रायपुर

क्षतिग्रस्त राइजिंग पाइप लाइन सुधरी, गुरुवार सुबह से जलापूर्ति सामान्य होगी
20-Jul-2022 8:26 PM
क्षतिग्रस्त राइजिंग पाइप लाइन सुधरी, गुरुवार सुबह से जलापूर्ति सामान्य होगी

जियो कंपनी पर होगी एफआईआर 

रायपुर, 20 जुलाई। तेलीबांधा में क्षतिग्रस्त निगम की मुख्य पेयजल राइजिंग लाइन सुधार ली गई है। कल गुरुवार सुबह से जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी।

मंगलवार को दोपहर jio कंपनी के कामगार केबल डालने सड़क खोदने के दौरान  निगम की मुख्य पेयजल पाइप लाइन को तोड़ दिया। इसके बाद पूरा इलाका लाखों लीटर पानी बहने से भर गया था। तेलीबांधा थाने में भी जलभराव की स्थिति रही। इसके चलते आज 8 टंकियों से जलापूर्ति नहीं हो पाई। इससे लगभग 3 लाख लोग प्रभावित हुए।।प्रभावित टंकिया अवंति विहार, मोवा, सड्डू, दलदलसिवनी, जोरा, कचना, आमासिवनी, कृषि मंडी  की टंकी से पानी नहीं दिया जा सका। निगम और पीएचई के अमले ने क्षतिग्रस्त पाइप को दोपहर तक सुधार लिया था। निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि कल सुबह से जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी। इस नुक़सान के लिए जल कार्य विभाग द्वारा जियो कंपनी के खिलाफ एफआईआर और बहे लाखों लीटर पानी का जुर्माना वसूली का प्रस्ताव भेजा जा रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news