सरगुजा

गांव-गांव चलो, घर-घर चलो अभियान के तहत भाजपा पहुंची जनता के बीच
08-Apr-2023 8:38 PM
गांव-गांव चलो, घर-घर चलो अभियान के तहत भाजपा पहुंची जनता के बीच

मोदी सरकार की योजनाओं ने गरीबों का जीवन बदल दिया है- ललन प्रताप 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 8 अप्रैल। गांव गांव चलो घर-घर चलो अभियान अंतर्गत भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व में अंबिकापुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जन संपर्क कर मोदी सरकार की उपलब्धियां बतार्इं। 

भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी गांव-गांव चलो घर-घर चलो अभियान को आम जनता का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है, लोग घरों से निकलकर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बातें सुन रहे हैं तथा प्रधानमंत्री मोदी जी को केंद्र की योजनाओं का लाभ देने के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित कर रहे हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों के जीवन में परिवर्तन लाने वाली जनहितकारी योजनाएं लागू की है, प्रधानमंत्री आवास उज्जवला गैस योजना आयुष्मान भारत योजना जैसी अनेक योजनाओं ने गरीबों का जीवन स्तर ही बदल दिया है, अब उनके जीवन में खुशहाली आई है। 

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, कर्ताराम गुप्ता, अंबिकेश केसरी, विनोद हर्ष, मधुसुदन शुक्ला, मधु चौदहा, मंजूषा भगत, अरुणा सिंह, रमेश जायसवाल, मनोज गुप्ता, संतोष दास, रूपेश दुबे, अभिषेक शर्मा, संजय सोनी, जन्मेजय मिश्रा, राजेंद्र जायसवाल, संजय सोनी, उपेंद्र गुप्ता, रवि जायसवाल, सर्वेश तिवारी, जितेंद्र सोनी, नकुल सोनकर, स्वेता गुप्ता, प्रियंका चौबे, संगीता सोनी, नीलम रजवाड़े, इंदु कश्यप, वीर सोनी, महेश जायसवाल, अतिश सिंह, सूरज नामदेव, दीपक सिंह, अजय सोनी, पीयूष सोनी सुनील चौधरी, अंकुर, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, आनंद सिंह, आदित्य पांडे, संदीप पाण्डेय, अमन गुप्ता, धर्मेंद्र यादव, दीपक सोनी, हरेराम साहू, रोहित कुशवाहा, राहुल सोनी, विकास सोनी, अशोक यादव, हर्ष जायसवाल, दुर्गेश जायसवाल, दिलीप गुप्ता, दीपक गुप्ता, विकास जयसवाल, सारंग जयसवाल तथा गुड्डी सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news