सरगुजा

पूहपुटरा के रीपा गौठान में बटेर - कुक्कुट पालन बंद
17-Jun-2023 7:34 PM
पूहपुटरा के रीपा गौठान में  बटेर - कुक्कुट पालन बंद

लखनपुर,17 जून। रीपा के तहत महिला स्व सहायता समूह को अधिक रोजगार तथा उद्यमी बनाए जाने के लिए शासन स्तर पर काफी प्रयास किया जा रहा है,जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, वहीं लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पूहपुटरा में करोड़ों रुपए की लागत से रीपा गौठान निर्माण कार्य किया गया है, जहां वर्तमान में धागा कताई तथा ब्रेड बनाने का कार्य किया जा रहा है, वहीं पूर्व में लाखों रुपए खर्च कर बनाई गई कुक्कुट पालन, अंडा उत्पादन एवं बटेर पालन हेतु शेड में वर्तमान में कुक्कुट पालन एवं बटेर पालन बंद है।

े गौठान में सभी कार्यों का संचालन नहीं होने से गांव के और स्व सहायता समूह की महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

इस संबंध में सरपंच पति रामवीर ने बताया कि वर्तमान में काफी गर्मी होने के कारण कुक्कुट पालन बटेर पालन नहीं किया जा रहा है कुछ दिन के पश्चात किया जाएगा। जनपद सीईओ वेद प्रकाश पांडे के पास दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया गया,संपर्क नहीं हो पाने के कारण उनका पक्ष नहीं जाना जा सका।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news