रायपुर

चूल्हा जलाकर कांग्रेसियों ने किया ईडी दफ्तर के सामने प्रदर्शन
02-Mar-2023 6:33 PM
चूल्हा जलाकर कांग्रेसियों ने किया ईडी दफ्तर के सामने प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2मार्च। ईडी  दफ्तर के सामने कांग्रेस धरना प्रदर्शन दुसरे दिन भी जारी रहा। कांगे्रस के नेता कार्यकर्ताओं ने चुल्हा जलाकर और खाना बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। नागरिक आपूर्ति निगम, चिटफंड घोटाले और पनामा पेपर की जांच की मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेस नेताओं ने ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के दफ्तर का घेराव किया था। इस प्रदर्शन में मेयर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, जिलाध्यक्ष गिरीश दुबे के साथ-साथ खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल भी पहुंचे. रात 9 बजे तक कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता डटे रहे। गुरुवार को भी धरना प्रदर्शन जारी रहा।

कोयला परिवहन में कथित घोटाले के आरोपों को काल्पनिक बताते हुए कांग्रेस के शहर अध्यक्ष दुबे, मेयर ढेबर सहित बड़ी संख्या में नेता कार्यकर्ताओं ने नान, चिटफंड और पनामा पेपर घोटाले की जांच की मांग को लेकर दुसरे दिन भी धरने पर बैठे।

शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने ईडी के अधिकारियों पर एकपक्षीय कार्यवाही करने का आरोप लगाया और कहा कि केंद्र सरकार के इशारों पर ईडी कांग्रेस के नेताओं को परेशान कर रही है। यदि कांग्रेस के नेताओं पर जांच के दौरान कुछ साक्ष्य पाया गया है, तो उसे सार्वजनिक किया जाए। आधा दर्जन छापा मारने के बाद भी कांग्रेस के नेताओं से कुछ नहीं मिला. ईडी सिर्फ कांग्रेस की स्थिर सरकार को परेशान करने का कार्य कर रही है।

मेयर ढेबर ने कहा कि रमन सिंह के पास 2008 के समय 1.07 करोड़ की संपत्ति थी, जो 2018 में बढक़र 10.18 करोड़ की हो गई. रमन सिंह ने ऐसा कौन सा व्यापार किया, जिससे उनकी संपत्ति 10 गुना बढ़ गई इस बात की जांच होनी चाहिए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news