रायपुर
25 किलो गांजा के साथ ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार
21-Jul-2022 7:23 PM
रायपुर, 21 जुलाई। राजधानी से होकर दूसरे जिले में गांजा तस्करी करने वाले एक तस्कर को पुलिस ने दबोचा है। खमतराई पुलिस ने मुखबीर की सूचना मिलने के बाद ओडिशा के तस्कर को गिरफ्तार किया। तलाशी लेकर उसके पास से 25 किलो गांजा बरामद किया। गुरूवार की सुबह आरोपी के व्यास तालाब के पास सक्रिय होने की जानकारी मिली थी। मुखबीर की सटीक जानकारी देने के बाद पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाया। बैग लेकर संदिग्ध हालत में देखे जाने के बाद आरोपी भीमा नाईक को पकड़ा गया। उसके पास से गांजा पार्सल बरामद किया गया। पुलिस ने बताया आरोपी के पास रखे काले रंग का ट्राली बैग एंव पीटू को तलाशी लेने पर टेप लगा हुआ 07 पैकेट बरामद हुआ। अंदर जांच करने पर उसमें से गांजा निकला। तुरंत मौके से आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई की। आरोपी मूलतया नवरंगपुर जिला ओडिशा का रहने वाला है।