सरगुजा

अंबेडकर को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, समरसता भोज
14-Apr-2022 7:46 PM
अंबेडकर को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, समरसता भोज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,14 अप्रैल।
आज भारतीय जनता पार्टी सरगुजा द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर अम्बिकापुर के अंबेडकर चौक में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई, साथ ही भाजपा कार्यालय संकल्प भवन अंबिकापुर में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सरगुजा द्वारा समरसता भोज का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने उनके बारे में बताते हुए कहा कि डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर जिन्हें लोग बाबा साहेब अंबेडकर के नाम से भी जानते हैं, उनकी जयंती देश भर में मनाई जाती है। उनकी पहचान एक न्यायविद, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक के रूप में होती है। डॉ. बी.आर. अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। बाबासाहेब संविधान निर्माता और आजाद भारत के पहले कानून मंत्री के रूप बने। इस दिन को भारतीय जनता पार्टी समरसता दिवस के रूप में मनाती है।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला जी ने कहा कि भारत जैसे विशाल और विविधता से भरे देश के लिए संविधान निर्माण एक चुनौती था जिसके लिए बाबा साहेब को संविधान निर्मात्री सभा का अध्यक्ष चुना गया। हम सभी लोगो को उनके जीवन से संघर्ष और चुनौतीपूर्ण कार्यो को करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। साथ ही उनका जीवन संघर्ष की जिवंत मिशाल है ऐसे में सभी नागरिकों को उनके आदर्शो का अपने जीवन में उतारना चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष नकुल सोनकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक वर्ष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जयंती पर समरसता भोज का आयोजन करती है इसी तारतम्य में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समरसता भोज कर सामाजिक एकरूपता और प्रेम के भाव का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा 14 अप्रैल से 19 अप्रैल तक शहर के विभिन्न बस्तियों में जाकर स्वच्छता एवं जागरूकता का कार्य कर समरसता का भाव प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन संजय सोनी ने एवं आभार दीपक सिंह तोमर ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रशांत शंकर त्रिपाठी , मंजूषा भगत, आलोक दुबे , कैलाश मिश्र, अरुणा सिंह, फुलेश्वरी सिंह , अजय प्रताप सिंह , वीरेंद्र बघेल, दिनेश शुक्ला , बबलू शर्मा , सुशांत घोष, सोनू तिग्गा, सर्वेश तिवारी , जितेंद्र सोनी, संजीव वर्मा ,भूपेंद्र सिंह, शैलेश सिंह ,गोल्डी बिहाड़े, वीर सोनी अंकित तिर्की, राजा , शरद सिन्हा ,देव वर्मा ,शंभू सोनकर पूरन टेकाम ,कमलेश तिवारी,राजेश मंदिलवार, प्रकाश मणि त्रिपाठी, दीपक यादव ,निशांत सिंह सोलु ,विपिन पांडे ,सुशीला तिग्गा शुभांगी, नीलम राजवाड़े, रवि चौहान ,गणेश्वरी चौहान, गांधी, अनुराग शुक्ला, भूरा सिंह राठौर ,दीपक साहू, सुरजीत सिंह भामरा, गांधी पासवान, कमलेश केदार, गोल्डी , नितिन गुप्ता, अमन सोनकर,रॉनी मिश्र सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news