सरगुजा

आरोग्य भारती सरगुजा शाखा ने मनाया धन्वंतरी जयंती समारोह
29-Oct-2022 7:51 PM
आरोग्य भारती सरगुजा शाखा ने मनाया धन्वंतरी जयंती समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 29 अक्टूबर।
शनिवार को आरोग्य भारती सरगुजा शाखा द्वारा संघ कार्यालय प्रणव भवन अम्बिकापुर के सभागार में भगवान धन्वंतरी का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया।

धन्वंतरी पूजन एवं दीप प्रज्वलन के पश्चात   डॉ एस. के. सिंह ने  भगवान धन्वंतरि स्तवन किया। तत्पश्चात अतिथियों का पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि अनिल सिंह मेजर व  एवं मुख्य वक्ता डॉ. निर्मल पाण्डेय  के द्वारा परंपरागत आयुर्वेद स्वास्थ्य उद्बोधन एवं धनवंतरी जी पर उनका उद्बोधन रहा।

कार्यक्रम में  प्रांत पदाधिकारी डॉ. रविशंकर सिंह द्वारा सभी को आरोग्य भारती के सभी आयाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं सभी से तथाशक्ति समर्पण करने हेतु आग्रह किया। कार्यक्रम में अतिथि एवं कार्यकर्ताओं की संख्या पुरुषों में 12 और महिलाओं में 8 रही कुल 20  लोग शामिल हुए।

अंत में डॉ.एस. के. सिंह द्वारा  हर दिन हर घर आयुर्वेद अभियान अंतर्गत अपनी पंक्ति सुना कर सभी अतिथियों एवं सभी कार्यकर्ताओं एवं संघ कार्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. एस.के. सिंह ने किया।

कार्यक्रम सफल बनाने में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के साथ साथ अम्बिकापुर के विश्व हिन्दू परिषद से मदनमोहन शर्मा, नगर कार्यवाह अनुज दुबे, जिला कार्यवाह अजय मिश्र, आरोग्य भारती  उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सोनी, नगर संयोजक  सीमा गुप्ता, नवीन गुप्ता, डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. विसंभर सिंह, डॉ. दीपक सोनी, महिला संयोजक सविता सिन्हा, रुपा सिंह, निशांत पाण्डेय, सोमशेखर मिश्रा, अजय पासवान, प्रभा सिंह, सरस्वती कुशवाहा, माधुरी कुशवाहा आदि सभी कार्यकर्ताओं एवं आरोग्य मित्रों की पूर्ण सहभागिता रही।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news