सरगुजा

मत्स्य पालन से स्व सहायता समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से हो रहीं सशक्त
17-Jun-2023 7:39 PM
मत्स्य पालन से स्व सहायता समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से हो रहीं सशक्त

लखनपुर,17 जून। छत्तीसगढ़ में मछली पालन को खेती का दर्जा मिलने से मछली पालन के लिए सुविधाओं में जहां वृद्धि हुई है वहीं इस व्यवसाय से 2022 मार्च से मछली पालन की शुरुआत कर स्व सहायता समूह की महिलाएं आर्थिक लाभ ले रही है।

सरगुजा जिले के लखनपुर कुंवरपुर जलाशय प्रधानमंत्री मत्स्य योजना केज कल्चर एवं डीएमएफ  फंड  30 लाख अनुदान मिला था, जिसमें मछली पालन सेटअप 15 लाख 15लाख का बीज एवं चारा  से स्व सहायता समूह की बहने मछली पालन कर लगभग  8 माह में 16 लाख रुपए की आमदनी अर्जित की है। सरगुजा जिले के लखनपुर कुंवरपुर डैम में एकता स्व सहायता समूह की अध्यक्ष मान कुमार पैकरा ने बताया कि, केज कल्चर विधि से मछली पालन के लिए मत्स्य विभाग से तकनीकी मार्गदर्शन मिला है ,और समूह में तिलापिया और पंगास मछली पालन शुरू किया गया उनके समूह ने लगभग 8 माह में 15 टन मछली उत्पादन किया 16 लाख रुपए की मछली बेचकर आमदनी  कमाई की है। वही आज लगभग लाखों रुपए की मछलियां बेचने हेतु तैयार किया जा रहा है। मछली पालन से सभी महिलाओं की आर्थिक स्थिति में मजबूती आई है।

मानकुंवर पैकरा  समूह के अध्यक्ष ने बताया कि मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत उन्हें 18 लाख रुपए का अनुदान दिया गया था इसके बाद उनके सराहनीय कार्य को देखते हुए सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार ने डीएमएफ  फंड से 12 लाख का अनुदान देकर उन्हें प्रोत्साहित किया गया आज समूह की में 10 बहने कार्य कर रही हैं वह रोज सुबह जलाशय में पहुंचकर मछलियों को चारा पानी दवा खिलाते हैं वह उन्हें देखरेख करते हैं वही जब बेचने लायक मछलियां हो जाती है तो उसे बाजारों में  बेच दिया जाता है वही कुछ व्यापारी नदी के किनारे पहुंचकर मछलियों को थोक भाव में खरीदारी कर ले जाते हैं वही समूह की महिलाओं को पहले आजीविका चलाने में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

उन्हें मजदूरी करने दूर जाना पड़ता था आर्थिक तंगी यों का भी सामना करना पड़ता था मगर आज इस योजना से जुडऩे के बाद समूह की बहने आर्थिक समृद्धि की ओर बढ़ रही है और अपनी आजीविका व परिवार का अच्छे से भरण-पोषण कर पा रहे हैं। समूह की महिलाएं सिलमनिया, सुमित्रा मान कुमार ,नानबाई ,संपतकुवर ,जेयसीनता शासन की योजना के तहत रोजगार मिलने से खुशी जाहिर की है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news