सरगुजा

मातृशक्ति की चिंता कर योजनाएं बनाती है भाजपा सरकार- राम विचार
04-May-2024 9:07 PM
मातृशक्ति की चिंता कर योजनाएं बनाती है भाजपा सरकार- राम विचार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 4 मई।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए ‘महतारी वंदन योजना अभिनंदन रैली’ का आयोजन आज भाजपा महिला मोर्चा व भाजपा अंबिकापुर नगर, उदयपुर, लखनपुर तथा अंबिकापुर ग्रामीण मंडल ने किया।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, भाजपा सरगुजा लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह के नेतृत्व में अंबिकापुर विधानसभा में प्रधानमंत्री मोदी जी तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी को धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाजपा सरकार के समर्थन में नारा लगाते हुए विभिन्न स्थानों पर रैली निकाली। 

इस अवसर पर कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि मातृशक्ति की जिस तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिंता की है, उनके लिए योजनाएं लागू की है, उन्हें उज्जवला, घर और महतारी वंदन का पैसा दिया है, उसके बाद अब भाजपा को तीसरी बार केंद्र की सत्ता में लाना समस्त महतारीयों की जिम्मेदारी है।   अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस कहती थी महतारी वंदन योजना की पहली किश्त भी नहीं आएगी, जबकि आज तीसरा किश्त भी जारी हो चुकी है और हमारी माताएं, बहनें, बेटियाँ मोदीजी और विष्णुजी के लिए दिल से समर्थन और आशीर्वाद दे रही हैं। 

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महतारी वंदन जैसी योजनाएं महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय लिख रही हैं।  भाजपा सरगुजा लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में मातृशक्ति तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश की बागडोर सौंपने का मन बना चुकी है।

मैं भी मोदी जी के प्रतिनिधि के रूप में सेवा का अवसर देने के लिए सरगुजा संसदीय क्षेत्र की कोटि कोटि जनता से करबद्ध प्रार्थना करता हूँ। 

इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह ने कहा कि एक ओर भाजपा में मातृशक्ति का मान सम्मान बढ़ रहा है, वहीं कांग्रेस में पार्टी के भीतर ही महिला नेत्रीयों का अपमान हो रहा है। उन्होंने पूछा कि कॉंग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी का क्या यही न्याय है ? आखिर महिलाओं की प्रताडऩा पर वह ख़ामोश क्यों हैं ?

इस अवसर पर भाजपा अंबिकापुर नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, अनिल सिंह, दिनेश साहू, रामकेशवर राजवाडे, आलोक दुबे, मंजूषा भगत, मधु चौदहा, नीलम राजवाडे, प्रियंका चौबे, मयूरी पटेल, श्वेता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाएं तथा महिला मोर्चा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news