राजनांदगांव

25 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार
05-Jan-2023 3:12 PM
25 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 जनवरी।
अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपी महिला पर गातापार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपिया से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3750 रुपए को जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार केसीजी जिले की एसपी अंकिता शर्मा, एएसपी नेहा पांडय, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ लालचंद मोहले के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी गातापार उप निरीक्षक जीतेन्द्र डहरिया, महिला उप निरीक्षक प्रियंका पैकरा, बिलकिश खान, उप निरी सतीश पुरिया के हमराह में 3 जनवरी को संयुक्त रूप से महिला व पुरूष बल की टीम तैयार कर आरोपी महिला द्वारा अपने घर में छुपाकर रखकर बिक्री करने वाले आरोपी महिला को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। आरोपी महिला को धारा 34(2) आबकारी एक्ट में गिरफ्तार किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर योगिता देवांगन नामक महिला ग्राम गातापार द्वारा अपने घर में अवैध रूप से अत्याधिक मात्रा में कच्ची महुआ शराब छुपाकर बिक्री करने की नियत से रखा  हुआ है। सूचना पर गवाहों के साथ ग्राम गातपार योगिता देवांगन के घर में हमराह स्टाफ एवं महिला बल की उपस्थिति में रेड कार्रवाई किया गया।

रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी महिला के घर 30 लीटर वाले प्लास्टिक जरिकेन में 25 लीटर कच्ची महुआ बरामद किया एवं आरोपी महिला का कृत्य अपराध धारा सदर 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया एवं मामला अजामनतीय होने से माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायालय खैरागढ़ के समक्ष आरोपी को पेश कर ज्युडिश्यिल रिमांड में लिया जाता है। उक्त कार्रवाई में प्र. आर. सुरेश खुटे, आर. नरेन्द्र ठाकुर, प्रेमसागर बांधव, हेमंत साहू, जय यादव, महिला आर. धनेश ठाकुर का सराहनीय योगदान रहा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news