राजनांदगांव

जन अधिकार महारैली में शामिल हुए शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता
04-Jan-2023 3:20 PM
जन अधिकार महारैली में शामिल हुए शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 जनवरी।
भाजपा के आरक्षण विरोधी चरित्र को लेकर राजधानी रायपुर में मंगलवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में जनाधिकार हुंकार रैली का आयोजन किया गया।  शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा के नेतृत्व एवं ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली के संयोजन में शहर के कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मंगलवार सुबह रामदरबार से रायपुर के लिए रवाना हुए। महारैली में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी कुमारी शैलजा, राष्ट्रीव सचिव चंदन यादव, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य नेताओं की भी उपस्थिति रही।

शहर अध्यक्ष श्री छाबड़ा ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक पर राज्यपाल द्वारा हस्ताक्षर नहीं करने को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जनधिकार महारैली आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़वासियों के न्याय के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस द्वारा जनधिकार महारैली आयोजित की जा रही है।  रैली में मोहम्मद यहया, अमित जंघेल,  इंशाक खान,  हितेश गोन्नाडे,  राजेश सेवता,  गंगाबाई साहू,  सरोज प्रधान,  टिकेश्वरी,  खिलेश्वरी,  आरती,  रिया,  संगीता,  पवन कुमार,  नंदनी,  रंजू,  गिरजा,  शीतल,  पूर्णिमा,  गायत्री साहू,  चंदा,  भारती,  चंद्रकला,  पुष्पा,  गिरधा,  हिरौदी,  संतोषी,  उषा,  शशि,  रेवाराम साहू,  परस लहरे,  बेलन साहू,  शरद ठाकुर,  दसरू रात्रे,  गरीबा लहरे,  जगेश्वर ठाकुर,  मोहन खरे,  मूलचंद खरे,  रोशन मानिकपुरी,  रामरतन यादव,  सालूकराम,  जया यादव  सहित अन्य शामिल थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news