राजनांदगांव

गैठान में दिया गया कुक्कुट पालन के लिए प्रशिक्षण
21-Sep-2022 7:57 PM
गैठान में दिया गया कुक्कुट पालन के लिए प्रशिक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गंडई, 21 सितंबर। पशु चिकित्सा विभाग ने ग्राम गर्रा के गौठान में कुक्कुट पालन के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इसमें दो महिला समूहों द्वारा कुक्कुट पालन करने का प्रस्ताव बनाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार आदर्श गौठान ग्राम गर्रा में जिला प्रशासन एवं पशुधन विकास विभाग के निर्देशानुसार विभाग की मल्टी एक्टिविटी के आधार पर ग्राम के महिला समूहों को उनके जीवकोपार्जन के लिए विभिन्न योजनाओं का विस्तृत जानकारी दिया गया। कुक्कुट पालन के लिए 2 महिला समूहों ने अपनी सहमति दी।

 प्रशिक्षण में गौठान ग्राम के 11 महिला समूहों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान महिला समूहों ने मछली पालन पर भी अपनी सहमति जताई है। प्रशिक्षण में डॉ. संदीप इंदुरकर, सरपंच देवलाल पुलत्स्य,  लाल रोहित पुलत्स्य एवं 11 महिला समूह सहित ग्राम गर्रा के ग्रामीण शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news