सरगुजा
महावीर जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा
14-Apr-2022 7:55 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,14 अप्रैल। सकल जैन समाज ने महावीर जयंती हर्ष पूर्वक मनाई। गुरुवार की सुबह 6 से 8 बजे तक श्री दिगंबर जैन मंदिर अंबिकापुर में श्री जी को अभिषेक एंव विश्व शांति हेतु शांति धारा का आयोजन किया गया। सुबह 9 से 10 बजे तक श्री महावीर स्वामी की शोभायात्रा नगर में निकाली गई। शोभायात्रा में जैन समाज एवं अन्य समाज के हजारों व्यक्तियों ने भाग लिया।
नगर में श्री टुटेजा मेडिकल, अमर कुमार जैन एवं कई जगहों पर शोभायात्रा की आरती एवं स्वागत किया गया। शोभा यात्रा का जिनवाणी चैनल द्वारा कवरेज दिया गया, जिसका प्रसारण 125 देशों में किया जाता है। इसके साथ ही शाम 5.30 बजे श्री महावीर स्वामी का पालना झूलाने का कार्यक्रम भी आयोजन किया गया।
जैन समाज द्वारा आज के दिन सभी को मंगल कामनाओं के साथ महावीर जयंती की शुभकामनाएं दी गई।