सरगुजा

रविशंकर त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर भटगांव में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
09-Apr-2023 10:31 PM
रविशंकर त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर भटगांव में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

आज वे हमारे बीच होते तो भाजपा की राजनीति का अलग प्रभाव होता- बीरेंद्र 
भटगांव,9 अप्रैल।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भटगांव विधानसभा के प्रथम विधायक स्व.रविशंकर त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर भटगांव स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

छत्तीसगढ़ वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र पाण्डेय ने इस अवसर पर कहा कि राजनीति में रविशंकर त्रिपाठी जैसे व्यक्ति मील का पत्थर हैं। यदि आज वे हमारे बीच होते तो सरगुजा संभाग की राजनीति का दूसरा दृश्य होता और भाजपा की राजनीति का अलग प्रभाव होता। उनकी कमी से सरगुजा क्षेत्र के भाजपा की राजनीति में बड़ा शून्य आ गया है। राजनीति में धार पैनापन और नैतिक आग्रह समाप्त हुए से दिखते हैं।जनता के हित में हमेशा गतिशील और ततपर रहते थे।    
       
 भाजपा की प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े ने विधायक के रूप में रविशंकर त्रिपाठी के कार्यकाल को बहुत प्रभावी बताया। अल्प समय में भी अपनी सक्रियता और विकास कार्यों से उन्होंने जो छाप छोड़ी है, वह भटगांववासियों के लिए अविस्मरणीय है।

स्वाभिमान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूरन छाबरिया ने बताया कि रवि भैया हमेशा मदद को आतुर रहते थे। उन जैसे ऊर्जावान और प्रभावी व्यक्तित्व राजनीति में विरले होते हैं। 

सम्पूर्ण गौ रक्षा अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर गौतम सिंह ने रविशंकर त्रिपाठी से जुड़ी स्मृतियों को ताजा करते हुए राजनीति के साथ ही धार्मिक सामाजिक सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढक़र शामिल होने और उनकी सूझबूझ और चेतना को अनुरकरणीय बताया।  श्रद्धांजलि कार्यक्रम में चंद्रशेखर तिवारी, सुनील साहू, मुकेश तिवारी, प्रकाश दुबे मजदूर संगठन एच एम एस के तेजबहादुर सिंह, दीपक तोमर, सतीश तिवारी प्रेमशंकर मिश्रा, अशोक शर्मा, खुलेश्वर राजवाड़े, शशांक दुबे, हरेंद्र सिंह, योगेश सोनी, आशीष वाजपेई, कमल सिंह, रमेश जायसवाल उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news