सरगुजा

रणविजय सिंह देव की पहल से योगेश्वर को मिला नया जीवन
12-Jun-2022 9:16 PM
रणविजय सिंह देव की पहल से योगेश्वर को मिला नया जीवन

मेडिकल कॉलेज में कूल्हा प्रत्यारोपण का दूसरा सफल ऑपरेशन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर,12 जून।
रणविजय सिंह देव की पहल से योगेश्वर को नया जीवन मिला। मेडिकल कॉलेज में कूल्हा प्रत्यारोपण का दूसरा सफल ऑपरेशन हुआ।  इस सहयोग के लिए परिजनों ने रणविजय सिंह देव और आदित्येश्वर शरण सिंह देव का आभार जताया।

लखनपुर के ग्राम पंचायत जमगला निवासी योगेश्वर कुमार आत्मज मंगलू राम उम्र 22 वर्ष को सिकलसेल की बीमारी थी। सिकल सेल एनीमिया की वजह से योगेश्वर दोनों कूल्हे की हड्डी की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था, रक्त की कमी के चलते वह काफी कमजोर हो गया था और उनके दोनों कूल्हे की हड्डी भी खराब हो रही थी। पिछले छ: माह से वह कमजोरी की वजह से ठीक से चल भी नहीं पा रहा था, जिसके चलते वह घर में ही रहता था, परिजन बीमारी की वजह से बहुत चिंतित थे, इलाज के लिए पैसे की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी, तभी युवा नेता रणविजय सिंह देव से उनके परिजन ने मुलाकात की और अपनी परेशानी बताई।

रणविजय सिंह देव ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव से सहयोग के लिए अपनी बात रखी और आदित्येश्वर बाबा के विशेष सहयोग से योगेश्वर कुमार का इलाज अस्पताल अधीक्षक डॉ. लखन सिंह व हड्डी रोग के डॉ. अरुणेश व डॉ. अनुरंजन के निगरानी में सफल ऑपरेशन संभव हो सका।

यह मेडिकल कॉलेज में किसी मरीज का दूसरा कूल्हा प्रत्यारोपण का सफल ऑपरेशन है। इस सहयोग के लिए परिजनों ने रणविजय सिंह देव और आदित्येश्वर शरण सिंह देव का आभार जताया है ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news