सरगुजा

भाजयुमो सरगुजा ने प्रस्तुत किया एक वर्ष का लेखा-जोखा
13-Apr-2022 9:10 PM
भाजयुमो सरगुजा ने प्रस्तुत किया एक वर्ष का लेखा-जोखा


‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 13 अप्रैल।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू का एक दिवसीय प्रवास पर अंबिकापुर आगमन हुआ। इस अवसर पर स्थानीय सर्किट हाउस में भाजयुमो के जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर के नेतृत्व में युवा मोर्चा सरगुजा ने अपनी पूरी टीम के साथ 1 वर्ष के कार्य का वृत्त बुकलेट प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने भाजयुमो सरगुजा के कार्यों के सराहना करते हुए कहा कि भाजयुमो संगठन की रीढ़ की हड्डी है। मुझे विश्वास है कि हम युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के दम पर 2023 में सत्ता में वापसी करेंगे।

युवा मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और लगन से भाजपा की योजनाओं एवं कार्यों को बूथ स्तर तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कांग्रेस की सरकार खिलाफ लड़ाई लडऩे को तैयार हैं।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने भी मार्गदर्शन किया।

भाजयुमो जिला महामंत्री संजीव वर्मा ,अंशुल श्रीवास्तव, शानू कश्यप,विकास शुक्ला, वीर सोनी, धीरज सिंह, भूपेश यादव, निशांत सिंह, हैप्पी चोपड़ा, दिव्यांशु केसरी, रोहित सिंह राजपूत, दीपक यादव ,मनीष दुबे, विकास गुप्ता, रोनी मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news