सरगुजा

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में धान खरीदी शुरू
01-Nov-2022 7:52 PM
जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में धान खरीदी शुरू

दूसरे दिन के लिए 2 किसानों ने कटवाया टोकन
किसानों को हार पहनाकर किया अभिनंदन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,1 नवंबर।
खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ जिले के सभी 46 उपार्जन केन्द्रों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर उपस्थिता किसानों को फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया गया।

धान खरीदी के दूसरे दिन 2 नवंबर को धान बेचने के लिए उपार्जन केन्द्र  परसा में किसान अरूण जायसवाल ने टोकन कटवाया, वहीं सीतापुर जनपद के प्रतापगढ़ उपार्जन केन्द्र में भी एक किसान ने टोकन कटवाया। कलेक्टर कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने धान बेचने के इच्छुक किसानों को तत्काल टोकन जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

उप संचालक कृषि एम.आर. भगत ने बताया है कि जिले में मानसून विलंब से सक्रिय होने एवं लंबी अवधि तक बने रहने के कारण धान पकने की अवधि में भी प्रभावित हुई है। वर्तमान में जिले में शीघ्र पकने वाली धान की फसल की कटाई प्रारंभ हो गई है। फसलों में नमी अधिक होने के कारण किसान धान की मिंजाई नहीं कर पा रहे हैं जिसके कारण पर्याप्त मात्रा में टोकन जारी नहीं हो पा रहा है।  

खाद्य अधिकारी ने बताया है कि धान खरीदी की निर्धारित अवधि 1 नवंबर से 31 जनवरी के दौरान किसान अपना धान समिति में लाकर समर्थन मूल्य पर विक्रय कर सकते हैं। किसानों की सुविधा हेतु मोबाइल एप्प टोकन तुंहर हाथ के माध्यम से किसान द्वारा स्वयं टोकन जारी करने का प्रावधान दिया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news