सरगुजा

कलेक्टर ने किया स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का किया निरीक्षण
14-Apr-2022 7:54 PM
कलेक्टर ने किया स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,14 अप्रैल।
कलेक्टर संजीव कुमार झा ने बुधवार को लखनपुर के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में चल रहे निर्माण कार्य सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा। उन्होंने नवनिर्मित भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान लैब को स्मार्ट और सुसज्जित बनाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान लाइब्रेरी, किचन सहित कई क्लास रूम का अवलोकन किया और प्राचार्य से विद्यर्थियां और शिक्षकों की संख्या के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्कूल के मध्य स्थित पूरे मैदान में पेवर ब्लॉक लगाने तथा एक किनारे में शेड बनाने के निर्देश दिए। तीनों लैब के दीवारों में एक कोट और पेंट कराने तथा बरामदे के फर्श को ठीक करने कहा। प्राचार्य ने बताया कि भू-तल के 10 कमरे में कक्षा संचालित हो रहा है। प्रथम तल में निर्माण कार्य जारी है।

इस दौरान एसडीएम अनिकेत साहू, तहसीलदार सुभाष शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news