राजनांदगांव

अंग्रेजी शिक्षा की विशेषज्ञ वसुंधरा पांडे का निधन
06-Jan-2023 11:58 AM
अंग्रेजी शिक्षा की विशेषज्ञ वसुंधरा पांडे का निधन

राजनांदगांव, 6 जनवरी। अंग्रेजी शिक्षा की विशेषज्ञ श्रीमती वसुंधरा पांडे का लंबी बीमारी के चलते  गुरुवार देर शाम को निधन हो गया। वसुंधरा पांडे पूर्व महापौर स्व. विजय पांडे की धर्मपत्नी थी। वह 72 वर्ष की थी। पिछले कुछ दिनों से वह बीमार चल रही थी।  श्रीमती पांडे अपने पीछे दो पुत्रियों और एक पुत्र का भरापूरा परिवार छोड़ गई।
 

श्रीमती पांडे ने अपने जीवनकाल में अंग्रेजी शिक्षा को काफी महत्व दिया। लिहाजा अपने समय की वह चुनिंदा अंग्रेजी में बोलचाल और तालीम देने वाली शिक्षकों में से एक थी। वर्तमान में वह बल्देवबाग स्थित बालभारती स्कूल की संचालिका के तौर पर शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय थी। उन्होंने वेसलियन अंग्रेजी स्कूल की स्थापना के समय से काफी वर्षों तक अपनी सेवाएं दी। बाद में उन्होंने निजी स्कूल बालभारती की स्थापना की। श्रीमती पांडे के द्वारा अपने दौर में अंग्रेजी शिक्षा की महत्ता को लेकर काफी ज्ञानवर्धक जानकारी लोगों को दी गई। उनके द्वारा पढ़ाए गए कई विद्यार्थी आज विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हैं। साथ ही देश और विदेश में भी अपनी  सेवाएं दे रहे हैं। इस बीच आज दोपहर बाद स्थानीय मुक्तिधाम में उनकी अंत्येष्ठि होगी। श्रीमती पांडे के निधन से शिक्षा और राजनीतिक जगत में शोक व्याप्त है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news