद्घ किस के उत्पादन के लिए है?
(अ) अभ्रक के उत्पादन के लिए (ब) कोयला के उत्पादन के लिए (स) हीरा के उत्पादन के लिए (द) चीनी मिट्टी के उत्पादन के लिए
28. वाइकिंग की परिक्रमा करने वाले उपकारणों द्वारा देखा गया कि मंगल की ध्रुवीय चोटियां किससे बनी हुई हैं?
(अ) ठोस कार्बन डाइआक्साइड की (ब)जमे हुए जल की (स)किसी क्षार की (द) इनमें से किसी की नहीं
29. अमीबा निम्रलिखित में से क्या है?
(अ)एक-कोशिकीय प्राणी (ब)बहु कोशिकीय प्राणी (स) मानव शरीर का अंग (द) एक प्रकार का पौधा
30. पृथ्वी पर कैलीडोनियन हलचलों के परिणाम स्वरूप निम्रलिखित में से क्या हुआ?
(अ)समुद्रों में मछलियों का प्रादुर्भाव हुआ (ब) पर्वत-श्रेणियों का निर्माण प्रारंभ हुआ (स) रेंगने वाले जीव-जंतुओं का प्रादूर्भाव हुआ (द) कोयले की चट्टानों का निर्माण हुआ
31. प्रसिद्ध शाहतूश शाल किससे बनाई जाती है?
(अ) हंगुल के बालों से (ब) चिंकारा के बालों से (स) चिरु के बालों से (द) मेरिनो के बालों से
सही जवाब-1.(द) उपर्युक्त सभी, 2.(स) कोरॉइड में, 3.(स)1969 में, 4.(ब) लैक्टॉस, 5.(अ)विटामिन, 6.(अ)विटामिन, 7.(अ)लाल अमरूद की, 8.(अ) ब्रिटेन, 9.(ब)लेबनान, 10.(ब) वेनेजुएला, 11.(ब) केन्ट, 12.(ब) बार्सीलोना, 13.(ब) राजग सरकार, 14.(द) सिंधु, 15.(ब) गोदावरी, 16.(स) खजुराहो, 17.(ब) गंग ने, 18.(ब) दिद्दा, 19.(अ) मूलराज प्रथम, 20.(अ) राजपूत युग, 1.(द) ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल, 22.(द)वेनिस, 23.(द)इंजीनियरिंग, 24.(ब) पन्ना, 25.(स) विषुवत्रेखीय वन, 26.(द) डेनमार्क, 27.(स) हीरा के उत्पादन के लिए, 28.(ब)जमे हुए जल की, 29.(ब)बहु कोशिकीय प्राणी, 30.(ब) पर्वत-श्रेणियों का निर्माण प्रारंभ हुआ, 31. (स) चिरु के बालों से।
1. इंफोसिस के किस अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया है?
(अ) अखिल रेकुलपेल्ली (ब) अशोक जेकब (स) बी.जी. श्रीनिवास (द) अनिरूद्ध चक्रवर्ती
2. विश्व बैंक का वाइस प्रेसीडेंट किसे नियुक्त किया गया है?
(अ) हिरोशी नाका (ब) दलिया ग्राइबस्केट (स) जोगेंद्र बेहरा (द) पॉल बिया
3. पीसेट क्या है?
(अ) भोजन की बर्बादी को रोकने के लिए आधुनिक संगणक एप्लीकेशन (ब) छात्रों द्वारा विकसित उपग्रह (स) स्टूडेंट लोन कार्ड (द) सतह से हवा में मार करने वाली पराध्वनिक मिसाइल
4. हॉकी विश्व कप 2014 का आयोजन किस शहर में हो रहा है?
(अ) दी हेग (ब) मिलान (स) दिल्ली (द) रोम
5. निम्न में से किस ग्रह के चारों ओर स्पष्ट वलय है?
