सरगुजा

किसानों पर टिप्पणी, अजय चंद्राकर का पुतला दहन
13-Apr-2023 8:01 PM
किसानों पर टिप्पणी, अजय चंद्राकर का पुतला दहन

लखनपुर, 13 अप्रैल। लखनपुर किसान कांग्रेस द्वारा मंगलवार को किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू के आह्वान पर और किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित सिंह देव  के निर्देश पर लखनपुर गांधी चौक के पास भाजपा विधायक अजय चंद्राकर के द्वारा किसानों के विरोध में बयानबाजी करने पर लखनपुर किसान कांग्रेस द्वारा पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। 

अजय चंद्राकर द्वारा किसानों पर की गई टिप्पणी को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया। किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार द्वारा किसानों के हित में उठाए जाने वाले कदम बेहद सराहनीय हैं, जो भारतीय जनता पार्टी के लोगों को नहीं पच रही है, इसलिए उन लोगों के द्वारा किसान विरोधी बयान दिए जा रहे हैं। किसान हमारे अन्नदाता है जिनका सम्मान कांग्रेस की पहली प्राथमिकता है ऐसे बयानों का हम  हमेशा विरोध करते रहेंगे। जैसे ही कांग्रेस की सरकार द्वाराकिसानों के लिये  प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने की घोषणा की गई है इससे विपक्षी पार्टी भाजपा के पेट में दर्द हो गया है। भाजपा के 15 साल के कार्यकाल में किसान हित में कोई कदम नहीं उठाया गया इसलिए उनके नेता किसान विरोधी बयान दे रहे हैं, जिसका विरोध कांग्रेश हमेशा से करती आई है।

इस दौरान किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामसुजान द्विवेदी, अमित बारी, किसान कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी मकसूद हुसैन, सुशील गुप्ता, अनिल विशी, रमजान खान, ईश्वर गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news