सरगुजा

हसदेव अरण्य बचाने आदिवासियों की आवाज बुलंद कर रहे भाजपाई
10-Jun-2022 8:55 PM
हसदेव अरण्य बचाने आदिवासियों की आवाज बुलंद कर रहे भाजपाई

कांग्रेसियों को राहुल का वादा याद दिलाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 10 जून।
हसदेव अरण्य की पेड़ों की जबरदस्ती व प्रशासनिक दबाव के साथ कटाई का स्थानीय आदिवासी पुरजोर विरोध कर रहे हैं। इसके बाद भी आदिवासियों के हसदेव अरण्य बचाओ के आंदोलन को नजर अंदाज कर स्थानीय कांग्रेस सरकार प्रशासनिक अमलों से चोरी-छुपे जंगल की कटाई का आदेश दे वन आश्रित ग्रामीणों के साथ दुर्लभ जीव-जंतुओं के जान से खिलवाड़ कर रही है। हसदेव अरण्य को बचाने आंदोलन कर रहे आदिवासियों की आवाज बुलंद करने भाजपाई भी मैदान में उतर गए हैं और पेड़ को बचाने का संकल्प ले आदिवासियों की सुरक्षा के साथ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
 
इसी कड़ी में सरगुजा जिला अंतर्गत हरिहरपुर में माइंस प्रभावित संघर्षरत आदिवासियों के धरने में भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा, प्रबल प्रताप सिंह जुदेव, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व कोरबा जिला प्रभारी विक्रांत सिंह ठाकुर, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ सह संयोजक संजू नारायण सिंह ठाकुर, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष चिंटू राजपाल, भाजयुमो पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजय व्यास सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता घंटों धरने में आदिवासियों के साथ बैठे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ के उत्तरी कोरबा, दक्षिणी सरगुजा और सूरजपुर जिले के बीच स्थित करीब 1 लाख 70 हेक्टेयर में फैला वनाच्छिदत क्षेत्र हसदेव अरण्य जैव विविधता के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है। यह विशालतम वन स्थानीय आदिवासियों सहित विविध दुर्लभ जीव - जंतुओं के जीवकोपार्जन का एक मात्र साधन है और प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने तानाशाही फैसला देते हुए जंगल काटने का निर्णय लिया है।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सत्ता में आते ही जनता को किए अपने वादे भूल गए हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी द्वारा प्रदेश आदिवासियों के साथ किया गया वादा को भूल गए हैं। प्रदेश की भूपेश सरकार पैसे कमाने की लालच में अपनी ही प्राचीनतम संस्कृति के साथ खिलवाड़ कर रही है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जंगल को बचाने के लिए अपनी जान तक दांव पर लगा देंगे और इस लड़ाई में आदिवासियों के साथ शामिल रहेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news