(अ) यूरेनस (ब) बृहस्पति (स) शनि (द) मंगल
6. पूर्ण सूर्य ग्रहण के समय सूर्य का कौन सा भाग दिखाई देता है?
(अ) किरीट (ब) प्रकाश मंडल (स) वर्ण मंडल (द) इनमें से कोई नहीं
7. निम्रलिखित कौन-सा संयोग गलत है?
(अ) मोतीलाल नेहरू-नेहरू रिपोर्ट (ब)एम. ए. जिन्ना-खिलाफत मुहिम (स)गांधी-चम्पारण सत्याग्रह (द)सुभाषचन्द्र बोस-फारवर्ड ब्लॉक
8. कौन-सी घटना सबसे पहले हुई थी?
(अ)साइमन कमीशन का भारत आगमन (ब)मुस्लिम लीग की स्थापना (स) मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार (द)चौरी-चौरा कांड
9. निम्नलिखित में से कौन-सा आंदोलन गांधी जी के नेतृत्व के बिना हुआ?
(अ) असहयोग आंदोलन (ब) स्वदेशी आंदोलन (स) गुजरात में खेड़ा आंदोलन (द) सविनय अवज्ञा आंदोलन
10. विश्व में सबसे ऊंचा बांध कौन सा है?
(अ) इनगुरी, रूस (ब) रोगवन्स्की, ताजिकिस्तान (स) भाखड़ा, भारत (द) नोटेड्रम, फ्रांस
11. जमशेदपुर शहर किन नदियों के संगम पर बसा है?
(अ) दामोदर एवं स्वर्णरेखा (ब) स्वर्णरेखा एवं खरकई (स) दामोदर एवं बराकर (द) दामोदर एवं खरकई
12. पेरिस शहर किस नदी के तट पर स्थित है?
(अ) डेन्यूब (ब) टाइबर (स) सीन (द) सतलज
13. एशियाई देशों में सबसे कम जनसंख्या वृद्धि दर वाला देश कौन सा है?
(अ) थाईलैंड (ब) सिंगापुर (स) जापान (द) दक्षिण कोरिया
14. गोताखोरों द्वारा सांस लेने में प्रयुक्त होने वाली गैस कौन सी है?
(अ) ऑक्सीजन तथा नाइट्रोजन (ब) ऑक्सीजन तथा हीलियम (स) ऑक्सीजन तथा आर्गन (द) ऑक्सीजन तथा नीऑन
15. वनस्पति तेल से डालडा या वनस्पति घी बनाने में निम्नलिखित में से कौन सी प्रक्रिया का इस्तेमाल की जाती है?
(अ) जल अपघटन (ब) ऑक्सीकरण (स) हाइड्रोजनीकरण (द) ओजोन अपघटन
16. सिगरेट के धुएं का मुख्य प्रदूषक क्या है?
(अ)कार्बन मोनो ऑक्साइड और हाडआक्सिन (ब) कार्बन मोनोऑक्साइड और निकोटिन (स) कार्बन मोनोऑक्साइड और बेंजीन (द) डाइऑक्सिन और बेंजीन
17. एथिलीन से पॉली एथिलीन का बनना निम्नलिखित में से किस प्रकार की अभिक्रिया है?
(अ) संघनन (ब) बहुलीकरण (स) वाष्पन (द) अपस्फोटन
18. भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में कितनी भाषाओं को मान्यता दी गई है ?
(अ) 18 (ब) 22 (स) 10 (द) 15
19. किस भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित नहीं किया गया है, जबकि वह एक राज्य की राजकीय भाषा है ?
(अ) अंग्रेजी (ब) सिंधी (स) उर्दू (द) संस्कृत
20. संविधान की आठवीं अनुसूची में संवैधानिक संशोधन द्वारा निम्न में से कौनसी भाषा जोड़ी गई है?
(अ) संस्कृत (ब) सिंधी (स) पंजाबी (द) कोंकणी
21. शुद्ध विदेशी मुद्रा उपार्जन में सर्वाधिक योगदान किस उद्योग का है?
