रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 मार्च। प्रदेश के रोजगार, और स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्रों में 18 लाख 79 हजार से अधिक बेरोजगार पंजीकृत हैं। यह जानकारी उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
भाजपा सदस्य रजनीश कुमार सिंह के सवाल के लिखित जवाब में उच्च शिक्षा ने बताया कि जिला रोजगार, और स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्रों द्वारा बेरोजगारों का पंजीयन नहीं किया जाता। बल्कि रोजगार चाहने वाले व्यक्तियों का पंजीयन किया जाता है। जीवित पंजीकृत व्यक्तियों को तीन वर्ष तक रखा जाता है।
उन्होंने बताया कि 7 फरवरी की तिथि में 18 लाख 79 हजार 126 जीवित व्यक्ति पंजीकृत में दर्ज है। शिक्षित बेरोजगारों का पृथक से पंजीयन नहीं किया जाता। इस संबंध में पृथक से जानकारी देना संभव नहीं है। वर्ष-2019-20 से अभी तक कुल 33333 व्यक्ति को सरकारी क्षेत्रों में और 50 हजार को 525 व्यक्ति को निजी क्षेत्र में नियोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि बेरोजगारों की संख्या के आंकड़े इसी संस्था द्वारा वर्तमान में जारी नहीं किए जाते हैं।