जशपुर

मिनीमाता महतारी जतन योजना महिला मजदूरों के लिए बना वरदान
03-Jun-2023 2:11 PM
मिनीमाता महतारी जतन योजना महिला मजदूरों के लिए बना वरदान

26 महिला पंजीकृत मजदूरों को 5 लाख 20 हजार की दी सहायता राशि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 3 जून। 
राज्य शासन द्वारा लागू मिनीमाता महतारी जतन योजना पंजीकृत महिला श्रमिकों के लिए लाभदायक है। इस योजना अंतर्गत पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिकों को प्रसूति सहायता राशि के रूप में 20 हजार रूपये एकमुश्त देने का प्रावधान है। यह राशि महिला श्रमिकों को बच्चे के जन्म के पश्चात प्रदान किया जाता है। इस योजना का लाभ पहले दो बच्चों के प्रसव के लिए दिया जाता है। 

इस तारतम्य में श्रम विभाग द्वारा जिले के 26 महिला पंजीकृत श्रमिकों को मिनीमाता महतारी जतन योजना का लाभ प्रदान करते हुए 20 हजार के मान से 5 लाख 20 हजार रूपए की सहायता राशि दी गई है।

हितग्राही ने बताया कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत रेजा प्रवर्ग में पंजीकृत महिला श्रमिक है। योजना के तहत् सहायता राशि मिलने से कमजोर परिवार के लोगों को आर्थिक मदद और बच्चों के पालन-पोषण में सहयोग मिल रही है। कमजोर परिवार के लोग जिनकी आय का जरिया मेहनत मजदूरी है, ऐसे परिवार के लिए श्रम विभाग की यह योजना कल्याणकारी है। इससे उन्हें अतिरिक्त आय की प्राप्ति होती है। लाभान्वित हितग्राही ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लोगों के कल्याणकारी योजना का संचालन करने हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं छत्तीसगढ़ शासन को दिया धन्यवाद श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को लाभ लेने हेतु श्रम विभाग, लोक सेवा केन्द्र या व्हीएलई के माध्यम से दस्तावेजों के साथ पंजीयान करा सकते हैं, साथ ही अधिक जानकारी के लिए कल्याण अधिकारी ज्ञानवंत पाण्डेय 7999257119 एवं कल्याण निरीक्षक अभिषेक यादव 9111122448 से संपर्क कर सकते हंै।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news