(अ) कपड़ा उद्योग (ब) हस्तशिल्प उद्योग (स) आभूषण उद्योग (द) विनिर्माण उद्योग
22. केसर मसाला बनाने के लिए पौधे का निम्नलिखित में से कौन सा भाग उपयोग में लाया जाता है
(अ) पत्ती (ब) पंखुड़ी (स) बाह्य दल (द) वर्तिकाग्र
23. हृदय का पहला प्रतिस्थापन किसके द्वारा किया गया था?
(अ) डॉ. विलियम हार्वे (ब) सर एफ. जी. हॉफकिन्स (स) डॉ. लुई पाश्चर (द) डॉ. क्रिश्चियन बर्नार्ड
24. किस वैज्ञानिक ने खोज की थी कि मलेरिया मच्छरों द्वारा होता है?
(अ) रोनाल्ड रॉस (ब) सी.वी. रमन (स) ए. फ्लेमिंग (द) मैक्स प्लांक
25. एनफील्ड राइफल्स में कौन से विशेष कारतूसों का प्रयोग किया जाता था?
(अ) साधारण कारतूस (ब) गाय और सुअर की चर्बी वाले कारतूस (स) गाय की चर्बी वाले कारतूस (द) इनमें से कोई नहीं
26. राजस्थान में सर्वप्रथम 1857 ई. की क्रांति किस स्थान से शुरू हुई थी?
(अ) नसीराबाद (ब) नीमच (स) एरनपुर (द) कोटा
27. वर्ष1857 की क्रांति के दौरान किस नेता ने अंग्रेजों को बार-बार पराजित किया, परंतु अंग्रेज उसे पराजित नहीं कर पाए?
(अ) तात्या टोपे (ब) कुशाल सिंह (स) झांसी की रानी (द) कुंवर सिंह
28. उच्च रक्त दाब को रोकने हेतु औषधि प्राप्त होती है?
सही जवाब- 1.बी.जी. श्रीनिवास, 2.(अ) हिरोशी नाका, 3.(ब) छात्रों द्वारा विकसित उपग्रह, 4.(अ) दी हेग, 5.(स) शनि, 6.(अ) किरीट, 7.(ब)एम. ए. जिन्ना-खिलाफत मुहिम, 8.(ब)मुस्लिम लीग की स्थापना, 9.(ब) स्वदेशी आंदोलन, 10.(ब) रोगवन्स्की, ताजिकिस्तान, 11.(ब) स्वर्णरेखा एवं खरकई, 12.(स) सीन, 13.(ब) सिंगापुर, 14.(ब) ऑक्सीजन तथा हीलियम, 15.(स) हाइड्रोजनी करण, 16.(स) कार्बन मोनो ऑक्साइड और बेंजीन,17. (स) झाडिय़ों के अध्ययन से, 18.(ब) 22, 19.(अ) अंग्रेजी, 20.(ब) सिंधी, 21.(अ) कपड़ा उद्योग, 22.(द)वर्तिकाग्र, 23.(द)डॉ. क्रिश्चियन बर्नार्ड, 24.(अ) रोनाल्ड रॉस, 25.(ब) गाय और सुअर की चर्बी वाले कारतूस, 26.(अ) नसीराबाद, 27.(द) कुंवर सिंह, 28.(स) राउवुल्फिया जाति से।
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 370 एक बार फिर चर्चा में है। पहले से ही यह अनुच्छेद विवादों में रहा है। भारतीय संविधान का अनुच्छेद 370 एक अस्थायी प्रबंध के जरिए जम्मू और कश्मीर को एक विशेष स्वायत्ता वाला राज्य का दर्जा देता है। भारतीय संविधान के भाग 21 के तहत, जम्मू और कश्मीर को यह अस्थायी, परिवर्ती और विशेष प्रबंध वाले राज्य का दर्जा हासिल होता है। भारत के सभी राज्यों में लागू होने वाले कानून भी इस राज्य में लागू नहीं होते हैं। मिसाल के तौर पर 1965 तक जम्मू और कश्मीर में राज्यपाल की जगह सदर-ए-रियासत और मुख्यमंत्री की जगह प्रधानमंत्री हुआ करता था।
संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों के अनुसार, संसद को जम्मू-कश्मीर के बारे में रक्षा, विदेश मामले और संचार के विषय में कानून बनाने का अधिकार है, लेकिन किसी अन्य विषय से संबंधित कानून को लागू कराने के लिए केंद्र को राज्य सरकार का अनुमोदन चाहिए। जम्मू और कश्मीर के लिए यह प्रबंध शेख अब्दुल्ला ने वर्ष 1947 में किया था। शेख अब्दुल्ला को राज्य का प्रधानमंत्री महाराज हरि सिंह और पंडित जवाहर लाल नेहरू ने नियुक्त किया था। तब शेख अब्दुल्ला ने अनुच्छेद 370 को लेकर यह दलील दी थी कि संविधान में इसका प्रबंध अस्थायी रूप में ना किया जाए। उन्होंने राज्य के लिए कभी ना टूटने वाली, लोहे की तरह स्वायत्ता की मांग की थी, जिसे केंद्र ने ठुकरा दिया था।
इस धारा के मुताबिक रक्षा, विदेश से जुड़े मामले, वित्त और संचार को छोडक़र बाकी सभी कानून को लागू करने के लिए केंद्र सरकार को राज्य से मंजूरी लेनी पड़ती है। राज्य के सभी नागरिक एक अलग कानून के दायरे के अंदर रहते हैं, जिसमें नागरिकता, संपत्ति खरीदने का अधिकार और अन्य मूलभूत अधिकार शामिल हैं। इसी धारा के कारण देश के दूसरे राज्यों के नागरिक इस राज्य में किसी भी तरीके की संपत्ति नहीं खरीद सकते हैं। अनुच्छेद 370 की वजह से ही केंद्र राज्य पर आर्थिक आपातकाल (अनुच्छेद 360) जैसा कोई भी कानून राज्य पर नहीं थोप सकता है। केंद्र राज्य पर युद्ध और बाहरी आक्रमण के मामले में ही आपातकाल लगा सकता है। केंद्र सरकार राज्य के अंदर की गड़बडिय़ों के कारण इमरजेंसी नहीं लगा सकता है, उसे ऐसा करने से पहले राज्य सरकार से मंजूरी लेनी होगी। हालांकि धारा 370 में समय के साथ-साथ कई बदलाव भी किए गए हैं। 1965 तक वहां राज्यपाल और मुख्यमंत्री नहीं होता था। उनकी जगह सदर-ए-रियासत और प्रधानमंत्री हुआ करता था जिसे बाद में बदला गया। इसके अलावा पहले जम्मू-कश्मीर में भारतीय नागरिक जाता तो उसे अपना साथ पहचान-पत्र रखना जरूरी थी। जिसका बाद में काफी विरोध हुआ। विरोध होने के बाद इस प्रावधान को हटा दिया गया।
क्या हैं अधिकार
1. भारत के अन्य राज्यों के लोग जम्मू कश्मीर में जमीन नहीं खरीद सकते हैं।
2. वित्तीय आपातकाल लगाने वाली धारा 360 भी जम्मू कश्मीर पर लागू नहीं होती।
3. जम्मू-कश्मीर का अलग झंडा है।
4. भारत की संसद जम्मू-कश्मीर में रक्षा, विदेश मामले और संचार के अलावा कोई अन्य कानून नहीं बना सकती।
5. धारा 356 लागू नहीं, राष्ट्रपति के पास राज्य के संविधान को बर्खास्त करने का अधिकार नहीं।
6. कश्मीर की कोई लडक़ी किसी बाहरी से शादी करती है तो उसकी कश्मीर की नागरिकता छिन जाती है।
7. जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन नहीं लग सकता है।